Result - Sach Kahoon Hindi

भिवानी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं परीक्षा परिणाम में फिर चमका एसएनएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल शकरापुरा
फतेहाबाद/शकरपुरा (सच कहूँ न्यूज़)। घोषित हुए भिवानी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में SNSM SR SEC SCHOOL SHAKARPURA ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा शिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।

10वीं कक्षा के शानदार परिणाम

विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए—

⭐ Jaskaran – 97.4%
⭐ Mahak – 97%
⭐ Prachi – 96.6%
⭐ HARMAN – 96.4%
⭐ पूनम – 84.4%
⭐ Sandeep Kaur – 79.2%
⭐ Harpreet Kaur – 78.4%
⭐ Ramanpreet Kaur – 78.2%

12वीं कक्षा का भी रहा शानदार प्रदर्शन

विद्यालय के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए—

⭐ सुखमणि – 91.2%
⭐ Aspreet – 85.6%
⭐ Ramandeep – 84.6%
⭐ Lovedeep – 81.2%

विद्यालय के इस शानदार परिणाम की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण, अनुभवी स्टाफ, आधुनिक शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की सराहना की। विद्यालय लगातार शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री तरसेम सिंह भूटाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

विद्यालय के एमडी श्री सतपाल इंसा ने कहा कि SNSM SR SEC SCHOOL SHAKARPURA ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा देना है।

विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Goa Board Result 2026: गोवा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा
94.51 प्रतिशत छात्र हुए पास

पणजी (एजेंसी)। Goa Board SSC Result 2026: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 20,618 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 19,486 छात्र सफल घोषित हुए हैं। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.51 फीसदी दर्ज किया गया है। परीक्षा 13 मार्च से 9 अप्रैल तक कुल 20 दिनों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्यभर के 32 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी।

घोषित परिणामों के अनुसार, इस साल भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 96.51 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.37 दर्ज किया गया।

गोवा बोर्ड के अनुसार, छात्राओं ने एक बार फिर शैक्षणिक प्रदर्शन में बढ़त बनाए रखी है। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट संतोषजनक रहा है। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। Goa Board Class 10 Result 2026

गोवा बोर्ड का परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए सीट नंबर/रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल है। वहीं, शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

2025 में जीबीएसएचएसई (गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन) कक्षा 10 के परिणाम में 95.35 प्रतिशत छात्र सफल घोषित हुए थे। पिछले साल परीक्षा में कुल 18,838 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 17,961 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में 9,280 लड़के और 9,558 लड़कियां थीं। साल 2025 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.35 फीसदी दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:– जानें क्यों, यूपी दौरे पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बी.एस.सी नर्सिंग का रिजल्ट 100% रहा
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: स्थित भगवन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बी.एस.सी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस शानदार प्रदर्शन ने संस्थान का नाम एक बार फिर रोशन किया है। संस्थान की प्राचार्या डॉ विजया डी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा विधि ने 77% (231 अंक) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनामिका नहारिया ने 74% (222 अंक) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर गुंजन और दीपांशु रहे, जिन्होंने 74% (221 अंक) अंक प्राप्त किए। Mirapur News

सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया। प्राचार्या डॉ विजया डी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर भी विशेष जोर दिया। Mirapur News

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अनुराग विजय अग्रवाल, उपनिदेशक डॉ पुष्पनील वर्मा तथा समस्त शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें:–  Hyderabad Police: हैदराबाद में पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कमिश्नर ने घर पहुंचकर दी चेतावनी

NEET UG 2025: खुशखबरी, नीट यूजी राउंड-3 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। NEET UG 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज (22 अक्टूबर) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक (नीट यूजी) 2025 काउंसलिंग के लिए राउंड 3 सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर राउंड 3 का परिणाम देख सकते हैं। परिणाम में किसी भी विसंगति की सूचना 22 अक्टूबर, 2025 शाम 6 बजे तक डीजीएचएस के एमसीसी को ईमेल आईडी (mccresultquery@gmail.com) पर ईमेल के माध्यम से दी जा सकती है, जिसके बाद अनंतिम परिणाम को ‘अंतिम’ माना जाएगा।

एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 का परिणाम निम्नलिखित तरीके से देखें:

एमसीसी नीट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट – mcc.nic.in पर जाएँ

