Fraud - Sach Kahoon Hindi

Cyber Fraud:अमेरिका में रह रहे चचेरे भाई के नाम पर ईंट-भट्ठा मुंशी से ठगे 4.10 लाख
जींद (हि.स.)। साइबर ठगों ने अमेरिका में रहने वाले चचेरे भाई के नाम का इस्तेमाल कर ईंट-भट्ठे पर मुंशी का काम करने वाले एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले बैंक खाते में विदेश से 18 लाख रुपये आने की बात कही और इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर पीड़ित से रकम ट्रांसफर करवा ली। मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव पड़ाना निवासी श्रीभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक ईंट-भट्ठे पर मुंशी के तौर पर काम करता है। उसका चचेरा भाई मनीष लंबे समय से अमेरिका में रह रहा है। शिकायत के अनुसार, 27 अगस्त को श्रीभगवान के व्हाट्सऐप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका चचेरा भाई बताते हुए बैंक खाते की जानकारी मांगी और कहा कि वह कुछ रकम उसके खाते में जमा करवाएगा।
पीड़ित के अनुसार, कॉल करने वाले ने बताया कि करीब एक महीने बाद वह भारत लौटकर रकम वापस ले लेगा। साथ ही कुछ पैसे अपने एक दोस्त को भेजने की बात कही, जिसकी मां बीमार बताई गई थी। इसके बाद उसे 18 लाख रुपये की एक रसीद भेजकर दावा किया गया कि रकम उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
बैंक अधिकारी बनकर भी किया संपर्क
कुछ समय बाद श्रीभगवान के पास दूसरे मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई स्थित बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि उसके खाते में विदेश से 18 लाख रुपये आए हैं। इसके बाद कथित चचेरे भाई की ओर से फिर संपर्क किया गया और एक नंबर भेजकर उसमें एक लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।
शिकायत के मुताबिक, श्रीभगवान ने 27 अगस्त को बताए गए खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद 5 सितंबर को उसने तीन लाख 20 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि इसके बावजूद ठग लगातार और रकम की मांग करते रहे।
असली मनीष से संपर्क करने पर खुला राज
लगातार पैसों की मांग होने पर श्रीभगवान को शक हुआ। उसने अमेरिका में रह रहे अपने चचेरे भाई मनीष से सीधे फोन पर संपर्क किया। बातचीत में पता चला कि मनीष ने उससे इस तरह की कोई रकम नहीं मांगी थी। इसके बाद श्रीभगवान को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला।
साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी धर्मवीर ने बताया कि जानकार व्यक्ति बनकर रकम हड़पने की शिकायत मिली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों तथा बैंक खातों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Fraud: 9 लाख का धान खरीदकर भुगतान नहीं किया, किसान ने ठगी का लगाया आरोप
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। एक किसान ने धान खरीदने के नाम पर करीब 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि व्यापारी ने किसान से करीब 300 क्विंटल धान 3300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया। बार-बार तकाजा करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। न्यायालय के इस्तगासे पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गुरजीत सिंह (31) पुत्र नाजम सिंह जटसिख निवासी गोदारा बास, फतेहगढ़ ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ के समक्ष इस्तगासा पेश किया। इसमें प्रेम सेतिया पुत्र हाकमराय सेतिया निवासी सूरेवाला तहसील टिब्बी हाल नई आबादी, गली नंबर 10, टाउन को आरोपी बनाया गया है।

इस्तगासे के अनुसार गुरजीत सिंह और उसके पिता ने चक नंबर 22 एचएमएच में 25 बीघा कृषि भूमि ठेके पर लेकर धान की फसल काश्त की थी। फसल तैयार होने के बाद उसे काटकर घर लाकर सुखाया गया। 3 दिसंबर 2024 को प्रेम सेतिया किसान के पास पहुंचा और स्वयं को धान खरीद का कारोबारी बताते हुए बाजार भाव से 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक कीमत देने की बात कही। उसने घर से ही धान उठाने तथा गांव के अन्य किसानों से भी धान खरीदने की बात कही।

परिवादी के अनुसार दोनों के बीच 3300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सौदा तय हुआ। उसी दिन आरोपी ट्रक नंबर आरजे 14 जीए 3454 से धान ले गया। भुगतान मांगने पर आरोपी ने सात दिन में रकम देने की बात कही और बाकी धान भी खरीदने की बात कही। इसके बाद 9 दिसंबर 2024 को आरोपी दोबारा आया और बाकी धान भी लोड करवाने को कहा। उसी दिन दूसरे ट्रक नंबर आरजे 19 जीडी 2972 में बाकी धान भी लोड करवा दिया गया।

