Corona Deaths - Sach Kahoon Hindi

कोरोना मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दे प्रदेश सरकार : हुड्डा
जान गंवाने वालों का सही आंकड़ा इकट्ठा करने के लिए सर्वे करवाए सरकार

सच कहूँ/अश्वनी चावला चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार से कोरोना मतृकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की है। साथ ही कहा कि जिन परिवारों में कोई कमाने वाला नहीं बचा है, उन्हें 5-5 हजार रुपये प्रति माह पेंशन और ऐसे परिवारों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए। हुड्डा का कहना है कि यह सहायता तभी पीड़ित परिवार तक पहुंचेगी, जब सरकार निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सही सर्वे कराएगी। अब ये बात किसी से छिपी नहीं है कि सरकारी आंकड़ों और असल में हुई मौतों के आंकड़ों में बड़ा अंतर है।

सरकार को सही आंकड़े जुटाने के लिए कोरोना काल में हुई मौतों का व्यापक सर्वे करवाना चाहिए। इसमें हर घर, गली, गांव और शहर का सर्वे होना चाहिए। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों को सरकार वेबसाईट पर डालकर सार्वजनिक करे ताकि हर व्यक्ति को पता चल सके कि उसे गांव या इलाके में सरकार ने कितनी मौतें दर्ज की हैं। सरकार सही आंकड़े जुटाएगी तो ही भविष्य में कोरोना से लड़ पाएगी। क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि महामारी की तीसरी लहर आना बाकी है। अगर सच्चाई से मुंह फेरकर सरकार भ्रम में रहेगी तो दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर भी घातक साबित हो सकती है। इसलिए सरकार को जमीनी हकीकत का सही आंकलन करके पीड़ितों की मदद करनी चाहिए और अपनी व्यवस्थाओं में सुधार लाना चाहिए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि महामारी के खिलाफ अगली कतार में खड़े होकर लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन बहुत जरूरी है। सरकार को इनके लिए प्रोत्साहन राशि का ऐलान करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मियों के लिए 1-1 करोड़ रुपये की विशेष बीमा योजना और आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, डिपो होल्डर, पुलिस, रोजवेज कर्मियों, मीडिया कर्मियों और घर से बाहर निकलकर काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए कम से कम 50 लाख तक की बीमा कवर योजना का ऐलान किया जाना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हिसार में कोरोना से नहीं थम रहा मौत का तांडव
एक ही दिन में 22 लोगों ने तोड़ा दम

773 नए संक्रमित मरीज मिले

राहत : 1371 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए

सच कहूँ/संदीप सिंहमार, हिसार। हिसार जिले में वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोनावायरस की वजह से मौत का तांडव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार दो दिनों तक 20-20 मौतें होने के बाद शनिवार को तीसरे दिन कोरोना से पीड़ित 22 लोगों ने विभिन्न अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही दिन में 20 से अधिक लोगों की मौतों से जहां आमजन की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग,जिला प्रशासन व सरकार के लिए भी चिंतनीय स्थिति बन गई है।

हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के पानीपत में हिसार में 500-500 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं लेकिन वर्तमान तक हिसार जिले में स्थिति चिंताजनक है। मौत की बढ़ती संख्या के बीच शनिवार को हिसार जिले के लिए राहत की खबर भी मिली। नए पॉजिटिव केसों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 773 मामले सामने आए है। 1371 संक्रमितों को कोरोना से रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया।

जिले में अभी तक 4 लाख 96 हजार 595 लोगों की टैस्टिंग में संक्रमण के 46 हजार 224 मामले सामने आ चुकें हैं। इनमें से कुल 37 हजार 405 संक्रमित कोरोना से रिकवर हो चुके है। जिले में अब 8 हजार 110 सक्रिय मरीज है। अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण 709 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले का रिकवरी रेट 80.92 है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 लाख के पार

जिले में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 लाख से अधिक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 3 हजार 321 से अधिक वैक्सीन डोज दी गई है। उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 45 अस्पताल पीएमजेएवाई तथा 29 अस्पताल कोविन पोर्टल पर पंजीकृत है। अभी तक 1 लाख 74 हजार 526 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।

