Rahul Gandhi - Sach Kahoon Hindi

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा है कि मोदी सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है जिसके कारण उनका संकट लगातार गहराता जा रहा है। गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सरकार उन पूर्व सैनिकों की उपेक्षा कर रही है जिन्होंने देश की सेवा की है। सरकार को पूर्व सैनिकों को वह सारी सुविधाएं देनी चाहिए जिसके वे हकदार हैं।

कांग्रेस नेता ने पूर्व सैनिकों से हुई एक मुलाकात का हवाला देते हुए कहा “जनसंसद में कुछ दिन पहले देश की रक्षा में घायल होने वाले पूर्व सैनिकों से मुलाकात हुई। उन्होंने एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) में प्रतिपूर्ति में देरी, दवाइयों की कमी, अस्पतालों का इलाज से इनकार या बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के कारण योजना से बाहर हो जाने जैसी गंभीर कमियों के बारे में बताया।”

गांधी ने आगे कहा “72 लाख से भी अधिक पूर्व सैनिक और उनके परिवार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस योजना पर निर्भर हैं। मैंने जब यह मुद्दा संसद में उठाया, तो मोदी सरकार ने मेरे सवालों को टालने की कोशिश की। सरकार के पास न बकाया रकम के बारे में कोई जानकारी है, न ही उसने देरी के कारणों पर कोई स्पष्ट जानकारी दी-बस इतना स्वीकार किया कि देरी होती है। कैग ने हाल ही में कहा है कि ईसीएचएस को पर्याप्त धनराशि नहीं मिल रही है – लेकिन सरकार ने यह जवाब देने से मना कर दिया कि हमारे पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवश्यक धनराशि क्यों नहीं दी जा रही है।”

उन्होंने कहा कि विकलांग पूर्व सैनिकों के लिए टैक्स छूट से जुड़े मेरे सवाल को भी नजरअंदाज कर दिया-इसी बीच वित्त विधेयक में यह प्रस्ताव रखा गया है कि यदि कोई सैनिक सेवा में बना रहता है, तो उसकी विकलांगता पेंशन पर टैक्स लगाया जाएगा। यह कदम उन सैनिकों को सजा देने जैसा है जो देश की सेवा जारी रखते हैं। हमारी बहादुर सेना देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देती है। सरकार कम से कम उन्हें वह सम्मान और समर्थन तो दे, जिसके वे असली हकदार हैं।

यह भी पढ़ें:– Benefits Of Sleep: 7-8 घंटे की नींद क्यों है जरूरी? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और सेहत पर इसका असर

Rahul Gandhi: निभाया वादा, बेटी को आशीर्वाद देने राहुल गांधी पहुंचे मदीना गांव
सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह गोहाना के गांव मदीना में किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। सुबह करीब 10:00 बजे राहुल गांधी की गाड़ी किसान परिवार के घर के सामने आकर रुकी। जिसे देखकर एक बार तो परिवार भी चौंक गया। उनके साथ रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता पहुंचे। किसान परिवार के घर पहुंचने पर राहुल गांधी का बुक्के व हरियाणा की शान पगड़ी पहना कर स्वागत किया। राहुल गांधी करीब 1 घंटे तक किसान परिवार के घर पर रुके इस दौरान उन्होंने दूध के साथ चूरमा खाया और महिलाओं के साथ गीत सुने।

गौरतलब है कि राहुल गांधी 3 साल पहले अचानक मदीना गांव में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने एक किसान के खेत में ट्रैक्टर चलाया था। यह वही किसान परिवार है जिसके घर पर आज बेटी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे। किसान संजय की बेटी तनु की शादी में राहुल सुबह 10:10 पर पहुंचे । जहां करीब 1 घंटा रुके। बीकॉम पास तनू की शादी रोहतक निवासी सुंदरपुर के सुनील के साथ तय हुई है। सुनील एमए इंग्लिश है और क्रिकेटर भी है । तनु की छोटी बहन सरिता और भाई दीपक है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के 1 घंटे के कुछ खास पल

