Players - Sach Kahoon Hindi

खिलाड़ियों को जीत का मंत्र दे रहे खेल मंत्री
जिम में बिता रहे है ज्यादा समय, पसीना बहाते वीडियो वायरल

(Sports Minister Sandeep Singh)

बोले- खुद को बेहतर बनाने का मौका देता है हर नया दिन

अश्वनी चावला/सच कहूँ चंडीगढ़। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आजकल जहां (Sports Minister Sandeep Singh) अपने दफ्तर से बाहर मैदानों में छापेमारी करते हुए कोचों को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं वे काफी वक्त जिम में भी बिता रहे हैं। हालांकि मनोहर सरकार में मंत्री बनने के बाद मंत्री संदीप सिंह को जिम में जाने का कम ही मौका मिला है। इसके बावजूद वे फिटनेस को लेकर काफी संजीदा नजर आ रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश के खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। आजकल खेल मंत्री व पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह की एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में संदीप सिंह न सिर्फ जिम में सख्त मेहनत करते नजर आ रहे हैं

बल्कि खिलाड़ियों को सफलता का मंत्र देते हुए कहते हैं

हर नया दिन खुद को बेहतर बनाने का मौका देता है।

इसलिए हर दिन का फायदा उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

खेल मंत्री से खिलाड़ियों को काफी उम्मीदें

खेल मंत्री संदीप सिंह से राज्य के खिलाड़ी काफी ज्यादा उम्मीदें लगाए हुए हैं, क्योंकि एक खिलाड़ी ही दूसरे खिलाड़ी को आ रही परेशानी को अच्छी प्रकार से समझ सकता है। खेल मंत्री का भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहने के साथ-साथ एक खिलाड़ी के तौर पर काफी वक्त खेल मैदान पर बीता है, इसलिए वे हर खूबी और कमी से वाकिफ हैं। संदीप सिंह की कार्यशैली से प्रदेश के खिलाड़ी काफी खुश हैं। अक्सर देखने में आ रहा है कि खेल मंत्री बिना पूर्व सूचना के ही खेल मैदानों पर पहुंच जाते हैं और कोच व खिलाड़ियों से खुलकर बात करते हैं। जहां भी कमी नजर आती है तो वे उसे दूर करने में पीछे नहीं हटते। चाहे कोच की लापरवाही का मामला हो या फिर खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं। खेल मंत्री की हर चीज पर पैनी नजर रहती है।

गृहमंत्री विज से भी लेते हैं सलाह

मंत्री संदीप सिंह भले ही खेल मैदान के पुराने खिलाड़ी हैं, इसके बावजूद वे खेलों की बेहतरी के लिए सलाह मशवरा करना नहीं भूलते। कैसे खिलाड़ियों को न आगे लेकर जाया जाए, सुविधाओं में क्या-क्या इजाफा किया जाए, खेल तकनीक में कैसे सुधार किया जाए, ऐसे विषयों को लेकर वे गृह मंत्री अनिल विज से सलाह मशवरा करते भी नजर आते हैं। बता दें कि उनसे पहले खेल विभाग गृह मंत्री अनिल विज के पास ही था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पटियाला : बॉस्केट बॉल में मल्टीपर्पज स्कूल के खिलाड़ी बने पंजाब चैपियन
विजेता टीम के हर खिलाड़ी को नकद राशि देकर किया सम्मानित | Sports

पटियाला(सच कहूँ न्यूज)। पंजाब स्कूल खेल के अंडर-14 बॉस्केटबॉल मुकाबलों में सरकारी को-एड मल्टीपर्पज (Sports) सीनियर सेकैंडरी स्कूल के पासी रोड (विंग) के लड़कों ने गोल्ड मैडल जीतकर संस्था का नाम रोशन किया है। गिद्दड़बाहा (बठिंडा) में हुुए उक्त खेलों में खिताब विजेता टीम का आज स्कूल पहुंचने पर प्रिं. तोता सिंह चहल नेशनल अवार्डी, हाई ब्रांच की इंचार्ज मनप्रीत कौर और स्टाफ ने शानदार स्वागत किया। विजेता टीम के हर खिलाड़ी को प्रिं. चहल ने अपने तरफ से 500 -500 रूपये की नकद राशि के साथ सम्मानित किया।

मुख्य प्रशिक्षक अमरजोत सिंह, प्रशिक्षक रवीइन्द्र सिंह और मैनेजर इरवनजोत कौर का नेतृत्व में मल्टीपर्पज स्कूल की टीम ने पहले मैच में श्री मुक्तसर साहब जिले को 21 -4 के साथ, दूसरे मैच में फाजिल्का जिले को 34 -8के साथ, तीसरे मैच में लुधियाना जिले को 68 -37 के साथ, सेमीफाइनल में बठिंडा को 55 -40 और फाईनल मुकाबलों में गिद्दड़बाहा विंग को 54 -38 अंकों के साथ हराकर, खिताब जीता। चैपियन टीम में समर, राजू, मनजीत सिंह, राहुल, रतिन्दर सिंह, लक्ष्य, गर्व महाजन, आकाशदीप सिंह, लखविन्दर सिंह, हरजीत सिंह और खुशप्रीत सिंह शामिल थे।

