By-Election - Sach Kahoon Hindi

तरनतारन उपचुनाव: आप और बीजेपी उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
दोनों दलों ने नामांकन से पहले समर्थकों के साथ निकाले रोड शो

तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran By-Election: तरनतारन विधानसभा उपचुनाव का रण शुक्रवार को पूरी तरह गरमा गया। आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी हरजीत सिंह संधू दोनों ने नामांकन पत्र भरे। यह सीट आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में वोटिंग 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को तरनतारन में नामांकन भरा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन से पहले आप ने एक बड़ा रोड शो निकाला, जो बोहड़ी चौक से शुरू हुआ। सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जनता हरमीत संधू को चुनेगी तो उनके काम पहल के आधार पर होंगे। Tarn Taran By-Election

2024 में छोड़ा था अकाली दल: हरमीत सिंह संधू तीन बार तरनतारन से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में स्वतंत्र रूप से, 2007 में शिअद के टिकट पर और 2012 में पुन: जीत हासिल की थी। संधू शिअद सरकार में दो बार चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। संधू ने 2024 में शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ दिया और 15 जुलाई 2025 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

आप पर बरसे मनजिंदर सिरसा | Tarn Taran By-Election

वहीं, बीजेपी उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने भी शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा अमृतसर पहुंचे। नामांकन के बाद बीजेपी ने रैली का आयोजन किया, जिसमें मनजिंदर ने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से भगवंत मान मुख्यमंत्री बने हैं, वे केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बात बोल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की तरह पंजाब को भी आप सरकार ने लूटा है।रण में ये उम्मीदवार: उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला अब आप के हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज, शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा, बीजेपी के हरजीत सिंह संधू और अकाली दल वारिस पंजाब से मनदीप सिंह के बीच रहेगा।

शुरुआत शिअद से, 2022 में बीजेपी से जुड़े

हरजीत सिंह संधू 40 वर्ष के हैं और कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा धारक हैं। पेशे से वे कृषि और ईंट भट्टे के व्यवसाय से जुड़े हैं। हरजीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 2007 में शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग से की थी। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

दिसंबर 2022 से वे तरनतारन भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। स्थानीय राजनीति और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदरूनी सर्वे और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा की सिफारिश के बाद उन्हें इस उपचुनाव में पार्टी का टिकट दिया गया।

यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला

By-election: इस नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा ने बाजी मारी
By-election: रायसिंहनगर। नगरपालिका (Raisinghnagar Nagar Palika) उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के प्रत्याशी अशोक गोयल का आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी द्वारा उपाध्यक्ष अशोक गोयल को निर्वाचन पत्र सोपा गया। इस दौरान भाजपा पूर्व विधायक बलबीर सिंह लूथरा, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पार्टी जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह, पार्षद कमल चावला, मनीष कौशल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा प्रत्याशी को लेकर काफी दिन से घमासान चल रहा था, जिसको लेकर पार्टी की हाई लेवल बैठक लगातार 3 दिन से जारी थी। By-election

बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय में अग्रवाल धर्मशाला से नामांकन दाखिल करने के लिए पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष रावना हुए। उपाध्यक्ष पद को लेकर वार्ड नंबर 6 भाजपा पार्षद अशोक गोयल भी दावेदारी जता रहे थे, लेकिन एन वक्त तक वह अपने दावेदारी को लेकर जिसको लेकर पार्टी को अंतिम मौके पर पार्टी का प्रत्याशी अशोक गोयल को घोषित करना पड़ा। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल था। रंग-गुलाल व पटाखे छोड़कर खुशी जाहिर की। अंतिम मौके पर ही कमल चावला से नामांकन वापस भी करवा दिया गया। By-election

Bar Association Elections 2024: इस दिन होंगे बार संघ चुनाव! 1142 सदस्यों की सूची जारी

सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा जीते
चूरू (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में चुरु जिले के सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदार अनिल शर्मा ने जीत हासिल की है। निर्वाचन विभाग के अनुसार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 मतों से हराया। श्री शर्मा ने 91 हजार 357 मत हासिल किए जबकि श्री पींचा को 64 हजार 505 मत मिले जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के प्रत्याशी लालचंद मूंड ने 46 हजार 753 मत हासिल किए। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी हैं। इससे पहले शर्मा के पिता भंवर लाल शर्मा यहां से विधायक थे और उनके निधन के बाद खाली होने पर यह उपचुनाव कराया गया था।

