Kitchen Gardening - Sach Kahoon Hindi

Kitchen Gardening: घर में बनाना चाहते हैं किचन गार्डन, बरसात में आसानी से उगाए ये पौधे, सालों भर कुकिंग में आएगा काम
Kitchen Gardening: वैसे तो मॉनसून में पौधों को पानी खूब मिल ही जाता है पर अति हर चीजÞ की खराब होती है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें सीमित पानी चाहिए, कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें अधिक और कुछ को कम पानी की आवश्यकता होती है।

किचन गार्डन में कभी भी आवश्यकता से अधिक पौधे न लगाएं क्योंकि अक्सर घरों के आंगन में इतना स्थान नहीं होता कि बहुत भीड़ अच्छी लगे। वर्षा में तो वैसे ही पौधे जल्दी बढ़ते हैं। वर्षा से पहले ही सोच लें कि कौन सा नया पौधा लगाना है। उसे वर्षा प्रारम्भ होने से पहले लगवा लें ताकि वह अच्छी तरह से जड़ पकड़ सके।

अपने किचन गार्डन को हरा भरा रखने के लिए सीजन के अनुसार पौधे लगाएं और कुछ पुराने पौधों को छोड़ दें। पुराने पौधों के साथ-साथ कांट-छांट करते रहें। कुछ प्लांटस ऐसे होते हैं जो हर सीजन में हरे रहते हैं, उन्हें अपने किचन गार्डन में जरूर स्थान दें जैसे एलोवेरा, मनीप्लांट, गुलदाऊदी आदि। Kitchen Gardening

सीजन के अनुसार कुछ गमलों में या आंगन में कच्ची जमीन पर सब्जियां भी लगाए जो हरियाली के साथ रंग बिरंगे फल भी देंगी। वर्षा ऋतु से पहले ही जो सब्जियों के पौधे लगाने हों, लगा लें ताकि वर्षा तक उनमें फूल पड़ने शुरू हो जाएं। टमाटर, भिंडी, बैंगन, तोरी, पुदीना आदि लगाएं।

नया पौधा लगाते समय जब भी नर्सरी से या माली से पौधा लें, पौधे की जड़ें मिट्टी से अच्छी तरह ढकी होनी चाहिए नहीं तो हवा लगने से पौधा नये गमले में जड़ पकड़ नहीं सकता।

मानसून में पौधे खरीदने और लगाने से पूर्व ध्यान दें कि पौधे पर कीड़ा न लगा हो। कीड़ा और पौधों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में मिट्टी में खाद मिलाते समय थोड़ा सा कीटनाशक भी छिड़क दें। इन सबसे पौधों का विकास ठीक होगा और पौधे स्वस्थ भी रहेंगे।

अक्सर लोग सोचते हैं कि मानसून में पौधे यों ही बढ़ जाते हैं पर ऐसा नहीं है। पौधों को वर्षा में यूं न छोड़िए। अधिक पानी से पौधे सड़ भी सकते हैं और कुछ पूरी तरह से जड़ नहीं पकड़ पाते तो टूट कर गिर जाते हैं। पौधों को आवश्यकता से अधिक पानी न मिले। उन पर मलमल का कपड़ा बांध दें ताकि उन्हें तेज बारिश और धूप से बचाया जा सके। इनके अतिरिक्त भी ध्यान दें कुछ और बातों पर:-

पौधों को आसानी से पानी दिया जा सके, इसके लिए इस प्रकार के कंटेनर का प्रयोग करें जिससे थोड़ा पानी निकलें। पानी हमेशा पौधों को न देकर जड़ों को दें पर सतर्कता बरतते हुए ताकि जड़ों की मिट्टी न निकलने पाए।

पौधे को सही गमले या जमीन की क्यारी में लगायें, घर के बचे हुए डिब्बों, शीशियों में न लगाएं, इनसे उनका उचित विकास नहीं हो पाएगा।

खुदाई करने से पहले मिट्टी को थोड़ा नम कर लें ताकि खुदाई आसानी से हो सके।

सुबह के समय पानी कम मात्र में दें।

धूप और रोशनी का भी पूरा ध्यान रखें। अधिक धूप पड़ने वाले स्थान पर गमलों को न रखें या फिर उन्हें बीच-बीच में छाया वाले स्थान पर रखते रहें या गमलों के ऊपर कुछ शेड डलवा लें ताकि सीधी धूप न पड़े क्योंकि अधिक तेज धूप से पौधा जल भी सकता है।

