Bihar Assembly Election - Sach Kahoon Hindi
बिहार में पहले चरण का मतदान, सीएम योगी ने किया बड़ा दावा
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद बिहारवासियों की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों ने विकसित बिहार पर अपनी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘बिहार ने प्रथम चरण के मतदान में भाजपा-एनडीए सरकार के संकल्प ‘विकसित बिहार’ पर अपने विश्वास और आशीर्वाद की मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा ‘आज सत्याग्रह और राष्ट्रवाद की तीर्थभूमि पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण की सुशासनप्रिय जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। हर चंपारणवासी दृढ़ संकल्पित है। विकसित बिहार बनाना है, भाजपा-एनडीए सरकार दोबारा लाना है।गौरतलब है कि बिहार चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोट डाले गए। एक हजार 314 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है। इस दौर में चुनौती पेश कर रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री तथा राजद नेता और महा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव हैं।
बिहार : कोरोना पर भारी पड़ा वोटरों का उत्साह, 54.05 प्रतिशत वोट कर 1463 प्रत्याशी के भाग्य का किया फैसला
पटना l बिहार में कोरोना संक्रमण की तमाम चिंताओं के बीच दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और 54.05 प्रतिशत वोटरों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर भाजपा के नंदकिशोर यादव, जदयू के श्रवण कुमार और राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव समेत 1463 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर दिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर.श्रीनिवास ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्र में 41326 मतदान केंद्रों पर मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस दौरान 54.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने पर मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक 59.98 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं पटना जिले में सबसे कम 48.23 प्रतिशत वोट पड़े।
श्री श्रीनिवास ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले में 55.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 56.75, शिवहर में 56.04, सीतामढ़ी में 57.40, मधुबनी में 52.67, दरभंगा में 54.15, मुजफ्फरपुर में 59.98, गोपालगंज में 55.09, सीवान में 51.88, सारण में 54.15, वैशाली में 51.93, समस्तीपुर में 56.02, बेगूसराय में 58.67, खगड़िया में 56.10, भागलपुर में 54.54, नालंदा में 51.06 और पटना जिले में 48.23 प्रतिशत मतदातओं ने मतदान किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बिहार में दूसरे चरण का मतदान शुरू
पटना l बिहार में दूसरे चरण में 94 विधान सभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इन 94 विधानसभा सीट के लिए 41362 मतदान केंद्र पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई, जो शाम छह बजे तक चलेगी। लेकिन, सुरक्षा कारणों की वजह से खगड़िया जिले के बेलदौर और अलौली विधानसभा क्षेत्र, दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान और गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र, मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर, पारू एवं साहेब गंज तथा वैशाली जिले के राघोपुर विधान सभा क्षेत्र में मतदान अपराह्न चार बजे समाप्त हो जाएगा।
राजधानी पटना समेत मतदान वाले 17 जिलों के कई मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गई हैं । ग्रामीण इलाकों में सुबह-सुबह मतदान करने के इच्छुक मतदाताओं की कतारें ज्यादा लंबी देखी जा रही है । इन विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं । सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है । कोरोना काल में हो रहे देश के पहले बड़े चुनाव में मतदाताओं और मतदानकर्मियों के संक्रमण से बचाव के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर, ग्लव्स और मास्क की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश करने से पहले सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
छपरा l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 साल पूर्व राज्य में अपहरण और रंगदारी की होने वाली घटनाओं की याद दिलाते हुए कहा कि आज आत्मनिर्भर बिहार बनाने के संकल्प की प्रेरणा और प्रोत्साहन सुशासन है और उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रदेश के लोग सत्ता से स्वार्थ की राजनीति करने वालों को दूर रखकर बिहार को बीमार होने से बचाएंगे। मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज चार चुनावी जनसभाओं की शुरुआत छपरा से करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आत्मनिर्भर बिहार के जिस संकल्प को लेकर चला है उसकी प्रेरणा और प्रोत्साहन सुशासन है। आज बिहार का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हुआ है और शांति व्यवस्था बनी हुई है । बिहार के गांव भी आज सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि यह काम डेढ़ दशक पहले भी हो सकता था यदि तब की सरकार के पास नीयत और इच्छाशक्ति होती ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार के पास सामर्थ्य और सरकार के पास पर्याप्त पैसा तब भी था लेकिन फर्क सिर्फ इतना था कि बिहार में उस समय जंगलराज था । उन्होंने कहा, “उस समय यहां पुल बनाने का कौन काम कौन कर सकता था जब इंजीनियर और ठेकेदार 24 घंटे खतरे में हों। किसी कंपनी को यदि काम मिलता भी था तो वह यहां काम शुरू करने से पहले सौ बार सोचता था । काम शुरू करने से पहले उसे फिरौती पक्की करनी पड़ती थी।”
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
आज हो सकती है बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा
नई दिल्ली। चुनाव आयोग शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। आयोग ने आज पूर्वाह्न 11:30 बजे एक विशेष संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया है और उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। बिहार चुनाव के मद्देनजर आयोग के इस संवाददाता सम्मलेन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले काफी समय से तरीखों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नंबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल सहित कई राजनीति पार्टियों ने चुनाव को टालने की मांग की है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।