IPL 2020 - Sach Kahoon Hindi

मुंबई और दिल्ली में होगा महासंग्राम
दुबई। विजय रथ पर सवार मुंबई इंडियंस और अपना मनोबल वापिस हासिल कर चुकी दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को होने वाले आईपीएल-13 के खिताबी मुकाबले में महासंग्राम होगा। आईपीएल की तालिका में मुंबई और दिल्ली क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही थीं और अब इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला होने जा रहा है। छठी बार फाइनल खेल रही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की नजरें पांचवीं बार खिताब जीतने पर लगी होंगी तो वहीं पहली बार में फाइनल में पहुंची दिल्ली इस टूनार्मेंट में नया चैंपियन बनने का गौरव हासिल करना चाहेगी।

निश्चित रूप से फाइनल में टक्कर नहीं महासंग्राम होगा क्योंकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली पहली बार खिताब जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंकना चाहेगी। मुंबई अपने अब तक के प्रदर्शन से दावेदार रहेगी लेकिन उसके लिए दिल्ली को हल्के में लेना भूल हो सकती है क्योंकि दिल्ली ने रविवार को क्वालीफायर दो में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से मात दी था। दिल्ली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में उम्दा प्रदर्शन कर पहली बार खिताब जीतने के लिए अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है।

मुंबई ने पहले क्वालीफायर में दिल्ली को आसानी से 57 रन से शिकस्त दी थी। मुंबई के 200 रन के जवाब में दिल्ली की टीम लड़खड़ाते हुए 143 रन बना पायी थी लेकिन अब जो टीम फाइनल में उतरने जा रही है उसमें एक नया आत्मविश्वास आ चुका है और वह मुंबई को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली और हैदराबाद में फाइनल के लिए होगी भिड़ंत
अबु धाबी। मनोबल वापिस हासिल करने की कोशिश में जुटी दिल्ली कैपिटल्स और मनोबल ऊंचा कर चुके सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को होने वाले दूसरे क्वालीफायर से आईपीएल फाइनल की दूसरी टीम का फैसला होगा जो 10 नवम्बर को खिताबी मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।  19 सितम्बर से यूएई में शुरू हुआ आईपीएल-13 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। चार बार की विजेता मुंबई पहले क्वालीफायर में दिल्ली को आसानी से हराकर फाइनल में पहुंच गयी थी जबकि हैदराबाद ने शुक्रवार को एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से मात देकर क्वालीफायर दो में जगह बनायी थी। क्वालीफायर दो की विजेता टीम का फाइनल में मुंबई से मुकाबला होगा।

दिल्ली जहां पहली बार फाइनल में जगह बनाने की कोशिश में है वहीं हैदराबाद तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने की फिराक में है। हैदराबाद ने 2016 में फाइनल में पहुंचकर खिताब जीता था जबकि 2018 में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स से हारकर उपविजेता से संतोष करना पड़ा था। हैदराबाद ने अपने पिछले चार मैचों में जैसा प्रदर्शन किया है उससे वह दिल्ली के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। हैदराबाद तालिका में मुंबई और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। हैदराबाद ने प्लेऑफ़ में पहुंची अन्य तीन टीमों को अपने आखिरी तीन लीग मैचों में हराया था। हैदराबाद ने प्लेऑफ़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से, बेंगलुरु को पांच विकेट से और मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हराया था और फिर एलिमिनेटर में बेंगलुरु को छह विकेट से पराजित किया।