भाजपा उम्मीदवार पींचा पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा से प्रत्याशी थे। उपचुनाव में दो लाख नौ हजार 837 मत पड़े जिनमें शर्मा को 43़ 54 प्रतिशत मत हासिल किए जबकि पींचा को 30़ 74 एवं मूंड को 22़ 28 प्रतिशत मत मिले। उपचुनाव में माकपा के मेघवाल केवल 0़ 99 प्रतिशत मत ही ले पाये। इनके अलावा इंडियन पीपुल ग्रीन पार्टी के प्रमनाराम एवं चार निर्दलीयों को इससे कम मत ही मिले। उपचुनाव में 1771 मत नोटा में पड़े जो मतदान का 0़ 85 प्रतिशत है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मजबूती का संकेत है उपचुनावों में मिली जीत
सामान्यत: उपचुनाव परिणामों को वर्तमान और भावी राजनीति के महत्वपूर्ण संकेत के रूप में नहीं लिया जाता रहा। पिछले कुछ वर्षों में यह प्रवृत्ति बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के चुनावी उत्थान के बाद से जिस तरह का राजनीतिक वातावरण बना है उसमें हर चुनाव महत्वपूर्ण हो गया है। विश्लेषकों ने जिस तरह भाजपा के कहीं उपचुनाव हारने को उसके अंत की शुरूआत का संकेतक बताना शुरू किया उससे भी यह स्थिति पैदा हुई है। छ: राज्यों के सात विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का विश्लेषण आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करेगा। सात में से चार स्थान भाजपा ने जीते और यह उसके जनाधार के मजबूत बने रहने का द्योतक है। पहले उसके पास तीन स्थान थे।

कांग्रेस हरियाणा और तेलंगाना की अपनी सीटें गंवा बैठी, तो इसके राजनीतिक मायने हैं और वे निश्चित रूप से महत्वपूर्ण हैं, तो इन परिणामों से भविष्य की राजनीति की क्या तस्वीर निकलती है? कुल मिलाकर इन परिणामों के निहितार्थ यही हैं कि सभी पार्टियों के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव से ज्यादा अंतर नहीं आया है। भाजपा अपने इन्हीं जनाधार की बदौलत लोकसभा चुनाव में 303 सीटें पाने में सफल हुई थी। जाहिर है, इन परिणामों के आधार पर 2024 की दृष्टि से भाजपा के लिए किसी भी तरह निराशाजनक निष्कर्ष नहीं दिया जा सकता। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के दुर्दिन कायम हैं और भाजपा की विजय श्रृंखला बनी हुई है। इन परिणामों के आधार पर वहां से भाजपा के नुक्सान की कतई संभावना नहीं व्यक्त की जा सकती। इसी तरह बिहार में जद- यूके अलग होने से भाजपा के नुक्सान की संभावना भी तत्काल शत प्रतिशत स्थापित नहीं होती।

इसका मतलब हुआ कि आगामी चुनाव में दोनों का गठबंधन रहेगा और यह शक्तिशाली होगा। दक्षिण के तेलंगाना में भाजपा ने 2019 में 4 लोकसभा सीटें जीतीं थीं। वर्तमान चुनाव में टीआरएस को जिस तरह भाजपा ने टक्कर दी है उससे अभी यह मानना कठिन है कि उसका जनाधार घट गया होगा। हालांकि इस समय टीआरएस भाजपा और कांग्रेस दोनों को तोड़ने में लगी है। उसमें थोड़ी सफलता उसे मिल रही है। इन परिणामों में सबसे बुरी दशा कांग्रेस की रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में काफी समय रही। परिणाम बताता है कि इससे उसके जनाधार में तनिक भी वृद्धि नहीं हुई। कम से कम इन परिणामों के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि 2024 में कांग्रेस 2019 से बेहतर प्रदर्शन कर पाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आदमपुर विस उपचुनाव की मतगणना 6 नवंबर को होगी
हिसार। हरियाणा में आदमपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच छह नवंबर को की जायेगी। मतगणना छह नवंबर को प्रात: आइ बजे महाबीर स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल में शुरू की जाएगी। यह जानकारी बरवाला के एसडीएम एवं मतगणना के नोडल अधिकारी अश्विर नैन ने आज यहां दी । उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी तथा 13 राउंड में मतों की गणना की जाएंगी। मतगणना के प्रथम चरण में पोस्टल बैलेट तथा दूसरे चरण में ईवीएम के मतों की गणना होगी।