इनमें 60 वर्ष से अधिक के 74 हजार 117 और 45 से 60 वर्ष के 65 हजार 211 लोगों को प्रथम डोज दी गई है। इसके अलावा 13 हजार 66 हैल्थकेयर वर्कर्स, 5 हजार 369 फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 16 हजार 763 लोगों ने पहली डोज ली है। 28 हजार 795 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर अपना वैक्सीनेशन करवाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंजाब में कोरोना से 29 लोगों की मौत
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लिये राहत की बात यह है कि अब कोरोना से मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है तथा पिछले चौबीस घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज शाम यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल बीस लाख 53 हजार से अधिक संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं तथा अब तक एक लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं। बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गयी । इसी के साथ कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या 3741 हो गयी है तथा अभी 42 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है । राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 930 नये संक्रमित मरीज सामने आये हैं तथा राज्य में पाजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख 21 हजार से अधिक हो गयी है तथा सक्रिय मरीज 10775 हैं ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंजाब में कोरोना से 47 लोगों की मौत
चंडीगढ़। पंजाब में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना महामारी से 47 लोगों की मौत हो गयी तथा 49 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज यहां जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 47 लोगों की मौत होने के साथ अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3406 हो गयी है। इसके अलावा आज 1435 नये कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आने के साथ अब राज्य में पाजिटिव मरीज बढ़कर 113886 हो गयी है तथा सक्रिय मरीज 16814 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 1841955 संदिग्धों के सेंपल लिये जा चुके हैं तथा 93666 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट गये हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना से पंजाब में 70 लोगों की मौत
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब में कोरोना से 70 लोगों की मौत से सोमवार को महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2424 हो गई। पंजाब सरकार की ओर से देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार फिरोजपुर में 14, लुधियाना में 11, अमृतसर, होशियारपुर व पटियाला में छह-छह, गुरदासपुर, जालंधर व कपूरथला में पांच-पांच, फतेहगढ़ साहिब में तीन, मोहाली व संगरूर में दो-दो, बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर व शहीद भगत सिंह नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2496 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 1463 है। प्रदेश में महामारी फैलने से अब तक कुल 82113 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें से 58999 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और इस समय एक्टिव मामलों अर्थात् उपचाराधीन मरीजों की संख्या 20690 है। उपचाराधीन मरीजों में से 544 आॅक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 85, जिनकी हालत नाजुक है, वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में कोरोना से मौतों का आंकड़ा पहुंचा 1000
सोमवार को प्रदेश में 25 और मौतें, 2488 नये मामले

2125 मरीज हुए ठीक

हिसार (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा में कोरोना से रविवार को 25 लोगों की और मौत हो गई है, 2488 नये मामले सामने आये हैं और 2125 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार के देर शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद में 2, गुरुग्राम में 2, सोनीपत 1, करनाल में 4, हिसार में एक, पंचकूला में 6, कुरुक्षेत्र में 1, नूंह में दो, सरसा में दो, कैथल में चार और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या 1000 हो गई है। प्रदेश में महामारी फैलने से लेकर अब तक 96129 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 74712 स्वस्थ हो चुके हैं और इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 20417 है।

किस जिले में कितने नए मरीज

जिला                नए केस                कुल केस

फरीदाबाद           279                   16139

गुरुग्राम              336                   15599

सोनीपत             205                     6202

रेवाड़ी                   71                     4581

अंबाला               185                     6008

रोहतक               133                     4253

पानीपत              129                     5870

करनाल              179                      5639

हिसार                139                      3875

पलवल                 50                      1983

पंचकूला                95                     4205

महेन्द्रगढ़              48                     2563

झज्जर                 44                     1917

भिवानी                 67                     2072

कुरुक्षेत्र               164                     3764

नूंह                       09                       973

सरसा                   57                      2415

यमुनानगर            69                      2889

फतेहाबाद              65                      1575

कैथल                   65                      1831

जीन्द                   62                      1365

चरखी दादरी          35                         411

कुल                  2488                      96129

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।