Agricultural Acts - Sach Kahoon Hindi

कृषि अधिनियमों के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर में लगाई आग
नयी दिल्ली। कृषि से संबंधित अधिनियमों के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की सुबह यहां इंडिया गेट के पास एक ट्रैक्टर को आग लगा दी। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार करीब 15 से 20 लोग इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। आग पर हालांकि काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी मौके से हटा दिया गया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने पुराने ट्रैक्टर को एक वाहन में लादकर यहां लाये और इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को नीचे उतारकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जय जवान जय किसान के नारे लगाने के अलावा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में भी नारेबाजी की। गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में किसानों और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि सुधारों से संबंधित अधिनियमों को रविवार को मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही कृषि सुधारों से संबंधित अधिनियम – ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम 2020’ तथा ‘कृषक (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा करार अधिनियम 2020’ देश में लागू हो गये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।