Sunita Williams - Sach Kahoon Hindi

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स का अदम्य साहस! भरी हौसलों की उड़ान, छुआ आसमान और धरती पर वापिस
‘अगर देखना चाहते हो मेरे हौसलों की उड़ान, तो आसमान से कह दो कि और ऊंचा हो जाए।’ यह पंक्तियां स्पष्ट रूप से यह संदेश देती हैं कि किसी के सपने तभी पूरे होते हैं जब उसमें साहस और धैर्य हो। क्योंकि आसमान में उड़ना ऐसा लक्ष्य लगता है, जो शायद कभी पूरा न हो सके। लेकिन जब किसी के पास संकल्प हो, तो वह असंभव को भी संभव बना सकता है। भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने यही साबित किया। अपनी साहसिकता और मेहनत से उन्होंने आकाश को छुआ और एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो भविष्य में प्रेरणा का स्रोत बनेगा। Sunita Williams

सुनीता विलियम्स का नाम आज अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में चमक रहा है। यह वही नाम है, जिसे सुनते ही अंतरिक्ष से जुड़े कई रोमांचक और प्रेरक किस्से याद आ जाते हैं। सुनीता के साथ जब अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर सहित चार लोग पृथ्वी पर लौटे, तो अमेरिका में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं, भारत में भी उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस किया, क्योंकि सुनीता भारतीय मूल की हैं, इस प्रकार उनकी उपलब्धि भारत के लिए भी गौरव का विषय बनी।

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा केवल नौ दिन की थी

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा केवल नौ दिन की थी, लेकिन यह यात्रा अचानक नौ महीने और चौदह दिन की हो गई। शुरूआत में यह यात्रा थोड़ी सामान्य प्रतीत हो सकती थी, लेकिन वास्तव में यह बेहद कठिन थी। अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण की कमी होती है, जिससे वहां की स्थितियां धरती से बहुत भिन्न होती हैं। सुनीता की यह तीसरी अंतरिक्ष यात्रा थी, और इस बार उन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ न केवल चुनौतियों का सामना किया, बल्कि अंतरिक्ष में रहते हुए कई शोध कार्य भी किए।

अंतरिक्ष की दुनिया को एक अलग ही दृष्टिकोण से देखना पड़ता है। वहां, पृथ्वी की तरह कोई ठोस आधार नहीं होता। अंतरिक्ष में वस्तुएं तैरती रहती हैं और इंसान का शरीर भी एक अद्भुत स्थिति में रहता है, जैसे कि वह वजनहीन हो। ऐसे में चलना, बैठना और सोना सभी कार्य अत्यंत कठिन हो जाते हैं। इसके बावजूद, सुनीता और उनकी टीम ने बिना किसी परेशानी के अपना काम किया। इस दौरान उन्होंने शोध कार्यों में इतनी व्यस्तता दिखाई कि कोई भी समस्या उनके रास्ते में आकर खड़ी नहीं हुई। एक दिन, जब उनका यान समुद्र में उतरा, तो वह दृश्य वाकई में अद्भुत था। Nasa

इस अभियान ने अंतरिक्ष यात्रा के नए आयाम खोले थे | Sunita Williams

नासा के इस अभियान ने अंतरिक्ष यात्रा के नए आयाम खोले थे। अंतरिक्ष यात्री अपनी यात्रा के दौरान न केवल शारीरिक चुनौतियों का सामना करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रहना पड़ता हैं। वहां के जीवन में प्रत्येक छोटी-सी बात को भी अनुकूलित करना पड़ता है। उदाहरण के लिए, अंतरिक्ष में नींद लेने के लिए खुद को बेल्ट से बांधना पड़ता है और पानी पीने के लिए पसीने और पेशाब को शुद्ध करके पीते हैं। ये सब अद्भुत अनुभव थे जो इंसान की सहनशक्ति और साहस को चुनौती देते थे।

