Lost - Sach Kahoon Hindi

100 रुपये के लिए युवक ने गंवाई अपनी टांगे
ग्रैजूएशन की पढ़ाई कर रहा था युवक

पटियाला/नाभा। स्थानीय शहर की रेलवे लायनों समीप घटित रेल हादसे में एक युवक ने अपनी, दोनों टांगें खो दी। युवक की पहचान गांव घनूंड़की के परमिन्दर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार यह युवक ने अपने परिजनों से लड़ाई की थी, जिससे गुस्से में आ कर नाभा से छीटांवाला के बीच आते रेलवे लायनों पर मोटरसाईकिल पर पहुंचा व दोपहर के समय गुजरती पैसेंजर ट्रेन आगे कूद गया। इस रेल हादसे में चाहे इस युवक की जिंदगी तो बच गई परंतु इस की दोनों टांगें कट गई।

जिक्रयोग्य है कि 23 वर्षीय यह युवक ग्रैजूएशन की पढ़ाई कर रहा था व परिवार का इकलौता बेटा है। इस संबंधी जानकारी देते युवक के पिता किसान अमरीक सिंह ने बताया कि ट्रेन आगे आने से पहले परमिन्दर सिंह ने मुझे फोन किया कि उसे 100 रुपये की जरूरत है, जिस पर उसने कहा था कि वह अभी शहर आया हुआ है व आकर 100 रुपए देने का भरोसा दिया। उसने बताया कि परिवार को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि सिर्फ कुछ रुपए के कारण ही उनका लड़का यह कारनामा कर देगा व इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

युवक को पटियाला अस्पताल में किया रेफर

घटना संबंधी पुष्टि करते रेलवे चौकी नाभा के इंचार्ज सहायक थानेदार गुरदर्शन सिंह ने बताया कि घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने ऐबूलैंस को बुलाया और इस घायल युवक को नाभा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां मौजूद मैडीकल स्टाफ ने युवक की बिगड़ती हालत के कारण प्राथमिक सहायता देकर राजिन्द्रा अस्पताल ताल पटियाला रैफर कर दिया है। रेलवे पुलिस मामले में अपेक्षित जांच पड़ताल कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

क्रोएशिया ने किया अर्जेंटीना का सूपड़ा साफ
दूसरे हाफ में दागे तीन गोल, नाकआॅउट का रास्ता साफ

निज्नी नोवगोरोद,  एजेंसी।

क्रोएशिया ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ में तीन गोल दागकर गत उपविजेता अर्जेंटीना को 3-0 से ध्वस्त करते हुए ग्रुप डी से फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकऑउट दौर में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। अर्जेंटीना ने विश्व कप में पहली बार खेल रहे आइसलैंड से निराशाजनक 1-1 का ड्रॉ खेला था और इस मैच में उसका प्रदर्शन और भी ख़राब रहा। न केवल अर्जेंटीना बल्कि उसके स्टार फुटबालर और कप्तान लियोनल मैसी का प्रदर्शन अपनी प्रतिष्ठा से कोसों दूर था।

बार्सिलोना फारवर्ड मैसी ने आइसलैंड के खिलाफ पेनल्टी चूकी थी और यहां वह अपनी टीम के लिए कोई मौका नहीं बना पाए। क्रोएशियाई टीम ने नाइजीरिया पर 2-0 की आसान जीत से विजयी शुरूआत की थी और अब उसने अर्जेंटीना को 3-0 से धो डाला। क्रोएशिया के अब छह अंक हो गए हैं और उसका अगले दौर में स्थान सुनिश्चित हो चुका है।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

प्रजनेश जीते, रामकुमार, सुमित क्वालीफाइंग में हारे
पेरिस (एजेंसी)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना पहला क्वालीफाइंग राउंड जीत लिया, हालांकि रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल को हारकर बाहर होना पड़ा है। प्रजनेश ने इटली के सल्वाटोर कारुसो को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर अच्छी शुरुआत की और पहला क्वालीफाइंग राउंड जीत लिया। हालांकि रामकुमार और सुमित दोनों ही अपने-अपने मुकाबलों में तीन सेटों के संघर्ष के बावजूद हार कर बाहर हो गए। दिल्ली के सुमित ने विश्व के 24वें नंबर के खिलाड़ी स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिज़ान के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी और पहला सेट 6-4 से जीतकर बढ़त बनाई।

