NEET Exam - Sach Kahoon Hindi

NEET Exam: ‘आप’ ने नीट में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया, परीक्षा रद्द कराने की माँग
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के युवा और छात्र इकाई ने नीट परीक्षा (NEET Exam) में हुई धांधली के खिलाफ बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और परीक्षा रद्द कराने की माँग की है। ‘आप’ के विधायक संजीव झा ने आज यहां कहा, ‘यह देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

‘आप’ छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनको न्याय दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ेगी। नीट परीक्षा में हुई धांधली का असर लाखों छात्रों पर हुआ है। इससे युवाओं और देश के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। हमारी मांग है कि परीक्षा रद्द की जाए और इस घोटाले की जांच उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में की जाए।

‘आप’ की छात्र और युवा इकाई ने शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुँचे हालाँकि छात्रों को पुलिस ने रास्ते मे ही रोक लिया। इस दौरान सड़क पर इकट्ठा छात्रों ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और नीट परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग की। नीट परीक्षा (NEET Exam) में हुये इतने बड़े घोटाले के खिलाफ कई डॉक्टर्स भी इस प्रदर्शन में शामिल थे। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री शर्म करो, शिक्षा का व्यापारीकरण बंद करो के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:– भीषण गर्मी में सुख रही किसानों की गन्ना व मिर्च की फसलें

Neet UG Exam 2024 Update: नीट परीक्षा के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बनाए हेल्प डेस्क
Neet UG Exam 2024 Update सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी-2024 (नीट) (Entrance Exam UG-2024) का आयोजन होगा। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए उपायुक्त की ओर से शहर के सभी कोचिंग संस्थानों में रविवार को अवकाश घोषित किया गया है। साथ में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाए गए है। प्रत्येक हेल्प डेस्क पर दो-दो अध्यापकों के साथ स्काउट गाइड की ड्यूटिया लगाई गई है। Neet UG Exam 2024

सभी शिफ़्ट मुताबिक 24 घंटे ड्यूटी देंगे। नकल रहित परीक्षा को लेकर भी दो अलग-अलग फ्लाइंग स्क्वायड टीम बनाई गई हंै। जो परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करेगी। फ्लाइंग स्क्वायड में खंड शिक्षा अधिकारी, प्रिंसिपल व लेक्चरर की डयूटी लगाई गई है। इनमें एक महिला होगी। एनईईटी परीक्षा को लेकर रविवार को परीक्षा केंद्रों के आस-पास धारा-144 लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी से संबंधित सभी दुकानें व कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।

6 परीक्षा केंद्रों पर 1770 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा | Neet UG Exam 2024

नीट की परीक्षा को लेकर शहर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें करीब 1770 अभ्यर्थी नीट की परीक्षा देंगे। परीक्षा रविवार दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी और शाम 5: 20 पर समाप्त होगी। नकल रहित परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के साथ-साथ परीक्षा एजेंसी एनटीए की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की थंब सहित अन्य जांच का कार्य एनटीए एजेंसी करेगी। इसके अलावा वीडियोग्राफी भी होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुपरीडेंट के अलावा आॅब्जर्वर की तैनाती रहेगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ उसका प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज व एक पोस्टकार्ड साइज फोटो और एक पहचान पत्र ही ले जाने की अनुमति है। Neet UG Exam 2024

CBSE Result 2024 : 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की तारीख का हुआ ऐलान!

कुतियाना की बेटी प्रीति बनेगी गांव की पहली डॉक्टर
प्रीति ने 641 अंक प्राप्त करके पूरे भारत में प्राप्त की 9409 रैंक

चौपटा (सच कहूं/भगत सिंह)। खंड के गांव कुतियाना की बेटी प्रीति बांगड़वा गांव की पहली डॉक्टर बनेगी। प्रीति ने नीट परीक्षा (neet exam) पास करके माता पिता व गांव का नाम रोशन किया है । नीट परीक्षा पास करने के बाद प्रीति को बधाई देने का तांता लग गया। गांव में सरपंच किरण विनोद बांगड़वा सहित आईदान, देवीलाल, कुलदीप स्वामी, रामकिशन, अमीचंद, वेदपाल, धोलू आदि ग्रामीणों ने प्रीति को मिठाई खिलाकर सफलता पर बधाई दी। इस मौके पर प्रीति के पिता राधेश्याम बांगड़वा ने कहा उन्हें प्रीति पर बहुत गर्व है ।