इस तरह करीब 300 क्विंटल धान, जिसकी कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई गई है, आरोपी को बेच दिया गया। अगले दिन भुगतान मांगने पर आरोपी ने दो-तीन दिन में पैसे आने की बात कही। करीब 15 दिन बाद दोबारा फोन करने पर चार-पांच दिन और रुकने को कहा। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। परिवादी आरोपी के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं है। बाद में आरोपी ने एक बार फोन उठाकर कुछ समय और देने की बात कही। परिवादी का आरोप है कि करीब दो माह बाद फोन करने पर आरोपी ने कहा कि उसके पास रुपए नहीं हैं और उससे जो बन पड़े कर ले। इस्तगासे में आरोपी पर अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह को सौंपी गई है।

मजदूरी के 16.50 लाख रुपए हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार कर 5.66 लाख मांगने का आरोप
हनुमानगढ़। पीलीबंगा थाना पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर चक 44 एनडीआर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मजदूरी की राशि नहीं देने, खाली स्टाम्प व अन्य दस्तावेजों पर अंगूठा निशान करवाकर उनका दुरुपयोग करने, मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससीएसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं।

पुलिस के अनुसार दौलतांवाली निवासी 33 वर्षीय कृष्णलाल पुत्र साधुराम नायक की ओर से विशिष्ट न्यायाधीश (एससीएसटी प्रकरण), हनुमानगढ़ की अदालत में इस्तगासा पेश किया गया था। इस्तगासे में कृष्णलाल ने आरोप लगाया कि मई 2024 में चक 44 एनडीआर निवासी सतपाल पुत्र रजीराम जाट ने उसे अपने करीब 40 बीघा कृषि भूमि पर कृषि कार्य के लिए मजदूरी पर रखा था। 500 रुपए प्रतिदिन प्रति व्यक्ति मजदूरी देने की बात कही गई थी। इसके बाद कृष्णलाल अपनी पत्नी मैना, पिता साधुराम तथा मोहनलाल और जगदीश के साथ आरोपी के खेत में काम करने लगा।

मजदूरों से खेत के काम के अलावा ओवरटाइम करवाने के साथ आरोपी के घर के काम और पशुओं की देखभाल भी करवाई गई। इन कार्यांे की अलग से मजदूरी देने का आश्वासन दिया जाता रहा। घरेलू जरूरत का सामान और कुछ रुपए भी आरोपी की ओर से दिए गए, जिन्हें बाद में मजदूरी के हिसाब में समायोजित करने की बात कही गई। अप्रैल 2025 में फसल कटाई के बाद मजदूरी मांगने पर टालमटोल की गई।

आरोपी इनकम टैक्स रिटर्न में आय का विवरण प्रस्तुत करने के लिए नौकरनामा लिखवाने की बात कहकर कृष्णलाल को पीलीबंगा तहसील परिसर ले गया। वहां 100 रुपए के स्टाम्प पर खाली स्टाम्प, प्रोनोट, रसीद और अन्य कागजों पर उसके अंगूठे के निशान करवाकर अपने पास रख लिए। अप्रैल 2026 में दोबारा हिसाब करने पर 18 लाख रुपए मजदूरी और 1.44 लाख रुपए ओवरटाइम की राशि बकाया निकली। इसमें आरोपी की ओर से पहले दिए गए करीब एक लाख रुपए और लगभग 50 हजार रुपए के राशन का समायोजन करने के बाद 16.50 लाख रुपए मजदूरी तथा 1.44 लाख रुपए ओवरटाइम की राशि बकाया होने का दावा किया गया। इसके बाद आरोपी ने फसल बेचकर मजदूरी देने का आश्वासन दिया।

वहीं, 7 मई 2026 को डाक से मिले एक पत्र से कृष्णलाल को पता चला कि उसके खाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसे 4.80 लाख रुपए प्राप्त करना दर्शाया गया है तथा 86400 रुपए ब्याज जोड़कर कुल 5 लाख 66400 रुपए की मांग की जा रही है। मामले को लेकर चक 44 एनडीआर में पंचायत हुई। वहां मजदूरी की राशि मांगने और दस्तावेजों के दुरुपयोग का विरोध करने पर आरोपी ने कृष्णलाल व अन्य मजदूरों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, धक्का-मुक्की व मारपीट की तथा मजदूरी देने से इनकार करते हुए धमकी दी। प्रकरण की जांच रावतसर वृत्ताधिकारी विक्रम चौहान कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोगुने पैसे करने का झांसा देकर किसान से की 22 लाख रुपए की ठगी
डबवाली/गोरीवाला,8 सितंबर (सच कहूँ/अनिल)। गांव अबूबशहर के किसान से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 22 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सदर डबवाली थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किसान सुखदीप सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। इसमें आरोपी ने हवन करवाने, उसके सभी काम ठीक करने और रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इसके बाद फोन पर बातचीत के दौरान उसे विश्वास में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा करवाए गए।

आरोपियों ने दावा किया कि उसके खेत में एक जगह बताई जाएगी, जहां खुदाई करने पर जमा रकम की दोगुनी राशि मिलेगी। झांसे में आकर सुखदीप ने 12 अप्रैल से 18 मई 2026 के बीच कई बार रकम ट्रांसफर की। इसके अलावा 2 जुलाई को 5 लाख और 4 जुलाई को 1 लाख रुपए नेफ्ट के जरिए भेजे। शिकायतकर्ता के अनुसार कुल करीब 22 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए, लेकिन बदले में उसे कोई रकम नहीं मिली। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। सुखदीप ने 18 अगस्त को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। 7 सितंबर को साइबर क्राइम यूनिट डबवाली में शिकायत पेश की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अब बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