नोडल अधिकारी ने बताया कि मतगणना के दौरान कर्मचारियों को बूथ नंबर और अलॉट की गई कंट्रोल यूनिट के सीरियल नंबर का मिलान करने के पश्चात ही गणना शुरू करनी होगी। उधर ,उपचुनाव के बाद ईवीएम तथा वीवीपैट को सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक एम मुथु कुमार, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह की उपस्थिति में कल रात्रि लगभग 12 बजे महाबीर स्टेडियम में बनाए गए स्ट्राँग रूम मेंं सील करके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवा दिया गया है।

मतदान में प्रयोग की गई ईवीएम बॉक्सिंग हॉल के स्ट्रॉंग रूम में उम्मीदवारों/प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रखवाई गई। इसके पश्चात स्ट्राँग रूम को भी सील कर दिया गया। सील करने के उपरांत सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक एवं उपायुक्त ने ईवीएम लॉग बुक पर हस्ताक्षर भी किए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर नगराधीश एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी विजया मलिक, आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र, जिला परिषद के सीईओ एवं चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी प्रीतपाल, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन राजेंद्र सुरा, भाजपा के प्रतिनिधि विकास फुरसानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आदमपुर उपचुनाव:शांतिपूर्ण रहा मतदान, 76 प्रतिशत हुई वोटिंग
हिसार । हरियाणा में हिसार जिले के आदमपुर उपचुनाव के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण रहा और लगभग 76 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उपचुनाव कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के कारण हुआ जो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। भाजपा ने उनके पुत्र भव्य को प्रत्याशी बनाया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांति पूर्वक रहा। घुड़साल में रोहतक नंबर की संदिग्ध ब्रेजा कार मिली है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया और आदमपुर थाने ले गई है। कार में रोहतक का पूर्व सरपंच और उसका साथी बैठा हुआ था। दोनों सांघी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आदमपुर से बाहरी लोगों को कल शाम पांच बजे वापस जाने को कहा था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मतदान के बीच आदमपुर गांव के स्कूल में बने एक मतदान केंद्र के बाहर झड़प हो गई। आरोप है कि एडवोकेट राकेश के साथ पूर्व सरपंच के बेटे संजय दानी और उसके भतीजे ने मारपीट की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर हिसार के एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एडवोकेट राकेश को आदमपुर थाना में जाकर शिकायत देने के लिए कहा।

सुंडावास गांव में एक 87 वर्षीय महिला कन्ही मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची तो उन्हें मृत बताकर वोट डालने से ही रोक दिया गया। मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने कहा कि इस नाम की महिला की मौत हो चुकी है। महिला ने उनसे कहा कि उसका वोटर लिस्ट में नाम है और उसके घर वोटर रसीद भी आई है। मगर कर्मचारियों ने उसे वोट नहीं डालने दिया। इस पर महिला को मायूस होकर बिना मतदान किए घर लौटना पड़ा। चौधरीवाली गांव में कांग्रेस और बीजेपी समर्थक भिड़ गए। एक दूसरे पर कुर्सियां तक फेंक दीं। हालात का जायजा लेने के लिए डीएसी अभिमन्यु भी मौके पर पहुंचे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आदमपुर उप चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने भरा नामांकन
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। आदमपुर उपचुनाव (Adampur by Election) में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी एवं डीडीपीओ सुभाष चंद्र शर्मा के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पूर्व कांग्रेस भवन में कार्यकतार्ओं की जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विरोधी पार्टियों के पास खुद के उम्मीदवार तक नहीं है। उम्मीदवार कांग्रेस से उधार में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी दो महीने पहले कहां थे आपके सामने है। आम आदमी पार्टी के सतेंद्र सिंह कहां थे वह भी आपके सामने हैं और इनेलो प्रत्याशी कूरड़ाराम नंबरदार 3 दिन पहले कहां पर थे यह भी आपके सामने है।

पार्टी असूलों पर छोड़ी जाती है स्वार्थ के लिए नहीं: हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि जब तक विरोधी उम्मीदवार कांग्रेस में थे तब कांग्रेस साफ-सुथरी पार्टी थी जब कांग्रेस में सूत नहीं बैठी तो कांग्रेस बुरी हो गई। हुड्डा ने कहा कि राजनीति में पार्टी में बने रहना और छोड़ना चलता रहता है लेकिन पार्टी असूलों पर छोड़ी जाती है स्वार्थ के लिए नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2014 में भाजपा की सरकार आई उसके बाद से आदमपुर में एक भी काम हुआ तो बता दो हिसार में कोई काम हुआ तो बता दो जो भी काम हुए थे कोंग्रेस राज में हुए थे।

