Pollution in the Capital - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली में प्रदूषण और कोरोना की दोहरी मार
नयी दिल्ली। राजधानी के मौसम में सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ प्रदूषण बढ़ने से आबोहवा दिन प्रतिदिन खराब हो रही है तो पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण का प्रकोप भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने शुक्रवार को राजधानी की आबोहवा का जो सूचकांक जारी किया है वह बहुत ही चिंताजनक है। दिल्ली में आज प्रातःकाल सात बजे प्रदूषण का स्तर 360 है। आकाश में धुआं छाया हुआ है। यह मौसम सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिये कतई भी अनुकूल नहीं है।

डीपीसीसी के अनुसार दिल्ली की हवा आज भी ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में है। राजधानी का अलीपुर इलाका 442 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ सबसे प्रदूषित क्षेत्र है। रोहिणी में 391 और द्वारका में 390 ,आनंद विहार में 387 जबकि आर के पुरम में एक्यूआई 333 दर्ज किया गया। राजधानी के ईदगिर्द की बात करें तो आज सुबह गाजियाबाद में यह 380, ग्रेटर नोएडा में 377 और नोएडा में 380 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक आईटीओ पर पीएम 2.5 का स्तर 356 है। यह ‘बहुत खराब श्रेणी’ है। दिल्ली में जहां एक ओर प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर कोरोना भी बढ़ रहा है। गुरुवार शाम के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 3882 नये मामले दर्ज किए गए और 35 मरीजों की मौत हुई है। इस वैश्विक महामारी से राजधानी में कुल संक्रमित 344318 और मरने वालों की संख्या 6163 है। सक्रिय मामले 25 हजार 237 हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजनीतिक दल मिलकर काम करें तो राजधानी में प्रदूषण पर नियंत्रण संभव : केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि यदि सभी सरकारें और राजनीतिक दल राजनीति करने की बजाय साथ मिलकर काम करें तो राजधानी में प्रदूषण पर चार वर्ष से कम समय में नियंत्रण पाया जा सकता है। केजरीवाल ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदूषण को काबू में करने के लिये सभी सरकारें साथ आयें और संयुक्त अभियान छेड़े तो इस समस्या से चार वर्ष से कम समय में निजात मिल सकती है। उन्होंने कहा सभी सरकारें ईमानदारी के साथ प्रयास करें तो पराली से होने वाले प्रदूषण से को हम थोड़े ही समय में काफी कम कर सकते हैं। पराली से उठने वाला धुंआ उत्तर भारत में प्रदूषण का बहुत बड़ा कारण है। इसलिए मेरा केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से निवेदन है कि वह हर महीने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। मुख्यमंत्री ने कहा इन वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल से पराली को बोझ से अवसर में तब्दील किया जा सकता है, लेकिन सभी सरकारों को राजनीति छोड़ एक साथ बैठकर इन उपायों पर चर्चा करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा है कि प्रदूषण एक दिन में ठीक नहीं हो सकता, इसके लिए कम से कम चार साल लगेंगे और वह इस बात से सहमत नहीं हूँ। मुझे लगता है सभी सरकारें राजनीति छोड़कर मेहनत से एक साथ मिलकर प्रदूषण के खिलाफ लड़ें तो कम समय में काबू पा सकते है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।