Khelo India Games - Sach Kahoon Hindi

खेलो इंडिया पेंचक सिलात में प्रताप स्कूल की तान्या व साधना ने जीता स्वर्ण
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। हरियाणा राज्य खेलो इंडिया (Khelo India) पेंचक सिलात वुमैन लीग जो कि हिसार में आयोजित हुई जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा की तान्या ने 38 किग्रा व साधना ने 45 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सोनीपत जिले व प्रताप स्कूल खरखौदा का नाम रोशन किया। प्रताप विद्यालय में पहुँचने पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया निदेशक प्रताप स्कूल, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया व पेंचक सिलात कोच जगमेन्द्र पांचाल ने स्वागत किया। Kharkhoda News

सभी ने दोनों विजेता खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। पेंचक सिलात कोच जगमेन्द्र पांचाल ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर तान्या व साधना का नेशनल खेलो इंडिया पेंचक सिलात वुमैन लीग में चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इन खिलाड़ियों से पदक की पूरी-पूरी उम्मीद है। जगमेन्द्र पांचाल ने बताया कि तान्या इससे पहले 5 बार व साधना 6 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर सोनीपत जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। Kharkhoda News

विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता-पिता व प्रताप स्कूल खरखौदा में दी जाने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं को दिया। द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं के साथ-साथ एनआइएस क्वालीफाइड प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है जिनकी देख-रेख में खिलाड़ी अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– रामड़ा में छतों से बरसे ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

प्रताप स्कूल के खिलाड़ी यशिका ने जीता खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार) प्रताप स्कूल (Pratap School) की खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेमस 2023, वेट लिफ्टिंग, जो कि नोएडा, उत्तर प्रदेश में दिनांक 25 मई से 3 जून 2023 को आयोजित हुए जिसमें प्रताप स्कूल खरखौदा की यशिका ने जीता स्वर्ण पदक जीतकर प्रताप स्पोर्ट्स क्लब खरखौदा व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। प्रताप स्कूल खरखौदा में पहुँचने पर यशिका का द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल खरखौदा, प्राचार्या दया दहिया,

एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका दहिया, वेट लिफ्टिंग कोच सुमित दहिया व यशिका के पिता हरीश ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभी ने यशिका को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी तरह अच्छा प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि यशिका स्वच्छ अभियान खरखौदा की ब्रांड अम्बेसडकर भी है। यशिका इससे पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुकी है। भविष्य में भी यशिका से और भी बेहतर परिणाम की पूरी-पूरी संभावना है।

यशिका के पिता हरीश कुमार ने बताया कि प्रताप स्कूल (Pratap School) में शिक्षा एवं खेलों की उत्तम सुविधाओं को देखते हुए हमने यशिका व उसके भाई प्रियांशु दोनों का प्रवेश प्रताप स्कूल में करवाया था। यशिका ने आरंभ से ही प्रताप स्कूल खरखौदा में पढ़ाई की है। आज मेरी बेटी यशिका व मेरा बेटा प्रियांशु दोनों राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं। इसके लिए मैं प्रताप स्कूल प्रबंधन समिति का धन्यवाद करता हूँ। यशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, प्रताप स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा दी जा रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं, कुश्ल प्रशिक्षण व अपने माता-पिता को दिया।