टीम ने अमरजोत सिंह के नेतृत्व में चैपियन बनने का हासिल किया गौरव

उल्लेखनीय है कि बॉस्केटबाल अंडर-14 वर्ग का मल्टीपर्पज स्कूल को पहली बार विंग मिला है

और इस की टीम ने पहली बार ही पंजाब अंतरराष्ट्रीय रैफरी व  प्रशिक्षक

अमरजोत सिंह के नेतृत्व में चैपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

इससे पहले अंडर-17 वर्ग में मल्टीपर्पज स्कूल विंग की टीम पंजाब चैपियन बनी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

दर्दनाक हादसा: मैच खेलने जा रहे हॉकी खिलाड़ियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत
NH 69 के रसैलपुर गांव के पास  कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई |Accident

Edited By Vijay Sharma

होशंगाबाद (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा (Accident) हुआ है। जिसमें 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई है औऱ तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नर्मदा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कार में कुल सात लोग सवार थे, सभी ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने जा रहे थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना होशंगाबाद के रैसलपुर गांव की है। जहां MP एकेडमी के सात खिलाड़ी ध्यानचंद ट्रॉफी खेलने के लिए इटारसी से होशंगाबाद जा रहे थे, तभी NH 69 के रसैलपुर गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है।

खेलमंत्री ने दुख जताया

सूत्रों का कहना है कि बोलेरो से कार की भिंड़त हो गई और ये हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।दर्दनाक सड़क हादसे की जानकारी लगते ही मध्यप्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी ने खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रकट किया है। वहीं, प्रदेश के कई नेताओं ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के निधन पर शोक प्रकट किया है।

पूर्व CM शिवराज और CM कमलानाथ ने जताया दुख

वहीं इस दर्दनाक हादसे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान औऱ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने पीड़ितों के परिवार के हर संभव मदद देने की घोषणा की है।

मृतक खिलाड़ियों के नाम…

शाहनवाज खान

आदर्श हरदुआ

आशीष लाल

अनिकेत

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान
फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में 18 साल की हिमा दास ने इतिहास रचते हुए आईएएएफ विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। हिमा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। असम के नौगांव जिले की रहने वाली हिमा दास की इस अंतर्राष्ट्रीय कामयाबी के बाद फिनलैंड से लेकर पूरे हिंदुस्तान तक चर्चा है।हिमा को मिली इस कामयाबी के बाद पूरा देश उन्हें बधाइयां दे रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक ने उन्हें इस ऐतिहासिक कामयाबी के लिए ट्वीट कर बधाई दी है। हिमा ने भी सभी का धन्यवाद दिया है कि और कहा है कि वे देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर बेहद खुश हैं, वे आगे भी और अधिक मेडल जीतने की कोशिश करेंगी।

गत अप्रैल में गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों की 400 मीटर की स्पर्धा में हिमा दास छठे स्थान पर रही थीं। इसके अलावा हाल ही में गुवाहाटी में हुई अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। विश्व स्तर पर ट्रैक स्पर्धा में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। हिमा को फुटबॉल खेलने का शौक था। फुटबॉल में खूब दौड़ना पड़ता था। इसी वजह से हिमा का स्टैमिना अच्छा बनता रहा, जिस वजह से वह ट्रैक पर भी बेहतर करने में कामयाब रहीं। हिमा 16 सदस्यों वाले एक संयुक्त परिवार से हैं। उनके पिता किसान हैं, खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि मां घर संभालती हैं। कुछ माह पूर्व आॅस्ट्रेलिया में संपन्न हुए 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में 26 स्वर्ण सहित 66 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा था। इस बार महिला खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए, कुल 66 पदकों में से 31 पदक हासिल किये।

यह कुल पदकों का 47 प्रतिशत है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि खेलों में महिला खिलाड़ियों द्वारा पदक हासिल करना, पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा अहम है। हमारे देश में सरकारी उपेक्षा तो एक ऐसी समस्या है जिसका सामना तो सभी खिलाड़ियों को करना ही पड़ता है। लेकिन लड़कियों के सामने इससे अलग भी और कई तरह की चुनौतियां होती हैं।पिछले वर्षों में भारतीय खेल जगत में महिला खिलाड़ियों की एक नई खेप सामने आई है, जिसने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेरी है। गोल्ड कोस्ट के कॉमनवेल्थ खेलों में भाग लेने गए भारतीय दल में शामिल युवा महिला खिलाडियों का दबदबा रहा और इन्होंने अपना पूरा दमखम दिखाया। महिला स्वर्ण विजेताओं में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल, मुक्केबाका एम सी मैरीकॉम, निशानेबाज मनु भाकर, हीना सिद्धू, तेजस्विनी सावंत और श्रेयसी सिंह, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और महिला टीम, भारोत्तोलक मीराबाई चानू, संजीता चानू और पूनम यादव तथा पहलवान विनेश फोगाट शामिल थी।