राहुल गांधी ने शादी के गीतों व पहनावे के बारे में परिवार के सदस्यों से पूछा। इस पर तनु की बुआ की बेटी कीर्ति जाखड़ ने बताया कि हरियाणवी पुरुष पारंपरिक धोती कुर्ता पहनते हैं ।‌ उन्होंने बताया कि राहुल ने चूरमा खाया और एक गिलास दूध पिया । चूरमा किसान संजय की पत्नी सुनीता देवी ने बनाया था। ‌ राहुल गांधी शादी वाले घर में जमीन पर पीछे गद्दों पर परिवार के बीच बैठे। इस दौरान बगल में बैठी महिलाएं शादी के मंगल गीत गा रही थी और राहुल बीच-बीच में गीतों व रस्मों के बारे में पूछते रहे । इसी बीच उन्हें दूध व चूरमा परोसा गया था।

संजय के घर के सामने ही उनके बड़े भाई का घर है वहां खाने का इंतजाम किया गया था। यहां मिठाइयों में बालूशाही भी परोसी गई जिसे देखकर राहुल ने पूछा कि यह क्या है । तब उन्हें बताया गया कि हरियाणा की शादियों में मीठे में बालूशाही परोसी जाती है।

किसान संजय 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल गांधी को शादी का न्योता देकर आए थे । भांजी कीर्ति जाखड़ बोली हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम का पता चला उस वक्त हम शगुन के गीत गा रही थी। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान सम्मान किया है और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई गई। राहुल ने काफी देर सिर पर पगड़ी रखी।

गिफ्ट में एक एलईडी और शगुन दिया

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर एक एलइडी टीवी भेज दिया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तनु को शगुन भी दिया । तनु की मम्मी सुनीता ने कहा कि उनके लिए यह बहुत बड़ी बात है कि राहुल हमारे घर पर पहुंचे।

दुल्हन तनु से राहुल गांधी ने पूछा कि आपकी शादी कहां हो रही है और क्या पढ़ाई कर रहे हो। पहले चूरमा खाया दूध के साथ फिर टेंट में गए जहां प्रीति भोज का इंतजाम था। वह राहुल ने बालूशाही व लड्डू खाया। राहुल ने कहा खुश रहना दामन कुर्ता के बारे में भी जानकारी ली। ‌

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा राहुल गांधी ने साधारण किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर अपना दिया हुआ वचन निभाया है । धनाडे लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं। लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंच कर राहुल गांधी ने अपनी सोच दिखाई है कि वह धनाडय लोगों के नहीं वह आम साधारण स्वयं है और साधारण लोगों से ही मिलना पसंद करते हैं।

किसान संजय ने बताया कि राहुल गांधी से पहली मुलाकात हुई थी। उन्हें लगता था कि नेता है भूल गए होंगे । 10 मार्च को सुबह ही पता चला कि राहुल उनकी बेटी को आशीर्वाद देने आ रहे हैं।

3 साल पहले आए थे मदीना गांव में

राहुल गांधी 8 जुलाई 2023 को मदीना गांव में पहुंचे थे वह अचानक ही गांव में आए थे। किसी को कोई सूचना नहीं थी। तब उन्होंने किसान संजय के खेत में ट्रैक्टर चलाया और धान की रोपाई की थी। इस दौरान राहुल ने किसान व मजदूरों के साथ बैठकर खाना भी खाया था। उस दिन दिल्ली से हिमाचल जाते वक्त सुबह करीब 6:15 बजे मदीना गांव में रुके थे। उन्होंने गांव भैसवाल खुर्द और मदीना के बीच में अचानक अपना काफिला रखवाया और खेत में पहुंच गए । वहां किसान संजय खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे राहुल गांधी ने उनसे आग्रह करके ट्रैक्टर का स्टेरिंग संभाला उसके बाद किसान और कामगारों के साथ मिलकर धान की रोपाई की। इसी दौरान राहुल गांधी किसान संजय को परिवार सहित 10 जनपद दिल्ली आने का न्योता भी देकर गए थे।