नौतियों के बावजूद, सुनीता और उनके साथी मिशन में लगे रहे

इन सभी चुनौतियों के बावजूद, सुनीता और उनके साथी मिशन में लगे रहे और शोध के कार्यों को पूरा किया। नासा ने इस मिशन को सफलता से अंजाम दिया, और यह अंतरिक्ष विज्ञान में एक मील का पत्थर बन गया। भारत ने भी अपने चंद्रयान मिशन के जरिए अंतरिक्ष विज्ञान में अहम योगदान दिया है, और यह साबित किया कि भारत इस क्षेत्र में किसी भी दृष्टिकोण से पीछे नहीं है। उनके जीवन में भारतीय संस्कारों की झलक मिलती है। अंतरिक्ष यात्रा पर जाने से पहले वह भगवत गीता और गणेश जी की प्रतिमा साथ लेकर गई थीं। यह उनके भारतीय संस्कारों और श्रद्धा को दर्शाता है।

सुनीता की इस साहसिक यात्रा ने न केवल अंतरिक्ष विज्ञान को नई दिशा दी, बल्कि भारतीय मूल के व्यक्तियों के लिए भी यह प्रेरणा का स्रोत बनी। इस यात्रा के दौरान किए गए शोध को अंतरिक्ष विज्ञानियों के लिए एक ऐतिहासिक दस्तावेज माना जाएगा, जो भविष्य में विज्ञान जगत के लिए प्रेरणा का कारण बनेगा। सुनीता विलियम्स का साहस और समर्पण सभी के लिए एक प्रेरणा है। यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि उन्होंने अंतरिक्ष यात्रा में नई ऊंचाइयों को छुआ और भारतीय प्रतिभा का नाम रोशन किया। Sunita Williams

सुरेश हिंदुस्थानी (यह लेखक के अपने विचार हैं)

PLI Yojana: पीएलआई योजना के तहत सरकार ने किए 14,020 करोड़ रुपये वितरित

Nasa: सुनीता विलियम्स से गले मिले अंतरिक्ष यात्री! इस दिन होगी धरती पर वापिसी
Nasa’s SpaceX Crew-10 Mission Update: न्यूयॉर्क। नासा ने देश को खुशखबरी देते हुए बताया कि और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर पहुंच चुका है। फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा भेजे गए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए क्रू-10 के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंचे। सफल डॉकिंग के बाद, जब हैच खुला, तो अंतरिक्ष यात्रियों की मुलाकात भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मर से हुई। Nasa News

वायरल हुई शानदार तस्वीरें | Nasa News

हैच खुलते ही सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर ने आए हुए सभी अंतरिक्ष यात्रियों को गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस खास मुलाकात की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन रविवार 16 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर सफलतापूर्वक पहुंचा। इसी ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर की वापसी की उम्मीद जगी, जोकि पिछले कई महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।

अगस्त में क्रू-9 के आगमन के बाद उन्हें वापस भेजने की योजनाएं भी आपातकालीन एस्केप पॉड की खामी के कारण रद्द कर दी गई थीं। अब क्रू-10 के सफलतापूर्वक डॉक किए जाने के बाद विलियम्स और विल्मर को धरती पर लौटने का मौका मिलेगा। क्रू-10 का मिशन शुरू में बुधवार शाम के लिए तय था, लेकिन रॉकेट पर ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म में समस्या आने के कारण मिशन को टाल दिया गया था। देरी के बावजूद मिशन अब वापस पटरी पर आ गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों की लंबे समय से अपेक्षित वापसी जल्द होने वाली है। Nasa News

Sunita Williams: नासा की बड़ी सफलता! सुनीता विलियम्स को लेकर जाहिर की ये बड़ी खुशी!

