Cyber Thugs - Sach Kahoon Hindi

Herbal Medicine: हर्बल दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, कॉल सेंटर से चार लड़कियों सहित 11 साईबर ठगों को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Cyber ​​Thugs Arrested: ऑनलाइन हर्बल दवाइयां बेचने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर पर छापेमारी करके पुलिस ने भंडाफोड़ किया। मौके से चार लड़कियों समेत 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त साइबर प्रियांशु दीवान ने गुरुवार को बताया कि आरोपी पिछले करीब 10 महीनों से ठगी करने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। Gurugram

प्रबंधक थाना साईबर पश्चिम गुरुग्राम के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सचिन व पुलिस टीम को विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली कि डुंडाहेड़ा गांव में अवैध व फर्जीवाड़े से कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। उस कॉल सेंटर से ऑनलाइन हर्बल सेक्युअल दवाइयां बेचने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती है। पुलिस टीम ने इस कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मौके से चार लकडिय़ों समेत 11 आरोपियों को काबू किया। जिनकी पहचान अमनदीप निवासी मुलुंड कालोनी मालबार हिल रोड, मुंबई (महाराष्ट्र) वर्तमान निवासी ब्लॉक डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम, रंजीत कुमार निवासी नजदीक गत्ता फैक्ट्री महिपालपुर (दिल्ली), मोहम्मद कासिम निवासी गांव छोटी कजरा जिला कटिहार (बिहार) वर्तमान निवासी

गांव डुंडाहेडा (गुरुग्राम), प्रतुष कुमार मिश्रा निवासी गांव नौआ जिला श्रावस्ती (उत्तर-प्रदेश), सुशील कुमार निवासी गांव राधोली जिला प्रतापगढ़ (उत्तर-प्रदेश), बृजेश शर्मा निवासी गांव खासमऊ जिला फतेहपुर (उत्तर-प्रदेश), अनूप कुमार निवासी गांव कुतकपुर जिला फिरोजाबाद (उत्तर-प्रदेश), 8. राशिका राणा निवासी सूर्या विहार कापसहेड़ा (दिल्ली), 9. ईशा निवासी ब्लॉक-बी कुतुब विहार फेज-2 (दिल्ली), सोनाली कनोजिया निवासी बिजवासन फ्लाईओवर के पास नजदीक बस स्टैन्ड (दिल्ली), मेघा निवासी श्याम विहार, नजफगढ़ (दिल्ली) के रुप मे हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ अ थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है।

डॉ. राजीव दीक्षित के नाम से बेचते थे हर्बल सेक्सुअल दवाईयां | Gurugram

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अमनदीप व आरोपी रणजीत इस कॉल सेंटर के संचालक हैं। अन्य आरोपियों को इन्होंने काम पर रखा हुआ है। आरोपियों ने स्व. डॉ. राजीव दीक्षित के नाम से हर्बल सेक्सुअल दवाईयां ऑनलाइन बेचने के लिए फेसबुक पर दी-वैदिक आयुर्वेदिक के नाम से पेज बनाया हुआ है। जिस पर ये लोग दवाइयों की इस्तेहार/एडवर्टीजमेंट डालते थे। जब लोग इनके द्वारा डाले गए इस्तेहार/एडवर्टीजमेंट में दिए हुए नंबरों पर संपर्क करते थे या फेसबुक पेज पर डिटेल डालते थे, तो ये उन लोगों से ऑर्डर लेकर पैसे अलग-अलग बैंक खातों में डलवा लेते थे।

लोगों के पास भेजते थे नकली सामान

लोगों के पास नकली सामान भेज देते थे। इसके अलावा ये उन लोगों से अलग-अलग चार्ज के नाम पर क्यूआर कोड/यूपीआइ आईडी के माध्यम से पैसे डलवाकर धोखाधड़ी से ठगी करने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले करीब 9-10 महीनों से उपरोक्त प्रकार से ठगी करने की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 18-20 हजार रुपए की सेलरी तथा ज्यादा सेल करने पर बोनस भी मिलता था। Gurugram

यह भी पढ़ें:– Cyber Thug Arrested: गुरुग्राम में चीन व इंडोनेशिया से ऑरपेट रिकवरी कंपनी के 15 साइबर ठग गिरफ्तार

सावधान! फायदे के लालच में न बन जाए साइबर ठगों के शिकार
अंजान कॉल आने पर शेयर ने निजी जानकारी और ओटी