यह भी पढ़ें:– LPG Price : 500 रुपये के गैस सिलेंडर से जुड़ी बड़ी खबर

अंतिम पदक सूची में पहले पांच स्थानों पर पंजाब की चार विवि का कब्जा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) में पंजाब की यूनिवर्सिटियों ने अंतिम पदक सूची में पहले पांच स्थानों में पंजाब की चार यूनिवर्सिटियों ने कब्जा कर राज्य का नाम रोशन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ओवरआॅल चैंपियन रही जबकि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर उपविजेता रही। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने चौथा और गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने पांचवां स्थान हासिल किया।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर (Gurmeet Singh Meet Hayer) ने रविवार को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों और यूनिवर्सिटियों को बधाई दी । उन्होंने इसका श्रेय छात्रों, उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों,यूनिवर्सिटियों और खेल विभागों के उच्च अधिकारियों को दिया। हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में पंजाब को फिर से देश का नंबर एक राज्य बनाने के प्रयासों में यह एक बड़ा कदम है, यह उनके कौशल को पहचानना और उन्हें निखारना है। मुख्यमंत्री के निर्देश अधीन प्रदेश में खेडां वतन पंजाब दीया के माध्यम से खिलाडिय़ों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीती शाम संपन्न खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की पदक सूची में प्रथम स्थान पर आई पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक के साथ कुल 69 पदक जीते। इसी तरह दूसरे नंबर पर आने वाली गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने 24 गोल्ड, 27 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 68 मेडल जीते, चौथे नंबर पर आने वाली पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने कुल 34 मैडल जीते जिनमें 12 गोल्ड, 14 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मैडल और पांचवें स्थान पर आने वाली गुरु काशी यूनिवर्सिटी दमदमा साहिब ने 9 गोल्ड, 10 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 28 मैडल जीते।

यह भी पढ़ें:– ऐसा रेलवे ज्ञान जो जला देगा आपके दिमाग की बत्ती

Saint MSG के आशीर्वाद से खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जश्न इन्सां ने गोल्ड पर साधा निशाना
देश के लिए खेलना चाहता हूं : जश्न

ओढां, राजू। लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता के तीरंदाजी (Archery) में गाँव अहमदपुर निवासी जश्न इन्सां ने गोल्ड मेडल हासिल करते हुए क्षेत्र का नाम चमकाया है। लखनऊ में बीती 25 मई से 3 जून तक 8 दिवसीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में तीरंदाजी प्रतियोगिता में पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की 4 खिलाड़ियों की टीम ने कोच पवनदीप गिल के नेतृत्व में भाग लिया था। इस टीम में ब्लॉक रोड़ी के गांव अहमदपुर निवासी जश्न इन्सां भी शामिल था। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Germany: किसान की बेटी ने जर्मनी में किया देश का नाम रोशन, शूटिंग में जीता मेडल

प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में टीमें पहुंची थी। प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम का फाइनल मुकाबला पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ हुआ था। जिसमें लवली यूनिवर्सिटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। प्रतियोगिता में विजेता रही उक्त टीम को आयोजक कमेटी द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। टीम में भाग ले रहे जश्न इन्सां ने कहा कि वह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद व कोच के मार्गदर्शन से ही बेहतर प्रदर्शन कर पाया है। जश्न इन्सां के शानदार प्रदर्शन पर उसके पिता केवल कृष्ण इन्सां, दादा बागचंद इन्सां व ताया तरसेम इन्सां के अलावा रोड़ी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News

नेशनल लेवल पर कर चुका बेहतर प्रदर्शन

जश्न कक्षा 6वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद तीरंदाजी (Archery) में हाथ आजमाने लग गया। वह पिछले 8 वर्षों से शिक्षा के साथ-साथ तीरंदाजी का अभ्यास कर रहा है। मौजूदा समय में वह पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अभ्यास कर रहा है। जश्न इससे पहले झारखंड, जम्मू, गोवा व तमिलनाडू सहित अन्य स्थानों पर हुई नेशनल लेवल की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुका है। जश्न ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 घंटे तीरंदाजी का अभ्यास करता है। उसके अभ्यास की शुरूआत इलाही नारे के साथ होती है। जश्न इन्सां ने इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वह इंटरनेशनल लेवल पर खेलकर देश का नाम रोशन करना चाहता है। Sirsa News

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अन्नु ने सिल्वर और आशु ने कांस्य पदक जीता
बेटियां आज हर क्षेत्र में बेटों से दो कदम आगे : कोच विक्रम सिंह