Nasa News: सुनीता विलियम्स को लेकर अंतरिक्ष से आई खुशखबरी!
वॉशिंगटन (एजेंसी)। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके अंतरिक्ष के साथी विल्मोर बुच की अब धरती पर वापसी होने वाली है। इसी महीने 19 मार्च को दोनों पृथ्वी पर लौट आएंगे। अब तक दोनों अंतरिक्ष में नौ महीने गुजार चुके हैं। दोनों एलन मस्क के स्पेसएक्स एयरक्राफ्ट से वापस आएंगे। दोनों ने हाल ही में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अंतरिक्ष में रहने के दौरान सुनीता को अपने लैब्राडोर डॉगी की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि अब उससे मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। Nasa News

Champions Trophy 2025 Final: इस टीम से होगी फाइनल में भारत की टक्कर!

Nasa News: अंतरिक्ष से आई सुनीता विलियम्स को लेकर खुशखबरी!
Sunita Williams: वाशिंगटन (एजेंसी)। कई महीनों से विल्मोर बुच के साथ अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की एक नई और लेटेस्ट फोटो आई है, जिसमें सुनीता विलियम्स एकदम स्वस्थ नजर आ रही हैं। नासा की ये नई फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई है, जिसमें वह स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट की विंडो से बाहर की ओर देखती नजर आ रही है। Nasa News

इसको पोस्ट करते हुए नासा ने इमेज डिस्क्रिप्शन लिखा कि नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने एक्सपीडिशन 72 स्वेटर में स्पेसएक्स ड्रैगन क्रू स्पेसक्राफ्ट की गोल खिड़की से बाहर झांक रही है। जब वह पृथ्वी की ओर देखती हैं तो पृथ्वी से आने वाली हल्की रोशनी से उनका चेहरा चमक उठता है। गौरतलब है कि इससे पूर्व आई सुनीता विलियम्स की तस्वीर ने दुनियाभर को हैरान कर दिया था। उस फोटो में सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य काफी खराब लग रहा था और वजन भी गिरा हुआ नजर आ रहा था। Nasa News

HKRN Recruitment 2024: हरियाणा सरकार ने की नौकरियों की भरमार, अब कोई भी नहीं रहेगा बेरोजगार

NASA: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष से किए चौंकाने वाले खुलासे!
NASA-Boeing Starliner: नासा (एजेंसी)। जून महीने में अंतरिक्ष में गए नासा-स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने सितंबर की शुरूआत में स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटने के बाद पहली बार अपने अंतरिक्ष स्टेशन मिशन को लेकर चौकाने वाली टिप्पणी की। शुक्रवार देर रात एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता विलियम्स ने कहा कि उनके द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया समय उन्हें बहुत पसंद आ रहा है, जबकि विल्मोर ने कहा कि अंतरिक्ष में मिशन की शुरूआत के बाद से ‘कुछ कठिन पल’ जरूर आए हैं और उन्होंने यह भी बताया कि स्टारलाइनर उनके और सुनीता विलियम्स के बिना ही पृथ्वी पर क्यों लौट आया। NASA News

Bank Holiday: आज है बैंकों की छुट्टी! कई राज्यों में 13-18 सितंबर के बीच बैंक बंद रहेंगे!

नासा की रिपोर्ट के अनुसार सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अभी भी अंतरिक्ष में हैं। दोनों ही अंतरिक्ष यात्री बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान कैलिप्सो पर अंतरिक्ष में रवाना हुए थे और फरवरी 2025 में स्पेसएक्स यान से वापस घर आएंगे। स्टारलाइनर, जिसे अपने अंतरिक्ष यान के दौरान तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा, 7 सितंबर को वापस धरती पर लैंड कर गया, वो भी बिना दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के। शुक्रवार को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की मीडिया बातचीत के शीर्ष उद्धरण यहां पेश किए गए हैं:

‘कठिन समय’ | NASA News

विल्मोर ने कहा, ‘‘पिछले 3 महीनों में यहां काफी परिवर्तन हुआ है। हम अपने अंतरिक्ष यान कैलिप्सो का आकलन करने की सभी प्रक्रियाओं में शुरू से ही शामिल रहे हैं और कई बार कठिनाइयों में भी रहे। पूरे रास्ते में कुछ कठिन से कठिन समय भी आए।

