Nikita Murder Case - Sach Kahoon Hindi

निकिता तोमर हत्याकांड : आरोपियों को झटका, दोबारा जांच संबंधी याचिका हाईकोर्ट में खारिज
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने फरीदाबाद के निकिता तोमर हत्याकांड के मुख्य आरोपित तौसीफ को झटका दिया है। हाई कोर्ट ने आरोपित तौसीफ की मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच की मांग की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी है। हाई कोर्ट के जस्टिस सुदीप आहुलवालिया ने इस मामले में सुरक्षित रखे फैसले को सुनाते हुए यह आदेश जारी किया। कोर्ट ने कि याचिकाकर्ता आरोपित तौसीफ के इस आरोप को नकार दिया कि राजनीतिक नेताओं, मीडिया और पंचायत के दबाव के कारण पुलिस ने जांच की।

तौसीफ ने याचिका में कहा था कि दबाव के कारण पुलिस ने पूरी तरह से त्वरित और पूर्व-निर्धारित तरीके से सिर्फ 11 दिनों की समय सीमा में जांच कर चालान पेश कर दिया। उसने चालान जल्दबाजी में पेश करने व वैज्ञानिक तरीका नहीं अपनाने के आरोप भी लगाए थे। इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि जब मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आएगी तो जांच दल सप्लीमेंटरी चालान पेश कर सकता है। जांच दल के पास सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही व काल डिटेल जैसे पुख्ता सुबूत हैं। ऐसे में जल्द चालान पेश करने में दबाव के आरोप सही नहीं है।

21 साल के तौसीफ और उसके साथी मोहम्मद रेहान ने हाई कोर्ट के समक्ष दायर याचिका में इस पूरे मामले की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से जांच कराने की मांग की थी। तौसीफ और रेहान के अनुसार उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। उसके खिलाफ मामला मीडिया ट्रायल, पक्षपाती राय और जांच अधिकारियों के धार्मिक पूर्वाग्रह का परिणाम है। इस चालान को उन्होंने इससे पहले 23 नवंबर, 2020 को, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फरीदाबाद के सामने चुनौती दी थी, लेकिन उनकी अर्जी खारिज कर दी गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

निकिता हत्याकांड की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मिली मंजूरी
फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया)। निकिता हत्याकांड (Nikita Murder Case) का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता की तरफ से पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई। पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह ने यह मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर सिफारिश की थी।

इसके जवाब में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के साथ हुए संगीन अपराध की सुनवाई के लिए पहले से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अध्यक्षता में स्पेशल फास्ट ट्रैक अदालत है। यह मुकदमा उन्हीं की अदालत को सौंपा जाएगा। मुकदमे की प्रतिदिन सुनवाई होगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की तरफ से बताया गया है कि मुकदमा अभी इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में है। इलाका मजिस्ट्रेट को भी इस मुकदमे में सभी कागजी कार्रवाई जल्द पूरी कर मुकदमा सत्र न्यायालय को भेजने के लिए कहा गया है।

बता दें कि 26 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में अग्रवाल कालेज के बाहर तृतीय वर्ष की छात्रा निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में सोहना निवासी तौशीफ और उसके साथी रेहान व पिस्तौल मुहैया कराने के आरोपी अजरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुकदमे में चार्जशीट पेश कर चुकी है। इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में 16 नवंबर को चेकिग आफ चालान की तारीख लगी है। इसके बाद मुकदमा सत्र न्यायालय को भेजा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

निकिता हत्याकांड को लेकर हुई पंचायत में हंगामा, राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है

फरीदाबाद। निकिता मर्डर केस मे न्याय की मांग की आड़ में करीब 200 प्रदर्शनकारियों के द्वारा दुकानों पर पथराव करने और नेशनल हाईवे जाम करने की कोशिश की गई। रोकने पर असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर भी पत्थर बरसाए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया । 20 लोगों को राउंडअप किया गया है बाकी और को चिन्हित किया जा रहा है। पथराव में दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। बता दें कि पुलिस निकिता मर्डर केस में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इस केस मे श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा एसआईटी का गठन किया जा चुका है। एसआईटी द्वारा वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से अनुसंधान करके शीघ्र चालान कोर्ट में दिया जाएगा ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

मौके से करीब 20 असामाजिक तत्वों राउंडअप किया गया

आज दिनांक 1 नवंबर 2020 को सर्व बिरादरी संगठन की तरफ से दशहरा ग्राउंड में पंचायत की जा रही थी। इस भीड़ में से कुछ असामाजिक तत्व हाईवे की तरफ चल दिए। जिसमें करीब 200 असामाजिक तत्वों ने दुकानों पर पथराव किया और हाईवे को जाम करने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों को रोकना चाहा तो पुलिस पर भी पथराव किया। जिस पर मौजूद पुलिस बल ने असामाजिक तत्व के खिलाफ हल्का बल प्रयोग कर उनको तितर-बितर किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 20 असामाजिक तत्वों राउंडअप किया गया है अन्य जो पत्थर बाजी करने में शामिल थे उन्हे चिन्हित किया जा रहा है। जिन असामाजिक तत्वों ने फरीदाबाद का माहौल खराब करने की कोशिश की है।

उनमें से 2 नोएडा से , 2 गौतम बुध नगर से , 3 दिल्ली से, 3 पलवल से, 1 गुडगांव से और 2 मेवात के रहने वाले हैं पुलिस यह पता लगा रही है कि इन लोगों को यहा किसने भेजा था। हाईवे जाम करना और तोडफोड़ व पत्थरबाजी करने के पिछे इनका क्या मकसद क्या था। डीसीपी बल्लबगढ़ सुमेर सिंह यादव ने कहा की कानून एवं शांति व्यवस्था को बिगाड वालों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी, इस तरह की अराजकता शहर में बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी फरीदाबाद वासियों से अनुरोध है शांति बनाए रखें। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी लेकिन धरना प्रदर्शन के नाम पर आम शहरी को परेशानी मे ना डाले और कानून व्यवस्था बनाये रखे।