यह भी पढ़ें:– Sriganganagar Bomb Threat: श्रीगंगानगर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Kisan Rally: खरगे-राहुल बरनाला में करेंगे किसान रैली को संबोधित
नई दिल्ली। New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पंजाब के बरनाला में किसान रैली को संबोधित करेंगे। खरगे तथा गांधी ने इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 फरवरी को इसी तरह की किसान रैली को संबोधित किया था। सप्ताह के भीतर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की यह दूसरी विशाल किसान रैली है। कांग्रेस इन किसान रैलियों के जरियेअमेरिका के साथ हुए व्यापारिक समझौते का विरोध कर रही है।

पार्टी का कहना है कि इस समझौते से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है इसलिए पार्टी देशभर में रैलियों के माध्यम से किसानों को इस समझौते की खामियों की जानकारी देगी और उन्हें जागरूक करेगी। खरगे पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी कार्यकर्ता देश के गांव-गांव जाकर इस समझौते से होने वाले नुकसान को लेकर किसानों को जागरूक करेंगे और इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में किसान रेलियों का आयोजन किया जाएगा। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Israel attack on Iran: जिस बात का डर था वो हो गया… इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला

मजदूर-किसान की लड़ाई में मजबूती से खड़ा रहूंगा : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की नीतियों के कारण देश के मजदूर और किसान अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर हैं और वह इस संघर्ष में मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश का मेहनतकश वर्ग अपने साथ हो रहे अन्याय से दुखी हैं और यही वजह है कि आज देशभर में लाखों मजदूर और किसान अपने हक की आवाज बुलंद करने सड़कों पर हैं।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को डर है कि चार श्रम संहिताएँ उनके अधिकारों को कमजोर कर देंगी।इसी तरह किसानों को आशंका है कि व्यापार समझौता उनकी आजीविका पर चोट करेगा। और मनरेगा को कमजोर या खत्म करने से गांवों का आखिरी सहारा भी छिन सकता है। गांधी ने कहा “जब उनके भविष्य से जुड़े फैसले लिए गए, उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया। क्या मोदीजी अब सुनेंगे या उन पर किसी ‘ग्रिप’ की पकड़ बहुत मजबूत है। मैं मजदूरों और किसानों के मुद्दों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा हूँ।”

Rahul Gandhi: भारत को पाकिस्तान के समकक्ष न रखा जाए, अमेरिका से समझौता बराबरी पर होना चाहिए
नई दिल्ली। लोकसभा में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ संभावित समझौतों और व्यापार व्यवस्था को लेकर सरकार की नीति पर प्रश्न उठाए। उन्होंने कहा कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से अमेरिका के साथ वार्ता होती, तो वह समानता के आधार पर की जाती और भारत को किसी भी स्थिति में पाकिस्तान के समकक्ष नहीं रखा जाता। Rahul Gandhi News

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय वार्ता में भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसका विशाल डिजिटल डेटा और जनसंख्या है। उनके अनुसार, यह 21वीं सदी की महत्वपूर्ण पूंजी है, जिसे वार्ता में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि यदि अमेरिका अपनी मुद्रा और आर्थिक हितों की रक्षा करना चाहता है, तो भारत भी अपने हितों को समान रूप से प्राथमिकता देगा।

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि वार्ता हमेशा बराबरी के पक्षों के बीच होनी चाहिए, न कि अधीनता के भाव से। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और कृषि हितों पर कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, यदि अमेरिका अपने किसानों और उद्योगों की रक्षा करता है, तो भारत को भी अपने किसानों और संसाधनों की सुरक्षा का अधिकार है।

डिजिटल व्यापार नियमों में ढील देश की डिजिटल संप्रभुता को प्रभावित कर सकते हैं

व्यापार समझौते के संभावित प्रभावों पर टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि डिजिटल व्यापार नियमों में ढील, डेटा स्थानीयकरण की शर्तों में परिवर्तन तथा डेटा के मुक्त प्रवाह की अनुमति जैसे कदम दीर्घकाल में देश की डिजिटल संप्रभुता को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने डिजिटल कर व्यवस्था और स्रोत कोड प्रकटीकरण से जुड़े प्रावधानों पर भी चिंता व्यक्त की।