स्टारलाइनर में आवश्यक बदलाव | NASA News

विलमोर ने कहा, ‘‘इस यात्रा पर हमने सबक सीखा है, जिसका हम पालन करेंगे। हम नासा और बोइंग के साथ इस बारे में चर्चा करेंगे’’ कि स्टारलाइनर को वापस पटरी पर लाने के लिए क्या बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन चीजों को बदलने की जरूरत है, वे बदली जाएंगी। …जब आपके पास हमारे जैसे मुद्दे होते हैं, तो कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है…बोइंग इसके लिए तैयार है। हम सभी इस बात से सहमत हैं। ’’

नासा कैनेडी स्पेस सेंटर के वाणिज्यिक क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा, उनका यह बयान नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी योजना पर चर्चा के दौरान बोइंग के साथ ‘मतभेद’ होने की बात स्वीकार करने के कुछ दिनों बाद आया है। ‘मैं कहूंगा कि टीमें बहुत विभाजित थीं…।’

‘‘हमें कुछ चीजें मिलीं’’ | NASA News

बुच ने बताया कि क्यों स्टारलाइनर ने उनके और सुनीता विलियम्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ा। ‘‘इस मामले में, हमें कुछ ऐसी चीजें मिलीं, जिन्हें हम स्टारलाइनर में वापस रखने में सहज नहीं थे, जबकि हमारे पास अन्य विकल्प थे….हम बहुत भाग्यशाली थे कि हमारे पास अंतरिक्ष स्टेशन था और हमारे पास रहने और अलग तरीके से वापस आने के अन्य विकल्प थे, अगर डेटा यही दिखाता है।’’

‘हमारे पास समय नहीं बचा’

बुच ने कहा कि उनका मानना ​​है कि वे उस बिंदु पर पहुंच सकते थे जहां वे स्टारलाइनर पर वापस लौट सकते थे, लेकिन ‘‘हमारे पास समय नहीं बचा’’ क्योंकि कुछ परीक्षण और आकलन किए जाने थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को समयसीमा पर निर्णय लेना था क्योंकि स्टारलाइनर मिशन एक अल्पकालिक मिशन और एक लंबी अवधि का मिशन था। ‘‘अगर हमारे पास थोड़ा और समय होता, तो हम इसे कर सकते थे…हमारे पास रनवे के अंत तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय नहीं था जहां हम कह सकते कि हम वापस आएंगे।

‘यह मेरी पसंदीदा जगह है’ | NASA News

सुनीता विलियम्स ने कहा, ‘‘यह मेरी पसंदीदा जगह है। मुझे यहां अंतरिक्ष में रहना बहुत पसंद है। यह मजेदार है…यह थोड़ा अलग दृष्टिकोण जोड़ता है। अंतरिक्ष में कई बार बहुत शांति होती है। मेरे लिए यह कल्पना करना वास्तव में कठिन है कि पृथ्वी पर लोग एक साथ नहीं रह सकते…यह हमारे पास एकमात्र ग्रह है और हमें वास्तव में खुश होना चाहिए कि हम वहां एक साथ हैं।’’

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इतने परिवारों के खाते में जारी हुई कि…

Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के बिना ही वापिस पृथ्वी पर लौटेगा स्टारलाइनर! इस दिन करेगा पृथ्वी पर लैंडिंग!
नासा (एजेंसी)। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विलमोर (Butch Wilmore) को लेकर अंतरिक्ष में उड़े बोइंग का स्टारलाइनर शनिवार, 7 सितंबर की सुबह पृथ्वी पर वापस लैंडिंग करेगा। 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की उड़ान के दौरान स्टारलाइनर में कुछ तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो गई थी, जिसकी वजह से महीनों की देरी के बाद स्टारलाइनर वापिस पृथ्वी पर लौटेगा, यदि सब कुछ ठीक रहा तो स्टारलाइनर आईएसएस से निकल जाएगा या अनडॉक हो जाएगा और न्यू मैक्सिको में उतरेगा। Nasa News