32 साल बाद सामने आई वसीयत, जमीन हड़पने की कोशिश!
हनुमानगढ़। करीब 32 वर्ष पहले निधन हो चुके व्यक्ति के नाम से फर्जी व कूटरचित वसीयत तैयार कर उसकी कृषि भूमि हड़पने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस्तगासा के आधार पर टाउन पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सुमित्रा देवी (64) पत्नी बेगराज ब्राह्मण निवासी चक 13 एनडीआर, नौरंगदेसर की शिकायत के अनुसार, चक नंबर 20 एचएमएच में कुल 5.566 हेक्टेयर कृषि भूमि नत्थूराम पुत्र रामकिशन के नाम दर्ज थी।

नत्थूराम की मृत्यु 27 मई 1992 को हो चुकी थी। वह अविवाहित थे। उनकी मृत्यु के बाद भूमि उनकी माता परमेश्वरी देवी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुई। परमेश्वरी देवी की मृत्यु 5 जुलाई 2001 को होने के बाद उक्त भूमि उनके सात वारिसों-चार पुत्रों जगदीश प्रसाद, हनुमान प्रसाद, द्वारका प्रसाद व मदनलाल तथा तीन पुत्रियों सुमित्रा देवी, नोजा देवी व कौशल्या देवी के नाम बराबर 1/7-1/7 हिस्से में दर्ज हुई। सभी वारिस अपने-अपने हिस्से की संयुक्त कृषि भूमि पर कब्जा काश्त में हैं। सु

मित्रा देवी ने आरोप लगाया कि उनके भाई जगदीश प्रसाद के पुत्र सुभाष चन्द्र ने 28 जून 2024 को सहायक कलक्टर हनुमानगढ़ के समक्ष राजस्व वाद दायर किया। इसमें सुभाष चन्द्र ने दावा किया कि नत्थूराम ने 27 दिसंबर 1985 को उसके पक्ष में वसीयत की थी। नत्थूराम की मृत्यु के करीब 32 वर्ष बाद इस वसीयत को सामने लाकर राजस्व न्यायालय में पेश किया गया। भूमि हड़पने के उद्देश्य से नत्थूराम के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर उसके हस्ताक्षर करवाए गए और फर्जी व कृटरचित वसीयत तैयार की गई। वसीयत पर नत्थूराम के नाम से किए गए हस्ताक्षरों की उनके प्रमाणित हस्ताक्षरों से हस्तलिपि विशेषज्ञ के माध्यम से जांच करवाई गई।

विशेषज्ञ ने बताया कि 27 दिसंबर 1985 की वसीयत पर किए गए हस्ताक्षर नत्थूराम के प्रमाणित हस्ताक्षरों से मेल नहीं खाते और फर्जी हैं। शिकायत में वसीयत के गवाह बताए गए हेतराम पुत्र रेडाराम निवासी 4 पीएसडी, तहसील घड़साना तथा जगदीश राम पुत्र बनवारीलाल निवासी रावला मंडी के साथ कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही वसीयत के कातिब और अन्य आरोपियों को भी मामले में शामिल बताया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले उसने अपने पुत्र लीलाधर सिंह तथा हरदीप सिंह निवासी रामसरा नारायण को साथ लेकर गांव रामसरा नारायण में सुभाष चन्द्र व जगदीश प्रसाद से पंचायत की।

पंचायत के दौरान दोनों ने वसीयत के आधार पर जमीन लेने की बात कही तथा वसीयत तैयार कर अदालत में पेश करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने यह भी कहा कि वसीयत के आधार पर वे जमीन लेकर रहेंगे। न्यायालय से प्राप्त इस्तगासा पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध बनना पाए जाने पर मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक सुशील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस की ओर से मामले में कथित वसीयत, हस्ताक्षरों तथा राजस्व रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

Fraud Alert: विदेश भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी
हनुमानगढ़। विदेश में अच्छा काम और वेतन दिलाने का झांसा देकर दुबई भेजने तथा वहां बंधक बनाकर मारपीट व शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना देने का मामला सामने आया है। फेफाना निवासी ने फेफाना पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर गांव के ही दो जनों पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने और दुबई में अपने कथित जानकारों के माध्यम से प्रताड़ित करवाने के आरोप लगाए हैं।

फेफाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में नवीन सिंह भाटी पुत्र दिनेश सिंह ने बताया कि वह फेफाना मुख्य बस स्टैंड पर ई-मित्र की दुकान चलाता था। मई 2026 में गांव के श्रवण कुमार पुत्र शेरसिंह गाट और रमेश कुमार भादू उसके पास आए। श्रवण कुमार ने बताया कि वह लड़के-लड़कियों को वर्किंग वीजा पर विदेश भेजने का काम करता है और उसकी स्वयं की बेटी भी पिछले करीब एक वर्ष से दुबई में रहकर काम कर रही है। उसने दुबई में अच्छे काम और वेतन का भरोसा दिलाया। श्रवण कुमार के झांसे में आने के बाद नवीन सिंह ने दुबई जाने के लिए सहमति दे दी।

