Culprit - Sach Kahoon Hindi

बेअदबी के असली गुनहगार कौन?
पुलिस के दावों ने पुलिस की भूमिका पर खड़े

किए सवाल | Inauspiciousness

पंजाब पुलिस द्वारा वर्ष 2015 में बरगाड़ी में घटित श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की बेअदबी (Inauspiciousness) की घटनाओं के मामले में कोटकपूरा से संबंधित कुछ डेरा श्रद्धालुओं को गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों पर पुलिस के दावों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिये हैं। पुलिस दावा कर रही है कि उक्त डेरा श्रद्धालुओं ने श्री गुरुग्रन्थ साहिब की पवित्र बीड़ की बेअदबी की है।

मामले की तह तक जाने की बजाय अंधेरे में तीर मारने की पुलिस ने 2007 की घटनाओं जैसी नीति अपना ली है। पुलिस ने मामले की पेशेवर ढंग से छानबीन करने की बजाय डेरा प्रेमियों को अपन निशाना मान लिया है। 2018 में शायद किसी खास ‘मिशन’ को पूरा करने के लिए वर्ष 2015 की गिरफ्तारियों को पुलिस किनारे कर चुकी है। हालांकि इससे पहले पुलिस स्वयं ही यह संदेह जता चुकी है कि बरगाड़ी कांड, खन्ना में कत्ल किए गए 2 डेरा श्रद्धालुओं व पंजाब के अलग-अलग शहरों में मारे गए आरएसएस, शिवसेना कार्यकर्ताओं के पीछे विदेशी शक्तियां काम कर रही हैैं।

बेअदबी की घटनाओं का डेरा श्रद्धालुओं से कोई संबंध नहीं | Inauspiciousness

दूसरी ओर सोशल मीडिया में कई वीडियो व आॅडियो वायरल हो रही हैं जिनमें सिक्ख धर्म से संबंधित कुछ चर्चित व्यक्ति दावा कर रहे हैं कि बेअदबी की घटनाओं का डेरा श्रद्धालुओं से कोई संबंध नहीं, ये सभी लोग इसे राजनीतिक व धार्मिक साजिश करार दे रहे हैं। इन वायरल हुई वीडियोज से ये तथ्य निकलकर सामने आए हैं कि आखिर पुलिस ने बरगाड़ी घटनाओं में ढाई साल गुजर जाने के बाद डेरा श्रद्धालुओं को अपने निशाने पर क्यों लिया है? यह भी तथ्य है कि पुलिस बरगाड़ी में घटित कांड की गुत्थी न सुलझा पाने के चलते परेशान व घबराई हुई है व उस पर सरकारी गैर-सरकारी दवाब के चलते वह अब किसी न किसी पर बेअदबी की घटनाओं का आरोप मढ़कर अपना पिंड छुड़ाना चाह रही है।

पुलिस की यह हड़बड़ाहट तब भी दिखी थी जब 2015 में वह दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करती है लेकिन उनके दोषी होने या न होने पर उलझन में रहती है, आम विरोध होने पर उनको छोड़ देती है। पुलिस की यह रणनीति रही है कि यदि गुनहगार नहीं पकड़ा गया तब अपने पर पड़ रहे दवाब व लोक विरोध से बचने के लिए गुनहगार पैदा कर लो। फिर जांच का डंडा चलाया जाता है जिसमें किसी के गुनहगार न होने पर भी उसे पीट-पीटकर यह मनवाया जाता है कि वह गुनाह कुबूल कर ले। यहां पिटने वाला अकेला नहीं होता कई दफा उसके भाई-पिता भी पिटते हैं।

जबरन गुनाह कबूल करवाना पुलिस का अंग्रेजों के जमाने

से भी पहले का दस्तूर | Inauspiciousness

पीट-पीटकर जबरन गुनाह कबूल करवाना पुलिस का अंग्रेजों के जमाने से भी पहले का दस्तूर है। 2015 में घटित बेअदबी की घटनाओं का जो भी गुनहगार है उसे यह कुकृत्य सबसे आसान काम नजर आया होगा, जिससे पंजाब का शांतिमय माहौल भी बिगड़ जाए और आरोप डेरा प्रेमियों के मत्थे मढ़ कर साफ बच निकला जाए। यह सब एक साजिश के तहत किया गया है पहले डेरा प्रेमियों के नाम पर पोस्टर चिपकाए गए, जिनमें लिखा गया था कि डेरा श्रद्धालु श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी करेंगे।

