Visakhapatnam - Sach Kahoon Hindi

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने बंगलादेश को तीन विकेट से हराया
विशाखापत्तनम। क्लोई ट्राइऑन (एक विकेट/62), मैरीजान कप्प (56) और नडीन डी र्क्लक (एक विकेट/नाबाद 37) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार महिला एकदिवसीय विश्वकप मुकाबले में बंगलादेश को तीन गेंदे शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में तेंजमिन ब्रिट्स (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी अन्नेका बोश ने कप्तान लॉरा वुलफार्ट के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में लॉरा वुलफार्ट (31) के रनआउट होने से यह साझेदारी टूटी।

इसके बाद ऋतु मोनी ने अन्नेका बोश (28) को आउटकर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया।एनरी डार्कसन (दो) और सिनालो जाफ्टा चार रन बनाकर आउट हुई। टीम को जीत की ओर ले जा रही मैरीजान कप्प (56) को नाहिदा अख्तर ने छठे विकेट के रूप में आउट किया। 45वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन (62) रन आउट हुई। इसके बाद नडीन डी र्क्लक ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को तीन विकेट से जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवर में 235 रन बनाये। नडीन डी र्क्लक ने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाये। एम क्लास 10 रन बनाकर नाबाद रही।

बंगलादेश की ओर से नाहिदा अख्तर ने दो विकेट लिये। राबेया खान, फतिमा खातूनऔर ऋतु मोनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश के लिए फरजाना हक और रुब्या हैदर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 17वें ओवर में क्लोई ट्राइऑन ने रुब्या हैदर (25) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद एन म्लाबा ने फरजाना हक (30) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान निगार सुल्ताना (32) को भी म्लाबा ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी आक्रमण और क्षेत्ररक्षण के आगे बंगलादेश के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाये और अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। शर्मीन अख्तर (50) और शोभना मोस्तारी (नौ) रन आउट हुई। 47वें ओवर में राबेया खान (शून्य) छठे विकेट के रूप में आउट हुई। बंगलादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 2232 रन बना लिये है। शोरना अख्तर ने 35 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋतु मोनी आठ गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रही। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एन म्लाबा ने दो विकेट लिये। नडीन डी क्लर्क और क्लोई ट्राइऑन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Australia की महिला टीम ने भारत को तीन विकेट से हराया
विशाखापत्तनम (एजेंसी)। ऐनाबेल सदरलैंड (पांच विकेट) और सोफी मोलिन्यू (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अलिसा हीली (142) की शतकीय और एलिस पैरी (नाबाद 47) की पारियों की बदौलत आॅस्ट्रेलिया ने रविवार को महिला एकदिवसीय विश्वकप के मुकाबले में छह गेंदे शेष रहते भारतीय टीम को तीन विकेट से हरा दिया।

331 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आॅस्ट्रेलिया के लिए अलिसा हीली और फीबी लिचफिल्ड की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। 12वें ओवर में चारणी ने चिलफिल्ड (40) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने बेनी मूथ (चार) और उसके बाद चारणी ऐनाबेल सदरलैंड (शून्य) को आउट कर मैच पर बनाने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान एक छोर थामे अलिसा हीली रन बनाती रही। 39वें ओवर में चारणी ने अलिसा हीली को आउट किया। हीली ने 107 गेंदों में 21 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 147 रनों की पारी खेली। एश्ली गार्डनर (45) को अमनजोत कौर ने बोल्ड आउट किया। तालिया मैक्ग्रा (12) को दीप्ति शर्मा तथा सोफी मोलिन्यू (18) को अमनजोत कौर ने आउटकर आॅस्ट्रेलिया को सातवां झटका देकर मैच को रोमांचक बना दिया। इसके बाद चोटिल होकर रिटायर्ड हुई एलिस पेरी मैच को बचाने मैदान में उतरी। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलिस पेरी ने छक्का लगाकर आॅस्ट्रेलिया को तीन विकेट से जीत दिला दी। पेरी ने 52 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 47) रन बनाये। किम गार्थ 14 रन बनाकर नाबाद रही। भारत के लिए चारणी ने तीन विकेट लिये। अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