शूटिंग में ही स्वर्ण पदक पर निशाना लगाने वाली मनु भाकर केवल 16 साल की हैं। हाल ही में चेक रिपब्लिक की पिल्सन सिटी मे सम्पन्न हुयी वर्ल्ड कप मीटिंग आॅफ शूटिंग होप्स गेम्स में मनु भाकर ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर रह कर स्वर्ण पदक जीता है। मनु ने कुछ दिनो पूर्व जर्मनी में आयोजित जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किया था। मनु भाकर ने एक साल के अंदर विश्व स्तर पर यह 9वां पदक हासिल किया था। इंटरनेशनल शूटिंग में अपना लोहा मनवा चुकीं मनु हरियाणा के झज्जर जिले के गौरैया गांव के यूनिवर्सल सीनियर सेकंडरी स्कूल में 11वीं क्लास की स्टूडेंट हैं।कॉमनवेल्थ खेलों में 22 साल की मणिका बत्रा ने टेबल टेनिस के अलग-अलग इवेंट में चार पदक जीतकर इतिहास रचा। कॉमनवेल्थ खेलों में ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं। मणिका ने टेबल टेनिस के महिला सिंगल्स में तो गोल्ड जीता ही, महिलाओं की टीम इवेंट में भी गोल्ड, महिला डबल्स मुकाबले में सिल्वर और मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया।

इसी प्रकार मीराबाई चानू, संजीता चानू, हीना सिद्धू, पूनम यादव, श्रेयसी सिंह, विनेश फोगाट तेजस्विनी सावंत आदि ने अपने शानदार खेल से भारत की झोली पदकों से भरकर आने वाले समय में खेल की दुनिया में स्त्रीशक्ति के हावी रहने का अहसास करा दिया है। युवा शक्ति के शानदार प्रदर्शन के साथ ही अनुभवी मैरी कॉम और साइना नेहवाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर ये दर्शा दिया कि अनुभव की भी अहमियत कम नहीं होती। भारतीय दल को जिन खेलों में उम्मीद थी, करीब—करीब सभी में अच्छा प्रदर्शन रहा।भारोत्तोलन खिलाड़ी संजीत चानू ने ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में महिला 53 किग्रा श्रेणी में स्वर्ण जीतकर लगातार दूसरा स्वर्ण जीता।

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में बनारस की पूनम यादव ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कोल्हापुर की तेजस्विनी सावंत ने रेकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स का रेकॉर्ड बनाया। कॉमनवेल्थ गेम्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी ने महिला डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। श्रेयसी सिंह के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह भारतीय राइफल संघ के अध्यक्ष भी रहे थे।भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखा रही हैं। वनडे मैचों की कप्तान मिताली राज ने वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं। मिताली ने अब तक कुल 192 मैच में 6200 से ज्यादा रन बना चुकी हैं। भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अपने वन डे इंटरनेशनल करियर के वन डे मैच में 200 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं। महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को बीसीसीआई का बेस्ट क्रिकेटर अवॉर्ड मिला है।

भारत की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक ने 2016 में रियो में सम्पन्न हुयी पैराओलम्पिक में गोला फेंक एफ-53 प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर पैराओलम्पिक में पदक हासिल करने वाले देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। दीपा के कमर से नीचे का हिस्सा लकवा ग्रस्त है। वह दो बच्चों की मां दीपा का 19 साल पहले रीढ़ में ट्यूमर होने के कारण चलना असंभव हो गया था। उस दौरान दीपा के 31 आॅपरेशन किए गये जिसके लिए उनकी कमर और पांव के बीच 183 टांके लगे थे।तमाम दिक्कतो के बावजूद महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर कॉमनवेल्थ खेलों में जो बड़ी उपलब्धि हासिल की है, उसने खेलों में और ज्यादा संख्या में लड़कियों के आने के लिये रास्ता तैयार कर दिया है। ये महिला खिलाड़ी बहुत सारी लड़कियों के लिये रोल मॉडल बनेंगी। महिला खिलाड़ियों की यह सफलता निश्चित तौर पर समाज की सोच भी बदलने में सहयोग करेगी। जिसका सकारात्मक असर आने वाली नई महिला खिलाड़ियों पर पड़ेगा।

विगत कुछ वर्षों में अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इससे स्पष्ट है कि हमारे समाज में खेल को लेकर धारणा बदल रही है। सरकार भी जागरूक हुई है। मगर अभी भी खेलों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों में और गति लाने की जरूरत है। सरकार को पूरे देश के गांवों तक खेलों के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। देश के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, स्पोर्ट्स सेन्टर स्थपित करने होंगें। खिलाड़ियों को देश में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विदेशी धरती पर अभ्यास के भरपूर मौके देने होंगे तभी उनका प्रदर्शन निखरेगा और वे एशियाड व ओलम्पिक जैसी शीर्ष खेल प्रतियोगिता में भी देश के लिए पदक जीतकर ला सकेंगे।