किचन गार्डन अक्सर घर के आंगन में होता है और बारिशों में कीड़े मकोड़े भी अधिक होते हैं। बारिशों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते रहें।

बारिशों में पौधे जल्दी बढ़ते हैं। इन्हें समय-समय पर काटते छांटते रहें।

जिन दिनों रात्रि में अधिक ठंड हो, उन दिनों गमलों को बरामदे में छत के नीचे रखें ताकि अधिक ठंड से पौधे खराब न हो जाएं।

जहां पर गमले हों या क्यारी, उस स्थान पर पानी का निकास ठीक हो, नहीं तो अधिक नमी भी पौधों को नुकसान पहुंचा सकती है।

पत्तों की सफाई के लिए छोटी स्प्रे बोतल लें और धीरे-धीरे पत्तों पर स्प्रे करें और मुलायम कपड़े से पोंछ लें।

इस प्रकार आपकी बगिया मॉनसून के दिनों में हरी भरी बन जाएगी। Kitchen Gardening

यह भी पढ़ें:– Cleanliness Campaign: लंदन में चलाया सफाई अभियान, मूल नागरिक बोले धन्य हैं डेरा सच्चा सौदा के सेवादा…

Kitchen Gardening in Hindi: किचन गार्डनिंग अपनाएं, ताजा सब्जियां खाएं
लॉकडाउन ने बताया जरूरत की वस्तुओं का महत्व

कोरोना के चलते देश में लगाए गए कर्फ्यू के चलते लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के काम आने वाली कई वस्तुओं के किल्लत का सामना पड़ रहा है। लेकिन इस दौर में लोगों को जिस चीज की ज्यादा आवश्यकता पड़ी है, वह है खाने-पीने की वस्तुएं। लॉकडाउन ने लोगों में इस चीज का एहसास ज्यादा कराया है कि खाने के लिए अनाज और सब्जियों का समय पर मिलना कितना जरुरी है। तो, इस परिदृश्य में आइए जानते हैं Kitchen Gardening के कुछ अद्भुत टिप्स के बारे में।

इस दौर में शहरों में रह रहें लोगों को भी सोचने को मजबूर कर दिया है। क्योंकि उनके पास इतनी जमीनें तो होती नहीं हैं की वह अपने खाने भर के लिए अनाज उपजा पायें। लेकिन शहरों में रह रहें कुछ लोगों के पास घर के दायरे में इतनी जगह जरुर होती है, जिसे वह किचेन गार्डेन के रूप में उपयोग कर ताजी और रसायनमुक्त सब्जियां और फल उपजा कर अपने रोजमर्रा के सब्जी की जरूरतों को न केवल पूरा कर सकते हैं, बल्कि लॉक डाउन जैसी उपजी परिस्थितियों में सब्जियों की किल्लत से भी निजात पा सकते हैं।

संबंधित लेख: छोटी-छोटी मक्खियों को किचन से कैसे रखें दूर?

1. खाली जमीन के उपयोग के लिए  को बनायें जरिया

अगर आप घर के बाउन्ड्री के भीतर खाली जमीन पड़ी हुई है तो किचन गार्डन (Kitchen Garden) के रूप में इसका प्रयोग कर अपने डेली की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। इस खाली जमीन से आप अपने डेली के यूज भर की सब्जियां, फल और फूल आसानी से उगा सकतें हैं।

2. गमले भी हो सकते हैं किचन गार्डन का हिस्सा

जिन लोगों के घर में सब्जियां उगानें के लिए खाली जमीन नहीं हैं। वह भी घर पर किचेन गार्डन बना कर सब्जियां उगा सकते हैं। इसके लिए गमले का इस्तेमाल किया जा सकता है। गमलों में सब्जियां उगाने के पहले गमलों में भरी जाने वाली मिट्टी को पहले से तैयार कर लेना चाहिए। इसके लिए ,मिटटी में गोबर की सड़ी खाद, वर्मी कम्पोस्ट, या नाडेप कम्पोस्ट को मिट्टी में अच्छी तरह से मिला लेना चाहिए। मिट्टी में इन खादों को मिलाने के बाद ही गमले में मिट्टी को भरा जाना चाहिए।