बेंगलुरु के खिलाफ 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम एक समय फंस गयी थी जब उसके चार विकेट 67 रन पर गिर गए थे लेकिन अनुभवी केन विलियम्सन ने नाबाद 50 रन की बेशकीमती अर्धशतकीय पारी खेली और आलराउंडर जैसन होल्डर ((नाबाद 24) के साथ पांचवें विकेट के लिए अविजित 65 रन जोड़कर टीम को दो गेंद शेष रहते जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। हैदराबाद ने बेंगलुरु को 20 ओवर में सात विकेट पर 131 रन के स्कोर पर रोका और फिर 19.4 ओवर में चार विकेट पर 132 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की। विलियम्सन अपनी इस मैच विजेता पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच बने। विलियम्सन ने इस मुकाबले में अपना तमाम अनुभव झोंक डाला था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोलकाता के नारायण के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत
अबु धाबी l कोलकाता नाईट राइडर्स के अबूझ स्पिनर वेस्ट इंडीज के सुनील नारायण के आईपीएल में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गयी है और इसके लिए उन्हें चेतावनी सूची में डाल दिया गया है। आईपीएल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के अबु धाबी में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शनिवार को हुए मैच के बाद मैदानी अम्पायरों ने नारायण के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की। आईपीएल की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की नीति के अनुसार नारायण को चेतावनी सूची में रखा जाएगा और उन्हें टूर्नामेंट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है लेकिन उनकी इस मामले में एक और शिकायत होने पर उन्हें गेंदबाजी करने से तब तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा जब तक बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन समिति उन्हें क्लीन चिट नहीं दे देती।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान के खिलाफ भी जीत की लय बरकरार रखेंगे : रोहित
अबु धाबी (एजेंसी)। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अबुधाबी में मंगलवार को होने वाले मैच के लिए कहा कि उनकी टीम अगले मैच में भी जीत की लय बरकरार रखेगी। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित ने कहा, ‘हम अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं और हमें उम्मीद है कि आगे भी वह इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों ने जिस तरह से पिछले कुछ मैचों में स्कोर बोर्ड को गतिमान बनाने का प्रयास किया है आशा है कि वह आगे भी इसे जारी रखेंगे।

हम मध्य क्रम की लाइनअप मैच के दौरान स्थिति के हिसाब से तय करते हैं। उल्लेखनीय है कि पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में मुंबई की टीम पहले स्थान पर है वहीं चार मैचों में दो जीत और दो हार के बाद राजस्थान की टीम पांचवे स्थान पर मौजूद है। रोहित ने कहा, ‘टीम में तीन आक्रामक बल्लेबाजों का होना सुखद था। मैं गेंदबाजों पर अपनी योजनाएं नहीं थोपता हूं।

मैं उनसे उनकी योजनाओं को समझता हूं और उसके हिसाब से फील्डिंग लगाता हूं। योजना के मुताबिक गेंदबाजों को प्रदर्शन करते देखना सुखद है। गौरतलब है कि मुंबई ने रविवार को शारजाह में हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था वहीं राजस्थान को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

युवा बल्लेबाजों प्रियम और अभिषेक के दम पर हैदराबाद का चुनौतीपूर्ण स्कोर
दुबई। युवा बल्लेबाजों प्रियम गर्ग (नाबाद 51) और अभिषेक शर्मा (31) की शानदार बल्लेबाजी तथा उनके बीच पांचवें विकेट के लिए 77रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शुक्रवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने अपने चार विकेट मात्र 69 रन तक गंवा दिए थे लेकिन 19 साल के प्रियम और 20 साल के अभिषेक ने पांचवें विकेट के लिए मात्र 43 गेंदों पर 77 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। उत्तर प्रदेश के मेरठ के युवा बल्लेबाज प्रियम ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में कई बेहतरीन शॉट लगाए। प्रियम ने पारी के 17वें ओवर में तेज गेंदबाज सैम करेन की गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 22 रन बटोरे। प्रियम ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। वह हैदराबाद की तरफ से अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने।

अभिषेक 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। दीपक चाहर ने अभिषेक को विकेट के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 31 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टो खाता खोले बिना पहले ही ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। मनीष पांडेय 21 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। कप्तान डेविड वार्नर को फाफ डू प्लेसिस के शानदार कैच ने पवेलियन भेजा। लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद पर वार्नर ने बड़ा शॉट खेला।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धीमी ओवर रेट के लिए विराट पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
दुबई । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच गुरुवार को आईपीएल 13 का मुकाबला खेला गया जिसमें लोकेश राहुल के नेतृत्व वाली पंजाब की टीम ने विराट के कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम को 97 रनों से पराजित किया। विराट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और उन्होंने मैच में डेल स्टेन, उमेश यादव और नवदीप सैनी जैसे तीन तेज गेंदबाजों को खेलाया था। पहली पारी एक घंटे 51 मिनट तक चली थी। इस सत्र में बेंगलुरु की यह पहली गलती है और धीमी ओवर रेट को लेकर आईपीएल की आचार संहिता के तहत विराट पर 12 लाख रुपये का जुमार्ना लगाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।