Cleaning Camping - Sach Kahoon Hindi

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने तीन घंटों में चमकाया डबवाली शहर
डबवाली ब्लॉक के लगभग 250 सेवादारों ने लिया भाग

‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा लगाकर व बेनती का शब्द बोल की अभियान की शुरुआत

डबवाली (राजमीत इन्सां)। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ब्लॉक डबवाली की ओर से बुधवार को शहर को साफ-सुथरा व स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें डबवाली ब्लॉक के लगभग 250 सेवादारों ने सफाई अभियान की शुरुआत शहर के कम्युनिटी हॉल से ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा लगाकर व बेनती का शब्द बोल कर किया। इस मौके पर एसडीएम डबवाली अश्वनी कुमार, नगर परिषद के सचिव ऋषिकेश चौधरी व ईओ सुमन लता विशेष तौर पर मौजूद रहे।

एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बारे में मैंने पहले ही सुन रखा है, यह बहुत अच्छे से सफाई करते हैं। डबवाली का सौभाग्य है कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार आज शहर में सफाई कर रहे है, मैं इनका धन्यवाद करता हूं और आशा करता हूं कि आज भी साध संगत अच्छे से सफाई करते हुए जैसा इनका रिकॉर्ड रहा है जल्द ही शहर को साफ-सुथरा व स्वच्छ कर देंगे।

शहर को किया तीन घंटे में साफ-सुथरा

शहर को 6 जोनों में बांटकर अलग-अलग टीमें गठित कर शहर के कम्युनिटी हॉल से शुरू कर एकता नगरी, कबीर चौक, गोल बाजार, कॉलोनी रोड, सिरसा रोड, चौटाला रोड, गोल चौक, बठिंडा रोड, तहसील कार्यालय व कोर्ट परिसर को साफ किया गया। सफाई अभियान के साथ-साथ सेवादारों ने एकत्रित हुए कूड़े-कर्कट को प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए ट्रैक्टर-ट्रालियों व कचरा उठाने वाली गाडिय़ों में भरकर रामबाग के समीप स्थित डंपिंग प्वाईंट पर डंप करवाया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के साथ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर जेई सुशील कुमार, कार्यकारी सफाई निरीक्षक कमल सिंह, पार्षद युद्धवीर रंगीला, पार्षद बलजीत सिंह, दीपक कुमार व अन्य शहरवासी मौजूद थे।

डेरा श्रद्धालुओं द्वारा चलाया गया सफाई अभियान बेहद प्रशंसनीय है। इन्होंने इस अभियान के दौरान काफी अच्छा कार्य किया है और इस अभियान के बाद मार्किट पूरी तरह से साफ नज़र आ रही है।

-प्रदीप कुमार करियाना मर्चैंट्स, मेन बाजार डबवाली।

डेरा श्रद्धालुओं की ओर से मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार को शहर में सफाई अभियान चलाकर इन्होंने एक अच्छा कार्य किया है। इस अभियान के तहत कॉलोनी रोड पर की गई साफ-सफाई से दुकानदार काफी प्रसन्न हैं।

-योगराज सिंह लवली टेलर डबवाली।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने शहर के साथ-साथ कोर्ट कम्पलेक्स व तहसील कार्यालय को साफ करने का कार्य किया है। कोर्ट परिसर, एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय के अलावा पार्किंग स्थल को भी साफ किया है, जो काबिल-ए-तारीफ है।

-एडवाकेट बद्री प्रसाद डबवाली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।