प्रीति ने पूरी मेहनत और लगन के साथ नीट परीक्षा की तैयारी की और 720 अंकों में से 641 अंक प्राप्त करके पूरे भारत में 9409 रैंक प्राप्त की है। उन्होंने ने बताया कि प्रीति ने शुरू ही पढ़ाई में अच्छी रुचि है । दसवीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत व 12वीं कक्षा में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। प्रीति नीट परीक्षा पास करने वाली गांव की पहली बेटी होने से ग्रामवासियों में खुशी का माहौल है। सरपंच किरण विनोद बांगड़वा ने कहा कि बेटी प्रीति ने नीट परीक्षा पास करके गांव का नाम रोशन किया है।

शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के छात्र वंश इन्सां ने पास की नीट परीक्षा
7184वाँ रैंक किया प्राप्त

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शिक्षा और खेलों में अग्रणी शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा के छात्र वंश इन्सां ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए 7184वां रैंक हासिल किया। वंश इन्सां व उसके माता-पिता ने इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया व पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद से अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद जताई।

वंश इन्सां की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्राचार्य राकेश धवन इन्सां व स्कूल प्रबंधन कमेटी ने छात्र व उसके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में आयोजित नीट परीक्षा में 21 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि वंश इन्सां ने दूसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक शाह सतनाम जी ब्वॉयज स्कूल, सरसा में शिक्षा प्राप्त की। अपने स्कूल के मेधावी छात्र की सफलता पर उन्होंने खुशी प्रकट की और स्कूल प्रशासक व प्राचार्य ने वंश इन्सां के उज्ज्वल भविश्य की कामना की।

NEET Exam: धनौरा सिल्वर नगर की बेटी ने की नीट परीक्षा उत्तीर्ण
परिवार में खुशी का माहौल,बधाई देने वालो का लगा तांता

बडौत, सन्दीप दहिया । NEET Exam: बडौत क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वर नगर निवासी अपूर्वा राणा ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) में 99.5347 पर्सेंटाइल लाकर जिले को गौरवान्वित किया है।अपूर्वा के पिता धर्मेंद्र राणा सेवानिवृत्त सेना हवलदार और माता मीनाक्षी एक गृहिणी हैं । उन्होंने बताया कि अपूर्वा प्रारम्भ से ही कुशाग्र बुद्धि की छात्रा रही है।उसने प्रारंभिक शिक्षा चौधरी होशियार सिंह स्कूल से तथा बारहवीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से प्राप्त की।

अच्छे अंकों से 10वीं 95% और 12 वीं 96% पास करने के बाद मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट की बेहतर तैयारी के लिए अपूर्वा ने कड़ी मेहनत की। अपूर्वा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों विशेषकर उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स को दिया है। अपूर्वा के शिक्षक सुशील वत्स ने बताया कि अपूर्वा शुरू से ही पढ़ने में काफी अच्छी थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। अपूर्वा ने की पढ़ाई के लिए अपने ग्रामीण परिवेश को आड़े नहीं आने दिया उन्हें खुशी है कि आज बेटी ने यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर सुशील वत्स, प्रहलाद सिंह, मोनू राणा, मा सत्यवीर सिंह राठी, बच्चू सिंह राणा,वीर सिंह प्रधान, डा बृजपाल राणा, धनसिंह, संजीव राणा, सुभे सिंह राणा, प्रवेंद्र राणा, पुनीत राणा, सतकुमार राणा, बिल्लू राणा, संदीप राणा, आदि ने बधाई दी।

नीट के हिंदी माध्यम विद्यार्थियों में इंग्लिश का प्रश्न पत्र वितरित
-आर्मी पब्लिक स्कूल के केंद्र पर लगभग 150 विद्यार्थी नहीं दे पाए नीट की परीक्षा

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में आज नीट की परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को इंग्लिश का पेपर दे दिया गया। यह गड़बड़ी पता लगते ही इंग्लिश का प्रश्न पत्र विद्यार्थियों से तुरंत ही वापस ले लिया गया। इस केंद्र के प्रभारी विद्यार्थियों के लिए हिंदी का प्रश्न पत्र मंगवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन प्रश्न पत्र नहीं उपलब्ध हो पाए। केंद्र में विद्यार्थियों को शाम 5:30 बजे परीक्षा का समय समाप्त होने के बाद भी काफी देर तक बाहर नहीं निकलने दिया।

परीक्षा करवाने के लिए लगाए गए स्टाफ ने जब नाराजगी जाहिर करनी शुरू की तब इन विद्यार्थियों को केंद्र से बाहर आने दिया गया। यह गड़बड़ी श्रीगंगानगर में अबोहर मार्ग पर श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन (साधुवाली छावनी) के आर्मी पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र पर हुई है। गड़बड़ी का पता चलते ही जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विद्यार्थियों के अनेक अभिभावकों ने इसे लेकर जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया कि यह गड़बड़ी कैसे हुई और उनके बच्चों की दोबारा परीक्षा होगी या नहीं होगी, इन सवालों के उन्हें जवाब नहीं मिल पाए।

