Deputy CM Dushyant Chautala - Sach Kahoon Hindi
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख़्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा में प्रस्तावित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने भवन के साथ -साथ कॉलेज के लिए आवश्यक स्टॉफ की भर्ती के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।चौटाला शनिवार को चंडीगढ़ में मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग तथा वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। Sirsa
उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सिरसा में करीब 21 एकड़ में बनने वाले इस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल पर लगभग 1010.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे , मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कॉलेज में जहाँ 100 सीटें एमबीबीएस में दाखिले की होंगी वहीं हॉस्पिटल 539 बेड का होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है ताकि राज्य के लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। Sirsa News
उन्होंने बताया कि सिरसा में यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल बनने से हरियाणा के लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ लगते पंजाब एवं राजस्थान के लोगों को भी इससे लाभ होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिरसा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए, इसके लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा , निदेशक डॉ प्रियंका सोनी , वित्त विभाग में एडवाइजर सोफिया दहिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। Sirsa
यह भी पढ़ें:– 58 परीक्षा केन्द्रों पर होगी आरएएस प्रारम्भिक परीक्षा
सरसा मेडिकल कॉलेज का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करवाएं अधिकारी : डिप्टी सीएम
करीब 1 हजार करोड़ की लागत से 21 एकड़ में बनेगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सरसा में प्रस्तावित सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। उन्होंने भवन के साथ-साथ कॉलेज के लिए आवश्यक स्टॉफ की भर्ती के लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। इस बारे में जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को चंडीगढ़ में मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च विभाग और वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए करते हुए यह निर्देश जारी किए।
उन्होंने इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि सरसा में करीब 21 एकड़ में बनने वाले इस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर लगभग 1010.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे, मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कॉलेज में जहां 100 सीटें एमबीबीएस में दाखिले की होंगी, वहीं हॉस्पिटल 539 बेड का होगा।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला  (Dushyant Chautala) ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है ताकि राज्य के लोगों को नजदीक में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि सरसा में यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल बनने से हरियाणा के लोगों को तो फायदा होगा ही, साथ लगते पंजाब और राजस्थान के लोगों को भी इससे लाभ होगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसा के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए, इसके लिए धनराशि की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:– एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफा, 4.64 करोड़ रूपये की राशि जारी
देश भर में 31 जीएसटी अदालतें मंजूर, हरियाणा में हिसार और गुड़गांव से चलेंगी जीएसटी न्यायपीठ
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिश पर देश में जीएसटी ट्रिब्युनल की शुरूआत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala)की अध्यक्षता में बनाए गई ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स कमेटी की सिफारिशों पर देश से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जीएसटी एपीलेट ट्रिब्यूनल स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जीएसटी मामलों के निपटारे के लिए विभिन्न राज्यों में कुल 31 न्यायपीठ स्थापित की जाएंगी। हरियाणा में जीएसटी न्यायपीठ गुड़गांव और हिसार से संचालित होगी।