ऊर्जा आयात के संदर्भ में उन्होंने आशंका जताई कि यदि व्यापारिक प्रावधानों के कारण भारत की तेल खरीद नीति बाहरी दबावों से प्रभावित होती है, तो यह देश की रणनीतिक स्वायत्तता को सीमित कर सकता है। उनके अनुसार, भारत को यह अधिकार होना चाहिए कि वह अपने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप ऊर्जा स्रोतों का चयन करे।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक उभरती वैश्विक शक्ति है और उसे किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर समान गरिमा और स्वायत्तता के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह ऐसे किसी भी समझौते में पारदर्शिता बरते, जो दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों को प्रभावित कर सकता है। Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi Indore Visit: दूषित पानी त्रासदी को लेकर पीड़ितों से मिलने इंदौर पहुंचे राहुल गांधी
इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के सेवन से हुई गंभीर घटना के प्रभावितों से मिलने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। वे यहां अस्पताल में भर्ती मरीजों से भेंट करेंगे और इसके बाद भागीरथपुरा जाकर पीड़ित परिवारों से संवाद करेंगे। Rahul Gandhi News

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंदौर आगमन पर राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। स्वागत के बाद राहुल गांधी सीधे पीड़ितों से मिलने के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुए थे, जिनमें अब तक 20 से अधिक लोगों की मृत्यु की सूचना है। इस मामले को लेकर कांग्रेस लगातार राज्य सरकार पर सवाल उठा रही है। पार्टी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग के साथ आंदोलन किया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग भी की जा रही है। Rahul Gandhi News

दूषित जल प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी स्तर पर आंदोलन चलाने के साथ-साथ जल आपूर्ति व्यवस्था के व्यापक ऑडिट की मांग की है। वहीं सरकार की ओर से कुछ प्रशासनिक कदम भी उठाए गए हैं, जिनमें कई अधिकारियों के निलंबन और स्थानांतरण शामिल हैं।

राहुल गांधी के इंदौर आगमन से इस मुद्दे पर राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। उनके प्रवास के दौरान प्रस्तावित एक बैठक प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण रद्द कर दी गई। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पहले अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलेंगे और इसके बाद भागीरथपुरा पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करेंगे।

भाजपा ने राहुल गांधी के तमिल अस्मिता के आरोप को तथ्यों से परे बताया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तमिल आवाज दबाने के आरोप को सिरे से नकारते हुये इसे तथ्यहीन और बेबुनियाद करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्री गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुये इसे तर्कहीन और वास्तविकता से परे कहा। श्री पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में तमिल भाषा, संस्कृति और अस्मिता के प्रति जिस स्तर की संवेदनशीलता और सम्मान दिखाया है, वैसा भारत के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब तमिल भाषा और तमिल संस्कृति को न केवल देश के भीतर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी गौरव और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया गया है। New Delhi

पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंचों पर तमिल भाषा, तमिल साहित्य और तमिल विरासत की पहचान को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र से लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों तक, तमिल अस्मिता को सम्मान दिलाने का कार्य मोदी सरकार के नेतृत्व में हुआ है। पासवान ने कांग्रेस नेता श्री गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका आचरण हर राज्य में अलग-अलग रूप में सामने आता है। उन्होंने कहा कि कि गांधी बिहार में जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं, जबकि तमिलनाडु में तमिल अस्मिता के नाम पर नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति करते हैं।

पासवान ने कहा कि कभी जाति, कभी क्षेत्र और कभी पहचान के नाम पर राजनीति करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति न केवल देश की एकता के लिए नुकसानदेह है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी कमजोर करती है। उन्होंने इसे अत्यंत संवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान देश की विविधता और सांस्कृतिक एकता के खिलाफ हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता अब इस तरह की नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और ऐसे प्रयासों को पूरी तरह नकार देगी। New Delhi

यह भी पढ़ें:– IND vs NZ: विराट कोहली ने फिर से रचा इतिहास, विदेशी खिलाड़ियों को लगी मिर्ची!

नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
नई दिल्ली। New Delhi: दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गयी नयी एफआईआर की कॉपी की मांग की थी। याचिका को खारिज करते हुए अदालत ने मंगलवार को कहा कि एफआईआर के बारे में जानकारी साझा की जा सकती है, लेकिन दस्तावेज की प्रमाणित कॉपी सात आरोपियों को नहीं दी जाएगी। इससे संबंधित एक घटनाक्रम में, सत्र न्यायालय ने निचली अदालत के पहले के आदेश को रद्द करके इस निर्णय को बरकरार रखा। New Delhi

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी के खिलाफ एक नया आपराधिक मामला दर्ज किया है। तीन अक्टूबर को दर्ज की गई एफआईआर में छह अन्य व्यक्तियों एवं कंपनियों को भी नामजद किया गया है जिन पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) पर धोखाधड़ी से नियंत्रण प्राप्त करने की आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि गांधी परिवार ने यंग इंडियन कंपनी में अपनी 76 प्रतिशत हिस्सेदारी के माध्यम से एजेएल के अधिग्रहण की साजिश रची, जो कांग्रेस से जुड़ी एक इकाई है और जिसके पास अनुमानित 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Haryana: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, सीएम सैनी ने बनाया ये नया जिला, रॉकेट की तरह बढ़ेंगे जमीनों के भाव

Election Petition Haryana News: राहुल गांधी के आरोपों के बाद हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ किया खुलासा
Election Process Controversy: चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए मतों में हेरफेर के आरोप लगाए। उनके आरोपों के बाद हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Haryana Chief Electoral Officer) कार्यालय ने चुनाव से जुड़े आधिकारिक तथ्यों की जानकारी साझा करते हुए स्थिति स्पष्ट की। Election Petition Haryana News

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी पोस्ट के अनुसार, राज्य की मसौदा मतदाता सूचियाँ 2 अगस्त 2024 को सार्वजनिक की गईं और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गईं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि के दौरान चार लाख से अधिक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त हुईं। राज्य में कुल 20,629 बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाता सूची कार्यों में भाग लिया।

अंतिम मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई

अधिकारियों के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को तैयार कर राजनीतिक दलों के साथ साझा की गई। न तो जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के आदेशों के विरुद्ध कोई अपील दायर हुई और न ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक दूसरी अपील पहुँची। नाम वापसी की निर्धारित तिथि तक सूची को अंतिम रूप दिया गया और 16 सितंबर को इसे सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध करा दिया गया। Election Petition Haryana News

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य आँकड़ों का भी खुलासा किया गया। राज्य में कुल 20,632 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जबकि 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इन प्रत्याशियों ने मिलकर 86,790 मतदान अभिकर्ता नियुक्त किए। मतदान के अगले दिन की गई जाँच में किसी भी उम्मीदवार द्वारा कोई आपत्ति नहीं उठाई गई। मतगणना के लिए 10,180 अभिकर्ता तैनात किए गए। रिटर्निंग अधिकारी को मतगणना के दौरान केवल पाँच शिकायतें प्राप्त हुईं। परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित हुए, जिसके बाद 23 चुनाव याचिकाएँ दायर की गईं।

उधर, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में कांग्रेस को मिली बढ़त को कथित रूप से परिणामों में उलट दिया गया। उनके बयान के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है और दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों को मजबूती से सामने रख रहे हैं। Election Petition Haryana News

Rahul Gandhi: हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए बड़े आरोप
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि देश में किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र नहीं, राज्य स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर वोटों की हेराफेरी हो रही है। इसी क्रम में हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोटों में गड़बड़ी की गयी है। गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह जिस प्रमाण के साथ वोट चोरी का विवरण दे रहे हैं उससे साफ होता है कि हरियाणा में चुनाव नहीं हुए, बल्कि 100 फीसदी प्रमाणों से साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा तथा चुनाव आयोग ने मिलकर लोकतंत्र को ध्वस्त किया है। हरियाणा में वोटों की चोरी कर वहां भाजपा की सरकार बनाई है। New Delhi