विद्यार्थियों को दोपहर एक बजे तक अंदर जाने दिया गया

आर्मी पब्लिक स्कूल के इस केंद्र में अपने बच्चे को परीक्षा दिलवाने आए हनुमानगढ़ जिले में रावतसर के निवासी भगवतीप्रसाद ने बताया कि दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक यह नीट की परीक्षा का समय था। इस केंद्र पर विद्यार्थियों को दोपहर एक बजे तक अंदर जाने दिया गया। तत्पश्चात जब शाम 5:30 बजे परीक्षा समाप्त हुई और विद्यार्थी छावनी से बाहर नहीं आए तो उन्हें चिंता होने लगी।लगभग एक घंटे बाद 6:30 बजे विद्यार्थी तथा परीक्षा करवाने के लिए नियुक्त किए गए स्टाफ कर्मी बाहर आए तब पता चला कि 2 बजे परीक्षा आरंभ होते ही हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को अंग्रेजी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया।

इस अभिभावक के अनुसार आर्मी पब्लिक स्कूल के 12 कमरों में लगभग 150 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यह सभी विद्यार्थी हिंदी माध्यम के थे। सभी को ही अंग्रेजी का प्रश्न पत्र वितरित कर दिया गया। यह गड़बड़ी पता लगते ही विद्यार्थियों से अंग्रेजी का प्रश्न पत्र तुरंत ही वापस ले लिया गया। तत्पश्चात केंद्र के अधीक्षक व अन्य अधिकारी इन विद्यार्थियों के लिए हिंदी के प्रश्न पत्र के लिए प्रयास करते रहे लेकिन यह प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं हो सके। प्रयास किए जाते रहे कि अगर हिंदी का प्रश्न पत्र मिल जाता है तो विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद ही बाहर जाने दिया जाए।

स्टाफ नाराजगी जताने के साथ रोष भी व्यक्त करने लगा

शाम 5:30 बजे परीक्षा का समय समाप्त होने पर भी जब उन्हें बाहर नहीं जाने दिया तो जहां यह विद्यार्थी बेचैन हो गए। उधर, छावनी के बाहर मेन रोड पर बच्चों को लेने आए अभिभावक भी चिंतित होने लगे। जानकारी के अनुसार क परीक्षा करवाने के लिए लगाए गए स्टाफ ने जब नाराजगी जाहिर करनी शुरू की तब विद्यार्थियों को बाहर जाने दिया गया। स्टाफ नाराजगी जताने के साथ रोष भी व्यक्त करने लगा कि उनकी ड्यूटी खत्म हो गई है। उन्होंने वापस घर जाना है और अपने बच्चों को संभालना है। कुछ स्टाफ कर्मी तो दूरदराज के इलाकों से लगाए गए थे।

उनको वापस अपने घरों में जाने में काफी समय लगने वाला था। जब यह आक्रोश और नाराजगी बढ़ने लगी तब विद्यार्थियों के साथ स्टाफ कर्मियों को बाहर जाने दिया गया। इनके बाहर आने पर इस सारी गड़बड़ी का पता चला। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन की मशीनरी हरकत में आ गई। सूत्रों के अनुसार इस पूरी गड़बड़ी की जांच शुरू हो गई है कि आखिर हिंदी के विद्यार्थियों को अंग्रेजी का प्रश्न पत्र कैसे वितरित हो गया। दूसरी तरफ अभिभावक अब असमंजस में हैं कि उनके बच्चों का अब क्या होगा? क्या यह पूरी परीक्षा दोबारा से ली जाएगी या फिर इस केंद्र के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फिर से हो गई। इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रविवार विशेष: जुड़वां बहनों की उपलब्धियां भी ‘जुड़वांं’
भुच्चों मंडी निवासी दो जुड़वां बहनों ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र व अभिभावकों का नाम किया रोशन

(Twin sisters success in NEET exam)

सच कहूँ/सुखजीत मान बठिंडा। भुच्चो मंडी निवासी कीर्ति गर्ग के घर जब जुड़वां बेटियों ने जन्म लिया था, तब बेटियों की मां किरना देवी ने भीतर ही भीतर थोड़ी मायुस थी। पेरेंट्स ने अच्छे से परविश की तो शिक्षा में होशियार बनकर दोनों जुड़वां बेटियों ने नीट की परीक्षा में एक साथ सफलता का परचम लहरा दिया। अब वही मां अपनी बेटियों पर गर्व महसूस करती हैं। इन जुड़वां बहनों ने दिल के रोगों की विशेष डॉक्टर बनकर लोक सेवा करने का सपना साकार करने की ठानी हुई है। सच कहूँ के साथ बातचीत करते हुए जुड़वां बहनें अर्पिता और अंकिता ने बताया कि उन्होंने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करन के लिए बहुत मेहनत की, जिसकी बदौलत उन्हें यह फल मिला है। दोनों में से अर्पिता ने 602 और अंकिता ने 629 अंक प्राप्त किए हैं।

