Charan Singh - Sach Kahoon Hindi

चरण सिंह: प्रशासन में अक्षमता एवं भ्रष्टाचार को नहीं करते थे बर्दाश्त
चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 1923 में विज्ञान से स्नातक की एवं 1925 में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। कानून में प्रशिक्षित चरण सिंह ने गाजियाबाद से अपने पेशे की शुरूआत की।

वे 1929 में मेरठ आ गये और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। जून 1951 में उन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया एवं न्याय तथा सूचना विभागों का प्रभार दिया गया। बाद में 1952 में वे डॉ. सम्पूर्णानन्द के मंत्रिमंडल में राजस्व एवं कृषि मंत्री बने। अप्रैल 1959 में जब उन्होंने पद से इस्तीफा दिया, उस समय उन्होंने राजस्व एवं परिवहन विभाग का प्रभार संभाला हुआ था। कांग्रेस विभाजन के बाद फरवरी 1970 में दूसरी बार वे कांग्रेस पार्टी के समर्थन से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि राज्य में 2 अक्टूबर 1970 को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था।

चरण सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्तर प्रदेश की सेवा की एवं उनकी ख्याति एक ऐसे कड़क नेता के रूप में हो गई थी जो प्रशासन में अक्षमता, भाई-भतीजावाद एवं भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे। प्रतिभाशाली सांसद एवं व्यवहारवादी चरण सिंह अपनी वाक्पटुता एवं दृढ़ विश्वास के लिए जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का पूरा श्रेय उन्हें जाता है। ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने वाला विभागीय ऋणमुक्ति विधेयक, 1939 को तैयार करने एवं इसे अंतिम रूप देने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका थी।

मुख्यमंत्री के रूप में जोत अधिनियम, 1960 को लाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह अधिनियम जमीन रखने की अधिकतम सीमा को कम करने के उद्देश्य से लाया गया था ताकि राज्य भर में इसे एक समान बनाया जा सके। उन्होंने कई किताबें एवं पुस्तिकाएं लिखी जिसमें जमींदारी उन्मूलन, भारत की गरीबी और उसका समाधान, किसानों की भूसंपत्ति या किसानों के लिए भूमि, प्रिवेंशन आॅफ डिवीजन आॅफ होल्डिंग्स बिलो ए सर्टेन मिनिमम, को-आॅपरेटिव फार्मिंग एक्स-रयेद् आदि प्रमुख हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नायडू ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन
नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको भावपूर्ण नमन किया है। नायडू ने किसान दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि चौधरी चरण सिंह मजबूत इरादों के व्यक्ति थे और किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने कहा, “ देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी पावन स्मृति को सादर नमन। किसान दिवस पर अन्नदाता किसान भाइयों को कृतज्ञ नमन। उनकी स्वाभाविक उद्यमिता को प्रणाम।” उप राष्ट्रपति ने चौधरी चरण सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि वह महान नेता थे और उन्होंने जीवन भर किसानों की स्थिति सुधारने के लिए काम किया।

नायडू ने कहा , “ किसान दिवस के अवसर पर मैं किसानों के अथक प्रयास को बधाई देता हूं जिसके कारण देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। कोरोना महामारी के दौरान रिकार्ड पैदावार के लिए भी किसान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों समेत सभी पक्ष धारको को किसानों की आमदनी दुगनी करने में सहयोग देना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वो प्रधानमंत्री, जिसे कभी संसद में बोलने का मौका नहीं मिला
भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने आज ही के दिन 1979 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उनका जन्म 23 दिसंबर, 1902 को यूनाइटेड प्रोविंस के नूरपुर गांव में, जो अब उत्तर प्रदेश है, में हुआ था। वो सन 1937 में विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। उनका जन्म एक जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता किसान थे। वह एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। गरीबी के बावजूद उन्होंने पढ़ाई को पहला दर्जा दिया। उनके परिवार का संबंध 1857 की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले राजा नाहर सिंह से था। आगरा यूनिवर्सिटी से कानून की शिक्षा लेकर 1928 में चौधरी चरण सिंह ने गाजियाबाद में वकालत प्रारम्भ की। वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका विवाह गायत्री देवी से हुआ। चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता माने जाते रहे थे। उनके द्वारा तैयार किया गया जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था।

किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। 3 अप्रैल 1967 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, जिसके बाद 17 अप्रैल 1968 को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। 28 जुलाई 1979 को चौधरी चरण सिंह समाजवादी पार्टियों तथा कांग्रेस के सहयोग से प्रधानमंत्री बने। साल 1977 में वो केंद्र सरकार में उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने। बात उस समय की है, जब इंदिरा गांधी ने एक महीने के भीतर ही चरण सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। यह राजनीति की हैरान करने वाली घटना थी। साथ ही दूसरी घटना यह हुई कि चरण सिंह संसद का सामना किए बिना प्रधानमंत्री पद से हट गए। बड़े नेताओं की राजनीतिक उच्चाकांक्षा के कारण जनता पार्टी में टूट के बाद 15 जुलाई, 1979 को मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।