विदेश भेजने के नाम पर उससे 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और बैंक खाते के माध्यम से लिए गए। इस राशि की जिम्मेदारी रमेश भादू ने ली थी। कागजात तैयार होने के बाद श्रवण कुमार ने उसे 4 जून 2026 को दिल्ली एयरपोर्ट से विमान के जरिए दुबई भेज दिया। दुबई एयरपोर्ट पर श्रवण कुमार के बताए कुछ लोग उसे लेने आए और एक सुनसान स्थान पर बने दो मंजिला मकान में ले गए। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय तथा ऊपर रहने और खाने की व्यवस्था थी। वहां उसे बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

शुरुआती कुछ दिनों तक उसे मोबाइल फोन से परिवार से बात करने दी गई, लेकिन बाद में उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया जाने लगा तथा उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसे रस्सी से बांधकर रखा गया और तरह-तरह की यातनाएं दी गईं। इस दौरान उसके दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक पेन ड्राइव भी छीन लिए गए। उसके साथ रहने वाले लोग उसे जान से मारने की योजना भी बना रहे थे।

नवीन सिंह के अनुसार, वह 1 अगस्त 2026 की रात करीब 11.30 बजे किसी तरह वहां से निकलने में सफल हुआ। वह अपने जरूरी दस्तावेज लेकर बाहर आया और किसी तरह एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद मुंबई होते हुए दिल्ली पहुंचा तथा 3 अगस्त की अल सुबह करीब 4.30 बजे हिसार स्थित अपने ससुराल पहुंचा। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि श्रवण कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ धोखाधड़ी की तथा दुबई में अपने जानकारों के हाथों उसका सौदा कर बड़ी रकम हासिल की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल की ओर से शुरू किया गया है। पुलिस मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

प्लॉट की रजिस्ट्री के नाम पर 9.40 लाख रुपए की ठगी का आरोप
हनुमानगढ़। प्लॉट खरीदने के नाम पर 9 लाख 40 हजार रुपए लेने और बाद में रजिस्ट्री नहीं करवाने के आरोप में टाउन थाना पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के बजाय रकम हड़प ली तथा पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार इस्तगासा सोनू कुमार (39) पुत्र कृष्णलाल कुम्हार निवासी वार्ड नंबर 1, रामसरा नारायण, चक 19 एचएमएच की ओर से न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में प्रस्तुत किया गया था। इस्तगासे में आरोपी सुनील पुत्र पुखराज मेघवाल निवासी मेघवालों का बास, बढ़ाणा जिला नागौर हाल ढिल्लों ईंट उद्योग, गांव गंगागढ़, पंचायत श्रीनगर, हनुमानगढ़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस्तगासे के अनुसार शिकायतकर्ता की आरोपी से पुरानी जान-पहचान थी।

आरोपी ने उसे बताया कि एमकेके एन्क्लेव कॉलोनी में प्लॉट नंबर 205 व 206 उसके पास बेचने के अधिकार हैं। दोनों प्लॉटों का आकार 25 गुणा 45 फीट बताया गया। दोनों पक्षों के बीच कुल 13 लाख 40 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 14 जुलाई 2025 को आरोपी को 9 लाख 40 हजार रुपए नकद पेशगी के रूप में दिए। इसी दिन दोनों प्लॉटों का इकरारनामा तैयार करवाकर नोटरी पब्लिक से अटेस्ट करवाया गया।

इकरारनामे के अनुसार शेष 4 लाख रुपए छह माह बाद 14 जनवरी 2026 को फाइनल बैनामे के समय देने थे और पूरी रकम मिलने पर प्लॉटों की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करवानी थी। रजिस्ट्री की निर्धारित तारीख से दो-तीन दिन पहले आरोपी ने एमकेके एन्क्लेव के मालिक कमलदीप के साथ विवाद होने की बात कहते हुए कुछ समय मांगा। पुरानी जान-पहचान के चलते शिकायतकर्ता ने उसकी बात पर विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी करीब दो माह तक रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करता रहा।