बार-बार फलित होने वाली सब्जियां लगाएं

गमले में लगाईं जाने वाली सब्जियों के मामले में यह ध्यान दें कि एक बार में ही खत्म हो जाने वाली सब्जियों की जगह उन मौसमी सब्जियों को उगायें, जिससे कई बार फलत ली जा सके। गमले में सब्जी का बीज बोने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप अच्छी किस्म के बीज का इस्तेमाल ही कर रहे हैं। गमले में उगाये जाने वाले सब्जी के मामले में इस बात का विशेष ध्यान देना होता है कि उसमें ली जाने वाली सब्जी के पौधे और जड़ों का फैलाव ज्यादा न हो। इसलिए उन्हीं सब्जियों को लगाना चाहिए जो कम जगह घेरती हों।

किचन गार्डन के लिए इन सब्जियों का करें चयन

आप मौसम को ध्यान में रखकर अपने किचन गार्डन के लिए सब्जियों का चयन करें। बारिश के शुरूआत में यानी जून-जुलाई में बैगन, मिर्च, खीरा, तोरई, लोबिया, बरसाती प्याज, अगेती फूलगोभी लोबिया, भिण्डी, अरबी, करेला, लौकी, टमाटर, मिर्च, कद्दू की रोपाई या बुआई की जा सकती है।

वहीं रबी सीजन के शुरूआत यानी अक्टूबर-नवम्बर में चैलाई, लहसुन, टमाटर, भिंडी, बीन्स, गांठ गोभी, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, बैगन, सोया, पालक, चुकंदर, मूली मेथी, प्याज, लहसुन, पालक, फूल गोभी, गाजर, शलगम, ब्रोकली, सलाद पत्ता, बाकला, बथुआ, सरसों साग जैसी सब्जियों की बुआई या रोपाई की जा सकती है। जायद के सीजन यानी फरवरी-मार्च में घिया, तोरी, करेला, टिंडा, खीरा, लौकी, परवल, कुंदरू, कद्दू, भिण्डी, बैगन, धनियां, मुली, ककड़ी, हरा मिर्च,खरबूजा,तरबूज,राजमा, ग्वार जैसी सब्जियों की बुआई कर सकतें हैं।

मेडिशन प्लांट भी आप्शन

इसके अलावा कुछ मेडिशनल प्लांट को भी उगाया जा सकता है। जिसका उपयोग अगर हम रोज करें तो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखनें में मदद मिलती है। इनमें नीम, तुलसी, एलोवेरा, गिलोय,पुदीना, अजवायन, सौंफ, मीठी नीम, अदरक का फसल लिया जाना आसान है। इनके साथ ही हम मौसमी फूलों के पौधों की रोपाई कर घर घर की खूबसूरती में भी चार-चाँद लगा सकतें हैं। जिनके पास पर्याप्त मात्रा में किचन गार्डन के लिए जमीन उपलब्ध हो वह सब्जियों के साथ फलदार पौधे जैसे पपीता, केला, नीबू, अंगूर, अमरूद, स्ट्राबैरी, रसभरी, अनार, करौंदा, आदि रोप कर आसानी ताजे फल प्राप्त कर सकते हैं।

3. किचन गार्डन में काम आने वाले औजार

अगर हम किचन गार्डन में सब्जियां या फल उगाने जा रहे हैं तो उसके लिए काम आने वाले कुछ कुछ औजारों की भी जरुरत पड़ती है, जिससे किचन गार्डन का काम आसान बनाया जा सकता है। किचन गार्डन में गुड़ाई के लिए कुदाल और फावड़ा को जरूरी औजारों में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा निराई के लिए खुरपी, पानी देने के लिए पाइप और फौआरा, के साथ दरांती, टोकरी, बालटी, सुतली, बांस या लकड़ी का डंडा, एक छोटा स्प्रेयर की भी जरुरत पड़ती है। जो आसानी से नजदीक के मार्केट से खरीदी जा सकती है।

घर की वस्तुओं से बनायें ऑर्गेनिक खाद

आप घर से निकलने वाले कूड़े-करकट, सब्जियों के छिलकों, जमीन में गड्ढा खोद कर दबा दें और उस पर पानी के छींटें मारतें रहें। 15-20 दिन में यह खाद इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है। जिसे अपने किचन गार्डन में खाद के रूप में किया जा सकता है।