बीते वर्ष जुलाई माह में बनाए गए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में कुल 6 सदस्य थे जिनमें अध्यक्ष के तौर पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala)के अलावा आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुग्गाना राजेंद्रनाथ, गोवा के उद्योग मंत्री मौविन गोडिन्हो, राजस्थान के कानून एवं वैधानिक मामलों के मंत्री शांति कुमार धारीवाल, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी शामिल थे। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने जीएसटी ट्रिब्यूनल के गठन को लेकर चर्चा करने के लिए कई बैठकें की और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर सभी राज्यों में जीएसटी ट्रिब्यूनल की न्यायपीठ स्थापित करने के आदेश जारी किए।
केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार उत्तरप्रदेश में 3 न्यायपीठ होंगी और महाराष्ट्र-गोवा में भी संयुक्त रूप से 3 न्यायपीठ होंगी। गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल-सिक्किम-अंडमान निकोबार में संयुक्त रूप से 2 न्यायपीठ स्थापित की जाएंगी। हरियाणा में एक न्यायपीठ होगी जिसका संचालन गुड़गांव और हिसार से किया जाएगा।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि देशभर में जीएसटी अदालतों की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है और इनके संचालन से जीएसटी के जुड़े करधारकों के विवाद जल्दी हल होंगे। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में गुड़गांव और अन्य क्षेत्रों के लिए हिसार में न्यायपीठ के संचालन से राज्य के व्यापारियों और जीएसटी करदाताओं को बहुत फायदा पहुंचेगा और उनके विवाद वक्त बर्बाद किए बिना स्थानीय स्तर पर ही न्यायसंगत रूप से सुलझा दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने उनकी अध्यक्षता वाले ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की सिफारिशों को मंजूर करने और देश में 31 जीएसटी न्यायपीठ स्थापित किए जाने पर केंद्रीय वित्त मंत्री एवं जीएसटी काउंसिल के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
यह भी पढ़ें:– बैटरी चोरी गैंग का पदार्फाश, मुख्य सरगना गिरफ्तार
मुंबई एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर नई एयरस्ट्रिप बनाने की तैयारी में सरकार – डिप्टी सीएम
हरियाणा को ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए रूपरेखा बनाएं अधिकारी – दुष्यंत चौटाला
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नूंह और गुरुग्राम, दिल्ली-जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे पर जींद और कैथल जिले में नए एयरस्ट्रिप बनाने के लिए संभावनाएं तलाशें और इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर 100-100 एकड़ जमीन का खाका तैयार करें। इसके अलावा, प्रदेश में ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए भी अधिकारी रुपरेखा बनाएं। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट से जुड़े प्रोजेक्ट्स निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी लगातार उन्हें रिपोर्ट करेंगे। डिप्टी सीएम, जिनके पास नागरिक एवं उड्डयन विभाग का प्रभार भी है, सोमवार को यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि करनाल, भिवानी, नारनौल और पिंजौर में एयरस्ट्रिप पर हेंगर बनाए जाएंगे। उन्होंने नारनौल को छोड़कर राज्य की अन्य सभी एयरस्ट्रिप पर एमआरओ (मैनटेंनेंस रिपेयर एंड ओवरहॉल) शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट और प्रदेश की विभिन्न एयरस्ट्रिप पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) को जानकारी दी कि नए स्टैंडर्ड एटीसी के निर्माण होने तक टेंपरेरी एटीसी स्थापित किया जा रहा है और जिसके जल्द टेंडर खोले जा रहे हैं। इसके अलावा अधिकारियों ने मानसून ड्रेन, आइसोलेशन-बे, वेहिकुलर लेन, नेविगेशन एड्स, सिक्योरिटी वॉच टॉवर्स, पेरिमीटर रोड आदि के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट के एरिया से 132 केवी ईएचटी पावर लाइन्स को शिफ्ट करने का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने राणा माइनर को शिफ्ट करने, ड्रेनेज एवं सीवरेज सिस्टम, सोलर पार्क समेत अन्य दर्जनों प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट के सभी कार्य एवं इससे संबंधित अन्य प्रोजेक्ट्स समयबद्ध तरीके से पूरे करें।
यह भी पढ़ें:– पराली जलाने वालों पर ढ़ाई हजार प्रति एकड़ जुर्माना लगाने का आदेश
