Shyam Singh Rana - Sach Kahoon Hindi

कृषि मंत्री श्याम राणा के निजी कोटे से 12 दुकानदारों को 2 लाख की सहायता, एडवोकेट मुकेश गर्ग ने किए चेक वितरित
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: कस्बा प्रताप नगर में दिवाली से एक दिन पहले खोखो में लगी आग से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की लिए हरियाणा विद्युत विनियामक बोर्ड के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग के सहयोग से कृषि मंत्री श्याम राणा के निजी कोटे से सभी 12 दुकानदारों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। इसके लिए एडवोकेट मुकेश गर्ग ने सभी 12 दुकानदारों को चेक वितरित किए। इसके लिए सभी पीड़ित दुकानदारों ने एडवोकेट मुकेश गर्ग का आभार व्यक्त किया। Pratap Nagar News

एडवोकेट मुकेश गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से आग्रह के बाद उन्होंने अपने निजी कोटे से नुकसान के अनुसार सभी दुकानदारों को 2 लाख रुपए की राशि के चेक भेजे जो दुकानदारों को वितरित किए गए है। उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित दुकानदारों ने हरियाणा सरकार के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भी नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन किया हुआ है। इसके लिए भी सरकार से जल्द से जल्द दुकानदारों की आर्थिक मदद करवाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ अनिल वालिया, पूर्व सरपंच कलेसर रविन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच प्रताप नगर प्रवीण अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य विजय सिंगला,यश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Mallikarjun Kharge: हेराल्ड मामले साजिश के तहत नयी प्राथमिकी दायर: खरगे

नई बागवानी नीति के तहत मूल्य संवर्धन, भण्डारण, प्रोद्यौगिकी, मार्केटिंग, प्राकृतिक व जैविक बागवानी को एफपीओ के माध्यम से दिया जाएगा प्रोत्साहन: कृषि मंत्री
11वां मेगा सब्जी एक्सपो का कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया उद्घाटन, कहा पहली बार मेगा सब्जी एक्सपो में मधुमक्खी पालन व आलू की फसल को किया शामिल, बंपर पुरस्कार के तहत किसानों को किया सम्मानित | Karnal News

बंपर लक्की ड्रा में रेवाडी के किसान को मिला मिनी ट्रैक्टर और अंबाला के किसान ने जीता पावर वीडर

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Gharaunda News: हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने घरौंडा के सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में 11वें मेगा सब्जी एक्सपो का उद्घाटन किया। एक्सपो में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से किसान शामिल हुए। किसानों ने इस दौरान विभिन्न सब्जियों की किस्मों के साथ-साथ आलू की किस्मों व मधुमक्खी पालन की नवीनतम जानकारी प्राप्त की। एक्सपो के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं बंपर लक्की ड्रा में रेवाड़ी के किसान सूबे सिंह ने मिनी ट्रैक्टर जीता। वही अंबाला के किसान सुरेंद्र पाल ने पावर वीडर जीता। वहीं दस किसानों को स्प्रे पंप लक्की ड्रा में दिए गए। Karnal News

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र, घरौंडा की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी। अब तक इन 12 उत्कृष्टता केंद्रों पर बागवानी खेती की मुख्य गतिविधियां शामिल की गई हैं। जो किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं। ऐसे में इन केंद्रों पर विशेषज्ञों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी जानकारी हासिल कर किसान संरक्षित खेती, मधुमक्खी पालन, फलों की खेती सहित ग्राफ्टेड पौधे तैयार करने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए भावी योजनाएं एवं कार्यक्रम तैयार किए गए हैं जिसके तहत वर्तमान में जो कृषक उत्पादक संगठन अर्थात् एफपीओ एक कम्पनी के रूप में पंजीकृत है, उन्हें तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है परंतु जो कृषक उत्पादक संगठन एक सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत हैं, वे इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इस अंतर को समाप्त करने के लिए हम शीघ्र ही एक नई बागवानी नीति लाएंगे, जिसके तहत मूल्य संर्वधन, भण्डारण, प्रोद्यौगिकी, मार्केटिंग, प्राकृतिक व जैविक बागवानी को दोनों प्रकार के एफपीओ के माध्यम से प्रोत्साहन दिया जायेगा। Karnal News

उन्होंने कहा कि बागवानी में क्षेत्रीय विशिष्ट अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए चांदसौली, अंबाला में बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए बागवानी अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन हो चुका है। वर्ष 2025-26 में दक्षिण हरियाणा के पलवल जिले में एक ऐसा ही अनुसंधान केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागवानी मिशन प्रदेश के 19 जिलों में चल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में शेष तीन जिलों फरीदाबाद, रेवाड़ी और कैथल में भी इसे लागू करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में अभी कुछ फसलों के लिए ही इंटरक्रॉपिंग की सुविधा दी जाती है।