उनका कहना था कि वोट चोरी का यह काम बहुत गहरी साजिश और रणनीति के तहत किया गया है। इसके पुख्ता प्रमाण हैं कि पूरे राज्य में कैसे वोटों को चुराया गया है। उम्मीदवारों से हरियाणा में बहुत सारी शिकायतें उन्हें मिलती रहीं हैं और कई उम्मीदवारों ने अनियमितताओं की सूचना भी उस समय दी थी। इसी तरह से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मतदान हुआ है। इन सब राज्यों में भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से वोट चोरी का काम करवा कर मतदान कराया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस तरह के प्रमाण कांग्रेस ने फर्जी वोटरों को लेकर जुटाए हैं उससे साफ हो गया है कि हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से नहीं बने हैं। वोट चोरी करके उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई है। इन सब राज्यों में कांग्रेस की भारी जीत को हार में बदलने की योजना एक सोची समझी रणनीति के तहत बनी थी। New Delhi

उन्होंने कहा “आश्चर्य की बात है कि एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत की बात हो रही थी। एग्जिट पोल काफी सटीक होते हैं। हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार, डाक मत वास्तविक मतदान से भिन्न थे और राज्य के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। हमने सोचा कि चलो विवरण में चलते हैं। जब मैंने पहली बार यह विवरण देखा तो मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा था और मैं सदमे में था इसलिए मैंने विवरण तैयार कर रही अपनी टीम से कई बार क्रॉस-चेक करने के लिए कहा।” गांधी ने हरियाणा में एक महिला का जिक्र किया और दावा किया कि यह महिला ब्राजील की है और वह एक मॉडल है जिसका नाम हरियाणा की मतदाता सूची में है। उसके नाम से बनाये गये फर्जी वोटर कार्ड पर दस बूथों पर 22 बार वोट डाले गये हैं। इसका मतलब है कि यह काम केंद्रीय स्तर पर हो रहा है इसलिए ब्राजील की महिला के नाम पर एक नहीं बल्कि 22 बार वोट डाले गये हैं। इस तरह हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट डाले गये।

यह भी पढ़ें:– G20 Latest News: नयी रिपोर्ट में खुलासा, भारत के सबसे अमीर एक प्रतिशत लोगों की संपत्ति 62 प्रतिशत बढ़ी

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में आत्महत्या करने वाली डॉक्टर के परिजनों से की बात
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के सतारा जिले में आत्महत्या करने वाली महिला डॉक्टर के परिजनों से बुधवार सुबह फोन पर बातचीत कर न्याय की लड़ाई में उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार महिला डॉक्टर के परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए गांधी से इस मामले की जांच के लिए सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया । परिजनों ने गांधी से कहा कि इस मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि गांधी ने रविवार को इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था ” एक महिला डाक्टर की आत्महत्या किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है। एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गयी।”

Rahul Gandhi: राहुल गांधी चार देशों की विदेश यात्रा पर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल दक्षिण अमेरिका के चार देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गांधी इस यात्रा के दौरान दक्षिण अमेरिका के ब्राजील कोलंबिया सहित चार देशों के राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वह इन देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अमेरिका के टैरिफ अभियान की मद्देनजर बैठकें करेंगे और लोकतांत्रिक एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श करेंगे। New Delhi

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेता इस दौरान व्यापारिक नेताओं के साथ मिलकर अवसरों की तलाश करेंगे क्योंकि भारत अमेरिकी टैरिफ के मद्देनजर व्यापार और साझेदारी में विविधता जरूरी है। कांग्रेस के एक अन्य सूत्र ने कहा “गांधी की यह महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक यात्रा है। भारत और दक्षिण अमेरिका ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन, वैश्विक दक्षिण में एकजुटता और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता के माध्यम से लंबे समय से अपने रिश्ते साझा किए हैं। श्री गांधी की यह यात्रा इस परंपरा को जारी रखते हुए व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्थिरता और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में सहयोग के नए रास्ते खोलेगी।” New Delhi

यह भी पढ़ें:– No Helmet No Petrol: इस तारीख से लागू होगा ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम