Baroda by-Election - Sach Kahoon Hindi

ईवीएम में कैद किस्मत का राज खुलेगा आज
हरियाणा: भाजपा-जजपा गठबंधन को जीत की उम्मीद, कांग्रेस को भी आस | Baroda by-election

बरोदा उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां पूरीं

चंडीगढ़ (ब्यूरों)। हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट (Baroda by-election) पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई है। आज इसकी मतगणना होगी जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उपचुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। राजनीति विशेषज्ञों के अनुसार इस उपचुनाव नतीजे से हरियाणा की राजनीति में बदलाव आएंगे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल व पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। भाजपा गठबंधन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त को जबकि कांग्रेस ने पहली बार नए चेहरे इंदु नरवाल (भालू) को मैदान में उतारा। गौरतलब हैं कि कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हुई बरोदा सीट पर उपचुनाव हुआ था। 2019 में 68 फीसद मतदान के मुकाबले 2020 में यहां 68.94 फीसद वोट पड़े।

इस विधानसभा क्षेत्र में 54 गांव हैं। इसे जाट बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र माना जाता है। वहीं देश की बात करे तो बिहार विधानसभा चुनाव व अन्य राज्यों के उपचचुनाव के नतीजे भी आज ही आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा गठबंधन और महागठबंधन के बीच है। वैसे अधिकतर एग्जिट पोल में महागठबंधन को जीत के करीब बताया जा रहा है।

बिहार में महिलाओं ने दिखाया दम | Baroda by-election

बिहार की महिलाओं में वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव से ‘सरकार चुनने का जगा उत्साह’ अब भी बरकरार है और इस बार भी उन्होंने पुरुषों के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान कर राजनीतिक दलों को अपनी अहमियत बता दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार,

इस बार विधानसभा चुनाव में 59.69 प्रतिशत महिलाओं ने पुरुषों के 54.68 प्रतिशत के मुकाबले 5.1 प्रतिशत अधिक मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत होती आस्था को प्रकट किया है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां पूरीं
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में सोनीपत के बरोदा उप-चुनाव की मतगणना 10 नवंबर को सुबह 08:00 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से की जाएगी, जिसके लिए पांच टेबल लगाई गई हैं। उसके बाद 08:30 बजे ईवीएम से मतगणना की शुरूआत होगी, जिसके लिए 14 टेबल लगाई हैं। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने सोमवार को लघु सचिवालय में मतगणना की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने मतगणना में जनता से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक रूप से मतगणना केंद्र के पास भीड़ जमा न करें।

टीवी चैनलों के माध्यम से वे घर बैठकर ही राउंड वाइज मतगणना की जानकारी हासिल कर सकते हैं। मतगणना पूर्ण पारदर्शिता के साथ राउंड वाइज की जाएगी, जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस दौरान आम जनमानस किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहकर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखें। जिस प्रकार से उप-चुनाव सफलता एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है उसी प्रकार से मतगणना भी पूर्ण सुव्यवस्थित ढंग से करवाई जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि पोस्टल बैलेटों की संख्या 438 है, जिसमें 80 और इससे अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं के पोस्टल बैलेट शामिल हैं। इसी प्रकार सर्विस वोटरों से भी पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट देने की अपील की गई थी। अभी तक सर्विस वोटरों के 155 मत प्राप्त हो चुके हैं। मतगणना दिवस पर सुबह 07:59 बजे तक प्राप्त होने वाले सर्विस वोटरों के मतों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न प्रत्याशियों के 155 एजेंटों को मतगणना में शामिल होने के लिए पास जारी किये जा चुके हैं। मतगणना के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है।

