Bahrain - Sach Kahoon Hindi

बहरीन की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी पर हमला, सप्लाई का संकट
मनामा। बहरीन की सरकारी तेल कंपनी बापको एनर्जीज ने अपनी संचालन गतिविधियों पर ‘फोर्स मेज्योर’ लागू करने की घोषणा की है। कंपनी के इस कदम का अर्थ है कि यदि किसी अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण तेल आपूर्ति प्रभावित होती है, तो इसके लिए कंपनी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा, क्योंकि ऐसी स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर मानी जाएगी। Bahrain News

यह निर्णय उस समय लिया गया जब देश की प्रमुख तेल रिफाइनरी के आसपास से घना धुआं उठता देखा गया। इससे पहले बहरीन सरकार ने जानकारी दी थी कि सित्रा क्षेत्र में कथित तौर पर ईरानी ड्रोन हमले की घटना हुई, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने और सीमित स्तर पर संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है।

बापको एनर्जीज बहरीन की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी का संचालन करती है और यह देश की ऊर्जा व्यवस्था की मुख्य धुरी मानी जाती है। बहरीन न्यूज एजेंसी के अनुसार, कंपनी ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा है कि स्थानीय बाजार की आवश्यकताओं की पूर्ति वर्तमान योजनाओं के अनुरूप जारी है और सप्लाई व्यवस्था सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने सभी साझेदारों और हितधारकों को स्थिति से समय-समय पर अवगत कराती रहेगी। Bahrain News

उधर, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव को एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, जिसका प्रभाव पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों के जवाब में ईरान क्षेत्र में मौजूद उनके सैन्य ठिकानों और सहयोगी संस्थानों को निशाना बना रहा है, जिससे हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं।

‘फोर्स मेज्योर’ एक कानूनी प्रावधान है, जिसके तहत असाधारण और अप्रत्याशित परिस्थितियों में किसी कंपनी को अपने अनुबंधित दायित्वों को अस्थायी रूप से रोकने या समाप्त करने का अधिकार मिल जाता है। ऐसी स्थिति तब लागू होती है जब प्राकृतिक आपदा, युद्ध या अन्य बाहरी कारण कंपनी की कार्यक्षमता को बाधित करते हैं। इस प्रावधान के तहत कंपनी को बाद में हर्जाना देने से भी छूट मिल सकती है।

इस बीच 7 और 8 मार्च की दरमियानी रात ईरान की राजधानी तेहरान के तेल प्रतिष्ठानों पर जोरदार हमलों की खबरें सामने आई थीं। इन हमलों के बाद कई स्थानों पर आग लग गई और सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों व वीडियो में शहर के कई हिस्सों में धुआं और लपटें दिखाई दीं। Bahrain News

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बघाई ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर की गई हवाई बमबारी युद्ध के अत्यंत खतरनाक चरण की ओर संकेत करती है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताते हुए ‘युद्ध अपराध’ करार दिया।

बघाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ईंधन भंडारण स्थलों को निशाना बनाने से वातावरण में विषैले तत्व फैल सकते हैं, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों पर गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। उनके अनुसार, ऐसे हमलों के प्रभाव केवल ईरान तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि व्यापक क्षेत्र में पर्यावरणीय और मानवीय संकट को जन्म दे सकते हैं। Bahrain News

क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने बहरीन के नये प्रधानमंत्री
मनामा l बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बहरीन (Bahrain) की सरकारी समाचार एजेंसी बीएनए ने शाही परिवार की ओर से इस संबंध में जारी एक कार्यकारी आदेश के हवाले से यह जानकारी दी।

इससे पहले बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया था। 84 वर्षीय खलीफा बिन सलमान अल खलीफा लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे। उनके नाम दुनिया में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने का रिकाॅर्ड है। बहरीन ने उनके निधन पर एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहरीन के शाह ने क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को तत्काल प्रभाव से देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। बहरीन के शाही परिवार के पास संसद की सलाह लिये बिना ही देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति करने का अधिकार है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इजरायल और बहरीन के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता
वाशिंगटन। इजरायल और बहरीन ने कूटनीतिक संबंधों को पूरी तरह से बहाल करने के लिए एक ऐतिहासिक शांति समझौते को मंजूरी प्रदान की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्रम्प ने ट्वीट किया, “ आज एक और ऐतिहासिक सफलता। हमारे दो महान मित्र देश इजरायल और बहरीन के बीच आज एक शांति समझौते को लेकर सहमति बनी है। इजरायल के साथ 30 दिनों के भीतर शांति समझौता करने वाला बहरीन दूसरा अरब देश बन गया है।” इजरायल और बहरीन के बीच यह शांति समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से की गयी मध्यस्थता के कारण संभव हो पाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में इस शांति समझौते के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य का भी उल्लेख किया। संयुक्त वक्तव्य के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, बहरीन के शाह हमाद बिन इसा बिन सलमान अल- खलीफा और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज फोन पर बात की और इजरायल तथा बहरीन के बीच कूटनीतिक संबंधों को पूरी तरह से बहाल करने पर सहमति व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें -रूस ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। इजरायल और बहरीन जैसी दो विकसित अर्थव्यवस्थाओं और गतिशील समाज के बीच बातचीत एवं सहयोग स्थापित करने से पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति में सकारात्मक बदलाव होगा और इससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि बढ़ेगी। अमेरिका ने बहरीन की राजधानी मनामा में 25 जून 2019 को ‘शांति से लेकर समृद्धि’ नामक एक ऐतिहासिक कार्याशाला आयोजित कराने को लेकर बहरीन का गहरा आभार भी व्यक्त किया है। इस समझौते के तहत फिलीस्तीनी लोगों के लिए शांति, सम्मान और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जायेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।