CM Captain Amrinder Singh - Sach Kahoon Hindi

लाल किले की हिंसा में भाजपा तथा आप के वर्कर और समर्थक शामिल : अमरिंदर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि लाल किले पर निशान साहिब लहराते समय कैमरे में कैद हुये चेहरे कांग्रेस के नहीं भाजपा तथा आम आदमी पार्टी के वर्करों तथा समर्थकों के हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में लाल किले की हिंसक घटना की जिम्मेदारी किसी अन्य पर डालने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि भाजपा तथा आप समर्थकों और कार्यकतार्ओं की मिलीभगत से यह हुआ । कांग्रेस तो समूचे घटनाक्रम में कहीं भी नहीं थी।

कैप्टन सिंह ने यह टिप्पणी उस समय की जब दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद सनी देओल के नजदीकी दीप सिद्धू को हिंसा के लिए भडकाने वालों में से एक के तौर पर पहचाना गया है और आप का सदस्य अमरीक मिक्की भी हिंसा वाली जगह पर उपस्थित था। उन्होंने कहा कि लाल किले पर कांग्रेस का एक भी नेता या वर्कर नहीं देखा गया। 26 जनवरी को घटी इस घटना के लिए किसान भी जिम्मेदार नहीं हैं । समाज विरोधी तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया जिन्होंने ट्रैक्टर रैली में घुसपैठ कर ली थी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस सारी घटना की निष्पक्ष जाँच करनी चाहिए ताकि इसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी या किसी देश की संभावित भूमिका का पता लगाया जा सके। गुनाहगारों को सजा मिले और असली किसानों को बेवजह परेशान या बदनाम न किया जाए। राहुल गांधी पर हिंसा के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये भाजपा और आप के लोग थे जिन्होंने यह सब कुछ किया। गांधी ने हिंसा की निंदा करते हुये स्पष्ट किया था कि हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राष्ट्रपति के मुलाकात का समय नहीं मिलने पर अमरिंदर देंगे राजघाट पर धरना
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रपति से मुलाकात का समय नहीं मिलने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार से दिल्ली के राजघाट पर सांकेतिक धरना देने का ऐलान किया है। कैप्टन सिंह ने मंगलवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि वह राजघाट पर विधायकों के साथ धरने पर बैठेंगे ताकि रेल मंत्रालय द्वारा राज्य में मालगाड़ियों के आवागमन की अनुमति न दिए जाने के कारण उत्पन्न बिजली संकट और आवश्यक वस्तुओं की स्थिति गम्भीर होने की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य में मालगाड़ियां स्थगित किये जाने के कारण पैदा हुआ संकट गहराता जा रहा है जिसके कारण सभी ताप विद्युत संयंत्र बंद हो गये हैं तथा साथ ही कृषि और सब्जियों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में निषेधाज्ञा लागू होने के मद्देनजर राज्य के विधायक पंजाबभवन से चार-चार के जत्थों में राष्ट्रपिता की समाधि पर जाएंगे। वह स्वयं भी सुबह 10.30 बजे धरने का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों से भी राज्य के हितों को देखते हुए इन धरनों में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि विधानसभा के विशेष सत्र के तुरंत बाद सभी राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से कृषि विधेयकों के मुद्दे पर राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के लिए उनसे मुलाकात चार नवम्बर को समय मांगा था। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी गत 21 अक्तूबर को राष्ट्रपति भवन को पत्र भेजकर मुलाकात का समय माँगा था। 29 अक्तूबर को फिर से ज्ञापन भेजा गया जिसके जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय को गत दिन प्राप्त हुए अर्द्धसरकारी पत्र में मुलाकात के अनुरोध को इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया है कि प्रांतीय संशोधन विधेयक अभी राज्यपाल के पास ही विचार हेतु लम्बित पड़े हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से गत दिन भेजे गए एक अन्य पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री और अन्य विधायकों को मौजूदा स्थिति राष्ट्रपति के ध्यान में लाने और मुद्दों के समाधान के लिए उनसे मिलने के लिए समय देने की जरूरत है जिस पर राष्ट्रपति कार्यालय ने जवाब में कहा है‘पहले कारणों के संदर्भ में इस समय पर यह विनती स्वीकार नहीं की जा सकती। कैप्टन सिंह ने कहा कि राज्य की स्थिति बेहद गंभीर है क्योंकि किसानों के मालगाड़ियां का आवागमन न रोकने के फैसले के बावजूद भी रेलवे की ओर से मालगाड़ियों का संचालन शुरू न किये जाने से राज्य के पास कोयला, यूरिया/डी.ए.पी. खाद और अन्य जरूरी वस्तुएँ खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज बिजली खरीद की इसकी बोली को इजाजत न मिलने के कारण राज्य को बिजली की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है और इसके साथ ही कृषि गतिविधियां, सब्जियों, रसोई गैस तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गांधी परिवार नेतृत्व को चुनौती देने का कैप्टन अमरिंदर ने किया विरोध
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ कांग्रेसी नेताओं के गांधी परिवार नेतृत्व को कथित तौर पर चुनौती देने का विरोध करते हुए रविवार को कहा कि इस तरह का मुद्दा उठाने का यह सही समय नहीं है। कैप्टन अमरिंदर ने यहां बयान जारी करते हुए कहा कि देश के संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को नष्ट करने में लगे भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजग की सफलता मजबूत व एकजुट विपक्ष के अभाव में है और ऐसे नाजुक समय में कांग्रेस के कुछ नेताओं की संगठन में परिवर्तन की मांग न सिर्फ पार्टी बल्कि देश के हितों के खिलाफ भी होगी। उन्होंने कहा कि देश इस समय न सिर्फ सीमा पार बाहरी खतरों का सामना कर रहा है बल्कि अंदर इसका संघीय ढांचा भी खतरे में है और केवल एकजुट कांग्रेस ही देश को व इसके लोगों को बचा सकती है। नेतृत्व परिवर्तन की मांग को अस्वीकार्य करार देते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि गांधी परिवार को अंग्रेजी शासन से आजादी लेने से लेकर आजादी के बाद देश की प्रगति में योगदान है। उन्होंने कहा कि समूची पार्टी को कांग्रेस के नेतृत्व को स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को, जब तक वह चाहें, कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने देना चाहिए और उसके बाद राहुल गांधी को कमान संभालनी चाहिए क्योंकि वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

छात्रवृति के अभाव में छात्रों की डिग्रियां न रोकी जाएं: कैप्टन
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृति नहीं आने पर उनकी डिग्रियां न रोकी जाएं। कैप्टन अमरिन्दर ने अपने सप्ताहिक फेसबुक लाइव कार्यक्र में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी विशाल भगत के प्रश्न का उतर देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थी, जिनका वजीफा गत तीन साल से केंद्र सरकार की तरफ से जारी नहीं किया गया है उनकी डिग्री फीस नहीं मिलने के कारण न रोकी जाये, बल्कि उक्त विद्यार्थियों से जमानती बाँड आदि लेकर डिग्री दी जाये। उन्होने कहा कि दुख की बात है कि केंद्र सरकार इन विद्यार्थियों के भविष्य बारे चिंतित नहीं है परन्तु हम ऐसा नहीं कर सकते। उन्होने कहा कि ऐसे मामलों में विश्वविद्यालय इस लिए चिंताग्रस्त हैं क्योंकि वजीफा विद्यार्थी के बैंक खाते में आता है और फिर खाते से फीस दी जाती है। कैप्टन ने कहा कि वह यूनिवर्सिटियों को इस बाबत उपयुक्त रास्ता निकालने की हिदायत करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।