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्टारलाइनर को पृथ्वी पर वापस आने में 6 घंटे का वक्त लगेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टारलाइनर बिना चालक दल के वापस आएगा, मतलब यह कि नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों (सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर) के बिना ही स्टारलाइनर वापस लौट आएगा, जो 5 जून को अंतरिक्ष यान पर सवार होकर अंतरिक्ष पहुंचे थे।

स्टारलाइनर इस दिन करेगा वायुमंडल में पुन: प्रवेश | Nasa News

सबसे पहले नासा अनडॉकिंग से 45 मिनट पहले ‘गो’-‘नो गो’ पोल आयोजित करेगा। यदि अधिकारी आगे बढ़ने की अनुमति देते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो…

स्टारलाइनर शुक्रवार, 6 सितंबर को शाम 6:04 बजे ईडीटी या शनिवार की सुबह 3:30 बजे आईएसटी पर अनडॉकिंग के साथ आगे बढ़ेगा। लाइव स्ट्रीमिंग 3:15 बजे आईएसटी से शुरू होगी। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग नासा के यूट्यूब चैनल और नासा की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

रिपोर्ट में नासा के अनुसार, बताया गया है, अनडॉकिंग के बाद, स्टारलाइनर को न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर में लैंडिंग जोन तक पहुंचने में लगभग 6 घंटे लगेंगे। अंतरिक्ष यान शनिवार, 7 सितंबर को लगभग 12:03 बजे ईडीटी या शनिवार को सुबह 9:30 बजे आईएस पर उतरेगा। लाइवस्ट्रीमिंग 8:20 बजे आईएसटी से शुरू होगी। Nasa News

Indian Railways: इस जिले के वाशिंदों को दो और ट्रेनों की सौगात, इलेक्ट्रिक इंजन से चलेंगी ये ट्रेन!

Nasa News: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस दिन लौटेंगी धरती पर! नासा ने दी बड़ी अपडेट!
नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुचविलमोर के अंतरिक्ष से वापिस लौटने को लेकर नासा बड़ी अपडेट साझा करते हुए बताया कि 6 जून से उक्त दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं और जल्द ही उनके धरती पर वापस लौटने की वे उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इसी के साथ नासा ने यह भी कहा कि उन्हें अगले कुछ दिनों अनिश्चितता में भी बिताने पड़ सकते हैं। Nasa News

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि नासा शनिवार को सुनीता विलियम्स को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान या स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल पर धरती पर वापस लाने के बारे में अंतिम निर्णय ले सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, ”अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्टारलाइनर को धरती पर वापस लाने के बारे में नासा द्वारा अंतिम निर्णय एजेंसी-स्तरीय समीक्षा के समापन पर 24 अगस्त (शनिवार) से पहले लेने की उम्मीद नहीं है।”

विलियम्स और विल्मोर फरवरी 2025 में वापस आएंगे

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 8 दिनों के प्रवास के रूप में शुरू हुई सुनीता विलियम्स और विलमोर के लिए यह यात्रा अंतरिक्ष में दो महीने से अधिक समय तक चली। इससे यह जोड़ी बहुत लंबे समय तक स्टारलाइनर पर सवार होने वाली पहली जोड़ी और वे पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं। जैसे ही स्टारलाइनर ऑर्बिटिंग लैब के पास पहुंचा, अंतरिक्ष यान को कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जैसे कि कई थ्रस्टर्स की विफलता और प्रणोदन प्रणाली में हीलियम लीक होना आदि। जबकि इंजीनियर 5 में से 4 खराब थ्रस्टर्स को वापस ऑनलाइन करने में सक्षम थे (स्टारलाइनर पर 28 थ्रस्टर्स हैं), फिर भी यह पृथ्वी पर ‘सफल डी-ऑर्बिट’ के बारे में चिंता पैदा करता है। हालांकि बोइंग ने स्टारलाइनर की सुरक्षा की घोषणा की, लेकिन वहीं नासा के अधिकारियों ने असहमति जताई है।