आरोपी ने 1 जून 2026 को शिकायतकर्ता की रकम वापस करने की बात कही, लेकिन रकम वापस नहीं की। 29 जून को संपर्क होने पर आरोपी ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने और न ही 9 लाख 40 हजार रुपए लौटाने की बात कही तथा धमकी दी कि दोबारा फोन या आमने-सामने संपर्क करने पर जान से मार देगा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस्तगासे के आधार पर बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई कैलाशचंद को सौंप दी है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Fraud Alert: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर बेरोजगार युवक से ठगी
हनुमानगढ़। वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन बिजनेस का झांसा देकर एक बेरोजगार युवक से आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम कार्ड लेने के बाद उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसमें लाखों रुपए का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। संगरिया थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो नामजद आरोपियों सहित तीन-चार अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और दस्तावेजों के दुरुपयोग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संगरिया से डाक के माध्यम से परिवाद प्राप्त हुआ। परिवाद रतनपुरा निवासी सुमित (20) पुत्र रायसाहब सुथार ने प्रस्तुत किया था। परिवादी ने आरोप लगाया कि वह बेरोजगार है और पढ़ाई के साथ रोजगार की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसने सोशल मीडिया पर विभिन्न कंपनियों के उत्पादों की घर बैठे मैन्युफैक्चरिंग और पैकिंग का काम देने संबंधी पोस्ट देखी।

पोस्ट से जुड़ने के बाद जून 2024 में जोधपुर निवासी कैलाश बिश्नोई ने उससे संपर्क किया और ऑनलाइन बिजनेस वर्क फ्रॉम होम के नाम पर काम दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि कैलाश ने सुमित से कहा कि कंपनी उसकी आईडी बनाएगी और काम के बदले उसके बैंक खाते में रुपए आएंगे। आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत बताई गई। साथ ही बार-बार ओटीपी लेने से बचने के लिए उसके नाम से सिम कार्ड जारी करवाकर देने को कहा गया। कैलाश ने बताया कि कंपनी की प्रतिनिधि नेहा बंसल उसके पास आएगी, जिसे दस्तावेज सौंपने हैं। Hanumangarh News

परिवादी के अनुसार, वह आरोपियों की बातों में आ गया और नेहा बंसल को अपना सिम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड दे दिया। करीब पांच दिन बाद कैलाश ने उससे 10 हजार रुपए जमा कराने को कहा। रुपए जमा करने से इनकार करने पर आरोपियों ने कहा कि पैसे नहीं डालने पर उसकी आईडी में कोई काम नहीं आएगा। इसके बाद परिवादी ने आरोपियों के लिए कोई कार्य नहीं किया। कुछ समय बाद सुमित को श्रीगंगानगर साइबर पुलिस थाने से नोटिस मिला। उसे बताया गया कि उसके बैंक खाते में अत्यधिक लेनदेन हुआ है। इसके बाद उसे पता चला कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सिटी यूनियन बैंक, श्रीगंगानगर शाखा में उसके नाम से खाता खुलवाया।

उक्त खाते में करीब 43 लाख रुपए का लेनदेन हुआ, जिसकी जानकारी सुमित को नहीं थी। सुमित ने आरोप लगाया कि कैलाश बिश्नोई और नेहा बंसल ने धोखाधड़ी के उद्देश्य से उसके दस्तावेज हासिल किए और उनका गलत इस्तेमाल कर बैंक खाता खुलवाया। न्यायालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर संगरिया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच सहायक उपनिरीक्षक श्रवण कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब बैंक खाते, दस्तावेजों, मोबाइल नंबरों और कथित लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर आरोपियों की भूमिका का पता लगाएगी। Hanumangarh News

Fraud: पुलिस कर्मचारी बनकर 4 लाख की ठगी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
हिसार, (सच कहूँ/मुकेश)। थाना उकलाना पुलिस ने पुलिस कर्मचारी बनकर 4 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं, 4 लाख रुपये लेकर फरार हुए दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि भिवानी निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि हसनगढ़ निवासी आजाद ने कम रकम लगाकर तीन गुना राशि देने का लालच दिया था। इसके बाद उसे बरवाला, लितानी मोड़ और प्रभूवाला रोड पर बुलाया गया। Hisar News

वहां सन्नी निवासी बोबुआ और राहुल निवासी हसनगढ़ पहुंचे। सन्नी ने 4 लाख रुपये लेकर राहुल के बैग में रख दिए। इसके बाद एक अर्टिगा गाड़ी में चार लोग पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार, इनमें दो ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जबकि एक ने खुद को सीआईए कर्मचारी बताया। संदेह होने पर शिकायतकर्ता और उसके साथियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान बलजीत सिंह निवासी प्रेमनगर, नरवाना और राहुल 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

इस मौके पर मौजूद नरेश कुमार, सिकंदर और रोबिन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्टिगा की तलाशी में दो अलग-अलग नंबर प्लेट मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग कर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कम रकम को कुछ ही समय में कई गुना करने के लालच से बचने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन से पहले पूरी जांच करने की अपील की। Hisar News

Fraud: 4.50 लाख रुपए की अदायगी अटकी तो कोर्ट पहुंची महिला
हनुमानगढ़। टाउन की सिंधी मोहल्ला निवासी एक महिला ने मकान के सौदे में 4.50 लाख रुपए की कथित अदायगी नहीं करने, साजिशपूर्वक संपत्ति की लिखा-पढ़ी करवाने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। महिला की ओर से विशिष्ट न्यायाधीश (एससीएसटी प्रकरण) हनुमानगढ़ की अदालत में पेश इस्तगासे के बाद टाउन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। Hanumangarh News