उपायुक्त ने बताया कि मतगणना केंद्र में केवल निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को ही मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति रहेगी। अन्य कोई भी व्यक्ति मतगणना केंद्र हॉल में मोबाइल से फोन लेकर नहीं जा सकेगा, जिसमें मीडिया कर्मी भी शामिल रहेंगे। अधिकृत पत्रकारों के लिए मतगणना केंद्र परिसर में मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है, जिसमें राउंड वाइज मतगणना की जानकारी दी जाएगी। केंद्र को त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जिसकी निगरानी सीसीटीवी से भी 24 घंटे की जा रही है। अत: अफवाह की कोई गुंजाइश ही नहीं है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मतगणना में किसी प्रकार की धांधली नहीं होगी, इसलिए जनता को हर प्रकार की अफवाहों से दूर रहना होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने कहा कि मतगणना केंद्र तिहरे सुरक्षा घेरे में है, जहां अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतगणना के दौरान मार्ग पर पुलिस बल के छह नाके लगाये गये हैं। सभी वाहनों की जांच की जाएगी। गोहाना व सोनीपत आने-जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग रहेगा।  किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद है। अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्र की 200 मीटर की परिधि में बिना वैध पत्र के किसी भी वाहन को आने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर नगराधीश उदय सिंह तथा चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक भी मौजूद थीं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव : मतदान आज दांव पर लगी दिग्गजों की साख
54 में से 20 गांव में अति संवेदनशील बूथ घोषित, हर दो गांव पर एक पैट्रोलिंग पार्टी तैनात

भाजपा+गठबंधन और कांग्रेस के बीच कांटेदार मुकाबला

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा में सत्ताधारी गठबंधन भाजपा-जजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट के उपचुनाव का मतदान आज मंगलवार को होगा। प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में कौन जीतेगा इसका फैसला बरोदा के 54 गांवों की पौने दो लाख जनता आज ईवीएम में कैद करेगी। वहीं दस नवंबर को मतों की गिनती के बाद तय होगा कि बरोदा का ताज किसके सिर पर सजता है। उपचुनाव में 280 मतदान केंद्रों पर 180529 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

गौरतलब हैं कि कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के देहावसान की वजह से खाली हुई बरोदा सीट पर आज मंगलवार को वोट पड़ेंगे। बरोदा में कांग्रेस ने इंदु नरवाल (भालू) को चुनाव मैदान में उतारा है तो भाजपा ने अंतरराष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त पर दोबारा दांव खेला है। इनेलो ने उम्मीदवार जोगिंदर मलिक को इंदु और योगेश्वर के मुकाबले खड़ा किया है वहीं भाजपा के बागी पूर्व सांसद राजकुमार सैनी भी यहां अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

करीब पौने दो लाख मतदाताओं और 54 गांव वाले बरोदा हलके में प्रत्याशियों से ज्यादा राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चुनाव में इन दलों के प्रत्याशी तो नाममात्र का चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन असली चुनाव दिग्गजों के बीच हो रहा है, जिसके फैसले पर पूरे प्रदेश की निगाह टिकी हुई है। खुद राजनेता मानते हैं कि बरोदा के चुनाव नतीजे भविष्य की राजनीति की तस्वीर पेश करेंगे।

खट्टर और हुड्डा ने किया अपनी-अपनी जीत का दावा

सीएम खट्टर ने भाजपा के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त की जीत का दावा किया तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेसी उम्मीदवार इंदुराज नरवाल की जीत का दावा ठोका। उन्होंने कहा कि नरवाल भारी मतों से जीतेंगे। खट्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हमें पूरा विश्वास है, योगेश्वर दत्त जी जब एक नेता के रूप में अपने हलके के लोगों की सेवा करना चाहते हैं, तो बरोदा की जनता उन पर पूरा भरोसा जताएगी। वहीं हुड्डा ने कहा कि, ‘सत्ताधारी नेता सिर्फ हवा-हवाई बातों से लोगों के वोट लेने की कोशिश में हैं। लेकिन बरोदा की जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है। भाजपा-जजपा को करारी मात देने का मन बना चुकी है।

बरोदा के अलावा देश में यहां भी होगा आज उपचुनाव के लिए मतदान

मध्यप्रदेश: जौरा, सुमौली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, करेड़ा, पोहरी, बमोरी, अशोक नगर, मुंगौली, सुरखी, मल्हारा, अनूपपुर, सांची, बियोरा, आगर, हाटपिपलिया, मंधाता, मंधाता, नेपानगर, बदनवर, सांवेर और सुवासरा। गुजरात: अब्दसा, लिमडी, मोरबी, धारी, गढ़ा (एसटी), कर्जन, डांग्स (एसटी) और कपराडा (एसटी) उत्तर प्रदेश: नौगांव, घाटमपुर (कानपुर), बुलंदशहर, टूंडला (फिरोजाबाद), बांगरमऊ (उन्नाव), देवरिया और मल्हन कर्नाटक: सिरा, राजा राजेश्वरी नगर ओडिशा: बालासोर, तीर्थोल

