Kevadiya - Sach Kahoon Hindi

एक राष्ट्र एक नागरिक संहिता पर अभी-अभी आया पीएम मोदी का बड़ा बयान
one nation one civil code: केवड़िया (गुजरात) (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत एक राष्ट्र, एक नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है जो एक ‘धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता’ है। मोदी ने गुजरात के केवड़िया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज भारत एक राष्ट्र, एक नागरिक संहिता यानी एक धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी उल्लेख किया, ‘हम अब एक राष्ट्र, एक चुनाव की दिशा में काम कर रहे हैं, जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करेगा, जो भारत के संसाधनों का इष्टतम परिणाम देगा और देश को एक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में नई गति मिलेगी।

Health News: काजू-बादाम का बाप है ये देसी दाना, 60 के बाद भी रहेगी 20 वाली जवानी

कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने एकता की शपथ दिलाई और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 149वीं जयंती पर एकता नगर में स्टैच्यू आॅफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष भारत की एकता और अखंडता के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरे हुए हैं और सरकार के हर कार्य और मिशन में राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई देती है।

उन्होंने कहा, ‘सच्चे भारतीयों के रूप में, यह हमारा कर्तव्य है कि हम उत्साह और ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय एकता की दिशा में हर प्रयास का जश्न मनाएं, नए संकल्पों, आशाओं और उत्साह को मजबूत करें। मोदी ने कहा कि भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देकर सरकार ने एकता के बंधन को मजबूत किया है, नई शिक्षा नीति एक ज्वलंत उदाहरण है, जिसे राष्ट्र ने गर्व से अपनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान का नाम जपने वालों ने इसका बहुत अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ‘इसका कारण जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की दीवार थी। धारा 370 को हमेशा के लिए दफन कर दिया गया है। इस विधानसभा चुनाव में पहली बार बिना भेदभाव के मतदान हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पहली बार वहां के मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान की शपथ ली है। इस दृश्य से भारतीय संविधान निमार्ताओं को बहुत संतुष्टि मिली होगी। मोदी ने नक्सलवाद को एक ‘भयानक बीमारी’ करार देते हुए इसे उखाड़कर फेंकने का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,‘आपको यह समझना चाहिए कि एक समय में नेपाल के पशुपतिनाथ से भारत में तिरूपति तक एक लाल गलियारा मौजूद था। मुझे यह कहते हुए खुशी महसूस हो रही है कि पिछले 10 वर्षों के अथक प्रयासों के कारण, नक्सलवाद अब भारत में अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है।

प्रधानमंत्री ने की देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरूआत, खुद भरी उड़ान
केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया, जहाँ दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टेच्यू आॅफ यूनिटी स्थित है, से अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट के बीच उड़ान भर कर देश की पहली सी प्लेन सेवा की विधिवत शुरूआत की। मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 145 वी जयंती पर उनकी 182 मीटर ऊँची प्रतिमा पर पुष्पांजलि और मनोहारी एकता परेड का निरीक्षण करने के बाद यहां तालाब संख्या 3 स्थित वोटर ऐरोड्रोम से उड़ान भर कर इस सेवा की शुरूआत की।

गभग 200 किमी की दूरी सड़क मार्ग के करीब 4 घंटे की बजाय मात्र 45 मिनट में तय करेगी

जब वह पहाड़ियों से घिरे इस जलीय हवाई अड्डे पर विमान में सवार होने वाले थे उससे पहले उन्हें चालक दल के एक सदस्य ने आपातकालीन सुरक्षा सम्बंधी जानकारी दी और उन्होंने इसे गौर से सुना। (First seaplane service) इस सेवा के लिए निजी उड्डयन सेवा प्रदाता कम्पनी स्पाइस जेट 19 सीटों वाले एक विमान का इस्तेमाल कर रही है जिसमें शुरूआत में 12 सीटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह केवड़िया और अहमदाबाद के बीच की लगभग 200 किमी की दूरी सड़क मार्ग के करीब 4 घंटे की बजाय मात्र 45 मिनट में तय करेगी। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत शुरू होने वाली इस योजना के लिए इसी साल जुलाई में केंद्र, राज्य और एयरपोर्ट अथॉरिटी आॅफ इंडिया के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। स्टेच्यू आॅफ यूनिटी और और अहमदाबाद के साबरमती नदी रिवरफ्रंट दोनो श्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट रहे हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार शुरूआत में दोनो के बीच इस सी प्लेन सेवा के दो दैनिक फेरे रखने की योजना है। किराया एक तरफ से प्रति व्यक्ति 1500 रुपए होगा। पानी और जमीन दोनो से उड़ान भरने में सक्षम इस विमान को कनाडा में बनाया गया है और इसे स्पाइस जेट मालदीव से खरीद कर यहां लायी है। आम विमान की तुलना में काफी नीचे उड़ने वाले इस विमान का वजन 3377 किलो है और यह 5570 किलो वजन उठा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।