Lieutenant Colonel - Sach Kahoon Hindi

सेना का स्थानांतरण रैकेट: लेफ्टिनेंट कर्नल, बिचौलिया गिरफ्तार
रचा आपराधिक षड़यंत्र

नई दिल्ली। नई दिल्ली में सैन्य मुख्यालय में कथित स्थानांतरण रैकेट के संबंध में सीबीआई ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। ऐसा आरोप है कि सैन्य अधिकारियों ने उनकी तैनाती में हेरफेर करने के लिए लाखों रूपए दिए थे। सीबीआई ने एकत्र की गई खुफिया जानकारी के आधार पर मामला दर्ज किया। उसने लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथन सुब्रमणि मोनी और गौरव कोहली को उस समय गिरफ्तार किया, जब बेंगलूरू में रह रहे एक सैन्य अधिकारी के तबादले के लिए दो लाख रूपए की कथित रिश्वत दी जा रही थी।

प्राथमिकी में एक ब्रिगेडियर का नाम है लेकिन आरोपियों की सूची में उसका नाम शामिल नहीं किया गया। सैन्य मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता के साथ यह कथित रैकेट संदिग्ध रूप से चल रहा था। सीबीआई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि यह रिश्वत हवाला माध्यमों के जरिए दी जा रही थी। एजेंसी इस पर भी ध्यान दे रही है कि सैन्य अधिकारी अपनी पसंद की जगह पर तैनाती पाने के लिए किस प्रकार लाखों रूपए देने के लिए तैयार थे।

सैन्य मुख्यालय की कार्मिक शाखा के लेफ्टिनेंट कर्नल मोनी, हैदराबाद में रह रहे सैन्य अधिकारी पुरूषोत्तम, भारतीय सेना में बीएसओ बेंगलूरू एस सुभाष और गौरव कोहली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ऐसा आरोप है कि मोनी ने कोहली एवं सैन्य अधिकारी पुरूषोत्तम के साथ मिलकर विभिन्न अधिकारियों के तबादलों को प्रभावित करने के लिए एक आपराधिक षड़यंत्र रचा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।