Sardar Patel Library - Sach Kahoon Hindi

‘बिजली’ से होगा युवाओं का ‘बौद्धिक’ विकास
निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक शत्रुजीत ने काछवा में सरदार पटेल के नाम से प्रदेश की पहली लाईब्रेरी का किया शुभारंभ

(Sardar Patel Library)

सच कहूँ/विजय शर्मा करनाल। आने वाले 18 महीनों में हरियाणा प्रदेश के सभी गांवों में उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलेगी। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के सकारात्मक पहलू सामने आने लगे हैं। बिजली वितरण निगम का 5 वर्ष पहले जहां करीब 80 प्रतिशत लाईनलोस था अब वह घटकर 20 प्रतिशत के करीब रह गया है। आने वाले समय में सभी के सहयोग से इसे 15 प्रतिशत तक लाया जाएगा। इतना ही नहीं बिजली वितरण निगम को जो लाभांश होगा उसका दो प्रतिशत समाज हित में लगाया जाएगा, जिसकी शुरूआत वीरवार को करीब 20 लाख रुपये की लागत से काछवा गांव के सचिवालय परिसर में सरदार पटेल के नाम से प्रदेश की पहली लाईब्रेरी का शुभारंभ कर किया गया।

आने वाले समय में हरियाणा में प्रतिवर्ष 40 से 50 ऐसी लाईब्रेरियां निगम द्वारा बनाई जाएंगी। उक्त विचार हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर ने लाईब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर कहे। इस मौके पर सीएमडी शत्रुजीत कपूर व बिजली वितरण निगम के निदेशक संजय बंसल ने पौधरोपण भी किया। काछवा गांव में पुस्तकालय के कार्य को मूलरूप देने के लिए जिन विद्यार्थियों व एनएसएस के स्वयं सेवकों ने कार्य किया उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रदेश के 4750 गांवों में दी जा रही 24 घंटे बिजली

सीएमडी ने बताया कि प्रदेश के करीब 7 हजार गांवों में से 4750 गांवों में इस समय 24 घंटे बिजली मिल रही है। करीब 100 गांवों में प्रक्रिया शुरू है, कैथल, सोनीपत, पलवल व नारनौल जिलों में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं सरकार द्वारा बिजली के रेट भी कम किए गए हैं, 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को 2 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट खर्चा देना होगा और खेती के लिए 10 पैसे यूनिट है। जबकि हरियाणा सरकार द्वारा 4 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदी जाती है।

बताया कि उद्योग के लिए भी राहत दी गई है

जो उद्योग मालिक अतिरिक्त समय में रात को अपना उद्योग चलाएगा।

उसके लिए 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली कम रेट पर दी जाएगी।

चोरी रोकने के लिए कॉपर के स्थान पर अब एल्युमीनियम ट्रांर्सफार्मरों की खरीददारी होगी

कपूर ने कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों ट्रांसफार्मर चोरी के काफी मामले सुनने को मिले, इनकी चोरी का सबसे बड़ा कारण ट्रांसफार्मरों का कॉपर का होना है, परंतु अब हरियाणा सरकार ने कॉपर के स्थान पर एल्युमीनियम के ट्रांर्सफार्मर लिए जा रहे हैं जो सस्ते हैं और इनकी चोरी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बिजली वितरण निगम अब मुनाफे में चल रहा है। वर्ष 2017-18 में निगम 412 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 300 करोड़ रुपये और कोरोना के बावजूद भी वर्ष 2019-20 में 330 करोड़ रुपये का मुनाफा निगम ने किया है। इसका दो प्रतिशत लाभांश के रूप में सीएमआर स्कीम के तहत खर्च करना है।

इसके तहत निगम ने निर्णय लिया है कि जिन गांवों ने निगम को सहयोग दिया है

उन गांवों में सरदार पटेल के नाम से पुस्तकाल बनाए जाएंगे, जिनकी संख्या आने वाले समय में बढ़ेगी।

लाईब्रेरी में रखी गई है 3 हजार पुस्तकें

शत्रुजीत कपूर ने कहा कि लाईब्रेरी के बनने से युवाओं और बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। इस लाईब्रेरी में करीब 3 हजार ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई हैं। इस पुस्कालय को ग्राम पंचायत कमेटी बनाकर चलाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पुस्तकालय के कार्य को और आगे बढ़ाना है और अपने बच्चों को पुस्तकालय के प्रति जागरूक करना है। पुस्तकालय युवाओं के लिए धरोहर होती है। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के चीफ इंजीनियर एके रहेजा ने बताया कि पुस्तकालय में कम्पयूटर, ई-बुक, करीब 40 विद्यार्थियों के बैठने की सीटें है और यह पुस्तकालय सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक खुला रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।