Precautions from Corona - Sach Kahoon Hindi

कोरोना काल में जिम्मेवारियां व सावधानियां बढ़ी
घरों में 60-70 प्रतिशत एल्कोहल वाले डिसइंफेक्शन का ही करें इस्तेमाल ( Precautions from Corona)

कोरोना वायरस महामारी आने के बाद हर किसी ने खुद और घर की सफाई का स्तर बढ़ाया है। इसके लिए लोग डिसइंफेक्टेंट्स, साबुन, सैनिटाइजर और अन्य जरूरी तरीके अपना रहे हैं। इस बीच बारिश होने के बाद मौसम में चिपचिपाहट व उमस बन जाती है। ऐसे में कई घरों में नमी और कीड़े-मकोड़े फैलने लगते हैं। इससे तमाम बीमारियों के फैलने और घर के सामान को नुकसान होने का खतरा भी बना रहता है। अब सवाल यह उठता है कि क्या हम घर को ठीक तरह से साफ रख पा रहे हैं या नहीं?

कैसे करें सफाई?

जरूरी नहीं है कि ग्लव्ज पहनने से आप कोविड 19 से पूरी तरह बच जाएंगे, इससे कीटाणु भी फैल सकते हैं। बाहर किसी काम से जा रहे हैं तो खुद को जर्म्स से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है, बार-बार 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना। कम से कम 60% एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।

रोज की सफाई के लिए रीयूजेबल या डिस्पोजेबल ग्लव्ज का इस्तेमाल करें।

सतहों को डिसइंफेक्ट करने से पहले साबुन और पानी से साफ करें।

साबुन और पानी से साफ करने से कीटाणुओं की संख्या, धूल और अशुद्धियां साफ हो जाएंगी।

लगातार छूने में आ रही सतहों, जैसे- टेबल, डोर नॉब, लाइट स्विच, हैंडल्स, फोन, नल को रोज साफ करने की आदत डालें।

डिसइंफेक्ट कैसे इस्तेमाल करें?

डिसइंफेक्ट (कीटाणुरहित करने वाले प्रोडेक्ट की बोतल) के लेबल पर मौजूद निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। ताकि आप प्रोडक्ट का उपयोग सुरक्षित और प्रभावी तरीके से कर सकें। कई प्रोडक्ट्स सतह को कुछ देर के लिए गीला करने की सलाह देते हैं। इस दौरान ग्लव्ज पहनकर रखें और यह पक्का करें कि डिसइंफेक्ट्र के उपयोग के दौरान वेंटिलेशन अच्छा हो।

घरेलू ब्लीच सॉल्यूशन भी इस्तेमाल कर सकते हैं

ब्लीच का लेबल देखें और पता करें कि प्रोडक्ट में 5-6% का सोडियम हाइपोक्लोराइट कन्संट्रेशन है या नहीं। इसके अलावा यह भी जांच लें कि आपकी ब्लीच का उपयोग डिसइंफेक्शन के लिए किया जा सकता है या नहीं। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट क्या है। कुछ ब्लीच डिसइंफेक्शन के लिए सही नहीं होती हैं।

ठीक तरह से पतली की गई ब्लीच कोरोनावायरस के खिलाफ असरदार होगी। इसके इस्तेमाल के दौरान निर्माता के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। कभी भी घरेलू ब्लीच को अमोनिया और दूसरे क्लीनर के साथ न मिलाएं। सॉल्यूशन को सतह पर कम से कम एक मिनट के लिए छोड़ दें।

ब्लीच सॉल्यूशन बनाने के लिए 5 टेबलस्पून ब्लीच को प्रति गैलन रूम टेम्परेचर वाले पानी के साथ मिलाएं। ब्लीच सॉल्यूशन डिसइंफेक्शन के लिए 24 घंटे तक असरदार रहते हैं। डिसइंफेक्शन के लिए कम से कम 70 प्रतिशत एल्कोहल सॉल्यूशन का इस्तेमाल करना चाहिए।

बार-बार हाथ साफ करना बेहद जरूरी

कोरोनावायरस से बचाव के लिए हाथों को साफ रखना बेहद जरूरी है। अपने हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकंड तक धोएं। अगर आपके पास साबुन और पानी की व्यवस्था नहीं है तो हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए कम से कम 60 प्रतिशत एल्कोहल वाले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। अगर आपको हाथों पर गंदगी नजर आ रही है तो पहले इन्हें धो लें। इसके अलावा अपने टच को लेकर भी अलर्ट रहें। याद रखें किसी भी सतह को बेवजह न छुएं।

बाथरूम में हो अच्छा वेंटिलेशन

सफाई के दौरान हम कई बार बाथरूम को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन मॉनसून के दौरान इसकी सफाई भी बहुत जरूरी होती है। बाथरूम में सबसे ज्यादा नमी होती है। बाथरूम के टाइल्स को साफ करने के लिए अच्छे बाथरूम क्लीनर का इस्तेमाल करें। बाथरूम को सुखाने के लिए बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।