Title - Sach Kahoon Hindi

खिताब हासिल करने उतरेगी छेत्री एंड कंपनी
मुंबई (एजेंसी)। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय फुटबाल टीम अपने लाजवाब प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए रविवार को केन्या के खिलाफ जीत के साथ हीरो इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब हासिल करने उतरेगी। केन्या ने अंधेरी स्पोटर्््स काम्प्लेक्स में चीनी ताइपे को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पहला हॉफ गोल रहित रहने के बाद केन्या ने चारों गोल दूसरे हॉफ में दागे। भारत को हालांकि न्यूजीलैंड के हाथों मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसने पहले ही फाइनल के लिए जगह पक्की कर ली थी। ग्रुप मैचों में भारत, केन्या और न्यूजीलैंड के एक बराबर 6-6 अंक रहे लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत और केन्या फाइनल में पहुंच गए जो अब खिताब के लिए एक-दूसरे के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे।

भारतीय टीम का इंटरकांटिनेंटल कप में काफी रोमांचक सफर रहा है जहां उसके कप्तान छेत्री एक अपील के बाद मेजबान टीम को अपार समर्थन मिल रहा है और उसके मैचों में स्टेडियम खचाखच भरा रहा है, खिताबी मुकाबले में भी राष्ट्रीय टीम घरेलू परिस्थितियों के साथ घरेलू समर्थन का फायदा उठाते हुए केन्या के खिलाफ जीत का प्रयास करेगी। भारत और केन्या आखिरी बार ग्रुप चरण में एक-दूसरे से भिड़ी थीं। इस मैच के पहले हॉफ के गोल रहित रहने के बाद भारतीय टीम ने 3-0 से यह मैच जीता था। छेत्री का यह 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था जिसमें उन्होंने दो गोल किए थे जबकि जेजे लालपेखलुआ ने भी टीम के लिए गोल किया था।

रियाल मैड्रिड बना यूरोपियन सुपर कप ‘चैम्पियन’
इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता

फिलीप एरिना (एजेंसी)। गत चैंपियन स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-1 से हराकर चौथी बार यूरोपिन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही रियाल मैड्रिड की टीम 1990 में एसी मिलान के बाद पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने खिताब बरकरार रखा है। रियाल मैड्रिड ने मुकाबले में उतरते ही अपना आक्रामण शुरु कर दिया और ब्राजील के 25 वर्षीय मिडफील्डर केसमिरो ने 24वें मिनट में ही बेहतरीन गोल कर मैड्रिड को मुकाबले में 1-0 से आगे कर दिया।

पहले हाफ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद मैड्रिड के खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा कायम रखा और 52वें मिनट में स्पेन के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर इस्को ने आठ यार्ड से शानदार किक लगाकर बॉल को गोल पोस्ट में डालकर गत चैंपियन मैड्रिड को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया। इस्को का इस वर्ष यह 10वां गोल है। मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने वापसी करते हुए अपने नए स्टाइकर रोमेलु लुकाकु के 62वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत स्कोर 1-2 कर दिया। मुकाबले में इसके बाद और कोई गोल नहीं हो सका तथा रियाल मैड्रिड ने 2-1 से जीत दर्ज कर यूरोपिन सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। कोच जेनेदिन जिदान के अंडर में रियॉल मैड्रिड का यह पांचवां अंतरराष्ट्रीय खिताब है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

विश्व तैराकी में रुस की तिहरी स्वर्णिम कामयाबी
अमेरिकी महिलाओं ने स्पेन को हराकर वाटर पोलो का विश्व खिताब बरकरार रखा

बुडापेस्ट (एजेंसी)। रुस ने विश्व तैराकी चैंपियनशिप में 200 मीटर की स्पर्धाओं में एंटन चुप्कोव और यूलिया एफिमोवा के ब्रेस्ट स्ट्रोक डबल और एवगेनी रिलोव के बैक स्ट्रोक के स्वर्ण की बदौलत तिहरी स्वर्णिम कामयाबी हासिल कर ली। चुप्कोव ने पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में दो मिनट 06.96 सेकेंड का समय लेकर अपने जापानी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। यासुहिरो कोसेकी और विश्व रिकॉर्डधारी इपैई वातानबे ने 150 मीटर तक बढ़त आपस में बांटे रखी। लेकिन चुप्कोव ने अंतिम 50 मीटर में गजब की तेजी दिखाकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

