Reliance Retail - Sach Kahoon Hindi

भारतीय कानूनों के मुताबिक रिलायंस रिटेल और फ्यूचर सौदा जल्द पूरा होगा
नयी दिल्ली। फ्यूचर समूह और रिलायंस रिटेल के बीच सौदे पर अपना रूख साफ करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा है यह सौदा भारतीय नियमों का पूरी तरह पालन कर पहले से पूरी कानूनी सलाह के अनुसार किया गया है। रविवार को सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत ने फ्यूचर समूह को अपना खुदरा कारोबार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेचने पर अंतरिम रोक लगा दी थी। रिलायंस ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि सौदा भारतीय कानूनों का पूरा अनुपालन कर किया गया है। साथ ही हम अपने अधिकारों को ध्यान में रखते हुए बिना देरी किए हुए फ्यूचर ग्रुप के साथ जल्द से जल्द सौदा पूरा करना चाहते हैं।

फ्यूचर ग्रुप ने मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल के साथ 24,713 करोड़ रुपये में फ्यूचर ग्रुप के विभिन्न व्यवसायों को बेचने का सौदा किया है। गौरतलब है कि कर्ज में डूबे किशोर बियानी समूह ने अपने खुदरा स्टोर, थोक और लाजिस्टिक्स कारोबार को हाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचने का करार किया था। इसके विरुद्ध अमेजन ने मध्यस्थता अदालत का दरवाजा खटखटाया था। तीन सदस्यों वाली एक मध्यस्थता अदालत 90 दिन में इस मामले में अंतिम निर्णय ले सकती है। अंतिम निर्णय सुनाने वाली समिति में फ्यूचर और अमेजन के द्वारा नामित एक-एक सदस्य एक अलावा एक तटस्थ सदस्य होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रिलायंस रिटेल में निवेशकों की कतार, जीआईसी 5,512.5 करोड़ और टीपीजी करेगी 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश
नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल में निवेशकों का तांता लगा हुआ है और दो कंपनियों जीआईसी ने 5,512.5 करोड़ और टीपीजी ने 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। गत चार दिनों में ही कंपनी में पांच बड़े निवेशक रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में निवेश कर चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी आरआरवीएल में शुक्रवार देर रात जीआईसी ने 1.22 प्रतिशत इक्विटी के लिए 5,512.5 करोड़ रुपये जबकि शनिवार को टीजीपी ने 0.41 प्रतिशत इक्विटी के लिए 1,837.5 करोड़ रुपये निवेश की घोषणा की। दोनों सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रूपये आंका गया। रिलायंस रिटेल में निवेश का सिलसिला नौ सितंबर को सिल्वर लेक से शुरू हुआ , उसके बाद केकेआर, जनरल अंटलांटिक और मुबाडला जैसे वैश्विक निवेशक कोष निवेश कर चुके हैं।

बुधवार को सिल्वर लेक ने रिलायंस रिटेल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। जीआईसी और टीजीपी के निवेश को मिला कर अब तक 25 दिनों में सात निवेशों के जरिए रिलायंस रिटेल में 7.28 प्रतिशत इक्विटी के लिए 32.19 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आ चुका है। वर्ष की शुरुआत में टीपीजी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 4,546.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यह टीजीपी का रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है। रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देश भर मे फैले 12 हजार से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ खरीददार आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिटेल कारोबार है। रिलायंस रिटेल के पास देश के सबसे लाभदायक रिटेल बिजनेस तमगा भी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रिलायंस रिटेल को मिला तीसरा निवेशक, जनरल अटलांटिक करेगा 3,675 करोड़ रुपये निवेश
नई दिल्ली। वैश्विक निवेश फर्म जनरल अटलांटिक 0.84 प्रतिशत इक्विटी के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। सिल्वर लेक और केकेआर के बाद यह रिलायंस रिटेल में तीसरा बड़ा निवेश है। बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड( आरआईएल) और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने इस निवेश की घोषणा की।

