LIC - Sach Kahoon Hindi

LIC Saral Pension Plan : एक बार निवेश, पायें 12 हजार विशेष
LIC Saral Pension Plan : जीवन बीमा निगम ने पॉलिसीधारक के रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। ये योजनाएं आपकी सेवानिवृत्ति के बाद आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं। एक ऐसी ही योजना एलआईसी सरल पेंशन योजना है। पॉलिसीधारक के पास एकमुश्त भुगतान पर दो उपलब्ध विकल्पों में से वार्षिकी प्रकार चुनने का विकल्प होता है। पॉलिसी के प्रारंभ में ही वार्षिकी दरों की गारंटी दी जाती है। Business News

योजना का मुख्य उद्देश्य है:

पॉलिसी को ग्राहक-अनुकूल बनाना जो एक सूचित विकल्प चुनने में मदद करता है। बीमाकर्ता और बीमाधारक के बीच विश्वास बनाना। एकरूपता बनाना और योजना का दुरुपयोग कम करना।

योजना के तहत पात्रता मानदंड:

1. प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 40 वर्ष (पूर्ण)

2. प्रवेश के समय अधिकतम आयु 80 वर्ष (पूर्ण)

3. अधिकतम खरीद मूल्य की कोई सीमा नहीं

पॉलिसी अवधि संपूर्ण जीवन पॉलिसी: | LIC Saral Pension Plan

1. मासिक के लिए न्यूनतम वार्षिकी: 1000 रुपये

2. त्रैमासिक के लिए: 3000 रु.

3. अर्धवार्षिक के लिए: 6000 रु.

4. वार्षिक के लिए: 12000 रु.

एलआईसी सरल पेंशन योजना की विशेषताएं: | LIC Saral Pension Plan

यह एक गैर-भागीदारी, एकल प्रीमियम, गैर-लिंक्ड, तत्काल वार्षिकी योजना है। यह योजना दो वार्षिकी विकल्पों के साथ आती है। ज्वाइंट जीवन पॉलिसी में पति या पत्नी की मृत्यु के मामले में 100% वार्षिकी का भुगतान पति या पत्नी को किया जाता है। हालाँकि, यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो खरीद मूल्य का 100% नामांकित व्यक्ति को दिया जाएगा। बीमाधारक अपनी सुविधा के अनुसार वार्षिकी भुगतान की आवृत्ति चुन सकता है। एलआईसी सरल पेंशन योजना के तहत वार्षिकी भुगतान के वार्षिक, अर्ध-वार्षिक, त्रैमासिक और मासिक तरीके प्रदान करता है। यदि पति या पत्नी या वार्षिकीधारक या उनके बच्चों में से किसी को किसी गंभीर बीमारी का पता चलता है, तो पॉलिसी को शुरूआत की तारीख से 6 महीने के बाद किसी भी समय सरेंडर किया जा सकता है। बीमित व्यक्ति योजना शुरू होने के 6 महीने बाद इस पर ऋण ले सकता है।

एलआईसी सरल पेंशन | Business News

योजना के लाभ:

1. मृत्यु का लाभ: एकल-जीवन वार्षिकी के अंतर्गत पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद नामांकित व्यक्ति को खरीद मूल्य का 100% भुगतान किया जाता है। यदि जीवनसाथी जीवित है, तो उन्हें वार्षिकीधारक की मृत्यु पर समान वार्षिकी राशि प्राप्त होगी। यदि पति या पत्नी की भी मृत्यु हो जाती है, तो खरीद मूल्य का 100% नामांकित व्यक्ति को दिया जाएगा।

2. ऋण लाभ: एलआईसी सरल पेंशन योजना के तहत ऋण की अनुमति पॉलिसी की शुरूआत की तारीख से 6 महीने के बाद ही दी जाती है। भुगतान की गई वार्षिक ब्याज राशि 50% से अधिक न हो।