आने वाला समय कांग्रेस का होगा: उदयभान

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान ने कहा कि आदमपुर चुनाव जीतने के बाद प्रदेश की गठबंधन सरकार भी टूट जाएगी और आने वाला समय कांग्रेस का होगा। बता दें कि जयप्रकाश ने आदमपुर से वर्ष 2009 के आम विधानसभा चुनाव में हजकां से चुनाव लड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को जबरदस्त टक्कर दी थी और इस चुनाव में कुलदीप बिश्नोई लगभग 6 हजार वोटों से विजयी हुए थे। इस चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को 48 हजार 224 वोट मिले थे जबकि जयप्रकाश को 42 हजार 209 मत मिले थे और जीत का अंतर 6015 रहा था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रामपुर में खिला कमल, सपा के आसिम हारे
रामपुर में भाजपा की जीत पर योगी ने दी बधाई

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राज्य की रामपुर लोक सभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार घनश्याम कोरी की जीत पर पार्टी कार्यकतार्ओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। रामपुर सीट पर मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी घनश्याम कोरी ने दोपहर बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आसिम रजा से 42 हजार से अधिक मत की निर्णायक बढ़त बना ली थी। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी इस सीट पर चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

योगी ने ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।ह्व उन्होंने रामपुर की जनता का आभार प्रकट करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकतार्ओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है।

रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 26, 2022

रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने भी ट्वीट कर रामपुर सीट पर पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रामपुर लोक सभा सीट 37 हजार से अधिक वोट से जीत कर इतिहास रच दिया है। आजमगढ़ सीट पर भी भाजपा जीत के करीब है। संतोष ने कहा कि यह परिणाम सांप्रदायिक, विभाजनकारी और अल्पसंख्यक तुष्टीकरण की राजनीति के लिये खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल सहयोग से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गयी विकास की राजनीति पर जनादेश की मुहर लगाता है।

रामपुर और आजमगढ़ सदर लोक सभा सीटों पर हुए उप चुनाव के संदर्भ में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता… https://t.co/jWAOroFBMz

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 26, 2022

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर गत गुरुवार को हुए मतदान के बाद रविवार को मतगणना में मिले रुझान के मुताबिक दोनों सीट पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। आजमगढ़ सीट पर सपा के उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव भाजपा के दिनेश यादव ‘निरहुआ’ से लगभग 13 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।

जबकि बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली तीसरे स्थान पर हैं। ज्ञात हो कि 2019 के लोक सभा चुनाव में आजमगढ़ से सांसद चुने गये अखिलेश यादव और रामपुर सीट से सांसद आजम खान के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। गत विधानसभा चुनाव में अखिलेश और आजम ने विधायक चुने जाने के कारण लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

शिअद (अ) के मान ने जीती संगरूर सीट, आप को बड़ा झटका
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरजीत सिंह मान ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को गंभीर झटका देते हुए चुनाव जीत लिया। रविवार को सामने आये चुनाव परिणाम में मान ने कुल 253154 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के गुरमैल सिंह को हराया।

आप को कुल मतों का 34.79 फीसदी वोट हासिल हुए। इस सीट पर 23 जून को उपचुनाव हुआ था। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान का कहना है कि संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्हें जीत मिली है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह जीत काफी अहम है। हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय पार्टियों को हरा दिया है। उन्होंने कहा,‘वह किसानों एवं गरीबों के मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चंपावत उपचुनाव : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रिकार्ड मतों से जीते
नैनीताल (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उप चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55025 मतों से पराजित किया। मुख्यमंत्री धामी के प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और अन्य प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये। चंपावत की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार को बुरी तरह नकार दिया। उन्हें 3233 मत मिले। कांग्रेस की अब तक की यह सबसे बुरी हार है। विगत 31 मई को हुए चंपावत उप चुनाव में डाक पत्रों (पोस्टल बेलेट) समेत कुल 62898 मत पड़े। शुक्रवार को हुई मतगणना के अनुसार पुष्कर सिंह धामी को कुल 58258, कांग्रेस प्रत्याशी को 3233, समाजवादी समर्थित मनोज कुमार भट्ट को 413 तथा निर्दलीय हिमांशु गडकोटि को 402 और नोटा को 377 मत पड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले राउंड में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी पर बढ़त कायम कर ली थी।