कोसेकी को रजत और वातानबे को कांस्य पदक मिला। रिलोव ने ओलंपिक चैंपियन अमेरिका के रेयान मरफी को पुरुषों की 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में हराकर स्वर्ण पदक जीता। रिलोव ने पहले 50 मीटर में ही बढ़त बनाई और उसे अंत तक कायम रखा। उन्होंने एक मिनट 53.61 सेकेंड का समय लिया। मरफी को रजत से संतोष करना पड़ा जबकि उनके हमवतन जैकब पेबले को कांस्य पदक मिला। एफिमोवा ने महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर रुस के एलेक्सांद्र पोपोव के पांच व्यक्तिगत विश्व खिताब की बराबरी कर ली।

अमेरिका की बेथानी गेलैट को रजत और चीन की शी जिंगलिन को कांस्य पदक मिला। एफिमोवा को एक समय डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन यहां उन्होंने शानदार वापसी की। ब्रिटेन ने 4 गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले विश्व खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। अमेरिका को रजत और आस्ट्रेलिया को कांस्य पदक मिला।

200 मी की स्पर्धाओं में चुप्कोव और एफिमोवा के ब्रेस्ट स्ट्रोक डबल और रिलोव का बैक स्ट्रोक में स्वर्ण अपने नाम किया

चीन पहले, अमेरिका दूसरे, रुस तीसरे और ब्रिटेन पदका तालिका में चौथे स्थान पर

अमेरिका ने टूर्नामेंट के आठ संस्करणों में पांचवीं बार ये खिताब जीता

अमेरिकी महिलाओं ने स्पेन को 13-6 से पराजित कर वाटर पोलो का अपना विश्व खिताब बरकरार रखा। अमेरिका ने टूर्नामेंट के आठ संस्करणों में पांचवीं बार यह खिताब जीता। महिलाओं के 100 मीटर फ्री स्टाइल का स्वर्ण पदक अमेरिका की सिमोन मैनुअल ने 52.27 सेकेंड में जीता। रुस के इन तीन स्वर्ण पदकों के साथ 11 स्वर्ण सहित 21 पदक हो गए हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका 11 स्वर्ण सहित 31 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और चीन 12 स्वर्ण सहित 29 पदकों के साथ चोटी पर है। ब्रिटेन पांच स्वर्ण सहित आठ पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिनसिनाटी ओपन टूर्नामेंट में शारापोवा को मिला वाइल्डकार्ड
सिनसिनाटी (एजेंसी)। पांच बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन रुस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को 12 से 20 अगस्त तक होने वाले सिनसिनाटी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड प्रवेश मिला है। सिनसिनाटी ओपन यूएस ओपन से पहले अंतिम और महत्वपूर्ण वार्म-अप है। शारापोवा के अलावा बेलारुसी स्टार विक्टोरिया अजारेंका को भी वाइल्डकार्ड दिया गया है। अजारेंका ने हाल ही में मातृत्व अवकाश के बाद टेनिस कोर्ट में वापसी की है। टूर्नामेंट के निदेशक आंद्रे सिल्वा ने कहा कि टूर्नामेंट को और अधिक मजबूती देने के लिए शारापोवा और अजारेंका को वाइल्डकार्ड से प्रवेश दिया गया है।

15 महीने का प्रतिबंध लगा

सिल्वा ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा पहले से ही और कई शानदार खिलाड़ी हमसे जुड़े हैं। टूर्नामेंट के दौरान हम डब्ल्यूटीए नंबर एक रैंकिंग की उम्मीद करते हैं और इस क्षमता के खिलाड़ियों को जोड़ने से टूर्नामेंट को अधिक मजबूती मिलेगी। पूर्व विश्व नंबर एक शारापोवा को प्रतिबंधित दवा मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद उन पर 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद मई में मैड्रिड ओपन तथा अप्रैल में उन्हें स्टटगार्ट ओपन और फिर इटालियन ओपन में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था और इसके लिए उन्हें वाइल्डकार्ड भी दिया गया था जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

