EV Motors - Sach Kahoon Hindi

ईवी मोटर्स इंडिया और हीरो इलेक्ट्रिक ने की भागीदारी
नई दिल्ली। ईवी मोटर्स इंडिया (ईवीएम) और हीरो इलेक्ट्रिक ने बुधवार को अपनी भागीदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां लास्टं माइल डिलीवरी आॅपरेशन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए अपना सहयोग देंगी और एक अनूठा प्रस्ताव आॅफर करेंगी। ईवी मोटर्स जो कि एक संपूर्ण टर्न की इलेक्ट्रिक वाहन समाधान प्रदाता है, हीरो के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उन्नत बैटरी समाधान प्रदान करेगा और साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्र क्चअर भी मुहैया कराएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इसे लॉन्च करने से पहले, अगले 12 महीनों में कुछ शहरों में करीब 10,000 ई-बाइक्स के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट चलाने की योजना है। इन सॉल्यूशन्स को ई-कॉमर्स, आॅनलाइन फुड, फ्लीट आॅपरेटर्स और कूरियर डिलीवरी बिजनेस सहित लास्टो माइल डिलीवरी आॅपरेटर्स की जरुरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।

इस भागीदारी के तहत, ईवीएम अपनी उच्च तकनीक वाली बैटरियों को हीरो ई-बाइक्स में लगाएगी जिसे ईवी मोटर्स द्वारा तैयार किए जा रहे रैपिड चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क ‘प्लगएनगो’ के इस्तेमाल से 30 मिनट में सुपरचार्ज किया जा सकता है। क्विक चार्ज फीचर के कारण वाहन को रोजाना 130 किमी से 140 किमी चलाना पूरी तरह तनावमुक्त हो जाएगा। इससे रखरखाव और परिचालन लागत में कमी आएगी और बिजनेस ईकाइयों के आर्थिक पहलुओं पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रैपिड चार्जिंग स्टेशनों को हीरो डीलरशिप सहित रणनीतिक जगहों पर स्थाजपित किया जाएगा और इसे सार्वजनिक रुप से चार्जिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इतना ही नहीं, बिना किसी परेशानी के परिचालन करने वाले वाहनों का दमदार बेड़ा बनाने के लिए एक मजबूत खाका तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ईवी मोटर्स कई महत्वदपूर्ण चुनौतियों का समाधान कर रहा है। इसमें अनेक व्यक्तियों द्वारा वाहन के स्वामित्व, फाइनेंस की उपलब्धता, ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, बैटरी परफॉर्मेन्स और व्हीवकल अपटाइम और सर्विस से जुड़ी समस्याओं सहित कई महत्वपूर्ण चुनौतियां शामिल हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।