लेकिन फिर वह 4-6, 6-4, 6-1 से मैच हार बैठे। फ्रेंच ओपन में पिछले कुछ वर्षों से लगातार खेल रहे 28 साल के क्लिज़ान वर्ष 2012 के यूएस ओपन में अंतिम-16 तक पहुंचे थे। स्लोवाकियाई खिलाड़ी ने 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी से पहले सेट में पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और बाकी दोनों सेटों में एकतरफा जीत के साथ उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वहीं 23 साल के रामकुमार का एक बार फिर ग्रैंड स्लेम के मुख्य ड्रॉ में खेलने का सपना टूट गया। विश्व में मौजूदा 124वीं रैंकिंग के भारतीय खिलाड़ी अप्रैल में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 115वीं रैंकिंग पर पहुंचे थे। लेकिन ब्रिटेन के जे क्लार्क ने उन्हें कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 5-7, 6-1 से हराकर बाहर कर दिया। हालांकि महिला ड्रॉ में अंकिता रैना से उम्मीदें हैं जो 10वीं सीड रुस की एवेजीना रोडिना के खिलाफ उतरेंगी जबकि यूकी भांबरी को भी उनकी रैंक के आधार पर इस बार मुख्य ड्रॉ में जगह मिल गई है।

आधुनिकता के बदलते दौर में गांवों से लुप्त हुए कुएं
नारायणग (सुरजीत)। ठंडा, मीठा पानी देने वाले कु एं अब ग्रामीण क्षेत्र से लगभग लुप्त हो गए हैं। क्योंकि प्रतिस्पर्धा के बदलते इस युग में कुएं की जगह घर-घर पेयजल आपूर्ति नलकूपों द्वारा पानी जो पहुंचना शुरु हो गया है। यही नहीं लोगों ने अपने घरों में आरओ भी लगवा लिए हैं। वर्षों पूर्व हर गांवासियों के अपने-अपने गांव में गहरे कुएं होते थे, इन्ही कुओं से महिलाएं अपने तथा अपने मवेशियों के लिए रस्सी एवं बाल्टी के सहारे पानी खींच कर लाती थी जो ठंडा व साफ-सुथरा पानी होता था। इस पानी को महिलायें दिन भर की अपनी जरुरत के लिए मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर रखती थी। स्टोर किया हुआ पानी दिन भर उनके कपड़े धोने मवेशियों आदि के लिए एवं अन्य जरुरतों के लिए काम आता था।

बुजुर्ग महिलाएं बोली अब नहीं मिलता ठंडा मीठा जल

बुजुर्ग बचनी देवी, भौंली देवी, सुखमनी, राम प्रसाद, मजीद अली, रमा खां का कहना है कि अब हर घर में ठंडा पानी करने के लिए फ्रिज एवं वाटर कूलर लगे हुए हैं। यही नहीं पानी को साफ करने के लिए अधिकतर लोगों ने अपने घरों में आरओ भी लगवाये हुए हैं, परन्तु हैरानी इस बात की है कि इसके बावजूद आज हर वर्ग में पीते या गुर्दे में पत्थरी की शिकायत देखने को मिल रही हैं। उनके समय में यह सब कुछ नहीं था। क्योंकि वो कुओं का ठंडा व शुद्ध जल पीते थे।

कुराली में कभी एक दर्जन हुआ करते थे कुए

उपमंडल के गांव कुराली के प्रत्येक मोहल्ले में करीब एक दर्जन कुएं हुआ करते थे। इन कुओं से ग्रामीण पानी भरते थे तथा इन कुओं को साफ सुथरा रखते थे। परन्तु प्रतिस्पर्धा के बदलते इस दौर में ग्रामीणों ने कुओं से पानी निकालना बंद कर दिया। आखिर यह कुएं सूख गए और अब लगभग इन सभी कुओं पर ग्राम पंचायत द्वारा लोहे का झाल बिछाकर बंद कर दिया गया है।

लगी रहती थी महिलाओं की कतारें

कुओं से पानी भरने के लिए सुबह सांय महिलाओं की कतारें पर देखी जा सकती थी। समय-समय पर गांव की महिलाएं कुएं पर एकत्रित होकर कुआं पूजन भी करती थी। बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन करने का भी प्रावधान था। परन्तु अब प्रतिस्पर्धा के बदलते इस दौर में यह सब लुप्त होते जा रहे हैं। बुजुर्ग शांति देवी, बंतो देवी, राजरानी, कुंंती देवी आदि का कहना है कि समय की रफ्तार के आज सबकुछ बदल गया है।

हमने अहम क्षणों में घबराकर खिताब गंवाया: मिताली
कप्तान मिताली और गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए था आखिरी विश्वकप

लंदन (एजेंसी)। इतिहास बनाने से बस चंद कदम दूर रह गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने माना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खिलाड़ी आखिरी क्षणों में काफी घबरा गई थीं और इस दबाव का ही नतीजा है कि खिताब उनके हाथों से निकल गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को संपन्न हुए आईसीसी महिला विश्वकप टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मैच में अच्छी गेंदबाजी और संतुलित बल्लेबाजी के बावजूद आखिरी कुछ क्षणों में उसकी गलतियों से वह मात्र नौ रन से पहली बार खिताब जीतने का मौका गंवा बैठी।

