Gas Plant - Sach Kahoon Hindi

बायोगैस प्लांट पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान
करनाल(सच कहूँ न्यूज)। अतिरिक्त उपायुक्त करनाल डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि नवीन एवं नवीनकरणीय उर्जा विभाग की तरफ से गौशालाओं, संस्थाओं व डेयरियों में संस्थागत बायोगैस प्लांट लगाने के लिए सरकार द्वारा 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और जैविक खेती के लिए जैविक खाद तैयार करने में बायोगैस प्लांट सहायक सिद्ध होगा।

इस गैस का प्रयोग खाना बनाने, अपनी घरेलू बिजली उत्पादन के लिए प्रयोग लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 25 क्यूबिक मीटर के लिए 70 से 80, 35 क्यूबिक मीटर के लिए 100 से 110, 45 क्युबिक मीटर के लिए 125 से 140, 60 क्यूबिक मीटर के लिए 175 से 180, 85 क्यूबिक मीटर के लिए 250 से 270 पशुओं से प्राप्त गोबर की आवश्यकता होती है। इसलिए गौशाला, धर्मार्थ संस्थान, वाणिज्यिक और व्यक्तिगत डेयरियां बायोगैस प्लांट लगाने के लिए लघु सचिवालय, करनाल के दूसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय में कमरा नम्बर 16 में अपना आवेदन 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गुजरात में ओएनजीसी गैस संयंत्र में ज़बरदस्त धमाकों के बाद आग, कोई हताहत नहीं
सूरत। गुजरात में सूरत के हजिरा स्थित तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस प्रसंस्करण संयंत्र में आज तड़के तीन ज़बरदस्त धमाकों के बाद आग लग जाने से अफ़रातफ़री मच गयी। इस दुर्घटना से पाइप लाइन तथा कुछ उपकरणों को नुक़सान पहुंचा है पर सौभाग्यवश इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कलक्टर धवल पटेल ने बताया कि आग तड़के लगभग तीन बजे हुए तीन धमाकों के बाद लगी। इसके चलते ऑन-साइट इमर्जेन्सी ज़ाहिर कर दी गयी थी और आग पर क़ाबू पाने की प्रक्रिया भी शीघ्रता से शुरू हो गयी थी। इस बीच, ओएनजीसी ने आधिकारिक सूचना देते हुए बताया कि गैस प्रॉसेसिंग प्लांट में लगी थी। इस पर क़ाबू पा लिया गया है, इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

ज्ञातव्य है कि 640 हेक्टेयर में फैले इस विशाल संयंत्र में मुंबई से लगभग 240 किमी लम्बी समुद्री पाइप लाइन के ज़रिए गैस लायी जाती है। संयंत्र के ज़रिए एलपीजी, नेफथा, एटीएफ, एचएसडीएन प्रोपेन आदि गैस ईंधन का उत्पादन होता है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना ज़ोरदार था कि इसकी आवाज़ कई किमी तक सुनी गयी। गहरे धुएँ के ग़ुबार से पूरा आसमान भर गया था। आग की लपटें भी बहुत दूर से देखी जा सकती थीं। समझा जाता है कि धमाके से संयंत्र के पाइप लाइन को ख़ासा नुक़सान हुआ है। दुर्घटना के सम्बंध में प्रक्रिया के अनुसार ओएनजीसी आंतरिक जांच कर सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।