साजिश कर्ता यह अच्छी तरह जानता था कि किसी को डेरा श्रद्धालुओं पर थोपे गए आरोपों पर यकीन नहीं होगा इसी के चलते साजिशकर्ता ने बेअदबी करने से पहले पोस्टरों के माध्यम से अपना नापाक इरादा पुख्ता करने की भी चाल चली। तब डेरा श्रद्धालुआें ने न केवल उस साजिश का विरोध किया बल्कि उसकी घोर निंदा करते हुए दोषी लोगों के लिए सख्त सजा की मांग भी की। परंतु यहां पुलिस असली गुनहगार को ढूंढने की बजाय साजिशकर्ताओं के बिछाए जाल में उलझकर रह गई है।

डेरा श्रद्धालुओं व सिक्ख समुदाय को अलग-अलग कर

पाना नामुमकिन | Inauspiciousness

कहने का तात्पर्य जो साजिशकर्ता चाह रहे हैं, पुलिस उसी को ही सही साबित करने के लिए डेरा प्रेमियों को फंसाने की दिशा में बढ़ रही है। पुलिस ने बरगाड़ी कांड के बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में घटित बेअदबी की घटनाओं पर हुई गिरफ्तारियों का भी अध्ययन नहीं किया। इनमें से कुछ घटनाओं का कारण गुरुद्वारों में सेवा कर रहे मुलाजिमों की आपसी रंजिश भी रही।

किसी ने गुरुद्वारा मुलाजिम को नीचा दिखाने के लिए या ईर्ष्यावश दु:खद घटनाओं को अंजाम दिया। धर्म या विचारधारा के आधार पर बेअदबी की घटना घटित हुई हो यह कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया। इसके अलावा डेरा श्रद्धालुओं की विचारधारा, भलाई कार्यों से संबंधित गतिविधियां व सामाजिक मेल-मिलाप का संबंध है तब डेरा श्रद्धालुओं व सिक्ख समुदाय को अलग-अलग कर पाना नामुमकिन है। दोनों एक दूसरे के शादी-ब्याह व शोक कार्यक्रमों में पारिवारिक सदस्यों की तरह शिरकत करते हैं।

डेरा श्रद्धालु हमेशा मानवता की सेवा में

रहे हैं आगे | Inauspiciousness

पंजाब से आने वाले सिक्ख श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या सिक्ख समुदाय के लोगों की है। जो कि सिक्ख धर्म की मर्यादाओं व संस्कृति से अटूट रिश्ता रखते हैं। बहुत से डेरा श्रद्धालु शादी-ब्याह से लेकर शोक सभाओं तक सिक्ख परिवारों की ही तरह अपने सामाजिक कार्य गुरु ग्रन्थ साहिब की पावन मौजूदगी में पूरे करते हैं। गांव-शहरों के बहुत से गुरुद्वारों के निर्माण व साफ-सफाई में डेरा श्रद्धालु हर तरह से अपना सहयोग करते आ रहे हैं। परंतु कुछ राजनीतिक व गैर राजनीतिक लोगों को डेरा प्रेमी व उनका शांतिपूर्ण जीवन रास नहीं आ रहा।

जिसका प्रमाण 2007 व उसके पश्चात घटित घटनाओं का वक्त है जब डेरा श्रद्धालुओं ने शादी-ब्याह व शोक सभाओं के लिए गुरुद्वारों से गुरु ग्रन्थ साहिब की पावन बीड़ चाही, लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधकों ने इन्कार कर दिया। यहां पश्न यह भी है कि कोई गैर सिक्ख क्यों गुरु ग्रन्थ साहिब की बीड़ मांगेगा?