रमेश सर्राफ धमोरा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

6 गोल्ड व 4 सिल्वर मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को डीसी ने किया सनमानित
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। डिप्टी कमिशनर विपुल उज्जवल ने जालंधर में हुई 43वीं पंजाब जूनियर स्टेट तैराकी व वाटर पोलो चैंपियनशिप में 6 गोल्ड व 4 सिल्वर मैडल जीतने वाले 2 सगे भाइयों को सम्मानित किया। डिप्टी कमिशनर ने दोनों खिलाड़ियों को मुबारकवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान रिटायर्ड डिप्टी डायरैक्टर स्पोर्टस् पंजाब व जनरल सचिव जिला स्विमिंग एसोसिएशन हरपाल सिंह कंवर ने बताया कि जिले के ब्लॉक तलवाड़ा के गांव देपुर निवासी सुर्यांश शर्मा व उदय शर्मा पुत्र राजीव शर्मा ने यह मैडल जीत कर जिले का नाम रौशन किया है।

उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में सुर्यांश शर्मा ने ग्रुप -1 लड़कों की 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में 4 गोल्ड मैडल व 400 मीटर में सिल्वर मैडल जीत कर रिकार्ड भी बनाए हैं। उन्होेंने बताया कि इसी तरह उदय शर्मा ने ग्रुप -2 लड़कों की 550 मीटर, 100 मीटर, फ्री स्टाइल कैटागरी में 2 गोल्ड व 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बटर फलाई कैटागिरी में 3 सिल्वर मैडल जीते हैं।

उन्होंने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी जेम्स कैब्रिज स्कूल होशियारपुर में पढ़ते हैं व खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए स्कूल अध्यापकों का भी अहम रोल है। उन्होंने बताया कि पुना में होने वाली स्विमिंग व वाटर पोलो चैंपियनशिप में भी इन खिलाड़ियों की चयन की गई है। इस मौके सहायक कमिशनर रणदीप सिंह हीर व रमन कुमार भी मौजूद थे।

खिलाड़ियों की आय से हिस्सा मांगा जाना नहीं उचित
हरियाणा सरकार ने पेशेवर खिलाड़ियों से उनको हुई विज्ञापन व निजी कार्यक्रमों की आय से एक तिहाई हिस्सा मांगा है, हालांकि खिलाड़ियों व मीडिया से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने से फिलहाल अधिसूचना को रोक लिया गया है। परंतु यहां सरकार की नीति पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। कुछ सवाल खिलाड़ियों की ओर से हैं कुछ आमजन के भी हैं। निश्चित ही राज्य सरकार से भूल हुई है। भारत में क्रिकेट के सिवाय अन्य खेलों के खिलाड़ी कोई बहुत ज्यादा अमीर नहीं हैं। चंद खिलाड़ी हैं जिन्हें अंतराष्टÑीय प्रतिस्पर्धाएं जीतने पर एक आध करोड़ या आमजन से 20-50 लाख रुपये की पुरुस्कार स्वरूप आय हुई है, जो कि बहुत ज्यादा नहीं मानी जानी चाहिए।

सरकारें व्यापारी वर्ग को जो कर छूट देती हैं, या कच्चे माल पर जो सब्सिडी देती हैं या भूमि आवंटन में दरियादिली दिखाती हैं वह खिलाड़ियों की आय की तुलना में बहुत ज्यादा है। फिर भी अगर सरकार खिलाड़ियों की आय से भी कुछ हिस्सा वसूलती है तब वह कोई अधिक बड़ी राशि नहीं होगी। एक वर्ष में यही कोई 2 या 4 करोड़ रूपये की आय ही सरकार को होगी जबकि इससे अधिक तो राज्य सरकारें अपने सरकारी कार्यक्रमों या चाय-पानी में उद्घाटन समारोहों पर ही खर्च कर डालती हैं। सरकार को सलाह देने वाले अफसरों को निश्चित ही वास्तविकता का कोई अहसास नहीं है।

सरकारी अधिकारी शायद किसी खिलाड़ी के संघर्ष से वाकिफ नहीं हैं। अन्यथा यह कैसे हो सकता है कि एक तरफ राज्य सरकार खिलाड़ियों की जीत पर उन्हें लाखों-करोंड़ों के पुरस्कार बांट रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी थोड़ी सी कमाई में से खेल परिषदें के लिए हिस्सा मांग रही है। फिर तो सामाजिक कल्याण के लिए राजनीतिकों से भी हिस्सा राशि ली जानी चाहिए, क्योंकि ये भी भारी वेतन, पैंशन लेते हैं, जबकि ये नेता तो चुनावों पर भी करोड़ों खर्च करने की कूव्वत रखते हैं। खेल परिषदें का विकास करना सरकार का दायित्व है।

