Manohar Lal Khattar - Sach Kahoon Hindi
दिल्ली से मेरठ अब सिर्फ 60 मिनट में, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: मनोहर लाल
नई दिल्ली (एजेंसी)। Namo Bharat Corridor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर के शेष प्रमुख हिस्सों का उद्घाटन किया। इस बहुप्रतीक्षित विस्तार के बाद अब यात्री दिल्ली के सरायकाले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक की दूरी महज 55 से 60 मिनट में तय कर सकेंगे। New Delhi News
सराय काले खां स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान परियोजना की विशेषताओं और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की गई। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली तेजी से देश में प्रमुख आर्थिक और औद्योगिक केंद्र बन रही है। ऐसे में आधुनिक और कुशल परिवहन प्रणाली की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है।
उन्होंने बताया कि सरकार ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) मॉडल के तहत मेट्रो और आरआरटीएस स्टेशनों के आसपास बहुमंजिला आवासीय और व्यावसायिक इमारतों के निर्माण की योजना पर काम कर रही है। इससे लोगों को स्टेशन के समीप ही रहने और काम करने की सुविधा मिलेगी, जिससे सड़कों पर दबाव कम होगा।
उन्होंने ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ को मजबूत करने पर भी जोर दिया, ताकि यात्रियों को स्टेशन से घर या दफ्तर तक पहुंचने में परेशानी न हो। एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जिलों को रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। New Delhi News
मनोहर लाल ने कहा कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच आवागमन करने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक सड़क मार्ग पर लगने वाले लंबे समय और ट्रैफिक जाम की समस्या से यात्रियों को जूझना पड़ता था। नमो भारत ट्रेन के संचालन से न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि प्रदूषण और ईंधन खपत में भी गिरावट होने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके चलने से उन लोगों को फायदा होगा जो मेरठ से दिल्ली अपनी आजीविका के लिए आज भी आते हैं, जिनमें विशेष तौर पर साहिबाबाद, इंदिरापुरम, गाजियाबाद और मेरठ से दिल्ली में आने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। वे अपनी आजीविका के लिए, अपनी नौकरी के लिए और अपने व्यापार के लिए लगातार दिल्ली आते हैं।
उन्होंने कहा कि मेरठ जाने के लिए अब आपको केवल 55-60 मिनट लगेंगे। अभी जैसे हम नोएडा मयूर विहार की तरफ से डीएनडी क्रॉस करते हैं, इसके बाद आश्रम होते हुए फरीदाबाद जाने वाले लोगों के लिए भी हमने कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनकी मैं आपको जानकारी देना चाहता हूं। सबसे पहले तो आश्रम चौक से लेकर बदरपुर तक जो रोड है, उसके लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है कि हम उसे सिग्नल फ्री करेंगे ताकि आश्रम से लेकर बदरपुर तक जाने में अभी 45-50 मिनट लगते हैं, आप लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना न पड़े। New Delhi News
यह भी पढ़ें:– दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एजीएस टीम ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशोंको किया गिरफ्तार
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बोले- बिहार में भाजपा-नीतीश गठबंधन की ही सरकार बनेगी
कैमला गांव में विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर दो घंटे तक चली बैठक
घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: घरौंडा के रेस्ट हाउस में कैमला गांव के विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव रखे और आने वाले समय में गांव को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से लागू विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं करनाल से सांसद मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मौजूद रहे।
इस दौरान गांव के सरपंच सतपाल फौजी, बरसत मंडल अध्यक्ष नरेश कैमला, ब्लॉक समिति के चेयरमेन प्रतिनिधि महेंद्र कैमला, पूर्व सरपंच रमेश वर्मा, मोहन सेन, संदीप प्रजापति सहित गणमान्य लोगों ने पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर दोनों नेताओं का सम्मान किया। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गांव कैमला भाईचारे का उदाहरण है। सभी बिरादरियों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और यही बड़े विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गांव तक विकास पहुंचाना है और इसी दिशा में कार्य जारी है। Gharaunda News