झारखंड: दुमका, बेरमो नागालैंड: दक्षिणी अंगामी, पुंग्रो-किफिर तेलंगाना: दुब्बाका छत्तीसगढ़: मरवाही।

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में पासवान परिवार की भी अग्नि परीक्षा

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर आज मतदान होगा। वहीं लोजपा के साथ-साथ पासवान परिवार के लिए भी बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण काफी महत्वपूर्ण है। स्वर्गीय रामविलास पासवान के गृह क्षेत्र अलौली में भी इस चरण में चुनाव है। साथ ही उनके भतीजे और दामाद भी इस चरण में चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस तरह इस परिवार के लिए भी अग्नि परीक्षा है। इन सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन कैसा होगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। इस बार पार्टी यह सीट वापस प्राप्त करने में सफल होती है या नहीं, इसका खुलासा दस नवबंर को मतगणना के दिन होगा।

यूपी राज्यसभा चुनाव: सभी दस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को पूरा हो गया। सभी दस प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। दस सीटों पर केवल दस ही प्रत्याशी होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। सपा से रामगोपाल यादव और बसपा से रामजीत गौतम उच्च सदन पहुंच गए हैं। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा भी राज्यसभा सदस्य बन गए।

बरोदा उपचुनाव में किसी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने देंगे: भूपेन्द्र हुड्डा
भाजपा पर लगाया शराब, रुपए, सिलेंडर बांटने और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप (Baroda by-election)

कृषि संबंधित नए तीन बिलों में एमएसपी गारंटी का नहीं कोई प्रावधान, मुख्यमंत्री बोल रहे झूठ

सच कहूँ/नवीन मलिक रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि (Baroda by-election) बरौदा उपचुनाव में भाजपा अपनी हार को देख कर बौखला गई है और सरेआम लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं पर शराब तो कहीं रुपए व गैस सिलेंडर तक बांटे जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार के किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा और बरौदा की जनता पूरी तरह से सजग है और कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा। वे सोमवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

साथ ही पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि हाल में केन्द्र सरकार द्वारा कृषि संबधित तीनों बिलों में एमएसपी गारंटी का कोई प्रावधान नहीं किया गया है और मुख्यमंत्री झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आज किसान अपनी फसलो को बेचने के लिए दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा व पंजाब के बीच तीन मुख्य विवाद है, जिनमें एसवाईएल का मुद्दा प्रमुख है। सुप्रीम कोर्ट भी एसवाईएल को लेकर हरियाणा के हक में अपना फैसला दे चुकी है, लेकिन फिर भी सरकार प्रदेश के लोगों को उनके हिस्से का पानी दिलाने में असफल रही है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में किसानों के साथ खड़ी है। सरकार को फसलों पर एमएसपी की गारंटी का कानून लाना चाहिए, लेकिन सरकार को पूंजीपतियो से मतलब है कि किसानों से नहीं। उन्होंने कहा कि बरौदा चुनाव हरियाणा की दशा व दिशा तय करेगा।

20 साल पहले 85 विधायकों वाली सरकार चलती कर दी थी

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बीस साल पहले महम में हुए उपचुनाव में 85 सीटों वाली सरकार को चलता कर दिया था। उन्होंने बरौदा उपचुनाव में भाजपा सरकार के किसी भी षड्यंत्र को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, क्योंकि आज प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों के विरोध में सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदूषण रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार को किसानों को पराली पर एमएसपी देना चाहिए, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार द्वारा लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जाने के सवाल पर पूर्व सीएम ने चुप्पी साध ली और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और अपराधी किसी जाति व समुदाय के नहीं होते, अपराधी तो अपराधी होते है और उनके खिलाफ सख्त कारवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक भारत भूषण बतरा, अशोक अरोड़ा, संत कुमार व चक्रवर्ती शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव बना मनोहर लाल और भूपेन्द्र हुड्डा के लिए नाक का सवाल
आज प्रचार के आखरी दिन, हुड्डा परिवार ने झोंकी पूरी ताकत