सौदे में रिलायंस रिटेल की प्री-मनी इक्विटी को 4.285 लाख करोड़ रुपये आंका गया। इस वर्ष की शुरूआत में जनरल अटलांटिक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 6,598.38 करोड़ का निवेश किया था। यह जनरल अटलांटिक का रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है। रिलायंस रिटेल लिमिटेड के देश भर में फैले 12 हजार से ज्यादा स्टोर्स में सालाना करीब 64 करोड़ खरीददार आते हैं। यह भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला खुदरा कारोबार है।

कंपनी का लक्ष्य दो करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है

रिलायंस रिटेल के पास देश के सबसे लाभदायक रिटेल बिजनेस तमगा भी है। कंपनी खुदरा वैश्विक और घरेलू कंपनियों, छोटे उद्योगों, खुदरा व्यापारियों और किसानों का एक ऐसा तंत्र विकसित करना चाहती है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती मूल्य पर सेवा प्रदान की जा सके और लाखों रोजगार पैदा किए जा सकें। रिलायंस रिटेल ने अपनी नई वाणिज्य रणनीति के तहत छोटे और असंगठित व्यापारियों का डिजिटलीकरण शुरू किया है। कंपनी का लक्ष्य दो करोड़ व्यापारियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है। यह नेटवर्क व्यापारियों को बेहतर टेक्नॉलोजी के साथ ग्राहकों को बेहतर मूल्य पर सेवाएं देने में सक्षम बनाएगा।

हम देश में रिटेल की सूरत बदलने के लिए नया कॉमर्स प्लेटफार्म विकसित

आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं प्रसन्न हूं कि जनरल अटलांटिक के साथ हमारे संबंध और मजबूत हुए हैं। हम व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने और अंतत: भारतीय रिटेल की तस्वीर बदलने के लिए काम कर रहे हैं। रिलायंस रिटेल की तरह, जनरल अटलांटिक भी प्रगति और विकास के लिए डिजिटल क्षमता में विश्वास करती है। जनरल अटलांटिक की विशेषज्ञता और भारत में निवेश के दो दशकों के उसके अनुभव का लाभ उठाने के लिए हम तत्पर हैं। क्योंकि हम देश में रिटेल की सूरत बदलने के लिए नया कॉमर्स प्लेटफार्म विकसित कर रहे हैं।

रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में जनरल अटलांटिक का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। सभी भारतीय उपभोक्ताओं और व्यापारियों के हित में हम भारतीय रिटेल ईको-सिस्टम का विकास जारी रखेंगे। रिटेल स्पेस में जनरल अटलांटिक के पास जबरदस्त विशेषज्ञता है और इससे हमें लाभ की उम्मीद है। जनरल अटलांटिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिल फोर्ड ने कहा, ‘जनरल अटलांटिक देश के रिटेल क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की मुकेश अंबानी के मिशन का समर्थन करती है। जनरल अटलांटिक टेक्नॉलोजी की ताकत में रिलायंस इंडस्ट्रीज की धारणा में भी गहरा विश्वास रखती है। हमें वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए एक बार फिर से रिलायंस टीम के साथ भागीदारी करने पर सम्मानित महसूस कर रहे है।

मुकेश अंबानी की आरआरवीएल ने हाल ही में देश के खुदरा कारोबार में तीन दशक से अधिक समय तक जमीं फ्यूचर समूह का 24713 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने 23 सितंबर को 1.28 प्रतिशत इक्विटी के लिये 5,550 करोड़ रुपए निवेश करने का ऐलान किया है । इससे पहले नौ सितंबर को सिल्वर लेक ने आरआरवीएल में 1.75 प्रतिशत इक्विटी के लिये साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। तीनों निवेशकों से रिलायंस रिटेल में 3.87 प्रतिशत इक्विटी के लिये 16 हजार 725 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।