Union Minister Krishan Pal Gurjar - Sach Kahoon Hindi

प्राकृतिक आपदा में सरकार व प्रशासन किसानों के साथ: कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित किसानों व ग्रामीणों से की मुलाकात

फरीदाबाद और पलवल जिला उपायुक्तों से नुक्सान की रिपोर्ट मांगी | Krishan Pal Gurjar

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने कहा कि इस वर्ष ज्यादा बारिश होने की वजह से यमुना में ज्यादा पानी आया है। यह एक प्राकृतिक आपदा है और इससे किसानों की फसलों व संपत्तियों को बड़ा नुकसान हुआ है। आपदा की इस घड़ी में प्रशासन व सरकार पूरी तरह से लोगों के साथ है। केंद्रीय राज्यमंत्री सोमवार को फरीदाबाद जिले के गांव मोहना व पलवल जिला के गांव बागपुर में ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस बार यमुना में उम्मीद से ज्यादा पानी आया है और इस पानी का रूख काफी मात्रा में खेतों व गांवों की तरफ भी हुआ। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों से प्रत्येक गांव की रिपोर्ट लेते हुए निर्देश दिए कि किसी भी गांव में पीने के पानी व खाने की कोई दिक्कत न हो। गांवों के रास्तों को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनकी किसी भी परेशानी में हम उनके साथ खड़े हैं।

इस दौरान उन्होंने फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह व पलवल की उपायुक्त नेहा सिंह को निर्देश दिए कि वह जो भी नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान आपदा के मुआवजा नियमों में आता है वह किसानों को दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो बोरवैल ठप हुए हैं उनकी रिपोर्ट भी तैयार कर सरकार को भेजें ताकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इसके लिए भी अनुरोध किया जा सके।

सड़कों को रिपेयर करने के आदेश | Haryana Flood

केंद्रीय राज्यमंत्री ने उन सभी सड़कों की स्पेशल रिपेयर करने के निर्देश दिए, जो यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से खराब हो गई हैं। उन्होंने बताया कि यमुना पार के 12 से ज्यादा गांव ऐसे हैं, जो पूरी तरह से प्रभावित हैं। इनमें मोहना, मोठुका, बागपुर, सोडला, भोडला, राजूपुर, दोस्तपुर, माला सिंह के फार्म, स्वर्ण सिंह ढाणी, मोहबलीपुर, इंद्रा नगर व कई अन्य गांव हैं। उन्होंने मोहना गांव के राहत कैंप में रह रहे लोगों से भी मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को रहने व खाने की कोई दिक्कत न हो।

इस अवसर पर उनके साथ पलवल के विधायक दीपक मंगला, हथीन से विधायक प्रवीण डागर, फरीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह, पलवल की उपायुक्त नेहा सिंह, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसडीएम पलवल शशि वसुंधरा, डीडीपीओ फरीदाबाद राकेश मोर, डीडीपीओ पलवल उपमा अरोड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– Sirsa News: घग्घर ने किए खतरे के सारे निशान पार, पर घग्घर के मंसूबों को रोकने के लिए मुस्तैदी से तैय…

अब केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी कोरोना की चपेट में
प्रदेश में कुल 58 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 634 की चुकी मौत (Coronavirus)

अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। फरीदाबाद से लोकसभा सांसद और केंद्र की मोदी सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कृष्णपाल गुर्जर ने वीरवार को ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। गुर्जर ने ट्ववीट कर बताया, ‘स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा। जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया वह कोरोना को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। बता दें कि, हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि मंत्री जे.पी. दलाल सहित करीब आठ विधायक संक्रमित हो गए हैं।

हरियाणा में कोरोना कुल मामले 58050 हुए, 634 मौतें

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब गम्भीर रूप धारण करती जा रही है। राज्य में वीरवार सायं तक कोरोना के 1387 नए मामले आने के बाद राज्य में इस इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 58050 हो गई है। वहीं इनमें से 634 लोगों की मौत हो चुकी है और 47613 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 9758 हैं। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 5.69 प्रतिशत, रिकवरी दर 82.08 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले इस समय कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद और गुरुग्राम कोरोना मामलों की तालिका में सबसे ऊपर हैं। फरीदाबाद और गुरुग्राम में कोरोना के कुल क्रमशरू 12093 और 11302 मामले हैं और इनमें से 11179 और 10282 ठीक हो चुके हैं।

किस जिले में क्या हालात

राज्य के सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, अम्बाला, पानीपत और करनाल जिलों में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पंचकूला में कोरोना के वीरवार को 172, हिसार 139, गुरुग्राम 126, फरीदाबाद 111, करनाल 99, पानीपत 92, सोनीपत 91, कैथल 78, कुरुक्षेत्र और सिरसा 61-61, अम्बाला और रोहतक 60-60, फतेहाबाद 58, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर 51-51, रेवाड़ी 26, जींद 15, झज्जर और भिवानी 14-14, नूंह 12 और पलवल में छह मामले आए। राज्य के चरखी दादरी जिले में कोरोना का आज भी कोई मामला नहीं आया। राज्य में कोरोना से अब तक 634 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जिनमें 449 पुरुष और 185 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 166, गुरुग्राम 131, सोनीपत और पानीपत 41-41, अम्बाला 29, रोहतक 28, कुरुक्षेत्र 27, करनाल 24, यमुनानगर 17, रेवाड़ी और झज्जर 16-16, नूंह, पंचकूला और हिसार 13-13, पलवल और सिरसा 11-11, भिवानी दस, कैथल नौ, जींद और फतेहाबाद आठ-आठ तथा महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में एक-एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।