राजस्थान में हर दिन मजबूत हो रही जेजेपी, एक और पूर्व विधायक पार्टी से जुड़े
राजस्थान की धरा चाहती है बदलाव, जेजेपी निभाएगी अहम भूमिका – दुष्यंत चौटाला | Rajasthan News
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला 4 दिन रहे राजस्थान के दौरे पर, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
बीकानेर/चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) हर रोज मजबूत होती जा रही है। इसी कड़ी में एक और पूर्व विधायक ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। शनिवार को बीकानेर में लूणकरणसर से विधायक रहे मनीराम सियाग अपने हजारों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सियाग और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। Rajasthan News
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मनीराम सियाग जननायक चौ देवीलाल के पुराने साथी रहे हैं और इनके जेजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी चौ देवीलाल के बहुत सारे पुराने साथी हमारे साथ जुड़े है। पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, कांग्रेस विधायक की धर्मपत्नी रीटा सिंह सहित कई राजनीतिक लोग जेजेपी ज्वाइन कर चुके हैं। Rajasthan News
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की धरा बदलाव चाहती है और इसके लिए जेजेपी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने ड्रग्स, माइनिंग, क्राइम, पेपर लीक माफिया के माध्यम से प्रदेश को लूटने का काम किया और आज जनता इसका जवाब मांग रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे पिछले चार दिनों में राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, जयपुर, नागौर और बीकानेर क्षेत्र के दौरे पर रहे हैं और इस दौरान स्थानीय लोगों का खासा प्यार, स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जेजेपी का लक्ष्य है कि चाबी से विधानसभा का ताला खोलकर किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाए ताकि किसानों और युवाओं की उन्नति के लिए मजबूत कदम उठाया जा सके। Rajasthan News
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान में जेजेपी के साथ नए-नए राजनीतिक लोगों के जुड़ने और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को हर दिन नई ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी राजस्थान के 18 जिलों पर फोकस करते हुए चुनाव तैयारी कर रही है और इन जिलों में जल्द प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी जाएगी, जो कि चुनाव तैयारियों को देखेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में जेजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान के लोगों को 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर सीकर में होने वाली ‘किसान विजय सम्मान दिवस’ रैली का निमंत्रण दिया।
बीकानेर पहुंचने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। जेजेपी की राजस्थान इकाई डिप्टी सीएम को ऊंट पर बैठा कर सभा स्थल तक लेकर आई। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने बीकानेर में शहीद स्मारक म्यूजियम सर्किल पर स्थापित शहीद कैप्टन चंदर चौधरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें उनके शहादत दिवस पर नमन किया और शहीद कैप्टन याद में बने इंडोर कबड्डी मैट ग्राउंड का शुभारम्भ किया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने गांव पलाना में पहुंचकर शहीद हवलदार ओमप्रकाश सहारण को श्रद्धांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। Rajasthan News
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Housing Board: दूसरे दिन 64.50 फीसदी ने दी आरएचबी की परीक्षा
दुष्यंत चौटाला ने किया श्रीराधा-कृष्ण की मूर्ति का अनावरण
काकड़ौली सरदारा गाँव पर मेहरबान हुए डिप्टी सीएम, कई मांगें मानीं
ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश | Dushyant Chautala
बाढड़ा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने बुधवार को चरखी दादरी जिला के बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के काकड़ौली सरदारा गाँव के श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंंने इस मौके पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों की मांग पर गांव की लाइब्रेरी में सोलर प्लांट लगवाने, ग्राम सचिवालय के निर्माण और गांव की फिरनी बनाने सहित कई घोषणाएं भी कीं।