भारत ने इससे पहले मात्र एक बार वर्ष 2005 में महिला विश्वकप फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन तब उसे आस्ट्रेलिया ने हरा दिया। मिताली ने कहा कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमारे लिए यह मैच आसान नहीं था लेकिन इंग्लैंड को इस जीत का श्रेय जाता है जिन्होंने आखिरी समय तक खुद को बांधे रखा। एक समय मैच में ऐसा था जब हम संतुलित स्थिति में थे लेकिन फिर हम घबरा गए और इसी से हम मैच हार गए। 35 वर्षीय मिताली ने कहा कि मुझे अपनी खिलाड़ियों पर गर्व है।

मिताली ने लार्ड्स में पहुंचे भारतीय समर्थकों और स्वदेश में दुआ कर रहे प्रशंसकों का भी किया धन्यवाद

उन्होंने किसी भी टीम को आसानी से मैच नहीं जीतने दिया। हमने टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेल दिखाया। टीम की हर युवा खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विश्वकप में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली और वनडे में दुनिया की सर्वाधिक स्कोरर कप्तान ने भविष्य के बारे में पूछने पर कहा कि वह अभी कुछ वर्ष और खेलेंगी लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह निश्चित ही अगले विश्वकप का हिस्सा नहीं होंगी। टीम की अनुभवी खिलाड़ियों कप्तान मिताली और 34 वर्षीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए यह आखिरी विश्वकप था जिसमें टीम जीत से बेहद करीब आकर चूक गई। इंग्लैंड को 228 के स्कोर पर नियंत्रित करने का श्रेय मिताली ने गेंदबाज झूलन को दिया। उन्होंने कहा कि झूलन अनुभवी गेंदबाज हैं और जब भी टीम को उनकी जरुरत होती है वह उम्मीदों पर खरी उतरती हैं।

यदि हम जीतते तो उनका प्रदर्शन मैच विजेता होता। झूलन ने इंग्लैंड की पारी में 10 ओवरों में मात्र 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट निकाले थे। मिताली ने लार्ड्स में पहुंचे भारतीय समर्थकों और स्वदेश में उनके लिए दुआ कर रहे प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जो महिला क्रिकेट फाइनल देखने के लिए यहां पहुंचे। हम महिला क्रिकेटरों के लिए यह बहुत बड़ा समर्थन है। मुझे यकीन है कि यह अनुभव हम सभी को भविष्य में मदद करेगा और महिला क्रिकेट के लिए भी भारत में अब लोगों का नज़रिया बदलेगा।

महिला आईपीएल शुरु करने का सही समय

आईसीसी महिला विश्वकप के फाइनल में इतिहास रचने से चूकीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि महिलाओं के लिए आईपीएल टी20 लीग शुरु करने का यह सही समय है। मिताली ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में खेलने से हमारी टीम की दो खिलाड़ियों स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के खेल में काफी सुधार हुआ है और इन्हें खुद को भी अनुभव मिला है।

कप्तान ने महिलाओं के लिए आईपीएल शुरु करने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ऐसे लीगों में खेलेंगी, तो इससे उन्हें अनुभव मिलेगा और टीम का भी फायदा होगा। अगर आप मुझसे पूछें, तो यह समय महिलाओं के लिए आईपीएल शुरु करने का सबसे अच्छा समय है। मिताली ने विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बावजूद टूर्नामेंट को अपने क्रिकेट करियर का बेहद खास समय बताया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल: अमेरिका से हारी भारतीय टीम
अमेरिका ने पूल बी के दूसरे मैच में भारत को 4-1 से किया पराजित

जोहानिसबर्ग (एजेंसी)। अमेरिका ने अंतिम 20 मिनटों में जोरदार वापसी करते हुए एक के बाद एक तीन गोल करते करते हुए महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पूल बी के दूसरे मैच में भारत को 4-1 से पराजित कर दिया। पहले क्वार्टर में जबरदस्त संघर्ष के बाद दूसरे क्वार्टर में भी भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा। भारत को 22वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन रानी के बेहतरीन प्रयास के बावजूद मोनिका गेंद को पकड़ नहीं पाई और भारत ने गोल करने का मौका गंवा दिया।