30 वर्षीय शारापोवा ने 2011 में सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था जबकि अजारेंका 2013 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हमने अहम क्षणों में घबराकर खिताब गंवाया: मिताली
कप्तान मिताली और गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए था आखिरी विश्वकप

लंदन (एजेंसी)। इतिहास बनाने से बस चंद कदम दूर रह गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने माना है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खिलाड़ी आखिरी क्षणों में काफी घबरा गई थीं और इस दबाव का ही नतीजा है कि खिताब उनके हाथों से निकल गया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को संपन्न हुए आईसीसी महिला विश्वकप टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मैच में अच्छी गेंदबाजी और संतुलित बल्लेबाजी के बावजूद आखिरी कुछ क्षणों में उसकी गलतियों से वह मात्र नौ रन से पहली बार खिताब जीतने का मौका गंवा बैठी।

भारत ने इससे पहले मात्र एक बार वर्ष 2005 में महिला विश्वकप फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन तब उसे आस्ट्रेलिया ने हरा दिया। मिताली ने कहा कि मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हमारे लिए यह मैच आसान नहीं था लेकिन इंग्लैंड को इस जीत का श्रेय जाता है जिन्होंने आखिरी समय तक खुद को बांधे रखा। एक समय मैच में ऐसा था जब हम संतुलित स्थिति में थे लेकिन फिर हम घबरा गए और इसी से हम मैच हार गए। 35 वर्षीय मिताली ने कहा कि मुझे अपनी खिलाड़ियों पर गर्व है।

मिताली ने लार्ड्स में पहुंचे भारतीय समर्थकों और स्वदेश में दुआ कर रहे प्रशंसकों का भी किया धन्यवाद

उन्होंने किसी भी टीम को आसानी से मैच नहीं जीतने दिया। हमने टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेल दिखाया। टीम की हर युवा खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विश्वकप में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली और वनडे में दुनिया की सर्वाधिक स्कोरर कप्तान ने भविष्य के बारे में पूछने पर कहा कि वह अभी कुछ वर्ष और खेलेंगी लेकिन उन्होंने साफ किया कि वह निश्चित ही अगले विश्वकप का हिस्सा नहीं होंगी। टीम की अनुभवी खिलाड़ियों कप्तान मिताली और 34 वर्षीय गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए यह आखिरी विश्वकप था जिसमें टीम जीत से बेहद करीब आकर चूक गई। इंग्लैंड को 228 के स्कोर पर नियंत्रित करने का श्रेय मिताली ने गेंदबाज झूलन को दिया। उन्होंने कहा कि झूलन अनुभवी गेंदबाज हैं और जब भी टीम को उनकी जरुरत होती है वह उम्मीदों पर खरी उतरती हैं।

यदि हम जीतते तो उनका प्रदर्शन मैच विजेता होता। झूलन ने इंग्लैंड की पारी में 10 ओवरों में मात्र 23 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट निकाले थे। मिताली ने लार्ड्स में पहुंचे भारतीय समर्थकों और स्वदेश में उनके लिए दुआ कर रहे प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहती हूं जो महिला क्रिकेट फाइनल देखने के लिए यहां पहुंचे। हम महिला क्रिकेटरों के लिए यह बहुत बड़ा समर्थन है। मुझे यकीन है कि यह अनुभव हम सभी को भविष्य में मदद करेगा और महिला क्रिकेट के लिए भी भारत में अब लोगों का नज़रिया बदलेगा।

महिला आईपीएल शुरु करने का सही समय

आईसीसी महिला विश्वकप के फाइनल में इतिहास रचने से चूकीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि महिलाओं के लिए आईपीएल टी20 लीग शुरु करने का यह सही समय है। मिताली ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में खेलने से हमारी टीम की दो खिलाड़ियों स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के खेल में काफी सुधार हुआ है और इन्हें खुद को भी अनुभव मिला है।

कप्तान ने महिलाओं के लिए आईपीएल शुरु करने का समर्थन करते हुए कहा कि अगर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ऐसे लीगों में खेलेंगी, तो इससे उन्हें अनुभव मिलेगा और टीम का भी फायदा होगा। अगर आप मुझसे पूछें, तो यह समय महिलाओं के लिए आईपीएल शुरु करने का सबसे अच्छा समय है। मिताली ने विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बावजूद टूर्नामेंट को अपने क्रिकेट करियर का बेहद खास समय बताया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जर्मनी ने चिली को हरा पहली बार जीता खिताब
कन्फेडरेशन कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में जर्मनी के लिए एकमात्र विजयी गोल लार्स स्टिंडल ने दागा