कांग्रेस के इंदुराज नरवाल और भाजपा के योगेश्वर दत्त आमने-सामने

3 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 10 को आएगा परिणाम

अश्वनी चावला चंडीगढ़। बरोदा उपचुनाव के लिए आज रविवार को प्रचार का आखिरी दिन है, जिसके चलते सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत चुनाव के आखिरी दिन झोंक दी है, जहां एक तरफ भाजपा के सभी दिग्गज अलग-अलग स्तर पर आखिरी दिन चुनाव जनसभाओं करने में व्यस्त हैं। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सहित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा आधे दर्जन से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बरोदा उपचुनाव में टक्कर भले ही कांग्रेस के इंदु राज व भाजपा के योगेश्वर दत्त के बीच में हो। परंतु असली दंगल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच में चल रहा है। दोनों ने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक दी है। वहीं दूसरी तरफ इनेलो इस सीट को अपनी साख बचाने के लिए लड़ती नजर आ रही है।

खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रचार का मोर्चा संभाले हुए हैं

बरोदा उपचुनाव से भाजपा के पहले साल का कार्यकाल जोड़कर भी देखा जा सकता है, जिस कारण ही भाजपा किसी भी हालत में इस सीट को हारना नहीं चाहती है, क्योंकि अगर यह सीट उनके हाथों से फिसल जाती है तो सरकार की 1 साल के कामों पर सवालिया निशान लग जाएगा। इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ अपने संगठन की पूरी टीम के साथ पिछले 1 सप्ताह से बरोदा में ही डटे हुए हैं।

वहीं खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रचार का मोर्चा संभाले हुए हैं। इतना प्रचार तो उन्होंने खुद की सीट करनाल में भी नहीं किया था।  बरोदा सीट को लेकर चुनाव 3 नवंबर को हाना है। जबकि इस सीट पर होने वाला प्रचार रविवार शाम 5 बजे से बंद हो जाएगा। इसके पश्चात किसी भी तरह के नुक्कड़ सभा या फिर रैली इस उपचुनाव में नहीं हो पाएगी। आज के बाद सिर्फ डोर-टू-डोर ही प्रचार उम्मीदवार की तरफ से किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

एमएसपी खत्म हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति: मनोहर लाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उम्मीदवार योगेश्वर दत्त के समर्थन में बरोदा हलके में की जनसभाएं

सच कहूँ/अनिल कक्कड़ चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन नए कृषि कानूनों को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए घोषणा की है कि हरियाणा में यदि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) खत्म हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि न मंडी बंद होगी और न ही एमएसपी। इसलिए कांग्रेस के झूठे दुष्प्रचार में आकर बरोदा उप-चुनाव में चूक करने से बचें। आने वाली 3 नवंबर को भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाकर मनोहर सरकार में मनोहर हिस्सेदारी करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार को भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त के समर्थन में बरोदा हलके के गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे, जिसकी शुरूआत उन्होंने कथूरा गांव से की। इसके पश्चात उन्होंने धनाना, बरोदा तथा बुटाना और जागसी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए अपने प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की। वहीं सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि बरोदा में पेयजल के लिए 100 करोड़ व सडकों पर करीब 120 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। विकास की इस धारा को थमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी की जीत निश्चित है।

नए उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं के लिए होंगी आरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नया कानून बनाया जाएगा, जिसके तहत प्रदेश में नए उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। पूर्व सरकारों में नौकरी देने की बात की जाती रही है, किंतु हम नहीं कहते कि हमने नौकरी दी। क्योंकि युवाओं ने अपनी योग्यता के आधार पर स्वयं नौकरी हासिल की है, जिसकी संख्या भाजपा शासन में 80 हजार है। अब युवाओं में पढ़ाई की होड़ लग गई है। भाजपा सरकार ने

व्यवस्था परिवर्तन की ओर सफल कदम बढ़ाये हैं।

बापू-बेटे की जोड़ी को प्रत्याशी की नहीं, अपनी चिंता

बरोदा उप-चुनाव की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केवल बापू-बेटा ही घूम रहे हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी के लिए भाजपा-जजपा के सभी मंत्री, विधायक और नेतागण वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगने वालों को हार का भय सताता है। कांग्रेस ने डमी कैंडिडेट खड़ा किया है, जिसके बारे में पहले किसी ने नहीं सुना था। बापू-बेटे की जोड़ी को भी प्रत्याशी की नहीं अपितु अपनी चिंता है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बरोदा में भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को बड़ी जीत मिलेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव: जनता को रिझाने के लिए हर जोड़-तोड़ में जुटी पार्टियां
कांग्रेस के जगबीर मलिक ने भाजपा में की एंट्री तो पूर्व भाजपा नेता और पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल ने दिया कांग्रेस को समर्थन (Political Parties)

