Gowmay Diwali Campaign - Sach Kahoon Hindi

गाय के गोबर से बने दीयों से जगमग होगी दीपावली: बाघला
गौमय दीपावली अभियान: हरियाणा में एक करोड़ परिवारों तक पहुंचाई जाएगी गाय के गोबर से बनी मूर्तियां व दीये

हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष विद्या सागर बाघला ने गौशालाओं की प्रतिनिधियों से की बैठक

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। हरियाणा गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष विद्या सागर बाघला ने कहा कि इस बार दीवाली के पावन पर्व पर गाय के गोबर से बनी मुर्तियां व दीयों से घर रोशन हों, इसके लिए राष्टद्द्रीय कामधेनु आयोग ने गौमय दीपावली अभियान शुरूआत की है। इस अभियान के तहत इस दीवाली पर देश के 11 करोड़ परिवारों में कामधेनु गौमय दीये व मुर्तियां पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में हरियाणा में विभिन्न गौशालाओं में एक करोड़ परिवारों तक मुर्तियां व दीये पहुंचाए जाएंगे। उपाध्यक्ष विद्या सागर बाघला रविवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग में जिला की विभिन्न गौशालाओं के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गौसेवा संघ के जिला प्रधान एवं मिशन के जिला प्रभारी योगेश बिश्रोई, सह प्रभारी धर्मपाल तिवाड़ी सहित विभिन्न गौशालाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

सरसा की इन गौशालाओं में बनाए जाएंगे गोबर के दीपक व मुर्तियां

गौसेवा संघ के जिला प्रधान योगेश बिश्रोई ने बताया कि जिला में श्री बनवाला गौशाला अनुसंधाना केंद्र बनवाला, श्री कृष्ण गौसेवा पन्नीवाला मोटा, राम गोपाल गौशाला कालुआना, श्री दुर्गा गौशाला मम्मडखेड़ा, श्री गौशाला सादेवाला, श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला गोदिकां, श्री कृष्ण गौशाला जंडवाला बिश्रोइयां, भगवान श्री कृष्ण गौशाला चौटाला, शिव शक्ति कृष्ण मुनी गौशाला चाहरवाला, श्री नंदीशाला डबवाली, श्री गौशाला डबवाली, श्री राधा कृष्ण गौशाला फरवाई में गोबर के दीपक व मुर्तियां बनाई जाएंगी।

प्रदेश की 50 से अधिक गौशालाएं गोबर के दीये व मुर्तियां बनाने के लिए आई आगे

उपाध्यक्ष विद्या सागर बाघला ने कहा कि हरियाणा में लगभग 650 गौशालाएं हैं जिसमें से 50 से अधिक गौशालाएं गोबर के दीये व मुर्तियां बनाने के लिए स्वेच्छा से आगे आई है। इनमें सरसा जिला की 12 गौशालाएं शामिल है जहां गाय के गोबर से दीपक व मुर्तियां बनाई जाएगी। प्रदेश की शेष गौशालाएं इन दीयों व मुर्तियों की बिक्री में सहयोग करेंगी, इससे न केवल गाय के गोबर का सदुपयोग होगा बल्कि गौशालाओं की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि 9 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री गिरीराज किशोर, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन वल्लभ भाई कथीरिया दिल्ली से गौमय मुर्तियों व दीपकों को लांच करेंगे। हरियाणा में शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गाय के गोबर से बने दीयों व मुर्तियों को लांच करेंगे। हरियाणा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में प्रत्येक जिले में इसे प्रचारित किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।