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। पंचकूला में नौ से 12 जून तक हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दो महिला जूड़ो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विजेता बेटियों का वीरवार को भीम स्टेडियम में पहुंचने पर जिला जूड़ो कोच विक्रम सिंह सहित अनेक खेल प्रेमियों ने उनका फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला जूड़ो कोच विक्रम सिंह रिवाड़ीखेड़ा ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ी अन्नु धनाना ने 48 किलोग्राम भरा वर्ग में सिल्वर तथा आशु देवी धनाना ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक राज्य की झोली में डाला। विक्रम सिंह ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में बेटों से दो कदम आगे हैं, चाहे वो खेल का क्षेत्र हो या पढ़ाई का। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी जेजी बैनर्जी, जिला जूड़ो एसोसिएशन के प्रधान राजेश अहलावत, जिला एसोसिएशन के महासचिव अजीत बामला, सीनियर वेटलिफ्टिंग कोच गोपाल कृष्ण, जूड़ो कोच कुसुम, वुशु कोच राजेश, लॉन टेनिस कोच सुरेश, कुश्ती कोच पूनम, परविंद्र सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का पंचकूला में भव्य समापन
सीएम ने की ‘हरियाणा खेल अकादमी’ बनाने की घोषणा

पंचकूला में देशभर के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण केंद्र बनाएंगे

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंचकूला के इन्द्रधनुष आडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के भव्य समापन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा खेल अकादमी बनाने की घोषणा की। जिसमें देश भर के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए पंचकूला में एक होस्टल खोला जाएगा, जिसमें 200 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके जरिए खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने के साथ ही उन्हें खेल में पारंगत करेंगे।

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया में हरियाणा के मेडल विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली ईनाम राशि को भी डबल करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपए, सिल्वर मेडल विजेता को 60 हजार रुपए और ब्रोंज मेडल लाने वाले खिलाड़ी को 40 हजार रुपए मिलेंगे। केवल यही नहीं उन्होंने खेलों में हिस्सा लेने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अम्बाला से सांसद रतनलाल कटारिया, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर पर खेलों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया है। प्रदेश में साल भर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए खेल कैलेंडर भी तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जो पदक विजेता खिलाड़ियों को सर्वाधिक नकद पुरस्कार राशि देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में खेल संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 1100 खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इससे राज्य के लगभग 25000 नवोदित खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बचपन से ही तराशने की नीति पर काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत-संकल्प हैं।

हरियाणा बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौंपियन

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम में हरियाणा ने 52 गोल्ड के साथ पहला नंबर हासिल किया है और अपने प्रतिद्वंदी महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है, जिसने 45 गोल्ड जीते हैं । महाराष्ट्र को इस बार 7 गोल्ड से हरियाणा ने पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है। हरियाणा ने 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137 पदक हासिल किए हैं जबकि महाराष्ट्र में 45 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 कांस्य पदक हासिल करके कुल 125 पदक प्राप्त किए है। इसी प्रकार, तीसरे नंबर पर कर्नाटक ने 22 गोल्ड, 17 सिल्वर और 28 कांस्य पदक हासिल करके कुल 67 पदक प्राप्त किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम होंगे : मनोहर लाल
खेलो इंडिया में बढ़-चढक भाग ले रहे खिलाड़ी, बना अच्छा वातावरण : मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत बोले- दूसरे प्रांत भी खेलों में हरियाणा से ले प्रेरणा

चंडीगढ़ (एम के शायना)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढक? हिस्सा ले रहे हैं। पदक तालिका में हरियाणा आगे चल रहा है। खेलो इंडिया का मेजबान तो हरियाणा है ही और हमें पूरी उम्मीद है कि इसके चैंपियन भी हम होंगे। हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया की अलग-अलग प्रतियोगिताओं को देखने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर 200 मीटर रेस के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इसके बाद, उन्होंने मलखंभ देखा और हैंडबॉल के खिलाडिय़ों से मुलाकात कर, उनको बधाई दी। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया का हरियाणा में बेहतर आयोजन हो रहा है। इससे जुड़े अलग-अलग प्रबंधक जो पिछले 3 खेलो इंडिया को आयोजित कर चुके हैं, उनका भी मानना है कि हरियाणा में यह आयोजन बहुत ही अच्छे वातावरण में हो रहा है। कोरोना की वजह से यह आयोजन तीन बार स्थगित हुआ लेकिन अब अतुल्य माहौल में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में पहुंचे सभी प्रदेश के खिलाडिय़ों को उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