अगले मैच में चिली से आज भिड़ेगा भारत

अमेरिका के लिए पहला गोल 24वें मिनट में जिल विटमेर ने किया। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन कामयाबी भारत को मिली जब 38वें मिनट में मोनिका के पास पर लिलिमा मिंज ने गोल दागा। स्कोर 1-1 से बराबर होने के बाद मुकाबला बेहद रोचक हो गया था लेकिन अमेरिका ने अंतिम 20 मिनटों में अपने खेल में तेजी लाते हुए एक के बाद एक तीन गोल दाग दिए। अमेरिका के लिए दूसरा गोल 40वें मिनट में टेलर वेस्ट ने किया। विटमेर ने 43वें मिनट में अमेरिका के लिए तीसरा गोल दागा जबकि इसके छह मिनट बाद 49वें मिनट में मिशेल विटेसे ने गोल करके अमेरिका को 4-1 से जीत दिला दी। भारत अगले मैच में 12 जुलाई को चिली से भिड़ेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जाति प्रमाण पत्र फर्जी तो हाथ से जाएगी डिग्री और नौकरी : SC
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी अथवा दाखिला पाने वालों की नौकरी और डिग्री भी छिन सकती है तथा वे सजा के हकदार होंगे। मुख्य न्यायाधीश जी एस केहर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने बम्बई हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिकाओं को मंजूर करते हुए यह फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट का वह फैसला रद्द कर दिया जिसमें उसने कहा था कि यदि कोई व्यक्ति बहुत लंबे समय से नौकरी कर रहा है और बाद में उसका प्रमाण पत्र फर्जी पाया जाता है तो उसे सेवा में बने रहने की अनुमति दी जा सकती है।

सजा के भी होंगे भागीदार

महाराष्ट्र सरकार के अलावा कई अन्य याचिकाकर्ताओं ने इस फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय ने कहा कि अगर कोई भी पढ़ाई या नौकरी के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया तो उसे अपनी डिग्री और नौकरी दोनों से हाथ धोना पड़ेगा। ऐसे लोग सजा के पात्र भी होंगे। इस तरह के व्यक्ति को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गिल के निधन से मैने अपना दोस्त खोया: कैप्टन
मेरी नजरों में मसीहा थे केपीएस गिल: डीजीपी

पूर्व डीजीपी को अंतिम अरदास में अमरेन्द्र सिंह ने दी श्रद्धांजलि

अमन-शांति के लिए दिए योगदान को याद किया

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेशवासियों को अमन-शांति व तरक्की के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए पूर्व डीजीपी केपीएस गिल के गुणों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खुशहाल और शांतमई पंजाब की स्थापना ही इस महान व्यक्ति को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। एक कुशल अधिकारी के तौर पर गिल के योगदान को याद करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व डीजीपी के निधन से उन्होंने निजी तौर पर अपना एक दोस्त खो दिया है।

शांति बहाल करने में अहम योगदान

गिल जोकि 82 वर्ष की आयु में 26 मई को चल बसे, की अंतिम अरदास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिछुड़ी आत्मा और उन लोगों के लिये प्रार्थना की जिन्होंने पंजाब की शांति के लिये अपनी जानें कुर्बान कर दी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि देश ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है जिन्होंने पंजाब और देश में अमन शांति कायम करने के लिये अपना योगदान डाला जिस स्वरूप आंतकवाद वातावरण में तरक्की एवं विकास हो सका है।

आतंकवाद से डलकर लड़े गिल

पंजाब में आंतकवाद से लड़ाई में गिल के योगदान को स्मरण करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि उस काले दौर के दौरान 35000 से अधिक लोग मारे गये थे और जिन लोगों ने वह काला दौर नही झेला, वह गिल के योगदान को कभी भी समझ नहीं सकते। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब गिल ने पंजाब पुलिस का चार्ज संभाला था तो उस समय पंजाब पुलिस का मनोबल काफी कमजोर था जो आंतकवादियों के खौफ के कारण सूर्य छिपने के बाद पुलिस थानों के गेट बंद कर लेती थी। उन्होंने कहा कि पंजाब को उस समय मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी जिस पर गिल खरे उतरे।

डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि

डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि आंतकवाद के दिनों के दौरान जिस प्रकार गिल ने पुलिस फोर्स का नेतृत्व किया। इसने उनको मेरी नजरों में मसीहा बना दिया। उन्होंने श्री गिल से पहले मुलाकात को याद करते हुये कहा कि वह स्वयं उस समय ए एस पी थे जबकि श्री गिल आई जी थे। श्री अरोड़ा ने कहा कि जिस मजबूती से गिल पंजाब पुलिस से जुड़े हुए थे वह कभी भी पूरी तरह सेवानिवृत नहीं हुए। डीजीपी ने कहा कि मैं उनकी सेवा निवृति के बाद भी उनके साथ आम तौर पर सलाहमशवरा करता रहता था। श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में अमन-शांति और सुख शांति को कायम करके श्री गिल की उम्मीदों को सदा जीवित रखना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।