ऐसे करें बीज की बुआई और पौधों की रोपाई

किचन गार्डन में कुछ सब्जियों को सीधे बीज द्वारा बोकर उपजाया जा सकता है। तो कुछ के पौधों को नर्सरी में तैयार किये जाने के बाद रोपा जाता है, जिन सब्जियों की मिट्टी में सीधे बुआई की जाती है उनमें करेला, बीन्स, लौकी, घिया, तरोई, कद्दू, लहसुन, प्याज, ककड़ी, पालक, अरबी, लोबिया, खीरा, मूली, धनियाँ, चैलाई, अजवायन, तुलसी जैसी फसलें शामिल की जा सकती हैं। जिन सब्जियों के पौधों की रोपाई करनी पड़ती है, उसमें फूल व पत्ता गोभी, टमाटर, बैगन, परवल, सौंफ, पुदीना, हरी व शिमला मिर्च, जैसी तमाम सब्जियां शामिल हैं।

क्यारी बनाकर बुआई करें

सीधे बुआई की जाने वाली सब्जियों की बुआई मेड़ या क्यारी बनाकर की जानीं चाहिए। धनियाँ, प्याज, पुदीना को गार्डन में आने जाने के रास्तों के बगल और मेड़ पर उगाया जा सकता है। जिन सब्जियों के पौधों की रोपाई करनी होती है उसे किसी विश्वसनीय नर्सरी से ही लेना उचित होता है।

15 दिन में डालें खाद

आपने अपने Kitchen Garden में जिन सब्जियां की बुआई कर रखी है, उसमें कोशिश करें की आप हर 15 दिन पर फसल में ऑर्गेनिक खाद मिलती रहे। इसके अलावा फसल में उपयुक्त नमी बनायें रखने के लिए समय से सिंचाई करते रहना भी जरुरी है। गर्मियों में सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। कोशिश करें कि फसल में खरपतवार न उगने पाए, इसलिए नियमित रूप से खरपतवार निकालते रहें।

4. ये रखें सावधानियां

किचन गार्डन की शुरूआत करने के पहले कुछ सावधानियों को बरतनें की खासा आवश्यकता होती है। इसलिए अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केन्द्रों से इसकी जानकारी ले सकते हैं। देश भर में बनाये गए ज्यादतर कृषि विज्ञान केन्द्र शहरों से सटे हुए हैं, जहां गृह विज्ञान और किचन गार्डन से जुड़े एक्सपर्ट भी होते हैं। इनसे जानकारी लेकर किचन गार्डन में सब्जियां उगाना ज्यादा फायेदेमंद होता है। इसके अलावा कृषि महकमे की वेबसाइटों, आइसीएआर की वेबसाइट से भी जानकारी ली जा सकती है।

कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के विशेषज्ञ राघवेन्द्र विक्रम सिंह का कहना है कि किचन गार्डन में लगाये जाने वाली सब्जियों के उचित बढ़वार के लिए खुली धूप मिलना जरुरी है। इसलिए हमें घर बनाने का प्लान करते समय इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। घर बनाते समय उसके आसपास की मिट्टी में कंकड़म पत्थर की मात्रा बढ़ जाती है, जिसे गुड़ाई कर निकाल कर मिट्टी को भुरभुरा बना लेना उचित होता है।

Kitchen Garden में हम ऐसे कई पौधे उगा सकतें है जिससे मच्छर को भगाने में मदद मिलती है

हम जिन सब्जियों के बीज को सीधे मिट्टी में बो रहे हैं, उसे बुआई के पूर्व में ही जैव फफूंदनाशी व जैव कल्चर से उपचारित करने कर लेना चाहिए। इसके अलावा बेल वाली सब्जियां जैसे लौकी, तोरई, करेला, खीरा आदि को दीवार के सहारे छत के ऊपर ले जा सकते हैं। इससे बाकी जमीन पर लताएं नहीं फैलती है और खाली जमीन पर हम दूसरी सब्जियों की बुआई कर सकते हैं, सब्जियों की साल भर उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए हमें सब्जियों के चयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। राघवेन्द्र विक्रम सिंह के अनुसार किचन गार्डन में हम ऐसे कई पौधे उगा सकतें है जिससे मच्छर को भगाने में मदद मिलती है। यह पौधे दूसरे तरह के कीड़ों को भी भगाने में कारगर होते हैं। इसमें गेंदा, लेमनग्रास, तुलसी, नीम, लैवेंडर, रोजमेरी, हार्समिंट और सिट्रोनेला जैसे पौधे प्रमुख हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि बाजार से आने वाली पेस्टिसाइड मिली हुई बासी फल, साग व सब्जियों की जगह ताजे फल व सब्जियां मिलती रहें तो इसमें किचन गार्डन विधि आप के लिए सबसे कारगर साबित हो सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।