Bihar Assembly Elections - Sach Kahoon Hindi

जदयू ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 57 नामों पर मोहर, चार महिलाएँ भी शामिल
Bihar Assembly Elections 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। एनडीए गठबंधन के अंतर्गत जदयू को कुल 101 सीटें मिली हैं, जिनमें से पार्टी ने पहले चरण में 57 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। Bihar News

जारी सूची में सभी सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, हालांकि किसी भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है। जदयू ने इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या चार रखी है, जिनमें मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने लव-कुश (कुर्मी और कोइरी) समीकरण को मज़बूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। घोषित उम्मीदवारों में 21 से अधिक प्रत्याशी इन वर्गों से आते हैं। वहीं, कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को भी पुनः मौका दिया गया है। मंत्री विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन से, श्रवण कुमार को नालंदा से तथा सुनील कुमार को भोरे से पुनः उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त मदन सहनी बहादुरपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। Bihar News

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सार्वजनिक की थी, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने अपनी सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। दूसरी ओर, महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है, बावजूद इसके कई संभावित उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया में जुट गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे—पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। Bihar News

बिहार विधानसभा चुनाव : पहले चरण के 71 विधानसभा क्षेत्र में थम गया प्रचार का शोर
पटना। बिहार की 71 विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए आज शाम छह बजे प्रचार का शोर थम गया और अब प्रत्याशी जनसम्पर्क के जरिये वोट जुटाने में लग गये हैं। पहले चरण के मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंद प्रसाद वर्मा, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह, राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद और परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। इस चरण में 28 अक्टूबर को कुल 71 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इन 71 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान में बुधवार को 31380 मतदान केंद्र पर दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 114 महिला और 952 पुरुष प्रत्याशी समेत कुल 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर देंगे। मतदाताओं में 21406096 पुरुष, 10129101 महिला और 599 थर्ड जेंडर शामिल हैं। पहले चरण के चुनाव में सबसे अधिक 230 प्रत्याशी गया नगर विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे हैं वहीं कटोरिया (सुरक्षित) सीट पर सबसे कम 162 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।