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बिहार में भाजपा और नीतीश कुमार गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं और वहां हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने गांव कैमला की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के ग्रामीणों ने एकता की मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि गांव में अधिकांश विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। जो अधूरे हैं, उन्हें भी जल्द पूरा करवाया जाएगा। गांव के विकास से जुड़े नए प्रस्ताव भी सामने आए हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने हमेशा कहा था हरियाणा एक, हरियाणवी एक। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें विकास को अपने जिले तक सीमित रखती थीं, लेकिन भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाने पर जोर देती है।
भविष्य की जरूरतों पर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श  | Gharaunda News
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी राय रखी और भविष्य में गांव में और क्या बेहतर किया जा सकता है, इस पर खुलकर चर्चा हुई। नेताओं ने आश्वासन दिया कि कैमला गांव के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। ग्रामीणों ने बैठक के इस प्रयास को सराहा और उम्मीद जताई कि कैमला गांव प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगा।
यह भी पढ़ें:– कैराना नगरपालिका के ईओ, जेई व बाबू पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
ऊर्जा और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने ADEETIE योजना का शुभारंभ किया –यह योजना भारत में औद्योगिक ऊर्जा दक्षता को तेज़ी से बढ़ावा देने की पहल है
ADEETIE योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ: ₹1000 करोड़ की योजना, MSMEs को ऊर्जा दक्ष तकनीकों को अपनाने में सहायता प्रदान करेगी
पानीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Panipat News: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को ऊर्जा दक्ष तकनीकों को अपनाने में वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने हेतु ‘Assistance in Deploying Energy Efficient Technologies in Industries & Establishments (ADEETIE)’ योजना का आज हरियाणा के पानीपत स्थित आर्य (पी.जी.) कॉलेज में आयोजित एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह ऐतिहासिक पहल भारत की लो -कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर एक निर्णायक कदम है। Panipat News
₹1000 करोड़ के बजटीय प्रावधान वाली यह योजना विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की पहल है, जिसे ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा लागू किया जा रहा है। यह योजना व्यापक वित्तीय एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से MSMEs को ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं हेतु प्रोत्साहित करेगी। योजना के अंतर्गत ऋणों पर ब्याज सहायता, निवेश ग्रेड ऊर्जा ऑडिट (IGEA), विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR), और कार्यान्वयन के बाद निगरानी व सत्यापन (M&V) जैसे चरणबद्ध सहयोग शामिल हैं।
इस योजना के तहत माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज़ेस के लिए 5% तथा मीडियम एंटरप्राइज़ेस के लिए 3% ब्याज सबवेंशन प्रदान किया जाएगा, जिससे MSMEs के लिए ऊर्जा दक्ष परियोजनाओं को अपनाना अधिक सुलभ और किफायती हो सकेगा। Panipat News
माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ADEETIE पोर्टल (adeetie.beeindia.gov.in) का शुभारंभ किया और योजना पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने अपने मुख्य संबोधन में विकसित भारत की परिकल्पना के तहत ऊर्जा की भूमिका को रेखांकित किया और MSME क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर किया।
उन्होंने कहा कि “ADEETIE योजना के अंतर्गत प्रस्तावित तकनीकों से MSMEs में 30-50% तक ऊर्जा की बचत संभव है, जिससे पॉवर-टू-प्रोडक्ट अनुपात में सुधार होगा और ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर्स के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। ADEETIE योजना भारतीय उद्योगों, विशेष रूप से MSMEs को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल है। उपयुक्त प्रोत्साहन और सहायता तंत्र के माध्यम से हम स्वच्छ और कुशल तकनीकों में निवेश को प्रोत्साहित कर रहे हैं।”
मनोहर लाल ने यह भी कहा कि औद्योगिक ऊर्जा दक्षता भारत की कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और अंतरराष्ट्रीय जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Panipat News
विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने अपने संबोधन में BEE की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं को पूरे औद्योगिक परिदृश्य में मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में 14 ऊर्जा गहन सेक्टर और 60 औद्योगिक क्लस्टर शामिल हैं। उन्होंने MSMEs को सशक्त करने हेतु एक मजबूत नीति और वित्तीय ढांचे की आवश्यकता पर भी बल दिया।
हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) ए.के. सिंह ने अपने विशेष संबोधन में कोयला-आधारित बिजली उत्पादन पर निर्भरता को घटाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने MSMEs से अपील की कि वे ADEETIE योजना में भाग लें और अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करते हुए सतत ऊर्जा समाधानों की ओर अग्रसर हों।
BEE के महानिदेशक एवं विद्युत् मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आकाश त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना MSMEs को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिसमें ₹1000 करोड़ के बजटीय प्रावधान में ₹875 करोड़ ब्याज सबवेंशन हेतु, ₹50 करोड़ ऊर्जा ऑडिट हेतु और ₹75 करोड़ कार्यान्वयन सहायता हेतु समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना ₹9000 करोड़ का निवेश आकर्षित करने की क्षमता रखती है, जिसमें MSMEs द्वारा संभावित ₹6750 करोड़ का उधारी निवेश शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि ऊर्जा दक्षता भारत के निर्यात-उन्मुख औद्योगिक विकास में केंद्रीय भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पंचायती राज, विकास, खान एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार, तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा निदेशक श्रीमती प्रियंका सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कुछ MSMEs को प्रशंसा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए, जिन्होंने योजना के पायलट चरण में सक्रिय भागीदारी की। साथ ही प्रमुख औद्योगिक संघों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए गए। दो MSME प्रतिनिधियों ने ऊर्जा ऑडिट एवं तकनीक अपनाने के अपने अनुभव साझा किए, जिससे योजना की प्रारंभिक सफलता को दर्शाया गया।
कार्यक्रम का समापन BEE द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ
उर्जा दक्षता ब्यूरो के बारे में: भारत सरकार ने 1 मार्च 2002 को ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के अंतर्गत उर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने हेतु नीतियों एवं रणनीतियों का निर्माण करना है, जो स्व-विनियमन और बाज़ार आधारित सिद्धांतों पर आधारित हो। BEE नामित उपभोक्ताओं, एजेंसियों और अन्य संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करता है और ऊर्जा संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त कार्यों का निष्पादन करता है।
परिशिष्ट: ADEETIE योजना के बारे में संक्षिप्त विवरण
ब्याज सबवेंशन सहायता:
माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज़ेस को 5% तथा मीडियम एंटरप्राइज़ेस को 3% ब्याज अनुदान – ऊर्जा दक्ष तकनीकों के लिए लिए गए ऋण पर।
समग्र तकनीकी सहयोग:
ऊर्जा ऑडिट, DPR तैयारी, तकनीक पहचान और निगरानी व सत्यापन सहित संपूर्ण सहायता प्रणाली।
लक्ष्य क्षेत्र:
14 ऊर्जा गहन सेक्टर: पीतल, ईंट, सेरामिक, रसायन, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण, फोर्जिंग, फाउंड्री, कांच, चमड़ा, कागज़, फार्मा, स्टील री-रोलिंग और वस्त्र उद्योग।
कार्यान्वयन की रणनीति:
पहले चरण में 60 औद्योगिक क्लस्टर और दूसरे चरण में अतिरिक्त 100 क्लस्टरों के साथ चरणबद्ध विस्तार।
कार्यान्वयन अवधि:
FY 2025-26 से FY 2027-28 तक तीन वर्षों में कार्यान्वयन, जिससे समयबद्ध परिणामों के आधार पर योजना का मूल्यांकन व विस्तार किया जा सकेगा।
बजट एवं संभावित प्रभाव:
कुल ₹1000 करोड़ का बजटीय प्रावधान:
₹875 करोड़ – ब्याज सबवेंशन
₹50 करोड़ – ऊर्जा ऑडिट हेतु
₹75 करोड़ – BEE के माध्यम से सहायता
₹9000 करोड़ के निवेश को प्रेरित करने की क्षमता, जिसमें ₹6750 करोड़ MSMEs से संभावित ऋण निवेश।
यह भी पढ़ें:– बदमाशों ने की युवक की पीट पीट कर हत्या, वीडियो वायरल
Blood Donation Camp: नाथुसरी चौपटा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंद्र मीनू बेनीवाल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे
कप्तान मीनू बेनीवाल टीम और वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर | Sirsa News
मनोहर लाल ने आदर्शवादी एवं सिद्धांतवादी सियासत में एक मिसाल कायम की: मीनू बैनीवाल
सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Nathusari Chopta News: चौपटा के शिव मंदिर धर्मशाला में सोमवार को भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कप्तान मीनू बैनीवाल की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। रक्तदान शिविर का शुभांरभ हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने किया। Sirsa News
रक्तदान शिविर में वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने 217 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान शिविर में ऐलनाबाद हलका के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, पत्रकार सहित गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का शुभांरभ करते हुए हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आदर्शवादी एवं सिद्धांतवादी सियासत में एक मिसाल कायम की है। साढ़े 9 वर्षों तक हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए प्रत्येक वर्ग को राहत दी, सुशासन की स्थापना की और विकास को रफ्तार दी है। ऐसे में उन जैसे नेताओं के जन्मदिवस पर हम रक्तदान जैसे प्रकल्पों के जरिए समाज में अपना योगदान दें तथा उनके मार्गदर्शन में प्रदेश व देश हित में कार्य करें। Sirsa News
अध्यक्ष कप्तान मीनू बैनीवाल ने कहा कि सद्भावना दिवस के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। क्योंकि उन्होंने राजनीति में आदर्श स्थापित किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में सीएम रहते हुए हरियाणा में बिना पर्ची – बिना खर्ची नौकरियां देने की शुरूआत की, जो मिसाल आज भी कायम इस सरकार में हैं। यही नहीं मनोहर लाल की नीतियों का दूसरे राज्यों ने किया अनुसरण।
कप्तान ने कहा सीएम नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल की नीतियों को आगे बढ़ाया है। राजनीति से ऊपर उठकर जननेता के रूप में बनी मनोहर काल की पहचान बनी। इस रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग नेशनल सोशल आर्गेनाइजेशन सिरसा शाखा का रहा है। Sirsa News
इस अवसर पर जिला पार्षद नंदलाल बेनीवाल, नाथूसरी कलां के सरपंच प्रतिनिधि जगतपाल कासनियां, रामभगत श्योराण, पंचायत समिति के उपचेयरमैन मांगेराम पूनिया, बलराम कासनियां, डा. विक्रम सिंह ढिल्लों, राज ढुकडा़, राजेश, कुलदीप राजा जान्दू, राजपाल कासनियां, नरेंद्र कासनियां व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– Blood Donation Camp: केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर जगाधरी विधानसभा में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर,113 युनिट रक्त इकट्ठा हुआ – पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केन्द्रीय कैबिनेट ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा की जगाधरी विधानसभा टीम ने रक्तदान शिविर आयोजित किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में केन्द्रीय कैबिनेट ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर की पंजाबी धर्मशाला में भाजपा की जगाधरी विधानसभा टीम ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। Jagadhri News
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि केन्द्रीय कैबिनेट ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की बिना खर्ची बिना पर्ची की नीतियों की हरियाणा सहित पूरे भारतवर्ष में प्रशंसा हो रही है।आज केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 113 युनिट इकट्ठा हुआ, रक्तदान शिविर में हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने भी रक्तदान किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व उनका हौंसला बढाते हुए कहा कि हर समस्या का का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है। लेकिन ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। Jagadhri News
खून की कमी को केवल ब्लड डोनेशन के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जब ब्लड बैंक में रक्त होगा, तभी लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर में उर्जा आती है, नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है।पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और ह्रदय रोग, कैंसर जैसे घातक बीमारियों का खतरा कम होता है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि रक्तदान को महादान भी कहा जाता है क्योंकि इसका कोई भी विकल्प नहीं है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष जगाधरी शहर पार्षद प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष छछरौली गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष जगाधरी ग्रामीण कृष्ण खदरी, मंडल अध्यक्ष प्रतापनगर अमित कुमार, मौडल महामंत्री सीमा गुलाटी, मंडल महामंत्री संदीप राय, पार्षद रीना रस्तोगी, पार्षद अरुण कुमार, पार्षद जयंत स्वामी, पार्षद रूचि काम्बोज, पार्षद भानू प्रताप सिंह, पार्षद अंकित गोयल साथ रहें। Jagadhri News