सरकार को पूरा प्रदेश टैक्स चुकाता है, जिनमें ये खिलाड़ी भी हैं जो आमजन की तरह हर तरह से टैक्स चुकाते हैं। हिस्सा राशि मांगने की बजाए सरकार को चैरिटी खेल आयोजनों का कार्यक्रम करवाना चाहिए, जिसमें ये खिलाड़ी भी उत्साह व सर्मपण से भाग लेंगे, ऐसे कार्यक्रमों की पूरी आय नए खिलाड़ी पैदा करने व खेल परिषदें के विकास पर खर्च की जाए। इसके अलावा प्रदेश में बहुत से उद्योगपति, सामाजिक संगठन भी तलाशे जा सकते हैं जो एक-एक खेल की परिषद् को गोद लेकर राज्य सरकार को सहयोग कर सकते हैं।

खिलाड़ियों की कमाई से लगान वसूलेगी सरकार!
तुगलकी फरमान से गुस्साए खिलाड़ी, विवाद बढ़ने पर सामने आए सीएम बोले, नहीं कटेगी कमाई

प्रधान सचिव के आदेशों पर लगाई रोक

खेल मंत्री विज को नहीं लगा नियम में कुछ गलत

पहले अशोक खेमका अपनी कमाई का हिस्सा सरकार को दें: फौगाट

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। प्रदेश की सरकार एक और नए विवाद में उलझ गई है। विवादित आईएएस और खेल एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका द्वारा जारी आदेश की कॉपी वट्स एप एवं फेसबुक पर क्या घूमी प्रदेश में बवाल खड़ा हो गया है। आदेश में सरकार ने खिलाड़ियों को फरमान सुनाते हुए कहा है कि वो अपनी कमाई का एक तिहाई हिस्सा स्पोर्ट्स काउंसिल के फंड में डाले। इसके बाद प्रदेश के खिलाड़ियों सहित विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

बढ़ते विवाद के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टवीट् कर प्रधान सचिव के आदेशों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए और खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि उनकी कमाई से कोई पैसा नहीं कटेगा। बता दें कि हरियाणा सरकार के द्वारा इस बारे में एक नोटिफिकेशन सामने आया है। जोकि 30 अप्रैल 2018 को जारी किया गया था। एक सर्कुलर के मुताबिक राज्य सरकार प्रदेश के एथलीट्स की प्रॉफेशनल खेल और कमर्शियल आमदनी का एक तिहाई राज्य में खेलों के विकास में लगाने की योजना बना रही है।

पहलवान बबीता फौगाट को भी नहीं हजम हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की ये तो बिना हाथ-पैर वाली बात है, जो मन में आया उसे लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी नियम लागू करने के लिए उसका कोई लॉजिक होना चाहिए। बबीता ने सवाल उठाया कि यदि हम कहीं से भी यदि कमाई कर के लाते हैं तो उसमें पहले ही हर तरह का टैक्स देते हैं तो हम सरकार को अलग से यह हिस्सा क्यों दे? उन्होंने कहा कि यदि इस नियम को लागू करना है तो अशोक खेमका जी पहले अपने कमाई का एक तिहाई हिस्सा सरकार को दें।

उन्होंने कहा कि अबतक हरियाणा की मिसाल दी जाती थी वहां पर खिलाड़ियों को सपोर्ट दिया जाता है इसलिए वहां से इतने खिलाड़ी निकल कर आते हैं, यदि सरकार का रवैया ऐसा ही रहा तो खिलाड़ियों का मनोबल टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार खिलाड़ियों से उनका पैसा लेकर उन्हें दे रही है तो फिर अपनी वाहवाही किस बात करती है?

नहीं कटेगी किसी खिलाड़ी की कमाई

वहीं बढ़ते विवाद पर सीएम खट्टर खुद सामने आए और टवीट कर सफाई दी कि खिलाड़ियों की कमाई का पैसा नहीं काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल विभाग की इस आदेश से संबंधित सभी फाइलें मंगवा ली हैं और खिलाड़ी प्रदेश की धरोहर हैं और अगले आदेशों तक खेमका के आदेशों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी खिलाड़ियों पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से संबंधित सभी मामलों को खुद देखेंगे, जिनमें खिलाड़ी प्रभावित हो रहे हैं।

इसमें कुछ गलत नहीं: विज

इस मामले में हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेल विभाग में इस प्रकार के नियम पहले से ही हैं, इसमें कुछ नया नहीं है। विज ने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है ये हरियाणा सरकार का रूल 56 के तहत एक नियम होता है कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी कोई कमर्शियल इनकम करता है तो उसका एक तिहाई वो सरकार को जमा करवाएगा।