इससे पहले आज यहां आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 155 रनों की शतकीय साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 25वें ओवर में सोफी मोलिन्यू ने शतक की ओर बढ़ रही स्मृति मंधाना को आउटकर भारत को पहला झटका दिया। स्मृति मंधाना ने 66 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 80 रनों की पारी खेली। इसके बाद 31वें ओवर में ऐनाबेल सदरलैंड ने प्रतिका रावल 75 को अपना शिकार बना लिया। रावल ने अपनी पारी में 10चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (22), हरलीन देओल (38), जेमिमाह रोड्रिग्स (33), रिचा घोष (32) और अमनजोत कौर 16 रन बनाकर आउट हुई। सदरलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 48.5 ओवर में 330 के स्कोर पर रोक दिया।

आॅस्ट्रेलिया की ओर ऐनाबेल सदरलैंड ने पांच विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू को तीन विकेट मिले। मेगन शूट और एश्ली गार्डनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स पर भारी दिल्ली के आशुतोष शर्मा की पारी
विशाखापत्तनम (एजेंसी)। आशुतोष शर्मा (नाबाद 66), विपराज निगम (39) और ट्रिस्टन स्टब्स (34) की शानदार पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन गेंदे शेष रहते एक विकेट से हरा दिया। 210 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने महज सात रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये। जेक फ्रेजर-मक्गर्क (एक) और इसी ओवर में अभिषेक पोरेल (शून्य) को शार्दुल ठाकुर ने आउट कर दिल्ली दो बड़े झटके दिये। तीसरा विकेट समीर रिजवी (चार) के रूप में दिल्ली का गिरा। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने फॉफ डुप्लेसी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। छठे ओवर में दिग्वेश राठी ने अक्षर पटेल 11 गेंदों में (22) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सातवें ओवर में रवि बिश्नोई ने फॉफ डुप्लेसी 18 गेंदों में (29) को आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने पारी को संभाला।

अभी टीम का स्कोर 113 रन पहुंचा था कि मनीमारन सिद्धार्थ ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड कर लखनऊ के लिए छठा विकेट लिया। स्टब्स ने 22 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए (34) रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विपराज निगम लखनऊ के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। निगम ने 15 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए (39) रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें 17वें ओवर की पहली गेंद पर दिग्वेश राठी ने आउट किया। 18वें ओवर की पहली गेंद पर रवि बिश्नोई ने मिचेल स्टार्क (दो) को आउट कर दिल्ली को आठवां झटका दिया। हालांकि इस दौरान दिल्ली के आशुतोष शर्मा ने हार नहीं मानी और एक छोर थामे लगातार तेजी के साथ रन बनाते रहे। आशुतोष ने 31 गेंदों मे पांच चौके और पांच छक्के लगाते हुए (नाबाद 66) रनों की आतिशी पारी खेली। आशुतोष ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। दिल्ली ने19.3 ओवरों में नौ विकेट पर 211 रन बनाकर मुकाबला एक विकेट से जीत लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए रवि बिश्नोई,मनीमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिये। इससे पहले आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एडन मारक्रम और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने तेजी के साथ रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। पांचवें ओवर में विपराज निगम ने एडन मारक्रम (15) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये निकोलस पूरन ने मिचेल मार्श के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में मुकेश कुमार ने मिचेल मार्श को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में छह चौके और छह छक्के लगाते हुए (72) रनों की पारी खेली। इसके बाद 14वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने शतक की ओर बढ़ रहे निकोलस पूरन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में छह चौके और सात छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में (76) रन बनाये। इसके बाद दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण के आगे डेविड मिलर के अलावा लखनऊ का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने ऋषभ पंत(शून्य) को आउट कर लखनऊ को तीसरा चौथा झटका दिया। आयुष बदोनी (चार) भी कुलदीप का शिकार बने। लखनऊ का छठा विकेट शार्दुल ठाकुर(शून्य) रनआउट के रूप में गिरा। 19वें ओवर में शाहबाज अहमद (नौ) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इसी ओवर में स्टार्क ने रवि बिश्नोई (शून्य) को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 27) रनों की पारी खेली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और आयुष बदोनी ने दो विकेट लिये। विपराज निगम और मुकेश कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