महम चुनाव ने लोकदल की नींव हिलाई थी, बरोदा उप चुनाव भाजपा की नींव हिला देगा: हुड्डा

कांगे्रस जातीय राजनीति की बात करती है हम विकास की बात करेंगे: खट्टर

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। बरोदा उपचुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां पूरी उबाल पर हैं। प्रचार के साथ-साथ खेल अब इधर उधर के (Political Parties) नेताओं को अपनी पार्टी में जुगाड़ लगाकर शामिल करवाने का चल रहा है। इसमें पहले कांग्रेस ने बाजी मारी तो अब भाजपा भी कांग्रेस से कहां पीछे रहने वाली थी। कांग्रेस द्वारा डॉ कपूर नरवाल को अपने पाले में लाए जाने के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस के दिग्गज नेता जगबीर मलिक को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वहीं पूर्व भाजपा नेता और पूर्व विधायक परमिंद्र ढुल ने कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर दिया।

नेताओं के इस दल-बदल को खूब टीआरपी वाला मैटर बना कर मीडिया में भी परोसा जा रहा है। वहीं भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बरोदा उप चुनाव में हार-जीत तो 3 नवंबर के बाद तय होगी लेकिन यह तय कि चुनाव प्रचार में कोई भी पार्टी किसी भी जुगत में पीछे नहीं रहने वाली। कांग्रेसी नेता को भाजपा में सोमवार को शामिल करवाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की किसान विरोधी सोच का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर जगबीर मलिक का पार्टी अभिनंदन करती है और राष्ट्र प्रेम, किसान हितैषी नीतियों व देश को आगे बढ़ाने हेतु किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था जताई है, जिसका वे स्वागत करते हैं।

कांग्रेस बरोदा में जातीय रंग देने में जुटी, लेकिन हम विकास की बात करेंगे: खट्टर

सीएम ने आरोप लगाया कि बरोदा उपचुनाव को कांग्रेस क्षणिक राजनीतिक लाभ के लिए जातीय रंग देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि दूसरे दल यहाँ सिर्फ जातीय ध्रुवीकरण की बात कर रहे हैं, हम बरोदा के विकास की बात करेंगे, किसान के हित की बात करेंगे, बरोदा में आईएमटी लगाने की बात करेंगे, युवाओं को रोजगार देने की बात करेंगे।ह्णह्ण सीएम ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में यहाँ कांग्रेस के 15 सालों के कुशासन का अंत होगा। उन्होंने कहा कि अब फैसला बरोदा की जनता को करना है।

मौजूदा तानाशाही सरकार से पीछा छुड़ाने का मौका है बरोदा उपचुनाव: हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों को उसकी फसलों का उचित रेट नहीं दिया जा रहा। ऊपर से कृषि विरोधी 3 नए कानून थोपकर अन्नदाता को बबार्दी की कगार पर लाकर छोड़ दिया है। किसान अगर इसका विरोध करते हैं तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जाती है और उनपर झूठे मुकदमे दर्ज़ करके उन्हें जेल भेज दिया जाता है। हुड्डा ने कहा कि बरोदा उपचुनाव मौजूदा सरकार की ज्यादतियों और तानाशाही से पीछा छुड़ाने का एक मौका है। इसलिए जनता को इसे सिर्फ एक विधायक का नहीं, बल्कि प्रदेश में अपनी सरकार बनाने का चुनाव मानना चाहिए। उन्होंने महम उपचुनाव का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह उस उपचुनाव ने लोकदल सरकार की नींव हिला दी थी, उसी तरह बरोदा उपचुनाव मौजूदा सरकार की जड़ें हिलाने का काम करेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव: हुड्डा बोले- परिवर्तन की लहर चंडीगढ़ तक जाएगी
कांग्रेस की जीत पक्की (Baroda by-election)