ऐसे अफसर से भगवान बचाए: योग्श्वर

सरकार के इस फरमान से गुस्साए पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्वीट कर अशोक खेमका पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ऐसे अफसर से राम बचाए। जब से खेल विभाग में आए है तब से बिना सिर-पैर के तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे है। उन्होंने गुस्से में यहां तक कह डाला कि हरियाणा के खेल-विकास में आपका योगदान शून्य है। इस हरकत के बाद से तो हरियाणा के नए खिलाड़ी बाहर पलायन करेंगे और इसके जिम्मेदार सिर्फ आप होंगे।

आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ा
दुबई (एजेंसी)। मैच फिक्ंिसग, सट्टेबाज़ी, स्पॉट फिक्ंिसग और तमाम तरह के भ्रष्टाचारों को लेकर बदनाम हो चुके पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की तरफ से लार्ड्स टेस्ट के दौरान स्मार्ट वॉच पहनकर खेलने के लिए फटकार लगाई गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज़ हसन अली ने बताया कि आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से स्मार्ट वॉच नहीं पहनने के लिए कहा है ताकि वे मैच फिक्ंिसग जैसे आरोपों से बच सकें।

आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मेहमान टीम के खिलाड़ियों से लार्ड्स में जाकर बात की और उन्होंने खिलाड़ियों को स्मार्ट वॉच नहीं पहनने की हिदायत दी क्योंकि इन घड़ियों में संदेश रिकार्ड करके भेजने से लेकर बातें रिकार्ड करने और फोन करने की सुविधा होती है। पाकिस्तानी गेंदबाज़ हसन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किस खिलाड़ी ने मैच के दौरान स्मार्ट वॉच पहनी हुई थी लेकिन हां आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक अधिकारी ने हमसे आकर बात की और कहा कि इसे पहनकर खेलने की अनुमति नहीं है। हसन ने कहा कि हमने भरोसा दिया है कि अगली बार स्मार्ट वॉच पहनकर कोई खिलाड़ी नहीं खेलेगा।

पहले स्वर्ण की तलाश में भारतीय खिलाड़ी
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में एक रजत और चार कांस्य जीता चुका है भारत

नई दिल्ली (एजेंसी)। ग्लास्गो में इस महीने होने वाली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मजबूत भारतीय टीम की घोषणा की गई है जिसका लक्ष्य इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक जीतना होगा। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद की जा रही है कि विश्व बैडमिंटन में भारत के पहले स्वर्ण का सपना इस बार पूरा हो सकता है। भारत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के इतिहास में अपना एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। लेकिन उसके हाथ कोई स्वर्ण पदक नहीं लगा है।

पुरुष एकल में भारत को एक कांस्य पदक, महिला एकल में एक रजत और दो कांस्य पदक तथा महिला युगल में एक कांस्य पदक जीता है। महान प्रकाश पादुकोण ने 1983 में कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 2011 में लंदन में हुई विश्व चैंपियनशिप में महिला युगल का कांस्य पदक जीता। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने 2013 में ग्वांगझू में और 2014 में कोपेनहेगन में हुई विश्व चैंपियनशिप में लगातार कांस्य पदक जीते।

श्रीकांत आठवीं वरीय खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे

पूर्व नंबर एक सायना नेहवाल ने 2015 में जकार्ता में हुई चैंपियनशिप में फाइनल में जगह बनाई लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को विश्व चैंपियनशिप में चौथी और श्रीकांत को आठवीं वरीयता दी गई है। सिंधू इस टूर्नामेंट में चौथी वरीय और भारत की उच्च रैंकिंग की भारतीय महिला खिलाड़ी होंगी जबकि पुरुषों में आठवीं रैंकिंग के किदाम्बी श्रीकांत आठवीं वरीय खिलाड़ी के तौर पर उतरेंगे। विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल भारत के दोनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में शीर्ष 10 वरीय खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। महिलाओं में सिंधू के अलावा 16वीं रैंकिंग की सायना नेहवाल पर भी सभी की निगाहें रहेंगी जो पिछले काफी समय से खराब फार्म से जूझ रही हैं। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने टीम के साथ राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद सहित सात सदस्यीय कोचिंग स्टाफ रखा है। इनके साथ चार सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ भी रहेगा।

भारतीय बैडमिंटन टीम इस प्रकार हैं

पुरुष एकल : किदाम्बी श्रीकांत, अजय जयराम, साई प्रणीत, समीर वर्मा।

महिला एकल : पीवी सिंधू, सायना नेहवाल, ऋतुपर्ण दास, तन्वी लाड।

पुरुष युगल : मनु अत्री और सुमित रेड्डी , सात्विक सैराज और चिराग शेट्टी , श्लोक रामचंद्रन और एम अर्जुन।

महिला युगल : अश्विनी पोन्नप्पा और सिक्की रेड्डी , संजना संतोष और आरती सुनील , जे मेघना और पूर्वश्री राम।

मिश्रित युगल : प्रणव चोपड़ा और सिक्की रेड्डी, सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा, सात्विक सैराज और के मनीषा।