यदि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी स्टारलाइनर को शनिवार को यात्रा के लिए अनुपयुक्त मानती है, तो इसे ऑर्बिटिंग लैब से बिना चालक दल के ही उतार दिया जाएगा। विलियम्स और विल्मोर फरवरी 2025 में स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल पर सवार होकर वापस आएंगे, क्योंकि नासा ने आईएसएस के लिए स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के लॉन्च को 24 सितंबर तक के लिए टाल दिया है। कई सालों तक कई असफलताओं के बाद, बोइंग ने 5 जून को अपनी पहली उड़ान शुरू की थी। Nasa News

‘Maharashtra Bandh’: कल बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक? जानें पूरी डिटेल!

Nasa News : नासा से आई अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर बड़ी अपडेट!
नासा (एजेंसी)। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) तथा बुच विल्मोर (Butch Wilmore) बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंस गए हैं। उनको फंसे हुए दो महीने से अधिक हो गए हैं। लेकिन उनके परिवार कम चिंतित दिखाई दे रहे हैं, सुनीता के पति का कहना है कि यह उनका ‘खुशहाल स्थान’ है। उनका दावा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने काम का आनंद ले रहे होंगे। Nasa News

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स के पति माइकल ने कहा है कि भले ही वह अनिश्चित काल के लिए वहां फंस गई हों, लेकिन अंतरिक्ष उनका ‘खुशहाल स्थान’ है। रिपोर्ट के अनुसार नासा के परीक्षण पायलट बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने 5 जून को बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल पर उड़ान भरी और दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के केवल 8 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने की उम्मीद थी। लेकिन हीलियम रिसाव और थ्रस्टर विफलताओं के कारण आईएसएस पर उनके आगमन को पटरी से उतार दिया, इसलिए उन्हें समय सीमा से कहीं अधिक समय तक वहां रहना पड़ रहा है।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार ‘‘विलियम्स और विल्मोर का आईएसएस पर रहना अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया गया है क्योंकि नासा ने कहा है कि बोइंग स्टारलाइनर के साथ उनका मिशन 8 महीने तक चल सकता है, और संभवत: फरवरी में वापसी होगी। वर्तमान में, विलियम्स और विल्मोर आईएसएस पर 7 अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ हैं। वे आमतौर पर अपना दिन अंतरिक्ष यान के वैज्ञानिक अनुसंधान और रखरखाव में बिताते हैं और छात्रों और स्कूली बच्चों के साथ लाइव सवालों के जवाब देने जैसी शैक्षिक सामग्री भी तैयार करते हैं।’’ न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार उनके परिवार ने यह भी कहा कि वे संपर्क में रहने के लिए अधिकांश दिनों में कई बार उनके साथ फेसटाइम करते हैं। Nasa News

Bhakra Canal : भाखड़ा में डूबे 2 युवकों को ढूंढने में दिखा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवा…

Sunita Williams Ready to Travel Space: अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार, ये भारतीय महिला ‘सुपरस्टार’
Sunita Williams Ready to Travel Space: नई दिल्ली (एजेंसी)। सुनीता विलियम्स जोकि भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री हैं, अपनी तीसरी अंतरिक्ष यात्रा पर निकलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर के पहले चालक दल वाले अंतरिक्ष यान को कक्षा में स्थित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) तक ले जाएँगी, कुछ दिनों पहले तकनीकी खराबी के चलते मिशन को स्थगित कर दिया गया था। परीक्षण उड़ान में उनके साथ नासा का एक अन्य अंतरिक्ष यात्री भी होगा। Nasa News

नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स की आईएसएस की उड़ान आज भारतीय मानक समयानुसार रात 10 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगी। परीक्षण उड़ान मिशन में विलियम्स के साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी ‘बुच’ विल्मोर भी होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के अनुसार, ये दोनों स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर जाने वाले पहले इंसान बन जाएँगे।