पहले राउंड में कांग्रेस को मात्र 164 तो धामी को 3856 मत हासिल हुए। अंतिम 13वें राउंड तक धामी अपनी बढ़त को मजबूत करते चले गए। डाक मत पत्रों में भी कांग्रेस भाजपा से पीछे रही और यहां धामी को 990 तो कांग्रेस को मात्र 86 मत हासिल हुए। इसी प्रकार समाजवादी समर्थित उम्मीदवार को पोस्टल बेलेट के माध्यम से केवल चार मत मिले। धामी की जीत से भाजपा में खुशी की लहर है। नैनीताल की विधायक सरिता आर्य और भाजपा नेता शांति मेहरा ने इसे चंपावत तथा उत्तराखंड की जनता की जीत बताया। उल्लेखनीय है कि खटीमा से विधानसभा उपचुनाव हारने के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से होने वाले उप चुनाव के लिये प्रत्याशी घोषित किया था। चंपावत के निवर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने उनके लिये सीट खाली की थी। धामी खटीमा से कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी से सात हजार से अधिक मतों से विधानसभा चुनाव हार गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

80 वर्ष के बुजुर्ग, दिव्यांग और कोविड पॉजिटिव मतदाता घर से दें सकेंगे वोट
उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में वल्लभनगर एवं धरियावद विधानसभा के उप चुनाव के दौरान 80 वर्ष के बुजुर्ग, पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वोटर्स और कोविड पॉजिटिव मतदाता इस बार घर से ही वोट दे सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बुनकर ने बताया कि उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन की अनुपालना में विधानसभा क्षेत्र के अधिकाधिक पात्र मतदाताओं को इस सुविधा का लाभ दिलाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के समस्त बीएलओ ने अधिकांश पात्र मतदाताओं को इस सुविधा का लाभ देने के लिए आवेदन दिए हैं और पुन: प्राप्त भी कर लिए है। उन्होंने बताया कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया है।आयोग द्वारा 3 तरह के वोटर्स को यह सुविधा प्रदान की गई है, जिसमें 80 वर्ष से अधिक के वोटर्स, दिव्यांग और कोविड-19 से प्रभावित व्यक्ति तथा कोविड-19 के संदिग्ध व्यक्ति शामिल हैं।

पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया के तहत 3 तरह के पात्र मतदाताओं से संबंधित बीएलओ फार्म 12-डी में आवेदन प्राप्त करेगा। इसमें मतदाता-सूची की भाग संख्या और क्रमांक, ईपिक नंबर, मोबाइल नंबर, निवास का पता देना अनिवार्य होगा। ऐसे व्यक्ति, जो कोविड-19 से संबंधित हैं, वह स्वास्थ्य विभाग का प्रमाण-पत्र संलग्न करेंगे। बुनकर ने बताया कि पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा स्वैच्छिक है। रिटर्निंग आॅफिसर प्रपत्र-1 में ऐसे समस्त आवेदनों को सूचीबद्ध कर तैयार करेंगे तथा प्रपत्र-2 में पात्रता का निर्धारण कर पोस्टल बैलेट जारी किए जाने वाले मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। ऐसे मतदाता, जिन्होंने पोस्टल बैलेट के लिए 12-डी में आवेदन प्रस्तुत किया है, उन्हें मतदान केन्द्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही वह मतदान केन्द्र पर वोट डाल सकेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भवानीपुर में दीदी की बल्ले-बल्ले, ममता 34 हजार वोटों से आगे
कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों भवानीपुर, जंगीपुर और शमशेरगंज में आगे बढ़त बना रखी है। उन तीनों विधानसभा सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य की मुख्यमंत्री एवं भवानीपुर से तृणमूल उम्मीदवार ममता बनर्जी जीत की ओर अग्रसर हैं। वह (सुश्री बनर्जी) 10वें दौर की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल से 34,000 से अधिक मतों के आगे चल रही हैं। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी श्रीजिव विश्वास बहुत पीछे चल रहे हैं। सत्तारूढ़ दल तृणमूल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और शमशेरगंज विधानसभा क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक अभी से ही सड़कों पर नाच-गाकर खुशी का इजहार करने लगे हैं।

तृणमूल सुप्रीमो ने पिछली बार नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था

मार्च-अप्रैल के विधानसभा चुनाव में शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने 57.71 प्रतिशत वोट हासिल करके यह सीट जीती थी, जबकि भाजपा उम्मीदवार रुद्रनील घोष 35.16 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहें। श्री चट्टोपाध्याय ने सुश्री बनर्जी के लिए सीट खाली करते हुए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। तृणमूल सुप्रीमो ने पिछली बार नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और पराजित हुई थीं। मुख्यमंत्री बनने के बाद छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता हासिल करने की अनिवार्यता के कारण उन्होंने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा है।