उन्होंने बस सेवा को शुरू करवाने, गंदे पानी की निकासी करवाने और गांव में अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को लेकर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य करने को भी कहा। उन्होंने गांव की लड़कियों को क्रिकेट किट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक और समान विकास की विचारधारा के साथ काम कर रही है और कोशिश की जा रही है कि प्रदेश के लोगों को हर सुविधा एवं सेवा उनके घर द्वार पर ही मिल जाए। Dushyant Chautala
इसी सोच के साथ काम करते हुए प्रदेश सरकार ने विभिन्न माध्यमों एवं तकनीकों से लोगों को फायदा पहुंचाया है। उपमुख्यमंत्री (Dushyant Chautala) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर सरकार गंभीर है और सभी गांवों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पूरे हरियाण में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली लगभग 700 किलोमीटर मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों की मरम्मत व निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर किया गया है और इन सभी सड़कों का जल्द ही निर्माण, विस्तारीकरण तथा नवीनीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। बेहतर सडकों के निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने से गांवों का भी शहरों की तर्ज पर विकास हो सकेगा।
यह भी पढ़ें:– पीआरटीसी विभाग में जल्द होगी ‘हाईटेक’ व्यवस्था
संगठन की मजबूती के लिए बूथ योद्धा और बूथ सखी करें तैयार: दुष्यंत चौटाला
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala)ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कहा कि बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के साउथ कैम्पस में पैरा मेडिकल कोर्सिज शुरु करवायेंगे। इसके लिए उन्होंने कुलपति को विशेष निर्देश दिए जाने की जानकारी दी।
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) मंगलवार को बतौर मुख्यातिथि गोहाना-बरोदा हलके के गांवों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इसकी शुरुआत उन्होंने आंवली गांव से की, जिसके उपरांत उन्होंने जागसी तथा कथूरा की जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल हो या किसान आंदोलन प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अंचल को सशक्त बनाने का काम किया है। राज्य सरकार ने इस दिशा में मजबूत कदम बढ़ाते हुए निर्णय लिया है कि गांवों की फिरनी को पक्का किया जाएगा। साथ ही श्मशान घाट व कब्रिस्तान की चारदिवारी, शैड इत्यादि सुविधाएं भी दी जाएगी और व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बीडीपीओ के माध्यम से प्रस्ताव प्रेषित करवायें।
उप-मुख्यमंत्री (Dushyant Chautala) ने कहा कि हरी चुनरी कार्यक्रम में जो वायदे किये थे वे पूरे किये गये हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत तथा राशन डिपो वितरण में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। किसानों को जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए 1100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है कि एक वर्ष के अंदर ही जल निकासी के लिए इतने बजट का प्रावधान किया गया हो, जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने पूरे दस वर्ष के कार्यकाल में 400 करोड़ रुपये ही इस कार्य पर खर्च किये। Kharkhoda News
उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में 25 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ें बनवाने की शुरुआत की गई है। इसी तर्ज पर अब खेतों के रास्तों को पक्का किया जाएगा, जिसके लिए हर विधानसभा में 25-25 किलोमीटर खेतों के रास्तों को बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे अब मार्केट कमेटी की 700 किलोमीटर की सडक़ें लेेंगे ताकि उनका पुर्ननिर्माण किया जा सके।
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री (Dushyant Chautala) ने कहा कि उन्होंने ई-लाईब्रेरी निर्माण की शुरुआत की थी, जिसके सफल परिणाम मिले हैं। आज प्रदेश के एक हजार से अधिक गांवों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा दी जा चुकी है और 3500 गांवों में सामुदायिक केंद्र बन रहे हैं। जबकि पहले गली-नालियों की मांगें रखी जाती थी। यह तरक्की का सूचक है। किसानों के लिए जितना इन साढ़े तीन वर्षों मेंं काम हुआ है वह एक रिकॉर्ड है। बैंक अब गांवों में मोबाईल शाखाएं खोल रही है। गांवों में ही युवाओं को रोजगार देते हुए सरकार ने करीब 600 सेवाएं देने का काम किया है। अब विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही उन्होंने बताया कि डे्रन नंबर-8 में 100 क्यूसेक पानी छुड़वाया गया है। टेल तक के किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पानी भी छुड़वाया जाएगा। Kharkhoda News
इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पिछली बार की कमी को दूर करें और किसी भ्रम में न रहें। मात्र 11 माह की मेहनत से जजपा ने विधानसभा की दस सीटें जीती और 17 प्रतिशत वोट प्राप्त किये। यदि लोगों को भरोसा होता कि हम इतनी सीटें जीत रहे हैं तो बरोदा व खरखौदा की सीटें भी हमारी झोली में होती। हमने 40 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसकी प्राप्ति के लिए मेहनत करें। इसके लिए बूथ योद्धा और बूथ सखी बनायें। बूथ योद्धा व बूथ सखी तैयार कर लिये गये तो आगामी 40 वर्षों के लिए हम अपने सिपाही खड़े कर लेंगे। उन्होंने युगपुरुष देवीलाल का भी स्मरण करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने जीत का मंत्र दिया कि सिर से ठंडे, मुंह से मीठे रहते हुए पांव की रफ्तार तेज कर पार्टी का प्रचार करें। विधानसभा का ताला जजपा की चाबी से ही खुलेगा।
जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. केसी बांगड़ ने कहा कि सर छोटूराम व बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर और जननायक देवीलाल के गुणों को अपने अंदर समायोजित कर दुष्यंत चौटाला आगे बढ़ रहे हैं। छोटूराम ने आजादी से पहले किसान-कमेरे वर्ग के लिए आवाज उठाई तो बाबा साहब ने उनको समानता के सूत्र में पिरोया और देवीलाल ने 36 बिरादरी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्हीं के नक्शेकदम पर दुष्यंत चलते हुए 24 घंटे आम जनमानस की भलाई के काम में जुटे रहते हैं।
इस दौरान आंवली, जागसी व कथूरा में ग्रामीणों ने उप-मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी सौंपे, जिनमें शामिल मुख्य मांगों को उन्होंने मौके पर ही पूरा किया। कुछ मांगों के लिए उन्होंने कहा कि जांच करवाने के बाद पूरी करवायेंगे। इस अवसर पर डा. केसी बांगड़, एसडीएम आशीष कुमार सहित जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, चेयरमैन पवन खरखौदा, चेयरमैन सुमित राणा, भूपेंद्र मलिक, रजनी, संदीप गहलावत, पदम, राकेश मलिक, बलजीत मलिक, मनोज उर्फ टिंकू पहलवान, अजीत आंतिल, रवि दहिया, कुलदीप मलिक, सत्ता नरवाल, अनिरुद्ध नरवाल, सरपंच रमेश, किरण भाटिया, सुरेंद्र माहरा आदि गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:– कैराना में महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कांग्रेस राज में कोठियों वालों के बने बीपीएल कार्ड : मनोहर
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
चन्द्रयान-3 की सफलता पर भी हुई चर्चा | Haryana Assembly
महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में पढ़े गए शोक प्रस्ताव
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा विधानसभा (Haryana Assembly) के तीन दिवसीय मानसून सत्र का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले सदन में पिछले सत्र की अवधि से इस अवधि के अंतराल में मृत्यु को प्राप्त हुए महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी और शहीद जवानों के सम्मान में शोक प्रस्ताव पढ़े गए और शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई। सर्वप्रथम सदन के नेता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़े। इनके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी शोक प्रस्ताव पढ़कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी। Haryana Assembly
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंद्रयान-3 के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने हरियाणा के कई वैज्ञानिकों का भी जिक्र किया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का भी अभिनंदन भी किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चंद्रयान-3 की कामयाबी 1 दिन में नहीं मिली। चंद्रयान-3 मिशन में हरियाणा का अहम् योगदान रहा है। यह अचीवमेंट एक दिन की नहीं है। इसमें हर पीएम का योगदान रहा है। इस पर गृह मंत्री अनिल विज और पूर्व सीएम के बीच बहस शुरू हो गई। अनिल विज ने कहा कि आप मोदी जी का नाम लो। यह सफलता तब मिली जब मोदी जी पीएम हैं।