यह भी पढ़ें:– Haryana in Bollywood: सिर्फ 300 रुपये में बना दी इतिहास रचने वाली फिल्म
खट्टर ने किशनगढ़-वसंत कुंज स्टेशन के बीच बने मेट्रो की भूमिगत सुरंग का किया उद्घाटन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने गुरुवार को तुगलकाबाद-एरोसिटी गलियारे पर किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशन के बीच बनी भूमिगत सुरंग का उद्घाटन किया। खट्टर ने इस मौके पर कहा, ‘दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की एक और परियोजना पर काम काफी तेजी से चल रहा है। यह परियोजना एरोसिटी से तुगलकाबाद गोल्डन लाइन है। मैं डीएमआरसी के अधिकारियों और इससे जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी मेहनत और लगन की वजह से दिल्ली मेट्रो ने यह उपलब्धि हासिल की है। New Delhi
यह सुरंग ऐरोसिटी – तुगलकाबाद गोल्डन लाइन के तहत बनाई गई है। 23.6 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 16 स्टेशन होंगे, जो कनेक्टिविटी और यात्रा को सुगम बनाएंगे। डीएमआरसी ने चौथे चरण में तुगलकाबाद-एरोसिटी गलियारे पर किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशन के बीच 1550 मीटर लंबी सुरंग की खुदाई पूरी करने में सफलता हासिल की। इस कार्य के लिए 91 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उपयोग किया गया। एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे के हिस्से के रूप में इस खंड पर आवाजाही के लिए ऊपर और नीचे दो समानांतर गोलाकार सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। दूसरी समानांतर सुरंग का कार्य जून 2025 में पूरा होने की संभावना है।
इस नयी सुरंग का निर्माण लगभग 23.0 मीटर (न्यूनतम गहराई 15.7 मीटर और अधिकतम 30.2 मीटर) की औसत गहराई पर किया गया है। टनल में लगभग 1107 रिंग लगाए गए हैं, जिनका आंतरिक व्यास 5.8 मीटर है। सुरंग के निर्माण में ईपीबीएम (अर्थ प्रेशर बैलेसिंग मेथड) तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें प्रीकास्ट टनल रिंग से बनी कंक्रीट लाइनिंग है। इन सुरंगों को मुंडका में स्थापित एक पूरी तरह से मशीनीकृत कास्टिंग यार्ड में कास्ट किया गया है। कंक्रीट सेगमेंट को शीघ्र मजबूती प्रदान करने के लिए स्टीम क्योरिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। New Delhi
डीएमआरसी के अनुसार सुरंग का निर्माण कार्य 30 अक्टूबर 2023 को शुरू किया गया था और इसमें खड़ी ढलान के साथ-साथ अभ्रक और कठोर चट्टानों से युक्त भूविज्ञान की विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सुरंग के निर्माण के दौरान मौजूदा संरचनाओं के नीचे सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरती गई। आस-पास की संरचनाओं पर लगे अत्यधिक संवेदनशील उपकरणों से जमीन की गतिविधियों पर नजर रखी गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी कोई नुकसान न हो। चौथे चरण में दिल्ली मेट्रो 40.109 किमी भूमिगत लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एरोसिटी-तुगलकाबाद गलियारे में कुल 19.343 किमी भूमिगत खंड हैं। इस मौके पर आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय में राज्यमंत्री तोखन साहू,डीएमआरसी के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि टीबीएम एक ऐसी मशीन है, जिसका उपयोग मिट्टी और घ‌ट्टानी विभिन्न परतों के माध्यम से क्रॉस-सेक्शन वाली गोलाकार सुरंगों की खुदाई करने के लिए किया जाता है। इन्हें कठोर च‌ट्टान से लेकर रेत तक किसी भी चीज को भेदने के लिए डिजाइन किया जा सकता है। भीड़-भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में भूमिगत सुरंग बनाने के काम के लिए टीबीएम विशेष रूप से उपयोगी हैं। डीएमआरसी ने पहले चरण से ही सुरंग बनाने के काम के लिए टीबीएम का उपयोग किया है। तीसरे चरण में लगभग 50 किमी के भूमिगत सेक्शनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 30 टीबीएम का उपयोग किया गया था। New Delhi
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Roadways: राजस्थान सरकार ने की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा!