भालू ने चिड़ियाघर के रखवाले को कुचला, मौत
विशाखापत्तनम (एजेंसी)। Visakhapatnam: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम चिड़ियाघर में सोमवार को हुई एक चौंकाने वाली घटना में, रखरखाव के लिए बाड़े में घुसने पर एक भालू ने एक चिड़ियाघर के रखवाले को कुचलकर मार डाला। चिड़ियाघर की निरीक्षक नंदिनी सलारिया ने मीडिया से कहा कि मृतक बनावारापु नागेश (23) दो वर्षों से विशाखापत्तनम चिड़ियाघर में काम कर रहा था। वह रखरखाव का काम करने के लिए भालू के बाड़े में घुसा था और बाद में वह गायब हो गया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने कुछ समय बाद उसे बाड़े में खून से लथपथ पाया। एक भालू ने उसे इतनी बुरी तरह से कुचला कि वह गहरे घावों के साथ तुरंत मर गया। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा

Visakhapatnam: आंध्र प्रदेश ब्लॉक विशाखापत्तनम के सेवादार ने किया रक्तदान
विशाखापत्तनम (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम ब्लॉक के सेवादार ने किसी अनजान जरूरतमंद के लिए रक्तदान करके मानवता का फर्ज अदा किया। Visakhapatnam

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूज्य बापू नंबरदार स. मग्घर सिंह जी की पावन स्मृति में अनिल इन्सां ने शाह सतनाम जी मल्टी स्पेशेलिटी हॉस्पिटल सिरसा के बापू मग्घर सिंह जी ब्लड बैंक में नि:स्वार्थ भाव से किसी अनजान व्यक्ति की जान बचाने की इच्छा रखते हुए खूनदान कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। Visakhapatnam

उल्लेखनीय है कि पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा से डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, उनके इसी जज्बे को देखते हुए संत एमएसजी इन्सां ने इन्हें TrueBloodPump की उपाधि से नवाजा है। रक्तदान में डेरा सच्चा सौदा के नाम कई विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। वर्णनीय है कि पूज्य बापू नंबरदार मग्घर सिंह जी भक्ति और समाज सेवा में अपना पूरा जीवन लगाते हुए 5 अक्तूबर 2004 को मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे थे। Visakhapatnam

यह भी पढ़ें:– Assembly Elections 2023 Date Live: 3 दिसंबर को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे, चुनाव आयोग ने किया तारीखों …

विशाखापत्तनम जासूसी मामले का मुख्य आरोपी इमरान गिरफ्तार
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हैदराबाद में दर्ज विशाखापत्तनम जासूसी मामले के मुख्य आरोपी गितेली इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए ने मंगलवार को बताया कि आरोपी इमरान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसे जासूसी गतिविधियों में शामिल होने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी और 121 ए, यूए (पी) कानून की धारा 17 और 18 तथा आधिकारिक गोपनीयता कानून के अनुच्छेद3 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एजेंसी ने सोमवार को इमरान के घर की तलाशी ली और कुछ डिजिटल उपकरण तथा खुफिया दस्तावेज जब्त किये। यह मामला एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी रैकेट से संबंधित है जिसमें पाकिस्तान स्थित जासूसों ने भारतीय नौसैनिक जहाजों, पनडुब्बियों और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों के स्थानों/गतिविधियों के बारे में संवेदनशील और खुफिया जानकारी एकत्र करने के लिए भारत में एजेंटों की भर्ती की। एनआईए की जांच में पता चला है कि कुछ नौसेनाकर्मी फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में आए और उन्होंने आईएसआई के भारत में मौजूद सहयोगियों के माध्यम से खुफिया जानकारी जानकारी साझा की। इसके बदले आईएसआई ने उन्हें मोटी रकम अदा की।

जांच एजेंसी ने 14 आरोपियों के खिलाफ इस साल 15 जून को आरोप पत्र दायर किये। अब तक की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी इमरान सीमा पार कपड़ा व्यापार की आड़ में पाकिस्तानी जासूसों और एजेंटों से जुड़ा हुआ था। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जासूसों के निर्देश के अनुसार उसने संवेदनशील और खुफिया जानकारियों के एवज में नौसेना कर्मियों के बैंक खातों में नियमित अंतरात पर धनराशि जमा की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।