सत्र की शुरूआत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2011 में कांग्रेस शासन के दौरान गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) कार्ड जारी करने में हुई अनियमितताओं को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान महंगे आवासों में रहने वाले व्यक्तियों को गलत तरीके से बीपीएल कार्ड आवंटित किए गए थे। ऐसे लगभग 50 लोगों के नाम उस समय अखबारों में छपे थे। वे विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित मुद्दे का उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे।
नैना चौटाला ने उठाया ट्यूबवेल कनेक्शन का मुद्दा
बाढ़डा से विधायक नैना चौटाला ने बिजली मंत्री रणजीत चौटाला से पूछा कि वर्ष 2018 से पहले सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन धारकों को बिजली के कनेक्शन जारी न करने के कारण क्या है नैना चौटाला ने कहा कि हमारा इलाका डार्क जोन में है। भूजल स्तर 400 फीट तक पहुंच चुका है। हमारे इलाके में सोलर ट्यूबवेल से काम नहीं चलेगा। इस लिए हमारे इलाके में बिजली कनेक्शन दिए जाएं। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार सोलर कनेक्शन ही मिल सकते हैं। Haryana Assembly
डिप्टी सीएम दुष्यंत हुए नाराज
दुष्यंत चौटाला ने रूल बुक के जरिए बात रखते हुए कहा कि एक प्रस्ताव में 5 से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जा सकते, लेकिन यहां 20 सवाल पूछे जा रहे हैं। मैं सवालों के जवाब देते जा रहा हूँ। हमारे लिए कोई रूल नहीं है क्या दुष्यंत चौटाला ने कहा सम्बंधित मंत्री यानि मुझे इस प्रस्ताव को कन्वर्जन करने की अनुमति नहीं ली गई है।
कांग्रेस के तीन विधायकों के मॉशन रिजेक्ट
सदन में कांग्रेस के तीन विधायकों ने मॉशन दिया था, लेकिन स्पीकर ने रिजेक्ट कर दिए। विधायक बीबी बत्रा ने स्पीकर से मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी मॉशन रिजेक्ट करने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि आप बहस से क्यों इंकार कर रहे हैं। इस दौरान सदन में परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्या भी कांग्रेस सदस्यों ने उठाई। सीएम ने पीपीपी पर जवाब देते हुए कहा कि इसी सेशन में सारे नियम लागू कर दिए जाएंगे। पीपीपी के रूल्स ले डाउन कर दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि गाड़ियों-कोठियों वालों के राशन कार्ड काटे गए हैं, जो भी समस्याएं हैं उनको ठीक करेंगे। हमने 12:50 लाख नए राशन कार्ड बनाए हैं। Haryana Assembly
यह भी पढ़ें:– केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ड्राइवरों को बांटी पोर्टेबल वाटर प्यूरी टंकिया
हरित ऊर्जा पूरे भारत में सतत विकास को दे सकती है गति: दुष्यंत चौटाला
जीयू में दो दिवसीय संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
श्रेष्ठ और समर्थ भविष्य के लिए ऊर्जा का संरक्षण आवश्यक | Dushyant Chautala
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग और कॉलेज ऑफ बिजनेस, वैलपराइसो विश्वविद्यालय, इंडियाना, यूएसए के संयुक्त तत्वावधान में व्यापार की पुनर्कल्पना: प्रौद्योगिकी एवं हरित प्रथाओं का उपयोग विषय पर दो दिवसीय संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया। दो दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य विचारों, प्रौद्योगिकियों, रणनीतियों और हरित प्रथाओं को गति प्रदान करना है, जो आधुनिक युग में पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवसायों के संचालन के तरीके को नया आकार दे सके।
उद्घाटन समारोह में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि व्यवसाय विकास, नई तकनीक और विशेष रूप से हरित प्रथाओं जैसे विषय केवल चर्चा के विषय नहीं है, बल्कि ये ऐसे स्तंभ हैं जिन पर प्रगति, स्थिरता और नवाचार की इमारत टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित प्रथाओं के उपयोग पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
श्रेष्ठ और समर्थ भविष्य के लिए ऊर्जा के संरक्षण की आवश्यकता
उप-मुख्यमंत्री ने हरित ऊर्जा पर बोलते हुए कहा कि हरित ऊर्जा पूरे भारत में सतत विकास को गति दे सकती है। भारत हरित विकास और ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है। उन्होंने श्रेष्ठ और समर्थ भविष्य के लिए ऊर्जा के संरक्षण को आवश्यक बताया। उन्होंने अपने सम्बोधन में इलेक्ट्रिक कारों, सोलर लाइटें, आईटी उद्योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि व्यवसाय, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण चेतना के क्षेत्र एक-दूसरे के साथ जटिल रूप से जुड़े हुए हैं। आज हमारे बिजनेस मॉडल में नई प्रौद्योगिकियों का एकीकरण अब कोई विकल्प नहीं रह गया है। यह एक अनिवार्यता है।
अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर डाला प्रकाश | Dushyant Chautala
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सम्मेलन में देश विदेश के सैकड़ों विद्वानों को एक मंच पर लाने के लिए जीयू के प्रबंधन विभाग और उसकी डीन अमरजीत कौर को बधाई दी। उन्होंने अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आॅनलाइन माध्यम से विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के वरिष्ठ अधिकारी प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे, विमानन उद्योग की अनुभवी डॉ. हरप्रीत एडी सिंह ने विमानन क्षेत्र में हरित प्रथाओं और तकनीकी प्रगति की आवश्यकता पर अपने विचार सांझा किए। Dushyant Chautala
यह भी पढ़ें:– अवैध जल संबंधों एवं बूस्टर्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से अभियान में आई तेजी
108 गांवों को शहरी तर्ज पर किया जा रहा विकसित : दुष्यंत
उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न गांवोंं में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
लोहारू (सच कहूँ न्यूज)। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि प्रदेश में सरकार की महाग्राम योजना के तहत 108 गांवों को शहरी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इन गांवों में बिजली-पानी और सीवरेज व्यवस्था आदि की सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। प्रदेश के गांवों में ई-लाइब्रेरी, जमीन उपलब्ध करवाने पर कम्यूनिटी सेंटर, एससी चौपाल, शिव धाम योजना के तहत गांव के श्मशान घाटों की चहारदीवारी और फिरनियों को पक्का किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कस्बा लोहारू हलके के चहड़ खुर्द, ढाणी भांकरा तथा बड़वा गांव में जनसभाओं को संबोधित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे।
उपमुख्यमंत्री (Dushyant Chautala) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, कमेरे और मजदूर के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है। आज किसानों को फसल का पूरा भाव मिल रहा है और फसलों के दाम 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भेजे जा रहे हैं। इसी प्रकार से गांवों में पार्क, व्यायामशाला और ई-लाईब्रेरी बनाकर शहरों जैसी सुविधाएं देने का काम किया रहा रहा है। सरकार आमजन की हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री े कहा कि सरकार व्यवस्था को सुधारने का काम कर रही है। सरकार ने भावांतर भरपाई योजना और फसल बीमा योजना से किसानों की चिंता दूर कर उनको जोखिम से मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज घर बैठे लोगों को आॅन लाइन सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार ने 600 सरकारी सेवाओं आॅनलाइन कर दिया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें गांव के विकास कार्यों के बारे प्रस्ताव पास करके भिजवा दें, विकास कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने चहडखुर्द गांव में सरपंच संदीप सिंह द्वारा रखे गए मांग पत्र स्वीकृत करते हुए गांव में ई-लाइब्रेरी, व्यायामशाला, जमीन उपलब्ध करवाने पर कम्यूनिटी सेंटर, जोहड़ की रिटेनिंग वॉल बनवाने की घोषणा की। ढाणी भांकरा में सरपंच रामनिवास ने श्मशान घाट की चहारदीवारी, चौक को पक्का करवाने, दो तालाबों को पाइप लाइन से जोड़ना आदि मांगें रखीं। जिसे पूरा करवाने की बात कही। गांव बड़वा में सुमित चावला द्वारा गांव में बिजली पानी व्यवस्था को मजबूत करने, खटीक व एससी चौपाल बनवाने, कम्यूनिटी सेंटर निर्माण करवाने, मॉडल पौंड योजना के तहत गांव के तालाबों को विकसित करने की मांग रखी। जिन्हें उपमुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें:– पंजाब में कई गांवों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट
10 दिन के भीतर इंतकाल घर भेजने की सुविधा सोनीपत से करेंगे प्रारंभ
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। जमीन की रजिस्ट्री होने के 10 दिन के अंदर इंतकाल पोस्ट के द्वारा घर भेजने का काम प्रदेश में सबसे पहले सोनीपत (Sonipat) से प्रारंभ करेंगे। खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के 7 गांव के दौरे पर पहुंचे उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोहट गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जजपा कार्यकर्ताओं को एक वर्ष तक लगातार कड़ी मेहनत मेहनत करने व जीत का मंत्र दिया। सिर से ठंडे रहो, मुंह से मीठे रहते हुए पांव की रफ्तार रूकने मत देना और पार्टी को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि वे तो अब रूकेंगे नहीं। कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर नये सदस्यों का जोडऩे का काम करें। Dushyant Chautala