कोच : पुलेला गोपीचंद, विमल कुमार, तान किम हेर, हैंडोयो मूल्यो, ज्वाला गुट्टा, प्रदन्या गादरे, हरियावान।

स्पोर्ट स्टाफ : अरविन्द निगम, सी किरण, जॉनसन (सभी फिजियो), श्रीनिवास राव (मालिशिया)।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

﻿डेरा सच्चा सौदा ने देश को दिए हजारों खिलाड़ी: Saint Dr. MSG
संस्थान के 5 खिलाड़ियों को हरियाणा का सबसे बड़ा खेल अवार्ड भीम अवार्ड मिल चुका है

Sirsa: पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान अब तक विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के हजारों खिलाड़ी देश को दे चुका है। खिलाड़ियों ने योगा, रोलर स्केटिंग हॉकी, जूडो इत्यादि खेलों में विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है।

पूज्य गुरुजी स्वयं 32 नेशनल गेम्स खेलते रहे हैं तथा अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से समय निकालकर खिलाड़ियों को खेल संबंधित टिप्स बताते रहते हैं, इसलिए खिलाड़ी उन्हें ‘पापा कोच’ कह कर भी संबोधित करते हैं।

क्रिकेट, तैराकी, रोलर स्केटिंग हॉकी व अन्य खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम

पूज्य गुरुजी ने पिछड़ा कहलाने वाले सिरसा क्षेत्र में क्रिकेट, तैराकी, रोलर स्केटिंग हॉकी व अन्य खेलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनवाएं हैं, जिनकी बदौलत डेरा सच्चा सौदा से हजारों खिलाड़ी उभर कर सामने आएं हैं।

वर्तमान में शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान में कुल 1029 खिलाड़ी हैं, जिनमें 524 लड़के व 505 लड़कियां हैं। संस्थान के 5 खिलाड़ियों को हरियाणा का सबसे बड़ा खेल अवार्ड भीम अवार्ड मिल चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर 943 गोल्ड मैडल मिले हैं जबकि सीबीएसई स्तर पर 735 गोल्ड व 1181 सिल्वर मैडल मिल चुके हैं। संस्थान के 102 खिलाड़ी खेलों के द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं।

संस्थान से अब तक 107 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

खेलों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। पूज्य गुरुजी खिलाड़ियों को शुद्ध सोने, चांदी व हीरे जड़ित मैडल प्रदान करते हैं। अब तक 5 करोड़ रुपए से अधिक का सोना मैडल के रूप में खिलाड़ियों को दिया जा चुका है।

संस्थान से अब तक 107 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 6120 राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। विभिन्न खेलों में वर्ल्ड कप में 31 गोल्ड, 19 सिल्वर व 13 ब्रॉज मैडल प्राप्त किए हैं। एशियन गेम्स में 22 गोल्ड, 40 सिल्वर व 33 मैडल मिले हैं।

ओलंपिक खेलों में भारत को मैडल दिलवाना ही खेल गांव बनाने का लक्ष्य: पूज्य गुरु जी

‘एमएसजी भारतीय खेल गांव’ के उद्घाटन अवसर पर पूज्य गुरुजी ने मीडिया से रूबरू होते हुए फरमाया कि अत्याधुनिक खेल सुविधाआें से सुसज्जित खेल गांव बनाने का लक्ष्य है ओलंपिक खेलों में भारत को मैडल दिलवाना।

ओलंपिक मैडल गले में हो और तिरंगा लहलहा रहा हो यही हर खिलाड़ी का लक्ष्य हो। आपजी ने फरमाया कि खिलाड़ियों को यहां सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जो खिलाड़ी जनूनी होंगे और मेहनत करेंगे वे अवश्य सफल होंगे।

खिलाड़ियों को अध्यात्म से जोड़ा जाएगा

खिलाड़ियों को अध्यात्म से जोड़ा जाएगा तथा ड्रग्स (नशा) लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यहां कोई जगह नहीं होगी। खिलाड़ियों को ब्रह्मचार्य का पालन करने तथा शत प्रतिशत अनुशासन में रहने की हिदायत दी जाएगी।

आपजी ने फरमाया कि खेल गांव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुक्केबाज विजेंद्र, मनोज कुमार, गन शूटिंग खिलाड़ी एवं केंद्रीयमंत्री राजवर्धन सिंह राठौर, संधु, सोढ़ी, ठाकुर सिंह, रेलवे टीम के हॉकी कोच दवेंद्र सहित अन्य भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार हैं।

खेल गांव में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे

खेल गांव में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो खिलाड़ी टैक्निक, पॉवर व स्पीड़ को फॉलो करेंगे व जनूनी होंगे वो ओलंपिक में मैडल जरूर जीतेंगे। आपजी ने फरमाया कि खेल और पढ़ाई एक दूसरे के लिए संजीवनी हैं।