दरअसल वर्ष 2007 की घटनाओं के बावजूद साजिश कर्ताओं को सिक्खों व डेरा श्रद्धालुओं के मध्य कोई कड़वाहट नजर नहीं आई तब ऐसे साजिशकर्ताओं ने पंजाब का माहौल खराब करने के लिए बेअदबी की घटनाओं को अंजाम दिया। लेकिन करोड़ों पंजाबी सब देख रहे हैं। पंजाब पुलिस को चाहिए कि वह हवा में तीर न चलाए बल्कि असली गुनहगारों को सामने लाए, पंजाब का हित इसी में है कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी की घटनाओं में दूध का दूध व पानी का पानी हो।

तिलकराज शर्मा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भ्रूण लिंग जांच का मुख्य आरोपी काबू
कहीं भी, कभी तक भाग लो, छोड़ेंगे नहीं : जैन

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। भ्रूण लिंग जांच के मामले में लंबे अर्से से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को आखिरकार शुक्रवार को पीसीपीएनडीटी टीम ने पकड़ लिया। भ्रूण लिंग जांच का मुख्य आरोपी रमनदीप बतरा और गिरोह का सरगना माने जाने वाला यह शख्स फरवरी 2017 से ही फरार चल रहा था। वहीं इसकी एक अन्य साथी को भी पीसीपीएनडीटी टीम ने विगत दिनों पंजाब में हुई डिकॉय कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

हालांकि इस मामले में अभी एक महिला आरोपी फरार चल रही है, जिसकी तलाश में शुक्रवार को टीम ने कुछ जगह दबिश दी लेकिन महिला आरोपी नहीं मिली। एनएचएम के मिशन निदेशक नवीन जैन के निर्देशन में हुई इस गिरफ्तारी के दौरान टीम में सीआई हरीनारायण शर्मा के साथ पीसीपीएनडीटी के जिला प्रभारी रणदीप सिंह, सीओआईईसी विनोद बिश्नोई एवं कांस्टेबल शंकरलाल शामिल थे। आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि पुरानी आबादी के भरतनगर में रमनदीप सिंह के घर अपंजीकृत एवं अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन द्वारा सोनोग्राफी की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। जिस पर बोगस ग्राहक द्वारा पुष्टि कराए जाने के बाद 23 फरवरी 2017 को राज्य पीसीपीएनडीटी दल ने दलाल पवन कुमार से संम्पर्क किया तथा एक महिला को उसके पास भेजा गया। दलाल पवन ने पंजाब के दो अन्य दलालों से संपर्क कर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन बुलाया।

मुख्य सरगना मान तलाश कर रही थी टीम

यहां से गर्भवती महिला को लिंग जांच कराने के लिए रमनदीप के घर ले गया और भ्रूण जांच की गई एवं तीस हजार रुपए ले लिए। इस पर दल ने दबिश देकर हनुमानगढ़ के खनानियां निवासी पवन कुमार जाट (24), पंजाब के आबोहर के मलपपुर निवासी जटसिख चरणसिंह (31) एवं आलमगढ़ के धर्मेन्द्र सिंह (28) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंधेरा एवं तंग गलियों का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह (31) पुत्र सतनाम बतरा एवं साथी महिला राज फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से कार भी जब्त की थी।

टीम ने लगातार की निगरानी

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभागीय टीम लगातार प्रयास कर रही थी और मुखबिर से जानकारी जुटाई जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि रमनदीप हालात सामान्य समझ घर पर आ रहा है और वह विगत कुछ दिनों से श्रीकरणपुर रोड स्थित दुकान पर भी जा रहा था। टीम ने दो दिन तक लगातार निगरानी रखी, जहां पुष्टि हुई कि रमनदीप हर दिन शाम को दुकान पर आता है। शुक्रवार को भी रोजाना की तरह आरोपी दुकान पर आया और टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब, हरियाणा में भी दलालों का गठजोड़

पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह द्वारा राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा में अनेक दलाल बना रखे हैं, जिनके पास रमनदीप की कार द्वारा अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से घूम-घूमकर यह काम किया जाता है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रमन बेहद शातिर है और वह छुट्टियों के दौरान ही भ्रूण लिंग जांच करता रहा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।