नारनौल (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ चंद्रमोहन ने कहा कि आज कल कुछ साइबर अपराधी (Cyber Thugs) फोन करके मासूम लोगों को प्रलोभन देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर व मोबाइल के प्रयोग से कार्य करने में तीव्रता हुई है। इस तकनीक से घर बैठे कार्य करने में सुविधा व अन्य सुविधाएं मिली हैं, परंतु इसके साथ-साथ कुछ साइबर अपराधी इसका फायदा उठाकर आमजन के साथ पैसों की धोखाधड़ी करते हैं। इस प्रकार के साइबर अपराधियों से जागरूकता ही आपको आपके साथ धोखाधड़ी होने से बचा सकती है।

इसलिए साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए खुद को जागरुक रखें। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने नई एडवाइजरी भी जारी की। कुछ लोग अपराधियों की बातो में आकर उनके साथ अपनी निजी जानकारी व ओटीपी शेयर कर देते हैं। इससे आपके साथ धोखाधड़ी हो जाती है। इसलिए किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की निजी जानकारी, ओटीपी शेयर ना करें, ना ही किसी लिक इत्यादि पर क्लिक करें।

इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति आपको फोन के द्वारा आपके फायदे के लिए बात करता है, तो इस प्रकार से व्यक्ति से सावधान होकर बात करें और लालच में न आएं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खासकर आनलाइन एप (गुगल पे, फोन पे, पेटीएम) आदि के माध्यम से पैसे का लेन-देन करते समय धोखाधड़ी होती है । इन एप का सावधानी से इस्तेमाल करें। आज कल साइबर अपराधी (Cyber Thugs) आपको फोन करके कहते है कि उसने आपको आपके गुगल पे, फोन पे, पर पैसा ट्रांसफर कर दिया है, जब आप एप को ओपन करके देखते हैं तो उसमें पैसे एक्सपेट से संबंधित लिक होता है, जिस पर आप क्लिक करते हैं और अपना पिन डालते हैं।

इससे पैसे आपके खाते से कट जाते हैं। इस प्रकार के किसी भी लिक पर क्लिक ना करें, किसी व्यक्ति के द्वारा कहने पर किसी भी प्रकार की रिमोटली एप (एनी डेस्क, टीम व्यूवर) इंस्टाल ना करें। पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ ने कहा कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की साईबर धोखाधड़ी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें और इसके साथ ही साइबर पोर्टल (Cyber Thugs) साइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा आप नजदीक पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

साइबर ठगों की बड़ी खुराफात, कपड़ों में छिपाकर चीन भेजे प्री एक्टिवेटिड सिम
लखनऊ। मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार अब्दुल रज्जाक से पूछताछ में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासे के अनुसार प्री-एक्टिवेटेड सिम के जरिए साइबर ठगी, आॅनलाइन खाते खोलने और कार्डलेस ट्रांजेक्शन करने वाले चाइनीज गैंग ने कपड़ों के पार्सल में छिपाकर हजारों प्री-ऐक्टिवेटेड सिम छिपाकर चीन भेजे हैं। उत्तर प्रदेश एटीएस अब्दुल रज्जाक को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आ रही है।

एटीएस के मुताबिक एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने रज्जाक पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रज्जाक के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, 82सीआरपीसी वॉरंट व ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। एटीएस के मुताबिक चीनी जूनवेई हॉन उर्फ जेम्स, उसकी पत्नी युन ताइ तियान उर्फ वीविया, जू जुनफू व ली तेंग ली उर्फ एलिस गुरुग्राम स्थित होटल स्टार स्प्रिंग के जरिए होटल के निदेशकों प्रशांत पोट्टेल्ली और अब्दुल रजाक, अब्दुल नबी मेमन की मदद से हजारों प्री-ऐक्टिवेटेड सिम बेचे गए। एटीएस मामले में चार चीनी नागरिकों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आयकर अधिकारी को भी साइबर ठगों ने लगाया चूना, खाते से एक लाख उड़ाए
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में सोनीपत के गांव कथूरा निवासी आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये की नकदी निकाल ली। गांव कथूरा निवासी संदीप कुमार ने शहर थाना गोहाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खाता गोहाना शहर स्थित एक बैंक की शाखा में है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर बैंक खाते से नकदी निकलने के मैसेज आने लगे।

मैसेज देखकर उन्हें ठगी का पता लगा। उन्होंने तुरंत अपने बैंक खाते को बंद कराया। हालांकि तब तक उनके खाते से दस-दस हजार रुपये कर एक लाख रुपये निकल चुके थे। उनका कहना है कि एटीएम कार्ड भी उनके पास है और उनसे किसी ने फोन कर बैंक के बारे में कोई जानकारी भी नहीं ली है। उसके बावजूद बैंक खाते से नकदी निकल गई। शहर थाना पुलिस ने उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले तीन लाख चौसठ हजार रुपए
साइबर ठगों ने की ठगी