अगर आप पढ़ाई करते थक गए हैं तो खेल लो और फ्रैश हो जाओ और अगर पढ़कर आए हो पढ़ाई करो। पूज्य गुरुजी ने फरमाया कि यहां के शिक्षण संस्थानों में अच्छे खिलाड़ियों की पौध तैयार हो रही है तथा बाहर से भी अच्छे खिलाड़ी लाएंगे।

पूज्य गुरुजी ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि जब गेम लिया है तो ईमानदारी से खेलें। खेल के मैदान को पूजा के स्थान की तरह मानें। टेलेंट को इतना उठा दो कि हर कोई सलाम करे और किसी भी तरह की सिफारिश की जरूरत ही ना पड़े।

खिलाड़ी प्रणायाम के साथ शुरूआत करे

आपजी ने फरमाया कि जो खिलाड़ी प्रणायाम के साथ शुरूआत करे, गुरुमंत्र का जाप करे तो उसकी पॉवर टॉन हो जाती है पुल या बे्रक नही होती। आपजी ने फरमाया कि यहां के खिलाड़ियों ने मेहनत की और भगवान की कृपा हुई जिस कारण गांव में रहने वाले खिलाड़ी भी वर्ल्ड में, एशिया में अपने माता पिता व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों व प्रशक्षिकों को खेल संबंधित टिप्स बताते रहे हैं तथा जो खिलाड़ी खेलों में कुछ कर गुजरने का जुनून रखेंगे, उनको आपजी कोचिंग देंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के 5 खिलाड़ी चयनित
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्सचाईना, कजाकिस्तान व दिल्ली में होंगी जूडो प्रतियोगिताएं

सरसा (सुनील वर्मा)। शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुके शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ी एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं।

संस्थान के 5 जूडो खिलाड़ियों का चयन चाईना, कजाकिस्तान व दिल्ली में होने वाले खेलों के लिए हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ियों ने इसका पूरा श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं व समय-समय पर बताई गई खेलों की नवीनतम तकनीकों को दिया।

इस संबंध में जूडो कोच निर्मल नैन इन्सां ने बताया कि 19 से 30 अगस्त तक चाईना में आयोजित होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शाह सतनाम जी गर्ल्ज कॉलेज की जूडो खिलाड़ी मिथलेश इन्सां का चयन 70 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है।

इसके अलावा 12वीं की छात्रा ज्योति नैन इन्सां (57 किलोग्राम भारवर्ग), बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति इन्सां(78 किलोग्राम भारवर्ग) व अमित नैन इन्सां (81 किलोग्राम भार वर्ग) का चयन कजाकिस्तान में जुलाई में होने वाली केडिट जूनियर एशियन जूडो चैम्पियनशिप के लिए हुआ है। वहीं 10 वीं कक्षा के खिलाड़ी नितेश इन्सां का चयन दिल्ली में होने वाली वर्ल्ड स्कूल गेम्स में जूडो के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के खेल इंचार्ज चरणजीत इन्सां, गर्ल्ज कॉलेज की प्रिंसीपल गीता मोंगा इन्सां, स्कूल प्रिंसीपल डॉ. शीला पूनियां इन्सां, बॉयज कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. एसबी आन्नद इन्सां, जूडो कोच निर्मल नैन इन्सां, रणवीर नैन इन्सां ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गांगुली ने खिलाड़ियों को दी सिर्फ खेल पर ध्यान देने की नसीहत
कोच और कप्तान के रुप में देश का प्रतिनिधित्व

लंदन (एजेंसी)।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच मौजूदा विवाद के बीच कोच समेत सभी खिलाड़ियों को शांत रहने और सिर्फ खेल पर ध्यान देने की नसीहत दी है। गत चैंपियन भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला रविवार को चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और इससे ठीक पहले कोच और कप्तान के मौजूदा विवाद ने टीम को कहीं न कहीं प्रभावित किया है। गांगुली ने कहा, ‘आप सभी पेशेवर क्रिकेट खेल रहे हैं और बहुत सी बातें आपसी बातचीत से सुलझा लेनी चाहिए।

आप कोच और कप्तान के रुप में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपको खुद को शांत रखना चाहिए और सिर्फ खेल पर ही ध्यान लगाना चाहिए। इस बीच इस बात की भी अफवाह थी कि पूर्व दिग्गज ओपनर ने यहां होटल में कप्तान विराट से मुलाकात भी की थी लेकिन गांगुली ने इसका खंडन करते हुए कहा, ‘मैं सुबह आठ बजे के करीब मैदान पर गया था। मैं वहां खिलाड़ियों और कप्तान से बातचीत करने गया था। मैं विराट से होटल में नहीं मिला और न ही इसकी कोई जरुरत थी। गांगुली ने कहा, ‘कप्तान समेत सभी खिलाड़ियों को इस अह्म टूर्नामेंट से पहले अपने आपको तैयार करने की जरुरत है। क्रिकेट से इतर सभी बातों को पीछे छोड़कर उन्हें सिर्फ खेल पर ही ध्यान लगाना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कोच के रुप में कुंबले के भविष्य पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।