Anusheh Ansari - Sach Kahoon Hindi

दो करोड़ डॉलर देकर सैर करने वाली ‘अंसारी’
ईरानी अंतरिक्ष यात्री अनुशेह अंसारी दुनिया की पहली महिला स्पेस टूरिस्ट थीं। तब वह 40 साल की थीं। दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक अनुशेह अंसारी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा के बाद सन् 2006 में आज ही के दिन (29 सितंबर) को सकुशल पृथ्वी पर लौटी थी। वे दस दिन अंतरिक्ष में गुजारने के बाद अनुशेह सूयोज कैप्सूल में अमरीकी अंतरिक्ष यात्री जेफ विलियम्स और रूसी अंतरिक्ष विज्ञानी पवेल विनोग्रेदोव के साथ कजाकस्तान के एक मैदान में उतरीं थी। अंतरिक्ष यात्रियों का दल जब पृथ्वी पर उतर रहा था तो एक दर्जन हेलीकॉप्टर उनकी सहायता के लिए आसपास उड़ान भर रहे थे। इन एहितयाती उपायों के बीच दल के सभी सदस्य सुरक्षित पृथ्वी पर उतरे थे।

धरती पर कदम रखते ही अधिकारियों ने लाल गुलाब और उनके पति ने अनुशेह का स्वागत किया। तीनों ही अंतरिक्ष यात्रियों को आरामकुर्सी में हेलीकॉप्टर में ले जाया गया था, वहां से सभी मास्को के बाहर बने एक प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुए थे। रूसी अंतरिक्ष यान से उतरने के बाद 40 वर्षीय अमरीकी व्यवसायी अनुशेह काफी रोमांचित नजर आ रही थीं। उनका कहना था कि ये लोग मुझे सकुशल घर वापस ले आए। जबकि उनके सहयात्री विनोग्रेदोव ने कहा, अनुशेह ने बहुत बढ़िया काम किया, वह हमारी टीम का हिस्सा थीं। दूसरे सहयात्री विलियम्स ने कहा, यह जीवन की यादगार यात्रा थी। ईरान में पैदा हुईं अनुशेह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की सैर करने वाली दुनिया की चौथी अंतरिक्ष पर्यटक हैं। उनसे पहले डेनिस टीटो, मार्क शटलवर्थ और ग्रेग ओलेसेन ऐसा कर चुके हैं। अनुशेह को इस रोमांचक यात्रा के लिए दो करोड़ डॉलर की रकम अदा करनी पड़ी और उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे जल्द ही ऐसा फिर कर सकेंगी। अनुशेह ने कहा कि ये दस दिन उसके लिए काफी रोमांचक रहे। अनुशेह की मुराद तब पूरी हुई जब एक जापानी उद्योगपति देसुके इनोमोतो ने मेडिकल कारणों से अंतरिक्ष पर्यटन का इरादा छोड़ दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।