Save Daughters - Sach Kahoon Hindi

सार्थक प्रयासों से ही बचेंगी बेटियां
देश 21वीं सदी के 20वें वर्ष मेें प्रवेश कर गया है लेकिन भारत में बेटियों की सुरक्षा एक चिंतनीय विषय बना हुआ है, शर्म आती है जब यहां सूदखोर स्टाम्प पेपर पर लिखकर मजदूर की मासूम बेटियों को गिरवी रख लेता है। दुष्कर्म, मारपीट, हत्या तो ऐसे हो गए है जैसे कि अखबार की कोई खबर। देश में कन्या भ्रूण हत्या जैसे मामलों को रोकने के लिए हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ मुहिम चलाकर पूरे भारतवासियों का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित किया हुआ है परन्तु जहां तक लिंगानुपात का सवाल है, लड़कियों की घटती दर समाज के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है।

घटते लिंगानुपात से अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दरअसल प्रकृति के नियमों से छेड़छाड़ का ही यह परिणाम है कि आज समाज अनचाहे खतरे की ओर बढ़ रहा है। दरअसल, सुगम व सुखद जीवन की चाह के लिए इजाद संसाधनों का छोटी सोच के कई भारतीय परिवारों ने गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया है। वैज्ञानिकों के अविष्कारित यंत्रों को आज गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच के रूप में इस्तेमाल करने लगा है, जोकि मानवीय नजरीये से किसी भी रूप में सही नहीं ठहराया जा सकता। ऐसा घृणित कार्य करने वाले परिजन न केवल खुद का घात कर बैठते हैं, अपितु सामाजिक असंतुलन भी पैदा कर रहे हैं।

अफसोसजनक है कि शिक्षित वर्ग भी बेटे की चाह में बेटी को गर्भ में कत्ल करने जैसा घिनौना कार्य कर रहे हैं। आज भी देश के बहुत से वर्गों में लड़की को उसकी इच्छानुसार पढ़ने तक के अवसर भी मुहैया नहीं करवाए जाते, जिसे एक विडंबना ही कहा जाएगा। यद्यपि देखने में आता है कि महिलाएं सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने पूर्ण सामर्थ्य से सेवाएं दे रही हैं। राजनीति में भले ही महिलाओं की भागीदारी कम है, लेकिन फिर भी ये प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर की जिम्मेवारी निभाती रही हैं। सामाजिक संस्थाएं भी बेटियों के सम्मान व समृद्धि के लिए समय-समय पर आगे आती रही हैं, जिनमें डेरा सच्चा सौदा के प्रयास बेहद सराहनीय रहे हैं।

पूज्य गुरू संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने बेटियों के वास्ते कई मुहिमें चलाई हैं जिनमें ‘कुल का क्राउन’ के द्वारा रूढ़िवादी विचारधारा को बदलने का बीड़ा उठाया गया है। इस मुहिम के तहत अब बेटी से भी वंश चलने लगा है। आमतौर पर वंश चलाने का जिम्मा बेटों पर ही था। ‘शाही बेटियां बसेरा’ में उन बेटियों को आश्रय दिया गया है जिन्हें कोख में ही मार दिया जाना था। प्रधानमंत्री मोदी भी डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई जा रही समाज भलाई के अभियानों की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर चुके हैं। आज भी देश के 130 करोड़ लोगों की उम्मीदें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान पर टिकी हुई हैं, ऐसे में मोदी जी को देश की संस्कृति बचाने के साथ-साथ बेटियों के अस्तित्व को भी बचाने के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे, क्योंकि बिना बेटियों के देश की तरक्की संभव नहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
हनुमानगढ़।

डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर सोसायटी द्वारा होली हार्ट पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय कन्या दिवस मनाया गया। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डा. गुरमीम राम रहीम सिंह जी इन्सां शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग की सदस्यों ने बच्चों को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक कर बच्चों को विस्तार से बताया।