इस्तगासे के अनुसार परिवादिया संतोष रानी (38) पत्नी धर्मंेद्र कुमार सिंधी ने बताया कि उसने 25 मार्च 2014 को वार्ड नंबर 35, बरकत कॉलोनी में 26 गुणा 30 फुट का पट्टाशुदा प्लॉट 8.15 लाख रुपए में खरीदा था। प्लॉट पर दो पक्के कमरे, तीन कच्चे कमरे, शौचालय-बाथरूम तथा चारदीवारी बनी हुई थी और बिजली कनेक्शन भी था।

परिवादिया के अनुसार उक्त संपत्ति उसे मंगली पत्नी जोगेन्द्रदास निवासी वार्ड नंबर 35 बरकत कॉलोनी से मिली थी। परिवादिया ने आरोप लगाया कि 5 जनवरी 2020 को उसने उक्त प्लॉट/मकान को 8.50 लाख रुपए में गुलाब पुत्र फूलचंद कश्यप राजपूत निवासी वार्ड नंबर 33, बरकत कॉलोनी को बेचने का इकरारनामा किया। दस्तावेज में पूरी राशि प्राप्त होना लिखवाया गया, लेकिन परिवादिया के अनुसार गवाहों के सामने उसे केवल 4 लाख रुपए दिए गए। शेष 4.50 लाख रुपए बाद में देने की बात कही गई। Hanumangarh News

परिवादिया के मुताबिक गुलाब से उसके पति की पहले से जान-पहचान होने के कारण उसने भरोसा करते हुए मकान का कब्जा भी उसे सौंप दिया। आरोप है कि बाद में शेष राशि देने के बजाय आरोपियों ने संपत्ति को लेकर अलग तरह की लिखा-पढ़ी करवा ली। इस्तगासे में बताया गया कि परिवादिया ने पति व अन्य गवाहों के साथ आरोपियों से कई बार पंचायत की। आरोप है कि आरोपियों ने पहले कुछ समय बाद रुपए देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में लगातार टालमटोल करते रहे।

परिवादिया ने आरोप लगाया कि हाल ही में दोबारा पंचायत करने पर गुलाब ने कथित तौर पर कहा कि उसके साथ ठगी हो चुकी है और वह जो करना चाहे कर ले। इस्तगासे में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान परिवादिया को जातिसूचक शब्दों से सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने गुलाब, उसकी पत्नी आरती और मंगली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अनुसंधान वृताधिकारी मीनाक्षी सहारण कर रही हैं। पुलिस अब संपत्ति की खरीद-बिक्री, भुगतान, दस्तावेजों और लगाए गए धोखाधड़ी व जातिसूचक अपमान के आरोपों की जांच करेगी। Hanumangarh News

अलीकां पैक्स में वित्तीय अनियमितताएं को लेकर एसआईटी जांच पूरी
ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। गांव अलीकां की बहुउद्देश्यीय कृषि सहकारी समिति (पैक्स) में तत्कालीन प्रबंधक सोहन लाल के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच करीब सात माह बाद पूरी हो गई है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सहायक रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां) डबवाली को सौंप दी है। जांच में खाद, कैश इन हैंड, कर्मचारियों की नियुक्ति तथा एरियर-वेतन से जुड़े मामलों में करीब 56 लाख रुपये की अनियमितताएं सामने आई हैं। Sirsa News

विभाग ने संबंधित लोगों से रिकवरी और सरचार्ज की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान आम सभा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। एक सेल्समैन को दिए गए 7.60 लाख रुपये के एरियर का स्पष्ट लेखाजोखा नहीं मिला। संबंधित व्यक्ति ने एसआईटी को बताया कि उसने पैक्स से कोई राशि नहीं ली और न ही उसकी नियुक्ति हुई थी। वहीं तत्कालीन प्रबंधक सोहन लाल ने भुगतान किए जाने की बात कही। वर्ष 2024 की आम सभा में उक्त व्यक्ति को वर्ष 2007 से सेल्समैन मानने का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके बाद एरियर भुगतान का मामला सामने आया।

नियमों के विपरीत हुआ वेतन भुगतान

सूत्रों के अनुसार, कुछ कर्मचारियों को विभागीय नियमों के विपरीत करीब साढ़े सात लाख रुपये वेतन के रूप में दिए जाने की अनियमितता भी जांच में सामने आई है। सहायक रजिस्ट्रार डबवाली संजीव कौशिक ने सोहन लाल के कार्यकाल में आम सभा से संबंधित कुछ प्रस्तावों को पहले ही रद्द कर दिया था। तत्कालीन प्रबंधक सोहन लाल ने कहा कि उनके पास अलीकां और डबवाली दोनों पैक्स का कार्यभार था। अलीकां पैक्स में खाद वितरण और लेखाजोखा सेल्समैन अरुण व जगदीश देखते थे। Sirsa News