बदमाशों ने बदला पुलिसकर्मी का एटीएम

सांगानेर थाने में तैनात है पुलिसकर्मी, जांच में जुटी पुलिस

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। सांगानेर थाना इलाके में मदद करने के नाम पर दो बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी का एटीएम कार्ड बदल कर उससे तीन लाख चौसठ हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित चार दिन बाद जब वह दुबारा एटीएम पर रुपए निकालने पहुंचा और उसे ठगी का पता चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित कांस्टेबल सांगानेर थाने ही तैनात है। पुलिस इस मामले में एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार सांगानेर थाने में तैनात कांस्टेबल गोल मनियां ने बताया कि वह 21 जून को कोतवाली थाने के पास स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में रुपए निकालने गया था। एटीएम कार्ड लगाते ही मशीन की स्क्रीन नीली हो जाती थी। इसी दौरान वहां पर खड़े दो युवकों ने रुपए निकालने में उसकी मदद की और उसे एटीएम से दो हजार रुपए निकाल कर दिए। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया।

डेढ दर्जन बार में यह राशि निकाली

24 जून को वह वापस सांगानेर पुलिया के नीचे स्थित एसबीआई बैंक एटीएम पर रुपए निकालने पर पहुंचा तो उसे एटीएम कार्ड बदले जाने का पता चला। इस पर बैंक जा कर जानकारी ली तो उसे खाते से तीन लाख चौसठ हजार रुपए निकाले जाने का पता चला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच थानाधिकारी शिवरतन गोदारा कर रहे है।

पीड़ित ने बताया कि उसका खाता एसबीआई बैंक में ही है। वह अगले साल अगस्त में रिटायर्ड हो जाएगा। उसकी जिदंगी भर की मेहनत बदमाशों के हाथ चली गई। उसके खाते से करीब डेढ दर्जन बार में यह राशि निकाली गई है। उसके एटीएम कार्ड के माध्यम से रुपए ट्रांसफर करने के अलावा खरीददारी व एटीएम मशीन से रुपए निकाले गए है। घटना का पता पीड़ित को इसलिए भी नहीं लगा कि जो मोबाइल नम्बर पीड़ित ने बैंक खाते से जुडवा रखे थे वे बंद हो चुके है। इस कारण उसे मोबाइल पर खाते से रुपए निकाले जाने का मैसेज नहीं मिल पाया।

कांस्टेबल के खाते से निकाले बीस हजार

पुलिस के अनुसार कांस्टेबल ओमप्रकाश ने परिवाद दी कि 21 जून को किसी महिला ने बैंक कर्मचारी बनकर उसके पास कॉल किया और कार्ड से खरीददारी के बाद मिलने वाली बोनस की राशि का लालच देकर उससे खाता व एटीएम की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से आॅनलाइन बीस हजार रुपए निकाल लिए गए। ठगी का पता पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज आने पर लगा।

बैंक कर्मचारी बन निकाले दस हजार

उधर विद्याधर नगर थाना इलाके में बैंक कर्मचारी बनकर किसी ने एक युवक से खाते की जानकारी लेकर दस हजार रुपए भी निकाल लिए। पुलिस के अनुसार मदनबाड़ी नया खेडा निवासी रविराज सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि किसी ने उसके पास बैंक कर्मचारी बनकर किसी ने कॉल किया और उससे खाता व अन्य जानकारी लेकर 9988 रुपए निकाल लिए । ठगी का पता उसे मोबाइलपर एसएमएस मिलने पर लगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

साइबर ठग ने लगाई लाखों की सेंध
पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज, जांच शुरु

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी में आठ अलग-अलग थाना इलाके में साइबर ठग आठ लोगों के खाते में लाखों रुपए की सेंधमारी करना का मामला सामने आया है।

बजाज नगर थाना इलाके में एक महिला को बातों में फंसाया और टाटा सफारी कार लौटरी निकलने का झांसा देकर एक ठग ने खाते में साढे 33 हजार रुपए की नकदी खाते में डलवा ली। न तो कार मिली न ही रुपए । इसके चलते पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार नीता शर्मा निवासी मधुवन कॉलोनी टोंक रोड बजाज नगर ने मामला दर्ज करवाया कि अज्ञात आरोपियों द्वारा होमशॉप 18 टीवी चैनल पर टाटा सफारी कार लौटरी में निकलने का झांसा देकर खाते में साढे 33 हजार डलवा लिए।