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में सोनीपत के बरोदा विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को चुनावी सभाओं में कहा कि जनता का उत्साह देखकर लगता है कि बरोदा से परिवर्तन की बड़ी लहर उठने वाली है और यह लहर सिर्फ बरोदा तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि चंडीगढ़ जाएगी। हुड्डा ने शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल के पक्ष में आहुलाना, भंडेरा, मदीना, छिछड़ाना, मिजार्पुर खेड़ी, कथूरा, केहलपा और छपरा में जनसभाओं को संबोधित कर श्री नरवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में जनता के उत्साह को देखते हुए साफ है कि उनकी पार्टी की जीत पक्की है।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ मेरी नहीं बल्कि जनता की प्रतिष्ठा का सवाल है। पूरे हरियाणा की जनता चाहती है कि बरोदा में भाजपा की जमानत जब्त होनी चाहिए, क्योंकि प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है। ये सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी, दुकानदार, व्यापारी और छोटा कारोबारी सभी का भरोसा खो चुकी है। जिस सरकार ने पूरे छह साल बरोदा के साथ भेदभाव और द्वेष रखा, अब बरोदा उस सरकार को पलटने का जनादेश देने जा रहा है।

सरकार ने किसान विरोधी फैसला लिया

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को बरगलाने के लिए कोरे वादे और जुमलेबाजी कर रही है, लेकिन जनता बेवकूफ नहीं है। वो जुमलेबाजी को नहीं बल्कि जमीनी हकीकत को देखकर वोट करेगी। जमीनी हकीकत ये है कि आज किसान सड़कों पर और उसकी फसल मंडी में पिट रही है। पिछले सीजन में गेहूं और इसबार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य तक किसान को नहीं मिल पा रहा है। जो धान हमारी सरकार के दौरान चार से छह हजार रुपये प्रति क्विंटल रेट पर पहुंच गई थी, वो आज 1700-1800 रुपये में बिक रही है।

ऊपर से तीन नए कानून लागू करके सरकार ने किसान विरोधी फैसला लिया है।

इन कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य का कहीं कोई जिक्र नहीं है।

इसलिए हम लगातार चौथे कानून की मांग कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए बरोदा की जनता तय कर चुकी है।

वो किसान-मजदूरों के हक में फैसला लेगी।

सरकार के खिलाफ वोट डालकर उसके फैसलों का विरोध करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव : जीत के लिए सियासी पार्टियों ने लगाया दमखम, धुरंधरों को प्रचार में उतारा
जेजेपी के वोट बैंक ने बढ़ाया भाजपा का सिरदर्द (Baroda by-Election)

कांग्रेस को शिफ्ट हुआ तो बिगड़ जाएंगे पूरे समीकरण

पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहा था जजपा प्रत्याशी

अश्वनी चावला चंडीगढ़। बरौदा उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा अपने ही सहयोगी पार्टी (Broda by-elecion) जननायक जनता पार्टी के वोट बैंक की चिंता खाए जा रही है। भाजपा का अनुमान है कि अगर जननायक जनता पार्टी का वोट बैंक बरोदा में इनेलो की तरफ चला गया तो भाजपा को इससे कोई ज्यादा खतरा नहीं होगा। लेकिन अगर यह वोट बैंक कांग्रेस की तरफ शिफ्ट हो गया तो सीधा भाजपा को नुकसान होने से उसके समीकरण गड़बड़ा जाएंगे। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी का उम्मीदवार इस सीट से जहां तीसरे नंबर पर रहा था। वहीं उसने 32 हजार से ज्यादा वोट प्राप्त की थी। भाजपा को इन 32 हजार वोटों में से कोई ज्यादा वोट अपनी तरफ आती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं, क्योंकि यह शुरू से ही इनेलो का कैडर रहा है। अब परेशानी ये है कि यह वोट वापस इनेलो के उम्मीदवार की तरफ जाती है या फिर कांग्रेस की तरफ शिफ्ट होंगी, इसी को लेकर भाजपा पिछले कई दिनों से मंथन कर रही है।

बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस या फिर इनेलो का ही दबदबा रहा है और पूर्व में सरकारें भी इन दोनों पार्टियों की चलती रही हैं। जिस कारण भाजपा इस सीट से पहले कभी नहीं जीत पाई है। गत वर्ष हुए चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवार ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार उपचुनाव होने के कारण भाजपा इस सीट पर पूरा जोर लगा रही है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि सत्ता में होने के चलते यहां का वोटर उन्हें वोट देगा। वहीं दूसरी ओर जजपा का वोट बैंक सिरदर्दी बढ़ा रहा है। भाजपा को पता है कि जजपा नेता के फील्ड में उतरकर उनके पक्ष में प्रचार का भी उसे ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि ये वोट बैंक अब इनेलो की तरफ डायवर्ट होने के ज्यादा आसार दिख रहे हैं। इसलिए भाजपा अब इनेलो की तरफ नजरें गड़ाए बैठी है, क्योंकि जजपा इनेलो से ही निकली है और ये वोट बैंक इनेलो का ही था। यदि इनेलो के बड़े नेता यहा प्रचार करते हैं तो इसमें भाजपा अपना फायदा देख रही है, क्योंकि इससे जजपा का वोट इनेलो की तरफ जाने के ज्यादा आसार होंगे। इससे जहां कांग्रेस का वोट घटेगा, वहीं भाजपा की जीत की राह भी आसान होगी।

किसानों का आंदोलन बना गले की फांस

पूरी तरह से देहाती सीट होने के कारण बरोदा उपचुनाव में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन भाजपा के गले की फांस बनता नजर आ रहा है। हरियाणा और पंजाब में किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में इस उपचुनाव को लेकर भाजपा को डर खाए जा रहा है कि कहीं इस आंदोलन के चलते देहाती इलाके का वोटर भाजपा को वोट देने की जगह कांग्रेस के हक में न चला जाए। अगर ऐसा होता है तो भाजपा के लिए और भी ज्यादा मुश्किलें होंगी। इस सीट पर शहरी क्षेत्र बहुत कम है।

जाट नेताओं को किया जा रहा आगे

भाजपा की तरफ से इस सीट पर जाट नेताओं को आगे किया जा रहा है, क्योंकि इस सीट पर जातिगत समीकरण भी काफी अहम् माना जा रहा है। शुरू में इस विधानसभा सीट पर संसद सदस्य संजय भाटिया को आगे किया गया था। परंतु अब उन्हें बैकफुट पर लाकर जाट नेता कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल को आगे कर दिया गया है। यह सीट देहाती होने के साथ-साथ जाट सीट भी मानी जाती है। ऐसे में जातीय समीकरण बिठाना यहां पर जरूरी था, जिसको भांपते हुए भाजपा ने पिछले सप्ताह ही चुनाव प्रक्रिया को देख रहे नेताओं में फेरबदल कर दिया है।

पिछली बार दूसरे नंबर पर रही थी भाजपा

भाजपा बरोदा विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी और इस सीट को कांग्रेस न हासिल किया था। इस सीट पर अबकी बार कांग्रेस और भी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि जननायक जनता पार्टी मैदान में नहीं है तो दूसरी तरफ किसान आंदोलन बड़े स्तर पर चल रहा है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ ज्यादा वोट जा सकती है, जिस कारण ही भाजपा के लिए यह सीट बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इस सीट को जितने के लिए भाजपा को अपना पूरा जोर लगाना होगा, तभी भाजपा कोई करिश्मा कर पायेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बरोदा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकोंं की संख्या चुनाव आयोग ने घटाई
40 नहीं 30 स्टार प्रचार ही करेंगे चुनाव प्रचार

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। कोरोना महामारी के दौरान भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और हरियाणा के बरोदा व अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए स्टार प्रचारक से संबंधित संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, हरियाणा के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुसार कोरोना महामारी के चलते मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टियों के लिए अब स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 30 कर दी गई है, जो पहले 40 थी। इसके अलावा, गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक पार्टियों के लिए अब स्टार प्रचारकों की अधिकतम संख्या 15 कर दी गई है, जो पहले 20 थी। प्रवक्ता ने बताया कि स्टार प्रचारकों की सूची जमा करवाने की अवधि अधिसूचना जारी होने से 7 दिनों से बढ़ाकर 10 दिन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारक द्वारा प्रचार करने की अनुमति मांगने के लिए आवेदन प्रचार शुरू होने से कम से कम 48 घंटे पहले जिला निर्वाचन प्राधिकारी को जमा करवाएं, ताकि संबंधित हितधारकों द्वारा समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपायों को अमल में लाया जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।