नीट 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के सीट आवंटन परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें

पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें

अपनी सीट आवंटन स्थिति देखने के लिए अपना नीट 2025 रोल नंबर या एप्लीकेशन आईडी खोजें

यह भी पढ़ें:– Indigo Flight News: इंडिगो मुंबई से मदीना के लिए शुरू करेगी दैनिक उड़ान

Punjab Board Result: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं के परिणाम घोषित
95% छात्र पास, टॉपर्स लिस्ट में फिर लड़कियों का दबदबा, ग्रामीण क्षेत्रों का प्रदर्शन भी शानदार

मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Board 10th Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के बहुप्रतीक्षित नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष कुल 95 प्रतिशत परीक्षार्थी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं, जो शिक्षा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संकेत है। परीक्षा में कुल 2,77,746 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,65,548 ने सफलता हासिल की है। Punjab Board Result

राज्य में टॉप करने वाली तीनों ही लड़कियां हैं। फरीदकोट के कोट सुखियां स्थित संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अक्सनूर कौर ने टॉप किया है। वहीं श्री मुक्तसर साहिब के छत्तियाणा के बाबा फरीद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रतिंदरदीप कौर ने दूसरा और मलेरकोटला के चौंदा के राम सरुप मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्शदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। तीनों के 650 में से 650 नंबर हैं।

विशेष रुप से उल्लेखनीय यह है कि राज्य में शीर्ष तीन स्थानों पर लड़कियों ने अपना परचम लहराया है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और लग्न को दर्शाता है। विस्तृत परीक्षा परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है कि छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.85% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.50% दर्ज किया गया। Punjab Board Result

इसके अतिरिक्त, आंकड़ों में एक और महत्वपूर्ण पहलू यह उभर कर आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने शहरी क्षेत्रों के मुकाबले उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शहरी क्षेत्रों में जहां उत्तीर्णता का प्रतिशत 94.71% रहा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के 96.09% विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। यह ग्रामीण शिक्षा प्रणाली की मजबूती और वहां के छात्रों की मेहनत को रेखांकित करता है। बोर्ड के अधिकारियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Punjab Board Result

यह भी पढ़ें:– War Against Drugs: केजरीवाल व भगवंत सिंह मान ने लोगों को नशे के विरुद्ध जंग में योद्धा बनने की दिलाई शपथ

10th Class Result: लाखों छात्रों का इन्तजार ख़त्म? यहाँ देखें दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट!
UP Board Class 10th 12th Result 2025: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा संचालित हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इस बार कक्षा 10 की परीक्षा में लगभग 25.56 लाख विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 25.77 लाख छात्रों ने अपनी योग्यता को परखा। 10th Class Result

यूपी बोर्ड परिणाम 2025 तिथि की प्रतीक्षा

बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपने अंक देख सकेंगे। इसके अलावा, परीक्षा परिणाम अन्य विश्वसनीय शैक्षिक पोर्टल जैसे education.indianexpress.com पर भी उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि बीते वर्ष यूपी बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के परिणाम 20 अप्रैल को घोषित किए थे।

फर्जी नोटिस से सावधान! | 10th Class Result

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फर्जी सूचना वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि यूपी बोर्ड अपने इंटर और हाई स्कूल के परिणाम 15 अप्रैल को जारी करेगा। इस विषय पर यूपीएमएसपी ने स्पष्ट किया है कि ऐसी सभी सूचनाएँ भ्रामक और असत्य हैं। परिषद ने यह भी बताया कि अभी तक परिणाम जारी करने की कोई निश्चित तिथि तय नहीं की गई है।

छात्रों से अनुरोध है कि वे केवल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। जैसे ही बोर्ड परिणामों की घोषणा करेगा, संबंधित सूचना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। 10th Class Result

Prasidh Krishna: इस गेंदबाज ने कहर बरपाती अपनी गेंदबाजी से ऐसा जलवा दिखाया कि केकेआर ने घुटने टेक दि…

जिले के 1454 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा
मिशन बुनियाद की खंड स्तरीय परीक्षा का परिणाम जारी