कांस्टेबल के खाते से निकले अस्सी हजार

गांधीनगर थाना इलाके में साइबर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एक कांस्टेबल के खाते की जानकारी लेकर एटीएम द्वारा अस्सी हजार रुपए की नकदी निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार जगदीश पुत्र नानगराम निवासी हाल कांस्टेबल सीसीटीएन एस थाना गांधीनगर जयपुर ने मामला दर्ज करवाया कि एक जून को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए खाते की जानकारी ली और एटीएम द्वारा 80 हजार रुपए की नकदी निकाल ली।

दो खाते से निकाले तीन लाख

झोटवाडा थाना इलाके में नेटवर्किग से चिटिंग कर दो खाते से निकाले तीन लाख नौ हजार निकाले गए है। पुलिस के अनुसार दामोदर अग्रवाल निवासी सत्य नगर, खातीपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि अज्ञात व्यक्ति नेटवर्किग से चिटिंग कर खाते से तीन लाख रुपए की नकदी निकाली गई है।

वहीं रविप्रकाश निवासी रैगरो का मोहल्ला झोटवाडा ने मामला दर्ज करवाया कि एक जून को अज्ञात व्यक्ति नेटवर्किग से चिटिंग कर खाते से नौ हजार रुपए की नकदी निकाली गई है।

नौकरी लगाने के नाम पर डलवाए एक लाख

रामगंज थाना इलाके में नौकरी लगवाने के नाम एक लाख रुपए की नकदी खाते में डलवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित को जब इस धोखाधड़ी का पता चला तो वह थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार राजकुमार नागर निवासी रामगंज ने मामला दर्ज करवाया कि अजय पाल सिह सहित अन्य ने नौकरी में लगाने का झांसा देकर एक लाख रुपए खाते में डलवा लिए। न तो नौकरी लगवाई न ही रुपए वापस दिए।

एटीएम की जानकारी प्राप्त कर निकाले तीस हजार

कोतवाली थाना इलाके में एटीएम कार्ड की जानकारी प्राप्त एक व्यक्ति के खाते से तीस हजार रुपए की नकदी निकाली गई है। इस संबंध में पीडित थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार भिण्डो का रास्ता मदन मोहन माथुर ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास 25 मई को एक कॉल आया जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम की जानकारी प्राप्त कर खाते से दो बार में तीस हजार रुपए की नकदी निकाल ली।

क्रेडिट कार्ड से किए तीन हजार रुपए ट्रांजेक्शन

विधाधर नगर थाना इलाके में एक शातिर ठग युवती ने एक व्यक्ति को बातों में फंसा कर खाते की जानकारी लेकर क्रेडिट कार्ड से करीब तीन हजार रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया। पुलिस के अनुसार दाना शिवम हास्पीटल टाईम स्कावयार के रहने वाले जयदेव ने मामला दर्ज करवाया कि 22 मई को उसके मोबाइल फोन पर नेहा नाम की लड़की ने फोन किया । जिसने क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगी और तीन हजार रुपए ट्रांजेक्शन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इनाम जितने के नाम पर ली कार्ड की डिटेल

विधाधर नगर थाना इलाके में 75 हजार रुपए का इनाम जितने के नाम पर एक ठग ने एक व्यक्ति ने एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर खाते से नौ हजार रुपए की नकदी निकाल ली। पीड़ित को वारदात का पता मोबाइल पर आए मैसेज से चला तो वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार गजल उपाध्याय निवासी विद्याधर नगर सेक्टर -2 ने मामला दर्ज करवाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन कर कहा कि उसे 75 हजार रुपए की राशि का इनाम निकला है इसे लेने के लिए खाते की जानकारी बतानी होगी, जिससे खाते में रुपए आ जाएगे। इस पीड़ित उसकी बातों में आ गया अपने एक्सिस बैंक के कार्ड की डिटेल बता दी। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से नौ हजार रुपए की नकदी निकाली गई है।

निवेश के करने के नाम पर डलवाए एक लाख 15 हजार

सांगानेर सदर थाना इलाके में किसी कम्पनी में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति ने अपने खाते में एक लाख 15 हजार रुपए डलवा लिए। जब पीड़ित को इस धोखाधड़ी की पता चला तो वह थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार मोहम्मद इस्तियाक खान निवासी सीतापुरा रिको एरिया ने मामाल दर्ज करवाया कि आरोपी फोरेस्ट हैरी नाम के एक व्यक्ति ने इम्पीरियल आयल कपंनी में निवेश करने के नाम पर 1 लाख 15 हजार रुपये अपने खाते में जमा करवा लिए। न तो निवेश का कोई लाभ मिला न ही रुपए। इस चलते पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।