दिल की डॉक्टर बनकर करना चाहतीं हैं लोगों की सेवा

यही नहीं, इससे पूर्व दसवीं और बारहवीं की कक्षा में भी दोनों बहनों के नंबर करीब बराबर ही रहे हैं। दसवीं में अर्पिता ने 10 और अंकिता ने 9.4 सीजीपीए प्राप्त किए और बारहवीं में अर्पिता ने 82 और अंकिता ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नीट की परीक्षा में सफलता के लिए शिक्षा संबंधी सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कोचिंग और घर में वह एक दिन में दस घंटे पढ़ाई करती थीं।

उन्होंने बताया कि एक बार क्लास में दोनों बहनों का एक ही लक्ष्य संबंधी पूछे जाने पर अंकिता ने बताया कि बचपन में हमें जैसा माहौल मिलता है, उसी प्रकार हम लक्ष्य की तरफ बढ़ते हैं इसीलिए बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना है और अर्पिता ने भी इसी क्षेत्र में काम करने की रूचि दिखाई। समाज को संदेश देने के नाम पर इन जुड़वां बहनों ने कहा कि लड़की हो या लड़का दोनों ही मां-बाप का नाम रौशन कर सकते हैं इसीलिए बेटियों को भी बेटों की तरह प्यार करना चाहिए।

बेटियों पर गर्व है: अभिभावक

अर्पिता व अंकिता के पिता कीर्ति गर्ग का कहना है कि वह अपनी बेटियों की सफलता पर गर्व महसूस करते हैं। उनका कहना है कि वह बच्चियों को अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए भुच्चो मंडी से बठिंडा आया था। ताकि उन्हें कोचिंग लेने में कोई मुश्किल न आए। बच्चियों की मां किरना देवी ने भावुक होते हुए कहा कि वह जुड़वां बेटियों के जन्म होने पर रोई थी, लेकिन अब बहुत खुश हूँ। अब मुझे मेरी बेटियों पर गर्व है।

पिता की सर्जरी के बाद दिल की डॉक्टर बनने के बारे में सोचा

दोनों जुड़वां बहनों की उनकी दिल की ही डॉक्टर बनने की इच्छा है। इस संबंधी दोनों का कहना है कि कुछ समय पूर्व उनके पिता का दिल का आॅपरेशन हुआ था, तब उन्होंने यही सोचा कि वे अच्छी पढ़ाई कर दिल की ही डॉक्टर बनेंगी ताकि कोई भी माता-पिता की दिल की बीमारी के कारण उपचार के अभाव में अपने बच्चों से दूर न हों।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ममता की केन्द्र से नीट, जेईई परीक्षा स्थगित करने की अपील
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार से स्थिति अनुकूल होने तक अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन और राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट 2020 परीक्षा) को स्थगित करने की अपील की। बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, “हमारी इससे पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत हुई थी, मैं सितंबर 2020 के अंत तक विश्वविद्यालयों / कॉलेजों में टर्मिनल परीक्षा को पूरा करने के लिए यूजीसी के दिशानिर्देशों के खिलाफ थी, जिसमें छात्र जीवन खतरे में पड़ सकता है।”

मुख्यमंत्री ने अपनी बात को फिर से दोहराते हुए कहा “अब शिक्षा मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार नीट, जेईई 2020 की परीक्षा को सितंबर में कराने की बात सामने आयी है। मैं फिर से केंद्र से अपील करूंगी कि जब तक फिर से परीक्षा के लिए स्थिति अनुकूल नहीं हो जाती इसके खतरे को भांपते हुए परीक्षाओं को स्थगित करें।” उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि अपने सभी छात्रों का जीवन सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इससे पहले केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने जेईई-मेन और नीट की परीक्षा को स्थगित नहीं करने का निर्णय लिया था।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने एक बयान में परीक्षा कराने की बात कही थी “…पूरे एहतियात के साथ परीक्षा आयोजित की जार रही हैं और परीक्षा स्थगित नहीं की जा रही हैं।” जेईई-मेन अपने निर्धारित तिथि एक से छह सितंबर को आयोजित की जाएंगी जबकि नीट की 13 सितंबर को परीक्षा होगी। देश में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण छात्रों ने परीक्षा को देर से कराने की मांग की थी। जिसे दो बार पहले ही स्थगित किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।