एलआईसी का धमाल, बनाए आपको मालामाल
रोजाना 45 रुपये बचाएं और 25 लाख पाएं

नई दिल्ली। एलआईसी (LIC) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर से एक लुभावनी स्कीम ईजाद की है। जिसका नाम है जीवन आनंद पॉलिसी। इसमें निवेश करने के बाद ग्राहकों कोे अच्छा खासा रिटर्न मिलता है और वहीं मैच्योरिटी लाभ भी मिलता है। बता दें कि यह एक प्रीमियम टर्म पॉलिसी है। आइये जानते हैं इसके लाभ:-

यह भी पढ़ें:– एक क्रेडिट कार्ड का बिल दूसरे से चुकाएं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 लाख तक की बड़ी रकम पाने के लिए आपको हर रोज सिर्फ 45 रुपये निवेश करने होंगे। एक महीने में 1358 रुपये और फिर मैच्योरिटी (Maturity) पर आपको मिलेगी एक बड़ी रकम। इस स्कीम के तहत आपको इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना होगा। 18 वर्ष की आयु सीमा से ऊपर तक कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है और लगातार 15 वर्षों तक निवेश करने पर आप बोनस के हकदार भी बन जाते हैं।

यह स्कीम 35 वर्षों तक की है। यानि आपको 35 वर्षों तक हर महीने 1358 रुपये निवेश करने हैं और 35 साल की मैैच्योरिटी पूरी होने पर आपको 25 लाख रुपये की बड़ी रकम मिलेगी। यही रकम अगर साल के हिसाब से बताएं तो आपके द्वारा बचाई रकम लगभग 16300 रुपये होगी।

आगे अगर बताएं तो 35 वर्षों तक लगातार हर साल 16300 रुपये निवेश करने पर कुल जमाराशि 5,70,500 रुपये जुड़ जाएगी। अब पॉलिसी टर्म (Policy Term) को देखें तो इसमें बेसिक सम निश्चित रूप से 5 लाख रुपये होंगे, जिसके साथ मैच्योरिटी का समय पूरा होने के बाद आपको इस रकम में रिविजनरी बोनस 8.60 लाख रुपये और फाइनल बोनस 11.50 लाख रुपये मिलेगा। बता दें कि एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी में दो बार ग्राहक को बोनस दिया जाता है लेकिन इसके लिए पॉलिसी लगातार 15 वर्षों की होनी जरूरी है।

डॉक्यूमेंट्स क्या-क्या चाहिएं:-

आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर

पॉलिसी का फायदा | (LIC)

बता दें कि आपको इस स्कीम के तहत विभिन्न तरह के लाभ दिए जाएंगे, जिसमें आप दुर्घटना, मृत्यु और गंभीर बीमारी के समय बीमा राशि को बढ़ासकते हैं और निवेशक अपने सम एश्योर्ड को बढ़ा भी सकते हैं। निवेशक की मृत्यु होने पर एलआईसी 125 प्रतिशत पैसे देती है।

एलआईसी का शेयर पहले दिन करीब आठ प्रतिशत घाटे पर बंद
मुंबई (एजेंसी)। भारतीय जीवन बीमा निगम(एलआईसी) का शेयर सूचीबद्ध होने के पहले दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 7.75 प्रतिशत गिरकर 875.45 रुपये पर बंद हुआ जबकि शेयर बाजार कुल मिलाकर जोरदार बढ़त पर था। बीएसई में एलआईसी का शेयर सुबह करीब आठ प्रतिशत गिरावट के साथ 867.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। कारोबार के दौरान यह निर्गम मूल्य से बराबर नीचे बना रहा। बीएसई में शेयर ऊपर में 920 रुपये तथा नीचे में 860.10 रुपये तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में एलआईसी 8.01 प्रतिशत गिरकर 873 रुपये पर बंद हुआ। सुबह एनएसई में यह 872 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। समान्य शेयरधारकों को यह शेयर 949 रुपए के भाव पर जारी किया गया था। एलआईसी ने कंपनी के पॉलिसीधारकों और रिटेल निवेशकों को 889 रुपए और 904 रुपए प्रति शेयर के भाव पर शेयर आवंटित किए थे। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार वहां एलआईसी के कुल 245.51 करोड़ रुपये मूल्य के 27.55 लाख शेयरों की खरीद-फरोख्त हुयी। बीएसई में बंद भाव के हिसाब से एलआईसी की बाजार हैसियत 5,53,721.92 करोड़ रुपये है। बाजार में उपलब्ध कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयरों का मूल्यांकन 16,611.66 करोड़ रुपये रहा। एनएसई में एलआईसी के 4,345.59 करोड़ रुपये के सौदों में कुल 4,87,92,877 शेयरों का लेनदेन हुआ।