कौन हैं सुनीता विलियम्स? | Nasa News

सुनीता विलियम्स एक महिला ऐसी महिला है जिसने सबसे अधिक अंतरिक्ष की यात्रा करने का रिकॉर्ड बनाया है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना अधिकारी भी हैं और अभियान 14 और अभियान 15 का हिस्सा थीं। नौसेना में अधिकारी के रूप में सेवा करते हुए, बाद में उन्हें नासा द्वारा भर्ती किया गया था। उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए पद्म भूषण पुरस्कार भी मिला है।

विलियम्स ने 22 जून, 2007 को कैलिफोर्निया में एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस पर उतरने के लिए शटल अटलांटिस की एसटीएस-117 उड़ान के साथ पृथ्वी पर लौटकर अपने कर्तव्य का समापन किया। एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में उनका करियर तब शुरू हुआ जब उन्हें जून 1998 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा चुना गया। स्टारलाइनर की पहली क्रू लॉन्च उड़ान के बारे में रॉकेट कंपनी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (यूएलए) के एटलस 5 रॉकेट पर अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए जाने के बाद पहली क्रू लॉन्च उड़ान शुरू होगी।

अंतरिक्ष यान के रविवार को आईएसएस पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद अंतरिक्ष यात्री लगभग एक सप्ताह तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान, वे अंतरिक्ष यान से संबंधित कई तरह के परीक्षण करेंगे। नासा के अनुसार, यदि प्रक्षेपण योजना के अनुसार होता है, तो स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान 10 जून को उतरेगा। स्टारलाइनर आईएसएस से अपनी वापसी की उड़ान शुरू करेगा और पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा। इसके बाद यह 10 जून को दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में पैराशूट और एयरबैग-सहायता प्राप्त लैंडिंग करेगा।

मिशन सफल हुआ तो…! | Nasa News

इस उड़ान परीक्षण मिशन की सफलता बोइंग के लिए अपने अंतरिक्ष यान, स्टारलाइनर और क्रू रोटेशन मिशन के लिए आईएसएस को अपनी प्रणालियों की आपूर्ति करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। यदि मिशन सफल होता है, तो नासा अपने मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों, या क्रू और कार्गो के मिश्रण को भेजने के लिए स्टारलाइनर कैप्सूल का उपयोग करना शुरू कर देगा।

फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रीलॉन्च मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक घोषणा के अनुसार नासा, बोइंग और यूएलए (यूनाइटेड लॉन्च अलायंस) एजेंसी के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट के लॉन्च के लिए तैयार हैं। नासा के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने कहा, ‘‘मुझे उन टीमों पर बहुत गर्व है जिन्होंने लॉन्च की तैयारी के लिए पिछले ढाई सप्ताह में वास्तव में कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा, हम सचमुच उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।’’ Nasa News

Kejriwal Bail Plea: अरविंद केजरीवाल की बेल पर दिल्ली कोर्ट का आया ये फैसला!

आईए जानते है अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली वो दुनिया की पहली महिला कौन थीं ?।
16 जून के दिन सुनीता विल्यिमस ने अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला का रिकॉर्ड बनाया। जबकि अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। उनसे पहले दिवंगत कल्पना चावला भी अंतरिक्ष में जा चुकी थीं। वो अब तक अंतरिक्ष में 322 दिन रहने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। इससे पहले 2006 में सुनीता ने अंतरिक्ष में 195 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे। सुनीता के इस मिशन की खास बात ये रही कि इस दौरान उन्होंने तीन बार ‘स्पेस वॉक’ यानी अंतरिक्ष की सैर की। स्पेस वॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन से बाहर निकलकर उसका जायजा लेते हैं और स्टेशन के बाहर आई तकनीकी गड़बड़ियों की मरम्मत करते हैं। सुनीता अंतरिक्ष में 44 घंटे से ज्यादा देर तक स्पेस वॉक कर चुकी हैं। पहली यात्रा के दौरान सुनीता ने चार बार स्पेस वॉक किया था।