खेलो इंडिया में पहली बार जोड़े गए 5 पारंपरिक खेल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह पहला मौका है जब खेलो इंडिया में 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें मलखंभ, गतका, थांग-ता, योगासन और कलरीपायट्टु शामिल हैं। ऐसा देखने में आया है कि जो खेल जिस भी प्रांत से जुड़े हैं, उनके खिलाड़ी इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन धीरे-धीरे दूसरे प्रदेशों में भी इनकी प्रसिद्धि बढ़ रही है।

जब हम इन परंपरागत खेलों को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करते हैं तो निश्चित रूप से खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने मलखंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उन्होंने इस खेल की एक प्रतियोगिता को देखा, जिसमें महाराष्ट्र के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि यह खेल उनके राज्य से जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बदला है भारत का परिदृश्य

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परिदृश्य बदला है। कांग्रेस के शासनकाल में जो कार्य कभी नहीं हुए वह अब हो रहे हैं। आज वैश्विक स्तर पर भारत का नाम ऊंचा हुआ है।

दूसरे प्रांत भी खेलों में हरियाणा से ले प्रेरणा: गजेंद्र शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों व खिलाडिय़ों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। आज देश में बेहतर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और खेले के अच्छे वातावरण की वजह से खेल का स्तर सुधरा है। खिलाडिय़ों को समय पर सिलेक्ट किया जाता है और उन्हें समय पर ट्रनिंग दी जाती है। शेखावत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौरान खेल और खिलाडिय़ों ने खुब तरक्की की है। हरियाणा ने जिस प्रकार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल पॉलिसी व खेलों में जिस प्रकार सहयोग किया है उससे प्रदेश का खेलों में नाम रोशन हुआ है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेल के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित किया है, इससे दूसरे प्रांत भी प्रेरणा लें। शेखावत ने भी परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा ताकि ये खेल भी धीरे-धीरे पूरे विश्व में खेले जाएं। इसका एक उदाहरण कबड्डी है, जो आज पूरे विश्व में खेला जाता है। इस मौके पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह, निदेशक पंकज नैन, पंचकूला के जिला उपायुक्त महावीर कौशिक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

खेलों इंडिया गेम्स : महाराष्ट्र 9 स्वर्ण के साथ सबसे आगे, हरियाणा 6 स्वर्ण के साथ दूसरे नंबर पर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गत दो बार के चैंपियन महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण पदक के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में रविवार को पदक तालिका में बढ़त बना ली जबकि मेजबान हरियाणा छह स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है। करियाना ने कुश्ती में पांच स्वर्ण और साइक्लिंग में एक स्वर्ण जीता। हरियाणा ने सबसे अधिक कुल पदक 23 जीत लिए है जबकि महाराष्ट्र के 17 पदक है जिसमें नौ स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। कुश्ती का पावरहाउस कहे जाने वाले हरियाणा ने चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती मुकाबलों में अपनी धाक जमाते हुए पांच स्वर्ण पदक जीत लिए।

हरियाणा के साहिल जागलान ने पुरुष फ्री स्टाइल 92 किग्रा में स्वर्ण जीता जबकि रोनित शर्मा ने ग्रीको रोमन शैली 51 किग्रा में और अंकित ने 60 किग्रा में स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में हरियाणा की तन्नू ने 46 किग्रा और ज्योति ने 57 किग्रा में स्वर्ण जीते। खेलो इंडिया की साइक्लिंग प्रतियोगिता में मेजबान राज्य हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को हुई प्रतियोगिता में हरियाणा की वृंदा यादव ने पहला स्वर्ण जीता। नीरत कुमार ने एक किलोमीटर साइक्लिंग प्रतियोगिता में, जबकि ममता ने 500 मीटर माउंटेन साइक्लिंग में कांस्य पदक हासिल किया। थांग-ता में हरियाणा के आर्यन ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक और अंकित ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। ममता ने लड़कियों की टीम से 52 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक भी जीता।