यह सुविधा अगले वित्त वर्ष से सारी फसलों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। गुरूग्राम में फूलों की खरीद और बिक्री के लिए एक अत्याधुनिक एवं वातानुकूलित फूलमंडी की स्थापना की जाएगी। प्रदेश में हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हिसार एयरपोर्ट में एयर कार्गो के लिए एक गोदाम बनाया जाएगा, जिसके लिए इसे 5 एकड़ भूमि तथा विमानों की पार्किंग, मरम्मत व रखरखाव के लिए 4 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसार में अमरूद के लिए अत्याधुनिक प्रसंस्करण व पैकेजिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही सिरसा में किन्नू उत्पादक किसानों के लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन व हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंध संयुक्त रूप से एक जूस प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेंगे।

वर्टिकल और संरक्षित खेती को बढ़ावा देना प्राथमिकता: कृषि मंत्री

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को सम्बोधित करतेे हुए कहा कि इसके अतिरिक्त कम लागत वाली वर्टिकल खेती के अंतर्गत बैम्बू स्टेकिंग तकनीक को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया गया है। जिसके अंतर्गत पिछले दस वर्षो में 17,938 एकड़ क्षेत्र में इस तकनीक पर सब्जी उत्पादन हेतु 50 से 85 प्रतिशत अनुदान सहायता उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षो में संरक्षित खेती के अंतर्गत पोली/ग्रीन हाउस करीब 3575 एकड़, मलचिंग करीब 16459 एकड़, टनल्स करीब 8409 एकड़ लगवाई जा चुकी है।

‘भावान्तर भरपाई योजना‘ में 21 फल व सब्जियां शामिल | Karnal News

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि ‘भावान्तर भरपाई योजना‘ के तहत 21 फलों और सब्जियों को शामिल किया गया है। इस योजना की शुरुआत जनवरी 2018 से लेकर वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 24,385 किसानों को 110.23 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन सीधे किसानों के बैंक खाते में दिया जा चुका है। यह योजना पूरे भारत वर्ष में अपने आप में एक अनूठी योजना है।

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि फसलों को मौसम की अनिश्चितताओं (प्रतिकूल मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं) से बचाने के लिए 1 जनवरी, 2021 से ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’ शुरू की गई है। इस योजना में 46 बागवानी फसलें शामिल हैं। फलों और सब्जियों के लिए 750 रुपये से 1,000 रुपये तक प्रति एकड़ बहुत कम प्रीमियम के साथ बीमा किया जाता है तथा सब्जियों व मसाला फसलों में 30 हजार रुपये तथा फलों में 40 हजार रुपये तक मुआवजा देने का प्रावधान है। योजना के तहत अब तक कुल 138 किसानों को 122.65 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए हैं।

विशेषज्ञों ने किसानों को दी जानकारी

एक्सपो में प्रदेश भर से पहुंचे किसानों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से आरम्भ किया गया। पंजीकरण के मुताबिक प्रथम दिन लगभग 3640 किसान एक्सपो में शामिल हुए। तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों के माध्यम से किसानों को सब्जी की फसलों, मधुमक्खी पालन व आलू बीज उत्पादन पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान कराई गई।

एक्सपो में ये रहे बम्पर पुरस्कार विजेता

21 मार्च को आयोजित 11वां मेगा सब्जी एक्सपो में बलदेव राज, रमेश, राजेंद्र, देवेन्द्र, धर्मराज, नरेन्द्र, सदाराम, संदीप कुमार, मदन लाल और जय प्रकाश कुल 10 किसानों ने स्प्रे पंप लकी ड्रॉ में जीता। जिला अंबाला के किसान सुरेंद्र पाल पावर बिडर विजेता रहे तथा जिला रेवाड़ी के किसान सूबे सिंह मिनी ट्रैक्टर के विजेता रहे। इस मौके पर एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, बागवानी के एडिशनल डायरेक्टर धर्मसिंह यादव, जॉइंट डायरेक्टर सुधीर यादव व मनोज कुंडू, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. बिल्लू यादव सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सब्जी एक्सपो मेले का उद्देश्य प्रदेश भर में बागवानी फसलों को बढ़ावा देना : प्रो0 डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा | Karnal News

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप बागवानी यूनिवर्सिटी करनाल के वाइस चांसलर प्रो डॉ. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गत दिवस प्रस्तुत बजट 2025-26 में बागवानी क्षेत्र के लिए लगभग 14 घोषणाएं की गई हैं। इसके साथ ही नई बागवानी नीति की भी घोषणा की गई है।

अम्बाला, यमुनानगर व हिसार में क्रमश: लीची, स्ट्रॉबेरी और खजूर के लिए 3 नए उत्कृष्टता केन्द्र होंगे स्थापित : डॉ. अर्जुन सिंह सैनी

कार्यक्रम में बोलते हुए उद्यान विभाग हरियाणा के विभागाध्यक्ष डॉ. अर्जुन सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार के प्रयास से प्रदेश में आज बागवानी के 11 उत्कृष्टता केंद्र कार्य कर रहे हैं और 3 अन्य केंद्र निर्माणाधीन हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में अम्बाला, यमुनानगर व हिसार में क्रमश: लीची, स्ट्रॉबेरी और खजूर के लिए 3 नए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जायेंगे।

