Onion Prices - Sach Kahoon Hindi

टमाटर के बाद प्याज के दाम भी बढ़े
सब्जी को तड़का लगाना हुआ मुश्किल | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। महंगाई के इस दौर में जहां आम वर्ग को हर तरफ से मार पड़ रही है, वहीं सब्जियों खासकर टमाटर व प्याज (Tomato and Onion) के बढ़े दामों ने लोगों ने होश उड़ा रखे हैं। पहले लोग टमाटर के बढ़ती कीमतों के कारण परेशान थे, लेकिन अब प्याज ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरु कर दिए हैं। हालात ये है कि इस समय प्याज के दाम परचून रेट पर 35 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। हालात यही रहे तो इसके दामों मेंं और भी बढ़ोतरी संभव है। Abohar News

जानकारी के अनुसार पहले लोग टमाटर के दामों में बढ़ोतरी से परेशान थे। लोगों का कहना है कि इस समय टमाटर के दाम 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चल रहे हैं, जबकि पहले कभी यह दाम 10 रुपए से लेकर 20 किलो तक थे। इसका मुख्य कारण बारिश के कारण टमाटरों की आपूर्ति कम होना बताया जा रहा है। टमाटर के बढ़ोतरी के कारण सब्जी से टमाटर दूर होकर रह गया है। हालात ये है कि कई बार कोई गृहिणी सब्जी वाले से टमाटर मांगती है, तो सब्जी वाला जवाब देता है कि मैंने तो टमाटर लाने ही बंद कर दिए हैं। Abohar News

बाजारों मेंं भी टमाटर का अलग-अलग व्यंजनों में बहुत कम इस्तेमाल हो रहा है। लोग अभी टमाटर के बढ़े दामों से उभरे ही नहीं थे कि प्याज ने भी लोगों की आंखों में आंसू लाने शुरु कर दिए हैं। इस समय प्याज 35 रुपए किलो तक पहुंच गया है, जो कि कुछ दिन पहले 20 रुपए के आसपास हुआ करता था। Abohar News

सब्जी विक्रेता ओमप्रकाश ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय बारिश काफी है, जिससे वहां से प्याज की आपूर्ति कम हो रही है। ऐसे में प्याज के भाव बढ़ गए हैं। यदि यही सिलसिला जारी रहा, तो प्याज के दाम और भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सब्जियों के दामों पर भी असर पड़ा है और लगभग सभी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अब तो सब्जी को तड़का लगाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पहले टमाटर और अब प्याज के दाम बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– पौधरोपण कर मनाई डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती

घट सकते है प्याज के दाम
सब्जी मंडी में पहुंचा तुर्की व नासिक का प्याज (Onion Prices)

परचून में 60 रूपए प्रति किलो बिक रहा तुर्की का प्याज

सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। सब्जी मंडी में तुर्की व नासिक से प्याज की आवक शुरू हो गई है। इससे प्याज के रेट (Onion Prices) में भी गिरावट आने लगी है। प्याज के रेट परचून में तुर्की का प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। तुर्की के प्याज का वजन लगभग 600 से 700 ग्राम है। आकार बड़ा और वजन अधिक होने के कारण एक किलो में केवल दो या डेढ़ प्याज ही चढ़ पा रहा है। नासिक और सीकर के प्याज से तुर्की के प्याज का भाव कम होने के कारण व्यापारी भी इस प्याज को खरीद मंडी और रेहड़ियों में पहुंचा रहे है। तुर्की से बड़ा प्याज दो दिन पहले ही आना शुरू हुआ है। रेहड़ियों में इस प्याज की कीमत 60 रुपये है। आकार बड़ा होने के कारण यह प्याज भी ग्राहकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। ग्राहक इस प्याज को खरीद कर इसके स्वाद का आनंद ले रहे है।

होटलों व रेस्टोरेंट में ज्यादा खरीद रहे हैं तुर्की का प्याज

तुर्की से आने वाले प्याज की बिक्री होटल व रेस्टोरेंट में ज्यादा हो रहा है। क्योंकि बड़ा साइज का होने पर प्याज काटने में आसानी होती है। इसी के साथ सब्जी व अन्य पकवान भी स्वादिष्ट बनते हैं। तुर्की के प्याज के भाव कम होने से आम लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा। सब्जी विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि तुर्की से प्याज आना शुरू हो गया है। इससे प्याज के रेट कम होने लगे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।