उन्होंने सामने आई अनियमितताओं के लिए दोनों को जिम्मेदार बताया। बताया गया कि सेल्समैन अरुण कुमार का नाम वर्ष 2017 के एक बड़े घोटाले में भी सामने आया था। इसके बाद उसे हटाया गया, लेकिन बाद में दोबारा नियुक्त कर दिया गया। सोहन लाल ने आम सभा में उसकी नियुक्ति का प्रस्ताव रखा था। एआर द्वारा प्रस्ताव रद्द किए जाने के बाद जगदीश, अरुण और रानी देवी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

डबवाली पैक्स में 47 लाख की रिकवरी

डबवाली पैक्स में भी सोहन लाल के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2023-24 में खाद, कैश इन हैंड और फर्जी लोन से जुड़ी करीब 47 लाख रुपये की अनियमितता सामने आई थी। एसआईटी जांच के बाद आरोपी प्रबंधक और सेल्समैन संदीप ने करीब डेढ़ माह पहले 47 लाख रुपये रिकवरी के रूप में जमा करवा दिए थे। हालांकि ब्याज की राशि अभी जमा होना बाकी है।

आरोपियों पर होगी कार्रवाई: कौशिक

सहायक रजिस्ट्रार संजीव कौशिक ने बताया कि अलीकां पैक्स मामले में एसआईटी जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट विभाग के पास है। फिलहाल रिकवरी और सरचार्ज की कार्रवाई चल रही है। जांच में जो भी आरोपी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डबवाली पैक्स में 47 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है, जबकि ब्याज की राशि अभी बाकी है। Sirsa News

Marriage Fraud: शादी के नाम पर तीन लाख की ठगी, पूर्व विवाह की जानकारी छिपाकर कराई शादी
Marriage Fraud: हनुमानगढ़। जंक्शन पुलिस थाने में अदालत के आदेश पर शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी, साजिश और जेवर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। परिवादी विक्रम नागपाल (36) पुत्र अशोक कुमार निवासी सुरेशिया, जंक्शन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि उसे एक महिला की पूर्व वैवाहिक स्थिति छिपाकर तलाकशुदा बताया गया और शादी के नाम पर उससे तीन लाख रुपए लिए गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

परिवादी के अनुसार, उसकी शादी 15 मार्च 2026 को श्रीगंगानगर के अमर पैलेस में अनामिका पुत्री रमेश निवासी मकान नंबर 112, गली नंबर 4, नागौरी चक 3 ई छोटी जिला श्रीगंगानगर के साथ हुई थी। शादी से पहले श्रीगंगानगर के प्रेमनगर निवासी ललिता पत्नी विनोद मिगलानी ने परिवादी के परिवार से संपर्क कर अनामिका को तलाकशुदा बताया था। आरोप है कि ललिता ने यह भी बताया कि अनामिका के पूर्व पति से आठ साल का बेटा है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है।

परिवादी का आरोप है कि 14 मई 2026 को अनामिका, किरण पत्नी रमेश अरोड़ा, राज मिड्ढा पुत्र रमेश अरोड़ा निवासी श्रीगंगानगर सहित उसके परिवार के लोग हनुमानगढ़ आए। बातचीत के बाद शादी के लिए सहमति बनी। आरोप के मुताबिक लड़की के परिवार ने आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहते हुए शादी की तैयारियों के लिए तीन लाख रुपए मांगे। परिवादी पक्ष ने राशि उपलब्ध कराई, जिसमें से डेढ़ लाख रुपए बिचौलन ललिता ने अपने पास रख लिए और डेढ़ लाख रुपए अनामिका के परिवार को दिए गए। 15 मार्च को परिवादी अपने परिवार के साथ श्रीगंगानगर स्थित अमर पैलेस पहुंचा। Hanumangarh News

वहां किसी अन्य शादी की बुकिंग होने के बावजूद परिवादी पक्ष के पहुंचने से पहले स्टेज कार्यक्रम के फोटो करवाए गए और जयमाला की रस्म कराई गई। इसके बाद अनामिका को हनुमानगढ़ स्थित परिवादी के घर लाया गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि घर आने के बाद अनामिका ने उसके साथ वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने लगी। वह उसे छोड़कर जाने, आत्महत्या करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां भी देती थी।

अनामिका ने अपने परिजनों की मदद के नाम पर उससे अलग-अलग समय में रुपए दिलवाए। इस्तगासे में अनामिका के भाई राज को 7 हजार, राज मिड्ढा को 25 हजार रुपए सहित अप्रैल माह में 12500 और 7500 रुपए तथा मिनाक्षी के खाते में दो बार 3-3 हजार रुपए भेजने का उल्लेख किया गया है। इनमें से राज मिड्ढा द्वारा राशि लौटाने की बात भी परिवादी ने कही है। परिवादी के अनुसार, अनामिका के लगातार विवाद के बाद उसने उसके बारे में जानकारी जुटाई। Hanumangarh News