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात
राज्य में विकास और जन कल्याणकारी परियोजना पर की चर्चा | New Delhi
जयपुर/नई दिल्ली (सच कहूं न्यूज)। Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान में विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया। New Delhi
भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान में विकास कार्यों, ऊर्जा क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, आवासीय परियोजनाओं एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। New Delhi
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में विकास परियोजनाओं, राज्य के सम्बन्ध में वित्तीय सुधारों एवं केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा की। इसके बाद भजनलाल शर्मा नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले। केंद्रीय मंत्री के साथ राजस्थान में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन तथा पर्यटन अवसंरचना के विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। New Delhi
यह भी पढ़ें:– मण्डावर फायरिंग प्रकरण में ग्राम प्रधान व भाजपा नेता समेत नौ गिरफ्तार
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने आज कोहंड के लोगों के साथ बैठक कर बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में करनाल लोकसभा क्षेत्र के दस हजार से अधिक की आबादी वाले गांवों में मूल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जायेगा। Haryana News
केंद्रीय मंत्री ने आज घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गांव कोहंड के लोगों के साथ बैठक की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने केंद्रीय मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर और ग्रामीणों ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों से स्कूल, स्ट्रीट लाईट, फिरनी, ग्राम सचिवालय, तालाब, श्मशान घाट, पार्क एवं व्यायामशाला की स्थिति के बारे में जानकारी ली। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रथम चरण में दस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कराया जायेगा। दूसरे चरण में 8 से 10 और फिर 5 से 8 हजार की आबादी वाले गांवों को लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास कार्यों की निगरानी के लिये जन भागीदारी जरूरी है। इसके लिये वे 10-12 लोगों की कमेटी गठित करें। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि विगत 10 सालों में युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची मेरिट के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। Haryana News
इसके उपरांत उन्होंने आरपीआईआईटी कॉलेज में सेवानिवृत कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिये लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दस सालों में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए प्रदेश में विकास के अनेक कार्य कराये गये लेकिन काम कभी खत्म नहीं होते। भविष्य में भी विकास की गति को बनाए रखा जायेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय था जब ऊपर से आई राशि में से मात्र 15 प्रतिशत ही विकास कार्यों पर खर्च होता था लेकिन अब सौ फीसदी राशि खर्च की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकारी धन को कमाई का साधन नहीं बनाया जाना चाहिये।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मनोहर लाल 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं। उन्हें हर विषय का गहरा ज्ञान है। हरियाणा में मुख्यमंत्री रहते उन्होंने जमीनी स्तर पर अनेक कार्य कराये जिनका फायदा लोगों को हो रहा है। हर समय उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कैसे गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा किया जाये। इस मौके पर सांसद के प्रतिनिधि कविंद्र राणा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, डीएमपी मनोज कुमार, कोहंड वासी सतबीर गोस्वामी, खेमपाल गोस्वामी, तिलकराज, ब्रह्मपाल, उमेश, रमेश, अनिल रावल, सुरेंद्र सैनी, अजीत आदि मौजूद रहे। Haryana News
यह भी पढ़ें:– Sirsa News: माधोसिंघाना में पहली बार लगेगा किसान मेला! 500 किसान होंगे सम्मानित
कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने- मनोहर लाल खट्टर
कांग्रेस का घोषणा पत्र दिल्ली से जारी हुआ, कांग्रेस का रिमोट भी दिल्ली में होगा, मनमोहन सिंह ने रिमोट से सरकार चलाई है – केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर
छछरौली (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Chhachhrauli News: भाजपा द्वारा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी के अग्रसेन कालेज में भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के समर्थन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया कि हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है, कांग्रेस जनता को बहकाने का काम कर रही है, भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा का इतिहास रहा है जिसकी केंद्र में सरकार होती है उसी की राज्य में सरकार बनती है तीसरी बार भी हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। Yamunanagar News