बहन कुलदीप इन्सां ने मानव सेवा के कार्यो की श्रृंखला में बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहत स्कूल स्कूल जाकर देश के भविष्य को कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया। सेवादार बहन कुलदीप इन्सां ने बताया कि इस देश में अभी भी कुछ ऐसे छोटी सोच के लोग है जो कन्याओं को बोझ समझते है और बेटे के जन्म पर खुशीयां मनाकर मिठाईयां बांटते है और बेटी के जन्म पर मातम जैसे माहौल कर लेते है, आखिर ऐसा क्यों।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता है देश के लोगों की सोच बदलने की जिसके लिए सोसायटी की सभी सदस्य लगी हुई है। इस मौके पर परमजीत कौर, कौशल्या , चन्द्रा , पूजा, सुमन, देवकी, रानी, ममता, कमलेश, हरदेवी, लाजवंती, अंजू, प्रेमलता, नीलम, मोहरा, शिमला, कुलदीप, रजनी, सरोज, रानी, मिनाक्षी व स्कूल प्रिंसीपल वीना बजाज, अध्यापिका सोनू व सुनिता ने बच्चों को सेवा के रूप में दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलवाई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

बेटियों को बचाने के लिए अब ‘आठवां फेरा’
स्वास्थ्य विभाग, हनुमानगढ़ का अनूठा नवाचार

कन्या भ्रूण हत्या न करने के प्रण के साथ दिलाया जाएगा वचन

हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को गति देने और ‘कन्या भ्रूण हत्या’ को जड़ से समाप्त करने के लिए किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की महक जिलेभर में फैलने लगी है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार-2017 में लोगों को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जाग्रत किया जाएगा,

ताकि वे भी कोख में कत्ल हो रही बेटियों को बचाने में अपनी महत्ती भूमिका अदा कर सकें। इसके लिए नुक्कड़ नाटकों में ‘आठवां फेरा’ और ‘आठवां वचन’ के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकने का सन्देश देने का नवाचार जोड़ा जा रहा है। सीओ आईईसी मनीष शर्मा ने बताया कि जिलेभर में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागी अलख का दायरा निरन्तर फैलता जा रहा है।

राजपुरोहित के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक आयोजित

जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन में कदम रखने के साथ ही बेटी बचाने का संकल्प लिया जाने लगा है, जो इस बुराई के खात्मे के लिए पहली कड़ी है। शर्मा के अनुसार जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत जिले में आयोजित राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार-2017 कैम्प में चयनित जगहों पर लोगों को बेटी को पढ़ाकर आगे बढ़ाने और कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इनमें लोगों को संदेश दिया जाएगा कि शादी के दौरान वर-वधू की ओर से लिए जाने वाले सात फेरों के साथ-साथ सांकेतिक रूप से ‘आठवां फेरा’ भी लिया जाए और दोनों से ‘आठवें वचन’ के रूप में कन्या भ्रूण हत्या में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से लिप्त नहीं रहने की शपथ दिलाई जाए। इसके साथ-साथ इन कैम्पों में बालिका उत्थान के लिए चल रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिकॉय/मुखबिर योजना आदि योजनाओं की भी समुचित जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार को पक्कासारणा में आयोजित राजस्व कैम्प से की गई। कैम्प के दौरान ही टीम ने अपना कार्यक्रम दिखाया, जिसे लोगों ने बेहद पसन्द किया।

असंतुलित लिंगानुपात समाज के लिए खतरनाक

असंतुलित लिंगानुपात समाज के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। विवाह के दौरान ‘आठवां फेरे’ व ‘आठवें वचन’ का नवाचार कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

हम नुक्कड़ नाटकों के माध्यमों से लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रेरित करेंगे। कोई भी व्यक्ति कन्या भ्रूण हत्या करता या करवाता पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी और जो उनके बारे में सूचना देगा उन्हें अढ़ाई लाख रुपए का इनाम विभाग की तरफ से दिया जाएगा।

नुक्कड़ नाटक के तहत आयोजित कार्यक्रमों की प्रभावी मोनिटरिंग के लिए जिला सांख्यिकि अधिकारी करीना चौधरी, सीओ आईईसी मनीष शर्मा व पीसीपीएनडीटी कॉडिनेटर महमूद खान को नियुक्त किया गया है। वहीं सभी बीसीएमओ, बीपीएम व कैम्पों में कार्यरत मेडिकल टीमों को भी निर्देशित किया गया है कि वे बेहतर कार्यक्रम करवा अधिकाधिक आमजन को जागरूक करवाएं।’

– डॉ. अरुण कुमार, सीएमएचओ, हनुमानगढ़।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।