सेंट पीटर्सबर्ग (एजेंसी)। जर्मनी ने चुनौतीपूर्ण और काफी रोमांचक मुकाबले में अंतत: दक्षिण अमेरिकी टीम चिली की गलती की बदौलत एकमात्र गोल से पहली बार कन्फेडरेशन कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। जर्मनी के लिए एकमात्र विजयी गोल लार्स स्टिंडल ने दागा। लार्स ने मैच के पहले 20वें मिनट में गोल किया जब चिली के मिडफील्डर मार्सेलो डियाज़ ने गलती से अपने ही क्षेत्र में उन्हें गेंद थमा दी। चिली ने इस मैच में भी काफी आक्रामकता दिखाई और फारवर्ड आर्टूरो विदाल ने मैच में कमाल का खेल दिखाया लेकिन बाकी खिलाड़यिों से उन्हें खास मदद नहीं मिल सकी।

पेनल्टी की अपील को खारिज किया

खिताबी मुकाबले में काफी ड्रामा भी देखने को मिला और दोनों ही टीमों ने गोल के कई मौके गंवाए, डिफेंस में भारी गलतियां हुई और दूसरे हॉफ में तो दो वीडियो रिव्यू काफी विवादास्पद भी रहे जिसने मैच को और दिलचस्प बना दिया। चिली के डिफेंडर गोंजाले जारा ने टिमो वेर्नर को कोहनी मारी और सर्बियाई रेफरी मिलोराड माजिक ने वीडियो की समीक्षा करवाई जिसके बाद उन्हें एलो कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। इसके थोड़ी देर बाद माजिक ने चिली की पेनल्टी की अपील को खारिज कर दिया और रिव्यू के बाद भी अपने निर्णय पर टिके रहे। हालांकि जर्मनी ने युवा टीम के साथ उतरने के बावजूद पहली बार कन्फेडरेशप कप का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

हालांकि कन्फेडरेशप कप के साथ एक भ्रांति भी जुड़ी है कि इसे जीतने के एक वर्ष बाद कभी भी उस टीम ने फिर विश्वकप नहीं जीता है। जर्मन कोच जोआकिम लू ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि हमारी युवा टीम ने पहली बार इस खिताब को जीतकर इतिहास में नाम दर्ज कर लिया है यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं चिली के कोच जुआन एंटोनिया पिज्जी ने कहा कि हमने अपनी योजनाओं पर काम किया, हमने कई मौके भी बनाए लेकिन फिर कुछ गलतियां और दुर्घटनाएं हो गई जो अकसर फुटबाल में होती हैं। इस बार हमारे हारने का मौका था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खिताब के लिए चेन लोंग से भिड़ेंगे श्रीकांत
सिडनी (एजेंसी)। विश्व के 11वें नंंबर के खिलाड़ी भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी अविश्वसनीय फार्म के साथ यहां शनिवार को आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जगह पक्की कर ली जहां वह लगातार दूसरे खिताब से बस एक कदम की दूरी पर हैं। रैंकिंग में जबरदस्त छलांग के साथ 11वें पायदान पर पहुंचे श्रीकांत ने चौथी रैंकिंग के खिलाड़ी चीन के शी यूकी को उलटफेर का शिकार बनाया और केवल 37 मिनट में 21-10, 21-14 से लगातार गेमों में पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया।

टूर्नामेंट में ओलंपिक पदक विजेता गत चैंपियन सायना नेहवाल और पीवी सिंधू के क्वार्टरफाइनल में हारने के बाद केवल श्रीकांत ही भारतीय उम्मीदवार बचे हैं। गत सप्ताह इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतकर यहां पहुंचे भारतीय शटलर ने अपने अपराजय क्रम को बनाए रखते हुए यूकी को एकतरफा अंदाज में हराया और उनके खिलाफ करियर में अब 2-0 का रिकार्ड बना लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी वरीय यूकी गैर वरीय श्रीकांत के सामने कोई चुनौती ही नहीं रख सके और 3-3 तथा 4-4 की बराबरी के बाद चीनी खिलाड़ी पिछड़ते चले गए जबकि भारतीय खिलाड़ी ने 16-9 की बढ़त के बाद लगातार पांच अंक लेकर 21-10 से गेम निपटा दिया।

मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा

दूसरे गेम में शुरुआत में पिछड़ने के बाद चौथे नंबर के खिलाड़ी ने 7-7 पर श्रीकांत को पकड़ा लेकिन फिर भारतीय खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक लिए और 15-8 से आगे हुए गेम 21-14 से निपटाते हुए जीत दर्ज कर ली। अपने लगातार दूसरे खिताब से एक कदम दूर श्रीकांत के सामने फाइनल में विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चीन के चेन लोंग की चुनौती होगी जिन्होंने 14वीं रैंकिग के कोरियाई खिलाड़ी ली ह्यून को एक घंटे आठ मिनट के संघर्ष में 26-24, 15-21, 21-17 से मात दी।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कोरिया के सोन वान हो तथा चौथी रैंकिंग के चीनी खिलाड़ी यूकी को हराकर फाइनल का सफर तय करने वाले गैर वरीय श्रीकांत को अब छठी रैंकिंग के लोंग की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। यदि आंकड़ों पर नज़र डालें तो भारतीय खिलाड़ी ने करियर में पांच बार चीनी खिलाड़ी का सामना किया है और एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सके हैं। श्रीकांत के खिलाफ 5-0 का एकतरफा करियर रिकार्ड रखने वाले लोंग इसी वर्ष सुदीरमन कप और फिर जर्मन ओपन में भारतीय खिलाड़ी को दो बार हरा चुके हैं जबकि वर्ष 2014 में तीन बार उन्होंने श्रीकांत को हराया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रणीत खिताब से एक कदम दूर
भारतीय खिलाड़ी ने थोंगनुआम को 21-11, 21-15 से हराया

फाइनल में इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा मुकाबला

दोनों खिलाड़ी करियर में पहली बार होंगे आमने-सामने

बैंकाक (एजेंसी)। भारत के बी साई प्रणीत ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। तीसरी वरीयता प्राप्त प्रणीत ने शनिवार को थाईलैंड के पानावित थोंगनुआम को 36 मिनट में 21-11, 21-15 से पीट दिया। प्रणीत का फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से मुकाबला होगा। दोनों खिलाड़ी करियर में पहली बार आमने-सामने होंगे। विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी की 71वीं रैंकिंग के थाई खिलाड़ी के खिलाफ करियर की यह दूसरी जीत है। प्रणीत ने दोनों गेम में ही अपना दबदबा बनाया।

हालांकि दूसरे गेम में उन्हें थोड़ी चुनौती मिली। प्रणीत ने पहले गेम में 5-2 की बढ़त बनाने के बाद इसे लगातार मजबूत किया। उन्होंने 10-5, 14-7 और 17-9 से आगे रहने के बाद पहला गेम 21-11 पर समाप्त कर दिया। दूसरे गेम में प्रणीत ने 3-6 से पिछड़ने के बाद लगातार सात अंक लेकर 10-6 की बढ़त बनाई। थाई खिलाड़ी ने फिर 10-10 से स्कोर बराबर किया और 14-12 से आगे भी हो गए। प्रणीत ने 14-15 के स्कोर पर लगातार सात अंक लेकर दूसरा गेम 21-15 से समाप्त करते हुए फाइनल में जगह बना ली।

सायना नेहवाल टूर्नामेंट से हुई बाहर

दूसरी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सायना को चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान ने 53 मिनट के कड़े संघर्ष में 21-19 ,21-18 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। विश्व रैंकिंग में 13वें नंबर की बुसानन की 11वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ चार करियर मुकाबलों में यह पहली जीत है। जनवरी में मलेशिया मास्टर्स जीतने के बाद इस साल के अपने दूसरे खिताब की तलाश में लगी सायना को थाईलैंड ओपन में भी निराशा हाथ लगी। सायना नेहवाल के पास इस मैच में जीत हासिल करने के पूरे मौके थे लेकिन वह इनका फायदा नहीं उठा पाई। बुसानन ने इस जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली जहां उनका सामना शीर्ष वरीय हमवतन खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन से होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।