इस दौरान उन्होंने भाजपा जगाधरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर के लिए वोट की अपील की।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार रही है इससे कांग्रेस में हताशा है।कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा के भाजपा में ज्वाइन करने के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह रणनीति है और रणनीति का खुलासा नहीं किया जाता, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस की हताशा का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि वह अपना सीएम चेहरा तक नहीं अनाउंस कर पा रहे हैं,हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी से सुरक्षित और सुकून कहीं भी नहीं है इसलिए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। Yamunanagar News
उन्होंने कहा कांग्रेस के तो वही हालत हैं जैसे कहावत है कि पल्ले नहीं है दाने कांग्रेस चली भुनाने।कांग्रेस ने अभी से बंदर बांट शुरू कर दी है। भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने सर्व समाज के प्रमुख लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप सभी अपना सहयोग आशीर्वाद भाजपा को प्रदान करें इस कार्यक्रम में भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर,उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,हिमाचल के पोंटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी, हिमाचल के चौपाल विधानसभा से विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व मेयर मदन चौहान, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, प्रियंक शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग , संयोजक रामपाल सिंह नम्बरदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, अश्वनी सिंगला, मुदित बंसल, मनोज गुप्ता, पंकज मंगला, सीमा गुलाटी, पूनम अग्रवाल, मनीष गुप्ता, जगदीश विधार्थी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:– विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख ठगी का आरोपी धरा
Haryana: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाकर कुरुक्षेत्र के तत्कालीन सांसद नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। इतना सभी जानते हैं कि भाजपा आला कमान ने यह परिवर्तन राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य किया था। हरियाणा में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कई ऐसे फैसले भी लिए जो न सिर्फ चर्चा का कारण बन रहे, बल्कि उनके कारण देश की सबसे छोटी सरकार कहे जाने वाली पंचायत का विरोध भी झेलना पड़ा।
इसके अलावा स्टिल्ट प्लस चार मंजिल निर्माण पर भी हरियाणा प्रदेश में रोक लगाई गई थी। मनोहर लाल के ही कार्यकाल में पंजाब के किसान दिल्ली में कूच करने के लिए हरियाणा की सीमाओं पर डटे रहे। इस वजह से हरियाणा के किसान संगठनों ने सरकार का बड़े स्तर पर विरोध किया था। अब बात करें लोकसभा चुनाव से पहले, जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए नायब सैनी को कमान सौंपी गई थी, वह उद्देश्य लोकसभा चुनाव में पूरी नहीं हो सका। Haryana
अमित शाह की हरी झंडी | Haryana
2019 के लोकसभा चुनावों में हरियाणा में 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा 2024 में 5 सीटों पर सिमट गई।इन चुनाव के बाद केंद्र में नई सरकार बनने के बाद भाजपा नेता एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा के भाजपा नेताओं की 21 जून को चंडीगढ़ में एक बैठक ली थी। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक तौर पर यह ऐलान किया था कि हरियाणा में आने वाला विधानसभा चुनाव नायब सैनी के नेतृत्व ने लड़ा जाएगा।
सीएम सैनी हर एंगल से कर रहे मंथन
अब हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहके सीएम नायब सिंह ने मंथन करना शुरू कर दिया है कि आख़िर लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी सीटों पर हार मिलने का कारण क्या है? इन कारणों की समीक्षा व विधायकों से मिली फीडबैक के आधार पर अब सीएम सनी न सिर्फ नए फैसले ले रहे हैं बल्कि पूर्व सीएम मनोहर लाल के फैसलों को भी बदल रहे हैं। कुछ फैसलें तो ऐसे हैं, जिन पर बड़े स्तर पर रार हो चुकी है। जिनमें मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंचों के अधिकार सीमित करना व स्टिल्ट प्लस चार मंजिल निर्माण पर रोक लगाना शामिल है।
सरपंचों की बढ़ाई शक्तियां, 21 लाख तक कोई ई-टेंडर नहीं | Haryana
सरपंचों की जिन शक्तियों को मनोहर लाल ने कम कर दिया है,अब उन्हें सीएम नायब सैनी ने पहले से ज्यादा शक्ति दे दी है। साथ ही जिस ई-टेंडर प्रणाली का सरपंच विरोध करते हैं,अब इस फैसले को भी पलट दिया गया है। अब सीएम सैनी के फैसले के बाद सरपंच अपने गांव में 21 लाख तक का विकास कार्य खुद करवा सकते हैं। इससे सरपंचों को फ्री-हैण्ड मिल गया है।
लोकसभा चुनाव में अधिकतर सरपंचों ने किया था विरोध
ऐसा इसलिए किया गया है,क्योंकि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के अधिकतर सरपंचों ने भाजपा का विरोध किया। जिसकी वजह से भाजपा की चुनावी परफॉर्मेंस ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर दिखाई दी। इस गलती को किसी भी सूरत में सीएम नायब सैनी दोबारा दोहराने नहीं चाहते। Haryana
अब मनोहर लाल का प्रदेश की राजनीति में सीधा हस्तक्षेप नहीं
इसी का नाम राजनीति है। चुनाव नजदीक आते ही हमेशा सत्तासीन सरकार इस बात का मंथन जरूर करती है कि उन्हें किस फैसले के कारण जनता का विरोध झेलना पड़ सकता है,ताकि एक बार फिर प्रदेश में सरकार बना सकें। यही वजह है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पूर्व सीएम रहे मनोहर लाल खट्टर के फैसले बदलने से भी नहीं चूक रहे। दूसरी तरफ मनोहर लाल भी अब करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनकर एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री है। अब मनोहर लाल का सीधे तौर पर हरियाणा की राजनीति में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं है।                                                                                                                                                                    डॉ. संदीप सिंहमार।