इतिहास के पन्नों को पलटें तो 16 जून को विश्व की पहली महिला ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। वोस्टोक 6 के उड़ान भरने के डेढ़ घंटे बाद मॉस्को टेलिविजन ने वैलेन्टीना की पहली तस्वीरें प्रसारित कीं। 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वैलेन्टीना तेरेशकोवा ने रूस की राजधानी मॉस्को से अंतरिक्ष यान – वोस्टोक 6 में अपना सफर शुरू किया। 16 जून 1963 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली वो दुनिया की पहली महिला थीं।

कपड़ा उद्योग में काम कर चुकीं तेरेशकोवा रूस की छठीं अंतरिक्षयात्री थीं। उनकी मिशन का मुख्य मकसद था एक और अंतरिक्ष यान के साथ तालमेल बैठाना। वोस्टोक 6 के उड़ान भरने से दो दिन पहले ही वोस्टोक 5 अंतरिक्ष में भेजा गया था। दोनों अंतरिक्ष यान आपस में रेडियो के जरिए संपर्क बनाने में कामयाब रहे और एक समय पर एक-दूसरे से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर थे। अपनी यात्रा के बाद तेरेशकोवा कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य बन गईं और दोबारा कभी अंतरिक्ष की उड़ान नहीं भरी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आसमान की परी सुनीता विलियम्स
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके दो सहयोगी फ्लाइट इंजीनियर यूरी मालेनचेंको और अकी होशिदे चार माह तक कक्षा में रहने के बाद सकुशल धरती पर वापिस लौटे थे। यह अंतरिक्ष अभियान दुनिया के 15 देशों के सक्रिय सहयोग से सफल हो पाया है। सुनीता विलियम्स ने पृथ्वी पर वापसी से पहले केविन फोर्ड को अंतिरक्ष केंद्र की कमान सौंपी, जो अंतिरक्ष अभियान 34 के कमांडर थे। 15 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकानूर कोस्मोड्राम से सुनीता ने अंतिरक्ष के लिए उड़ान भरी थी। गुजराती पिता और चेक मां की बेटी सुनीता इससे पहले भी अंतिरक्ष का सफल सफर कर चुकी हैं।

सुनीता ने 1987 में अमेरिकी नौसैन्य अकादमी से स्नातक किया था। वह नासा द्वारा 1998 में अंतिरक्ष यात्री के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने से पहले नौसेना अधिकारी थीं। कल्पना चावला के बाद अंतिरक्ष यात्री के रूप में नासा द्वारा चुनी जाने वाली वह दूसरी भारतीय मूल की महिला हैं। सुनीता ने नौ दिसंबर 2006 से 22 जून 2007 तक अंतिरक्ष अभियान 14 व 15 में अंतरिक्ष स्टेशन में फ्लाइट इंजीनियर के रूप में काम किया था। इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक अंतरिक्ष भ्रमण करने वाली पहली महिला अंतिरक्ष यात्री का रिकार्ड बनाया था। हालांकि, बाद में अंतरिक्ष अभियान 16 में काम करने वाली पेगी व्हिट्सन ने उनका यह रिकार्ड तोड़ दिया था। सुनीता ने अपना यह रिकार्ड फिर अंतरिक्ष अभियान 33 में दोबारा बनाया।

उनके नाम 50 घंटे 40 मिनट के अंतिरक्ष भ्रमण का रिकार्ड है, जो उन्होंने सात बार में हासिल किया है। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के साथ ही उनका 127 दिन का अंतरिक्ष प्रवास पूरा हुआ, इनमें से 125 दिन उन्होंने 15 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम से प्रक्षेपण के बाद स्टेशन पर बिताए। सुनीता का जन्म आज ही के दिन (19 सितम्बर, 1965) अमेरिका के ओहियो प्रांत में स्थित क्लीवलैंड में हुआ था। इतिहास के पन्नों पर अपना नाम अमर कर देने वाली सुनीता का एक अरमान फिर भी पूरा न हो सका, मां बनने का। दरअसल नासा के नियमों के अनुसार वे कभी मां नहीं बन सकतीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।