पंजाब ने दिल्ली को 54-29 पॉइंट से दी मात

योगासन में हरियाणा के दीपांशु ने रजत अपने नाम किया, जबकि आर्टिस्टिक बॉयज डबल्स में सागर रंगा व जीतू ने सिल्वर मेडल जीते। इसी तरह गर्ल्स कबड्डी में राजस्थान ने पंजाब को 31-23 अंकों से मात दी। लड़कियों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने केरल को 25-23, 25-22, 25-15 और 25-21 अंकों से हराया। इसी तरह लड़कों के वॉलीबॉल में गुजरात ने छत्तीसगढ़ को लगातार दो घंटे चले मुकाबले में 25-18, 25-22, 25-21 से मात दी। लड़कों की गतका प्रतियोगिता में, पंजाब ने दिल्ली को 54-29 पॉइंट से, जबकि आंध्र प्रदेश ने महाराष्ट्र को 57-53 पॉइंट से मात दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा यूथ खेलों में पांच स्वदेशी समेत कुल 25 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी
चंडीगढ़ l हरियाणा में इस वर्ष नवम्बर में प्रस्तावित खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2021 में जिसमें पांच स्वदेशी खेलों सहित कुल 25 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दल ने राज्य के खेल एवं युवा कार्यक्रम मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह तथा विभाग के प्रधान सचिव योगेंद्र चौधरी जी से आज मुलाकात की। इस दौरान खेल मंत्री ने बताया कि खेलों आयोजन के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के अनुरोध पर लॉनबॉल के स्थान पर हैंडबॉल को इन खेलों में सम्मिलित किया गया है। प्रतियोगिता स्थलों बारे अंतिम निर्णय सम्बंधित खेल के प्रतियोगिता प्रबंधकों से सलाह के उपरांत लिया जाएगा।

केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों के दल ने राज्य के प्रस्तावित आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा के अधिकारियों ने दल के सदस्यों को करनाल, कुरूक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा, अम्बाला, पंचकूला और चण्डीगढ़ के खेल मैदानों का दौरा कराते उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। इस दल राज्य के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के महानिदेशक, डा. एस.एस.फुलिया और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

खेलो इंडिया खेलों की तैयारियां जोरों पर
खेल मंत्री ने की वार हीरोज मैमोरियल स्टेडियम निर्माण कार्यों की समीक्षा (Khelo India Games)

अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करवाने के आदेश

चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने वार (Khelo India Games) हीरोज मैमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी में अधिकारियों के साथ आल वैदर स्वीमिंग पुल व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि खेल संबंधी सभी निर्माण परियोजनाओं को आगामी मार्च तक पूरा करवाना सुनिश्चित करें।अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2021 में हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया खेलों का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पंचकूला व अम्बाला में बहुत से खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत यहां पर होने वाले खेलों का सफलता पूर्वक आयोजन करवाने के लिए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। गृहमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, सम्बन्धित एंजेसी, इलैक्ट्रीशियन विंग के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां पर खेल से सम्बन्धित चल रही परियोजनाओं को समया नुसार पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नक्शे के माध्यम से सभी कार्यों की वास्तविकता को भी जाना। उन्होंने कहा कि अम्बाला में नेशनल हाईवे के नजदीक बनाये जा रहे शहीद स्मारक के निर्माण कार्य में तेजी लाकर उसको अतिशीघ्र पूरा किया जाए ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ी हमारी सभ्यता, संस्कृति और वीरगाथाओं को भी देख व जान सके। उन्होंने इस दौरान खेल विभाग के निदेशक एस.एस. फुलिया को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय अवधि में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहें और यदि कहीं किसी भी प्रकार की कमी नजर आए तो सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाए। इस अवसर पर विभाग के उप निदेशक अरूण कांत, डीएसओ एन. सत्यन साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी व एंजैसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।