Rajastahn - Sach Kahoon Hindi

Honesty : नकदी-कपड़ों से भरा बैग लौटाया
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ईमानदारी आज भी जिन्दा है इसमें कोई शक नहीं। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है हनुमानगढ़ डिपो में परिचालक पद पर कार्यरत धीरज कुमार ने। उन्होंने रोडवेज बस में भूलवश छूटे नकदी एवं कपड़ों से भरे बैग को उसके मालिक तक पहुंचा ईमानदारी की मिसाल कायम की। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ निवासी रोडवेज बस में परिचालक धीरज कुमार की ड्यूटी शुक्रवार को हनुमानगढ़ से बीकानेर मार्ग पर थी। वे रोडवेज बस नम्बर आरजे 13 पीए 6168 में बीकानेर से हनुमानगढ़ रवाना हुए। उसी बस में सुरेन्द्र कुमार नामक यात्री सफर कर रहा था। सुरेन्द्र कुमार गन्तव्य स्थान पर उतरते समय अपना काले रंग का बैग जिसमें कपड़े एवं 80 हजार रुपए की नकदी थी, बस में ही भूल गया।

बस के परिचालक धीरज कुमार को जब इस बारे में पता चला तो उसने उस बैग को हनुमानगढ़ पहुंचने पर रोडवेज प्रशासन को सूचना देने के बाद रोडवेज डिपो में जमा करवा दिया। बाद में जब यात्री सुरेन्द्र कुमार ने परिचालक धीरज कुमार से सम्पर्क किया तो परिचालक ने बैग सुरक्षित होने की बात कही। शनिवार को रोडवेज के मुख्य प्रबंधक दीपक भोभिया एवं संगणक विकास नैण की मौजूदगी में परिचालक धीरज कुमार ने उक्त बैग सुरेन्द्र कुमार को लौटा दिया। सुरेन्द्र कुमार ने इसके लिए परिचालक धीरज कुमार का आभार व्यक्त किया। वहीं रोडवेज के मुख्य प्रबंधक दीपक भोभिया ने धीरज कुमार की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारियों की बदौलत रोडवेज की साफ छवि आमजन में विश्वास पैदा करती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, linked in , YouTube  पर फॉलो करें।

पीटीईटी का परीक्षा परिणाम घोषित
बीकानेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में बीकानेर स्थित राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय चार वर्षीय बीए, बीएड, बीएससी, बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बटन दबाकर घोषित किया। भाटी ने कहा कि लगातार दूसरी बार डूंगर महाविद्यालय ने पीटीईटी परीक्षा का सफल आयोजन करके समय पर परिणाम भी घोषित किया। उन्होनें कहा कि प्रथम छह स्थान में चार स्थान पर बालिकाओं ने बाजी मारी है, यह इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान प्रदेश बालिका शिक्षा में अग्रणीय है।

पीटीईटी समन्वयक डॉ जी पी सिंह ने बताया कि प्रदेश में रघुवीर पारीक प्रथम, सुश्री प्रियंका चौधरी द्वितीय, जागृति चौधरी तृतीय, मनीषा चतुर्थ एवं प्रिया मीणा पांचवें स्थान पर रही। प्राचार्य डॉ शिशिर शर्मा ने बताया कि इस दौरान नो मास्क नो एन्ट्री कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें डूंगर कॉलेज के एनएसएस प्रभारी डॉ सत्यनारायण जाटोलिया के नेतृत्व में एनएसएस स्वयं सेवकों ने पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से मंत्री के समक्ष कोरोना को दूर भगाने का संकल्प लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।