इसी दौरान उसे पता चला कि अनामिका का पूर्व पति से तलाक नहीं हुआ था और शादी से पहले यह तथ्य छिपाकर उसे तलाकशुदा बताया गया था। इसके बाद परिवादी ने आरोप लगाया कि उसने घर में रखे अपने और शादी के बाद अनामिका को दिए गए सोने-चांदी के जेवरों की जांच की तो कई आभूषण गायब मिले। इनमें सोने का चेन सेट, दो अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स और सोने का कड़ा आदि शामिल बताए गए हैं। अनामिका उक्त आभूषण अपने साथ पीहर ले गई और वापस मांगने पर लौटाने से इनकार कर दिया।

मामले को लेकर परिवादी और उसके परिचितों ने अनामिका, उसके परिजनों और बिचौलन ललिता के साथ पंचायत की। पंचायत के दौरान उसे कथित तौर पर यह कहा गया कि लड़कियों की आर्थिक मजबूरी बताकर रुपए लिए जाते हैं और कुछ समय बाद लड़की को जेवरों के साथ वापस बुला लिया जाता है। परिवादी ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चिरंजीलाल को सौंपी है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

ऑर्गेनिक फार्मिंग के नाम पर लाखों का निवेश करवाया, दो माह बाद किराया भी बंद

हनुमानगढ़। ऑर्गेनिक फार्मिंग का प्रोजेक्ट लगाने और जमीन उपलब्ध करवाने के बदले हर माह किराया व मुनाफे का भुगतान करने का भरोसा देकर लाखों रुपए लेने और बाद में भुगतान बंद करने के आरोप में जंक्शन थाना पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर सीजेएम न्यायालय के आदेश पर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार जंक्शन की राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अल्का पत्नी रमेश कुमार सुखीजा ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया था। इस्तगासे में रेनस्टेट ऑर्गेनिक फार्मिंग, प्रथम मंजिल, बिंद्र टावर, बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक, नाबीपुर, गुरदासपुर, पंजाब के प्रोपराइटर प्रदीप शर्मा पुत्र गिरधारीलाल निवासी पासनवाल, जिला गुरदासपुर, अमनदीप पुत्र रूपेन्द्र सिंह निवासी सहायपुर, जिला गुरदासपुर तथा विक्रमजीत पुत्र नामालूम निवासी खोखड़ बस स्टैंड, डेरा बाबा नानक रोड, गुरदासपुर को आरोपी बनाया गया है।

इस्तगासे के मुताबिक अल्का के पति की अमित भाटी से जान-पहचान थी। अमित भाटी आरोपियों को उनके घर लेकर आया और बताया कि वे रेनस्टेट ऑर्गेनिक फार्मिंग कंपनी से जुड़े हैं तथा क्षेत्र में ऑर्गेनिक फार्मिंग का प्रोजेक्ट लगाना चाहते हैं। आरोपियों ने डेढ़ बीघा जमीन उपलब्ध करवाने और 5 लाख रुपए कंपनी में लगाने के बदले जमीन का 12500 रुपए प्रतिमाह किराया देने तथा कारोबार से 6 से 10 प्रतिशत मुनाफा अथवा 40 हजार रुपए प्रतिमाह देने का भरोसा दिलाया। Hanumangarh News

आरोपियों ने बताया कि जमीन पर वर्मी कम्पोस्ट/बीट मैनेजमेंट का प्लांट लगाया जाएगा और तैयार खाद बेचकर मुनाफा कमाया जाएगा। उनके प्रस्ताव पर विश्वास करते हुए अल्का के पति ने जमीन ठेके पर ली। इसके बाद 1 अगस्त 2025 को अल्का के नाम से अनुबंध किया गया। अनुबंध की अवधि 30 जून 2025 से 30 जुलाई 2027 तक बताई गई है। इस्तगासे में आरोप है कि इसके बाद अल्का के पति ने 24 जुलाई 2025 को 5,00,023.60 रुपए और 26 अगस्त 2025 को 6 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए आरोपियों के बताए बैंक खातों में जमा करवाए।

इसके अलावा आरोपी अमनदीप के मांगने पर एक लाख रुपए नकद भी दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने जमीन पर प्रोजेक्ट स्थापित कर काम शुरू किया और लोगों को प्रोजेक्ट की विजिट करवाने के साथ सेमिनार भी किए। दो माह तक किराया देने के बाद आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया। अल्का और उसके पति की ओर से किराए की राशि मांगे जाने पर आरोपी कभी ऑडिट तो कभी अन्य कारण बताते हुए भुगतान टालते रहे। व्हाट्सएप के जरिए भी किराए का तकाजा किया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद अल्का के पति ने कुछ लोगों के साथ आरोपियों से संपर्क कर अनुबंध के अनुसार भुगतान करने की मांग की।

इस्तगासे में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर ठगी करने की बात कहते हुए उन्हें चुनौती दी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई इकबाल पठान को सौंपी गई है। पुलिस अब बैंक लेन-देन, अनुबंध, जमीन पर लगाए गए प्रोजेक्ट और दोनों पक्षों के बीच हुए लेन-देन व संवाद सहित पूरे मामले की जांच करेगी। Hanumangarh News