यह भी पढ़ें:– बारिश में भरभरा कर गिरा मकान
पूर्व सीएम एवं करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार
कहा: विधानसभा चुनाव तक पसीना ना सूखने पाए | Karnal News
घरौंडा (सच कहूँ न्यूज)। Gharaunda News: पूर्व सीएम एवं करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने विश्राम गृह के पास स्थित एक निजी वेंकटहाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही चुनाव को जीता जा सकता है। भाजपा के पास कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ताओं की बडी टीम हैं। भाजपा एक समुन्द्र है,जो भी इसमे शामिल होता है, इसकी विचारधारा में ढ़ल जाता है। उन्होने चुनाव के अनुभव को कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किया और कार्यकर्ताओं को लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। Karnal News
उन्होने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ दलों में भ्रष्टाचार की परम्परा है। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा ये है कि एक व्यक्ति का हाथ दूसरे की जेब में और दूसरे का तीसरे की जेब में रहता है। उन्होने चुनाव प्रबन्धन पर प्रयोग करने की बात भी कही और बताया कि किस प्रकार कम से कम खर्च में चुनाव जीता जा सकता है। उन्होने सांसद संजय भाटिया की तारीफ की और कहा कि इस तरह के त्याग की परम्परा बीजेपी में ही है। इससे पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में जिम्मेवारी लगाई थी, इसलिए वो चुनाव प्रचार में शामिल नहीं रह सके लेकिन करनाल लोकसभा क्षेत्र में समर्थ टीम ने अपनी जिम्मेवारी अच्छे से निभाई। Karnal News
इस अवसर पर करनाल लोकसभा संयोजक व विधायक हरविन्द्र कल्याण ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि मनोहर लाल ने बिना भेदभाव साढ़े नौ साल प्रदेश की सेवा की है। नई जिम्मेवारी मिलने के बाद पूरे देश में मनोहर लाल अपनी सेवाएं देंगे। उन्होने मनोहर लाल को भावी सांसद करार देते हुए कहा कि बड़ी जिम्मेवार मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं या अपने क्षेत्र के लोगों से मिलना सम्भव नहीं हो पाता। एसे में कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मवारी निभाते हुए इस कमी की पूर्ति करनी चाहिए और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को हल करवाने की कौशिश करनी चाहिए। इस मौके पर निर्मला बैरागी, रमेश कश्यप, जिले राम शर्मा, सहित क्षेत्र के बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थ्ति रहे। Karnal News
यह भी पढ़ें:– लापता बच्चे का शव पड़ोस के घर में मिला, भाई-बहन हिरासत में
विरोध करने वाले सिरफिरे: मनोहर लाल
जींद (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग सिरफिरे होते हैं, जो अपनी दबंगई चलाते हैं। पहले दबंगई चल जाती थी, अब नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि देखने में आया कि विरोध करने वाले दस व्यक्ति होते हैं। वहां पर सैकड़ों हमारे साथ पार्टी में जुड़ने वाले हैं। यह बात उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के हो रहे विरोध के सवाल के जवाब में कही। वे सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के जींद तथा सफीदों कार्यालय में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जींद जिले की तीन विधानसभा सीटों के भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दस साल की सफलता और जो देश को दिशा दी गई है, उसके आधार पर तथा भाजपा केसंकल्प पत्र के आधार पर आगे बढ़ेंगे। Jind News
भ्रष्टाचार की हर तकनीक को फेल किया
पूर्व सीएम मनोहर लाल कैबिनेट के फर्जी लेटर के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार करने वालों की हर तकनीक को फेल किया गया है। मुलजिम को भी पकड़ा गया है। कोई जमाना था जब ऐसा चल जाता था, अब ऐसा नहीं चलता है। कोई भ्रष्टाचार करने वाला आता है तो उसको पकड़ते हैं। साइबर क्राइम करने वाले बहुत से लोगों को पकड़ा गया है। चुनाव मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि वे आज तो सिर्फ कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। दस वर्ष में पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिशा देश को दी है। इस दिशा को लेकर और आगे बढ़ेंगे। भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। सरकार द्वारा विकास की अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। Jind News
कांग्रेस प्रत्याशी जब तक मैदान में आएंगे…
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सफीदों में पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव मैदान में भाजपा के उम्मीदवार अकेले ही दंड बैठक मार रहे हैं। क्योंकि उनके सामने कोई उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं आया है। कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों का हालत यह होने वाली है कि जब वे भंडारे के टैंट में पहुंचेंगे तो उन्हें अंदर पूरी नहीं मिलेगी। जब वे टैंट से बाहर आएंगे तो उन्हें चप्पल भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश मे सभी दस सीटें जितेगी। Jind News
Farmers News: खेतों में धूं-धूं कर जले किसानों के अरमान!