क्या है मामला

एनएसई में बंद भाव के हिसाब से एलआईसी का कुल बाजार मूल्यांकन 5,52,172.29 करोड़ रुपये तथा बाजार में उपलब्ध इसके शेयरों का मूल्यांकन 16,607.86 करोड़ रुपये रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 1344.63 अंक की उड़ान भरकर पांच दिन बाद 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 54318.47 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 434.45 अंक की छलांग लगाकर 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 16276.75 अंक पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि भारत की दिग्गज बीमा कंपनी एलआईसी के प्रथम आईपीओ में प्रस्तुत किए गए शेयरों की तुलना में 2.95 प्रतिशत आवेदन प्राप्त हुए थे। यह निर्गम आम निवेशकों के लिए चार मई से खुला था और इसमें बोली लगाने के लिए नौ मई आखिरी दिन था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस निर्गम में कुल 47.83 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे जबकि बिक्री के लिए 16.2 करोड़ प्रस्तुत किए गए थे। एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित वर्ग में अभिदान 6.11 गुना रहा था जबकि कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों के लिए 4.39 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। यह देश में अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एलआईसी: ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’
भारत की पहली जीवन बीमा कम्पनी का नाम ओरियंटल लाइफ इंश्योरेंस था। ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 64 साल पहले एक सितंबर के दिन ही की गई थी। भारतीय जीवन बीमा निगम भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। इसका मुख्यालय भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में है। इसके लगभग 2048 कार्यालय देश के कई शहरों में स्थित हैं और इसके 10 लाख से ज्यादा एजेंट भारत भर में फैले हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम के वर्तमान चेयरमैन वी के शर्मा और प्रबंध निदेशक हेमंत भार्गव हैं।

यह भारत की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा फायदा देने वाली इंश्योरेंस कम्पनी है। साल 1959 में एलआईसी की बिल्डिंग देश की सबसे ऊँची बिल्डिंग्स में से एक थी। इसका ध्येय वाक्य योगक्षेमं वहाम्यहम गीता से लिया गया है जिसका अर्थ होता है कि आपका कल्याण ही हमारी जिम्मेदारी है। फिल्मों में आने से पहले हमारे फिल्मी सितारों अभिषेक बच्चन और अमरीश पुरी एलआईसी एजेंट थे। भारतीय जीवन बीमा निगम वैश्विक रूप से फिजी, लंदन, श्रीलंका, नेपाल, बहरीन और सऊदी अरब में भी कार्यरत है। इसके स्लोगन जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी को तो सभी बहुत अच्छी तरह से पहचानते हैं।

अगर बिजनस सेंस की बात करें तो, एलआईसी एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। अपनी बेजोड़ प्रतिष्ठा और शाख के चलते कंपनी अधिकतम प्रीमियम वसूल सकती है। इसी वजह से एलआईसी का टर्म प्लान अन्य निजी कंपनीयों से महंगा है। एलआईसी संस्था कमाए हुए प्रीमियम का बड़ा हिस्सा सरकारी प्रोजेक्ट्स और बॉन्ड में निवेश करती है। इसके अलावा कुछ रकम शेयर मार्केट में भी निवेश की जाती है। इस निवेश योजना से एलआईसी लाभ कमाती है। कुल आय में से 95% कमाई का हिस्सा बोनस तथा वफादारी के रूप में पालिसी धारक को दे दिया जाता है। इनकम का शेष 5% हिस्सा भारत सरकार को जाता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।