पार्किंग को लेकर रही दिक्कत

मेगा एक्सपो में पार्किंग को लेकर दिनभर समस्या बनी रही। सर्विस रोड पर ही दोनों तरफ वाहन खड़े कर दिए जाने से जाम की स्थिति बनी रही। पार्किंग की समस्या होने की वजह से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में किसानों का कहना है कि साथ लगते स्कूल के ग्राउंड को पार्किंग में तबदील किया जा सकता था, ताकि बड़े वाहन वहां पर खड़े हो सके और किसी को कोई दिक्कत भी न हो।

यह भी पढ़ें:– एयरपोर्ट की तर्ज पर अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन होगा विकसित: अनिल विज

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
पराली प्रबंधन के लिए उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों पर भी सब्सिडी देने का विचार कर रही सरकार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

कैथल (सच कहूं/ कुलदीप नैन)। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा (Shyam Singh Rana) ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए हरियाणा ने अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और इसका धरातल पर भी असर देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पराली के प्रबंधन को लेकर एक लाख 882 मशीनें सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई गई है और आगे भी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा पराली प्रबंधन के लिए उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों पर भी सब्सिडी देने पर सरकार विचार कर रहीं है। क्योंकि सुपर सीडर के लिए बड़ा ट्रैक्टर लेना पड़ता है। Kaithal News

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को गांव फरल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा का किसान जागरूक हो गया है, क्योंकि हर साल फसल अवशेष जलाने के मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। पराली जलाने के बजाय अपने खेतों में ही खाद के रूप में प्रयोग करनी चाहिए। इससे न केवल खाद की बचत होगी, बल्कि किसानों की आय भी बढ़तो है। हरियाणा के काफी किसानो ने फसल अवशेष को जमीन में मिला कर इसका उचित प्रबंधन किया है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Health News: कैंसर का काल तो लिवर का मित्र है ये पौधा! जड़ और पत्तियां भी सेहत को बनाएगी मजबूत

कृषि बिलों से नाखुश पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने छोड़ी भाजपा
पार्टी पर किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग की अनदेखी का लगाया आरोप

सच कहूँ/लाजपतराय रादौर। कृषि विधेयकों को लेकर न सिर्फ विपक्षी पार्टियां भाजपा से नाराज हैं, बल्कि अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दिलों से भी गुस्से के भाव बाहर आने लग गए हैं। बुधवार को हरियाणा भाजपा को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा, यमुनानगर के रादौर से विधायक रह चुके श्याम सिंह राणा ने पार्टी का दामन छोड़ दिया। एक प्रैस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने पार्टी के सभी पदों को छोड़ने का ऐलान करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को अपना त्यागपत्र भेजा। वहीं धनखड़ ने राणा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा द्वारा देश व प्रदेश के किसानों की अनदेखी कर उन पर कृषि संबंधी 3 अध्यादेश थोपकर उन्हें बर्बाद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वह किसान के बेटे पहले हैं और पार्टी के कार्यकर्ता बाद में हैं। वह पूरी तरह से किसानों के साथ है और उनकी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा-पंजाब का किसान अपने हकों के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार किसानों की कोई सुध नहीें ले रहीं है। जिससे पता चलता है कि पार्टी किसान, मजदूर व व्यापारी के हितों के विपरित जाकर काम कर रही है। उन्होंने 13 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। 7 जून 2007 को वह कुरूक्षेत्र में पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने रादौर विधानसभा क्षेत्र को अपनी कर्मभुमि बनाया और क्षेत्र के हर गांव में भाजपा के साथ लोगों को जोड़ा। आज क्षेत्र के हर गांव में भाजपा के कार्यकर्ता है। 2009 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा की टिकट पर रादौर से चुनाव लड़े थे और उन्होंने 13750 मत हासिल किये थे। 2014 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने इनेलो के राजकुमार बुबका को हराकर 67800 मत प्राप्त किये थे। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अपने समर्थकों की बैठक बुुलाकर उस दल में शामिल होंगे, जो दल किसानहित की बात करेगा। इस अवसर पर ऋषिपाल दोहली, कुलभूषण राणा, विशाल काजीबांस, गोल्डी शर्मा, दिलबाग भगवांगढ़, रूपेंद्र मल्हि, बचित्र सिंह, मुनीर खान, तिलक राज, शेर सिंह धौडंग आदि मौजूद थे।

चुनाव लड़ने की अनुमति न मिलने से नाराज थे समर्थक

हालांकि राणा ने अपने इस्तीफे में किसानहित को वजह बताया है, लेकिन इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि वह और उनके समर्थक उन्हें 2019 में विधानसभा चुनाव में उतारने की कर्णदेव कंबोज को मौका दिए जाने से नाराज थे। कर्णदेव ने भी हार का ठीकरा राणा के सिर फोड़ा। राणा पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने समर्थकों को फोन करके कर्णदेव का समर्थन करने से रोका था। दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो अब पिछले कुछ समय से बीजेपी की ओर से किसी भी कार्यक्रम की सूचना राणा को नहीं दी जा रही थी। न ही किसी कार्यक्रम में आने का निमंत्रण उन्हें दिया जा रहा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।