उन्होंने कहा कि जननायक देवीलाल के सपनोंं को मजबूती देने के लिए अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं, जिसमें सफलता प्राप्त हो रही है। बीते साढ़े तीन वर्षों में कोरोना काल रहा हो या किसान आंदोलन अथवा अन्य कोई आंदोलन रहे हों, वे कभी अपने जनसेवा के लक्ष्य से नहीं भटके। उन्होंने कहा कि पहले मंडियों में किसान कई-कई दिन तक रूके रहते थे और महिनों तक फसलों का भुगतान नहीं मिलता था। किंतु अब तुरंत फसल की खरीद होती है और 72 घंटों के भीतर किसानों के खातों में सीधा भुगतान भी हो जाता है। अब किसान फसल खराबा की रिपोर्ट स्वयं ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं। Kharkhoda News
उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, अपितु 1 लाख 80 हजार रुपये वार्षिक आय वाले व्यक्ति सीएससी से अपना कार्ड ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों की सफाई के लिए सैंकड़ों करोड़ रुपये बजट का आवंटन किया गया है। प्रदेश के 1400 तालाबों को ठीक किया जा चुका है। शेष तालाबों को भी आगामी वर्ष तक दुरुस्त करवायेंगे।
उन्होंने कहा कि मात्र 11 माह की मेहनत में जजपा ने प्रदेश में 15-16 प्रतिशत वोट हासिल किये। अब इन साढ़े तीन-चार वर्षों यह ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यदि हम एक वर्ष और कड़ा परिश्रम करेंगे तो वोट प्रतिशत 40 प्रतिशत से ऊपर पहुंचाया जा सकता है जो कि हमें बहुमत प्रदान करेगा। उन्होंने स्मरण कराया कि जननायक देवीलाल हवा बनाने की बात करते थे। यह कार्य करने का समय आ चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि थोड़ी और मेहनत करते तो तो आपका लाडला पवन खरखौदा से विधायक बनता। Kharkhoda News
जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया ने कहा कि दुष्यंत मे देवीलाल की छवि दिखती है ,उनकी भांति वह भी गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम कर रहे है।
इस मौके पर सभी गांवों में ग्रामीणों व आयोजकों द्वारा उप-मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपे गए, जिनमें शामिल अधिकांश मांगों को उन्होंने मौके पर ही पूरा करवाने के आदेश दिए। कुछ मांगों को पूरा करवाने के लिए उन्होंने जांच करवाने का आश्वासन दिया। Dushyant Chautala
इस अवसर पर जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया, पवन, चेयरमैन सुमित राणा, ब्लॉक समिति चेयरमैन सितेंद्र रोहट, राजू धानक, सोमबीर आर्य, रणबीर दहिया, भूपेंद्र मलिक, अजीत आंतिल, रोहताश दहिया, रजनी दहिया, बबीता दहिया, रणधीर मलिक, सियानंद त्यागी, प्रदीप बड़वासनी, संदीप गहलावत, रमेश बड़ौली, रमेश गुप्ता, सेवानिवृत्त एडीएम करतार सिंह, रविंद्र सरोहा, अशोक सरोहा, कृष्ण सरोहा, देवेंद्र दहिया, पदम, सागर दहिया, सतीश दुभेटा,
विवेकदीप खरखौदा, संदीप दहिया, सतेंद्र, विनोद सरपंच, मुकेश सरपंच, बिजेंद्र सरपंच, डा. विकास, सुशील, सुरेश दहिया सरपंच, पार्षद अनूज दहिया, संजय गांधी, डा. संजय दहिया, नाहना, देवगोडा, जगगी सरपंच, सतीश सरपंच, आशीष माजरा, रामनिवास, टेकराम, सुनील मुकिनपुर, शुभम नैन, सुधीर धनखड़, कृष्ण सरोहा, एसडीएम राकेश संधू, बीडीओ दीपिका शर्मा, कृषि विभाग के अधिकारी रविंद्र दहिया आदि व्यक्ति तथा अधिकारीगण मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:– जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट : कोने-कोने में पहुंच रही योजनाओं की जानकारी
उप मुख्यमंत्री 20 को खरखौदा में
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। उप मुख्यमंत्री 20 जुलाई को खरखौदा में पहुंच रहे हैं अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार में चेयरमैन पवन ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) 20 जुलाई को खरखोदा में पहुंच रहे हैं वे कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 16 जुलाई को भरत वाटिका में कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी। जजपा के जिलाध्यक्ष राज सिंह दहिया संबोधित करेंगे, और कार्यकर्ताओं को उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यह भी पढ़ें:– सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चिराग, अर्पित व प्रिंस रहे प्रथम