Pollution of Delhi - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली के प्रदूषण के लिए वहां के लोग जिम्मेदार : कृषि मंत्री
बोले-किसान की पराली नहीं, बल्कि कारखाने फैलाते हैं प्रदूषण

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। दिल्ली में भले ही वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया हो, लेकिन हरियाणा के कृषि मंत्री इसके लिए प्रदेश के किसानों द्वारा पराली जलाए जाने को सिरे से नकार रहे है। कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के लिए दिल्ली की जहर उगलती औद्योगिक ईकाईयां व वहां के वाहन जिम्मेदार हैं। इसके लिए हरियाणा के किसान जिम्मेवार नहीं हैं। वे यहां पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। कृषि मंत्री कहा कि हरियाणा में इक्का-दुक्का किसान ही पराली जलाता है तथा दिल्ली के लोग प्रदेश के किसानों को बेवजह वायु प्रदूषण के लिए बदनाम करते हैं। पहले दिल्ली को अपने प्रदूषण पर ठीक से नियंत्रण करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में वायु प्रदूषण का एक अलग ही कारण बताया, जिससे मौसम वैज्ञानिक शायद इत्तेफाक नहीं रखते। कृषि मंत्री का कहना था कि दीपावली के सीजन के दौरान दिल्ली में हवा चलनी बंद हो जाती है। हवा न चलने के चलते दिल्ली का धुआं ऊपर नहीं उठ पाता, जिसका जिम्मेवार हरियाणा प्रदेश के किसानों को समझा जाता है। कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा के किसानों का पराली का प्रदूषण अधिक नहीं है, लेकिन उसे दिल्ली वालों द्वारा बदनाम ज्यादा किया जाता है।

कृषि मंत्री से जब पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो भी कानून सम्वत होगा, वह कार्रवाई जलाने वाले किसानों पर राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। हालांकि उन्होंने प्रदेश के किसानों से पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने से भूमि व फसलों के लिए उपजाऊ मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं तथा पृथ्वी की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है। इसीलिए पराली जलाने से किसानों को परहेज करना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दिल्ली के प्रदूषण का 96 फीसदी स्थानीय कारकों से : जावडेकर
नयी दिल्ली l पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज कहा कि दिल्ली के प्रदूषण 96 फीसदी स्थानीय कारकों से और मात्र चार फीसदी पराली के कारण है। जावडेकर ने दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण नियंत्रण के लिए गठित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दस्तों को अपने आवास से रवाना करने से पहले यह बात कही। सीपीसीबी के 50 दस्ते दिल्ली-एनसीआर के शहरों में प्रदूषण की निगरानी करेंगे और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हर दल में एक वैज्ञानिक और अन्य कर्मचारी हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सर्दियों के मौसम में दिल्ली में हमेशा प्रदूषण की समस्या गंभीर हो जाती है। इसमें हिमालय की ठंडी हवा, गंगा के मैदानों में बनने वाली नमी, हवा की धीमी रफ्तार, स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य के दौरान बनने वाली धूल, सड़क किनारे की धूल, वाहनों से निकलने वाला धुआँ, लोगों द्वारा खुले में कूड़ा जलाया जाना, आसपास के राज्यों में किसानों द्वारा पराली जलाया जाना आदि कई कारक हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के प्रदूषण में पराली का योगदान मात्र चार प्रतिशत है। शेष 96 फीसदी प्रदूषण स्थानीय कारकों की वजह से है। हालाँकि इसके बावजूद उन्होंने पराली जलाने की घटनाओं को रोकने को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार को कड़े शब्दों में हिदायत दी। उन्होंने कहा “पंजाब सरकार को ध्यान देना चाहिये कि वहाँ पराली ज्यादा न जले। पंजाब सरकार तुरंत हरकत में आये ताकि पराली कम जले। इससे राज्य के लोगों को भी परेशानी होती होगी।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।