जिले के 1454 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा

अब 28 जनवरी को होगी लेवल-2 की परीक्षा

घोड़ावाली की भविष्या ने जिले में सबसे अधिक 151 अंक लेकर पास की परीक्षा

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: मिशन बुनियाद के तहत जिले में खंड स्तर पर आयोजित हुई बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम विकल्प फाउंडेशन की ओर से जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में सरसा जिले ने हिसार के पश्चात प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा परिणाम में भी जिले की लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। जिले के 1454 विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय परीक्षा का प्रथम लेवल उत्तीर्ण किया है। इनमें 795 लड़कियां व 659 लड़के शामिल है। Sirsa News

लेवल-वन में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी 28 जनवरी को होने वाली मिशन बुनियाद की लेवल-2 की परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं जिले में गवर्नमेंट मिडल स्कूल घोड़ावाली के भविष्या ने 151 अंक के साथ पहला, गवर्नमेंट मिडल स्कूल बुढ़ाभाणा के गौरव ने 139 अंक के साथ दूसरा व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंवरपुरा के हन्नी ढाका ने 120 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि बुनियाद लेवल-1 की खंड स्तर पर आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले के 1454 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उत्तीर्ण विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा देंगे।

सरसा खंड के सबसे ज्यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण | Sirsa News

मिशन बुनियाद लेवल की परीक्षा में जिले के 1454 विद्यार्थियों ने लेवल-वन की परीक्षा पास की है। जिले में सरसा खंड के सबसे अधिक 278 बच्चों ने परीक्षा पास की है। जबकि डबवाली के 250, नाथूसरी चौपटा के 232, रानियां के 222, बड़ागुढ़ां के 197, ऐलनाबाद के 154 व ओढां खंड के 121 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है।

इन स्कूलों के सबसे ज्यादा बच्चे हुए उत्तीर्ण

बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरसा के सबसे ज्यादा बच्चे उत्तीर्ण हुए है। इस स्कूल से 11 लड़कियां व 25 लड़कों सहित कुल 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसके पश्चात जीजीएसएसएस रानियां से 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। जिले में तीसरे नंबर पर आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालुआना रहा है। यहां से 28 बच्चों ने परीक्षा का पहला पड़ाव पास किया है। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– Stray Dogs: लुधियाना में आवारा कुत्तों का आतंक, भैंस के दो कटरों को नोच कर मार डाला

HSSC Result 2024: ग्रुप सी और डी की 23879 नौकरियों का परिणाम घोषित
पंचकूला (सच कहूँ/चरण सिंह)। HSSC Group C, D Result 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वीरवार को ग्रुप-सी और डी की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती परीक्षा में शामिल रहे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि विभिन्न विभागों में कुल 23,879 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था। HSSC Result 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तिथि की घोषणा की थी। आयोग द्वारा रिजल्ट घोषणा की जानकारी मिलते ही युवाओं ने रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। भारी ट्रैफिक के चलते साइट ने काम करना बंद कर दिया, जिसके चलते अभ्यर्थियों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा। HSSC Result 2024

यह भी पढ़ें:– इंग्लैंड भेजने के नाम पर 12.46 लाख रुपये ठगी मामले में आरोपी काबू

भगवन्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन्स के एमबीए सेंकेण्ड ईयर का रिजल्ट घोषित
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (Bhagwant Group of Institutions) विभाग के विभागाध्यक्ष गौरव राजपूत ने बताया कि एमबीए से फाइनल ईयर का रिजल्ट घोषित हो गया है। जिसमें सना अर्शी ने 73 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है, 71 प्रतिशत के साथ सूर्या मणी ने दूसरा स्थान हासिल किया है और 69 प्रतिशत के साथ खुशी चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुराग विजय अग्रवाल जी ने समस्त छात्रों कोबधाई और आशीर्वाद दिया और कहा जीवन चुनोतियाँ से भरा हुआ है। हमे हर अवसर में सफलता तलाशनी चाहिए। Miranpur News

प्रबंधन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है जरूरत है तो दृढ़ निश्चय की, सफलता आपके हाथ मे जरूर आएगी।संस्थान छात्रों को कैम्पस प्लेसमेंट की बेहतर सुविधा प्रदान करता है। समय समय पर संस्थान में प्रतिष्ठित कंपनी जॉब फेयर लगाकर छात्रों का चयन करती है। उन्होंने छात्रों के अपार संभावनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी और पूर्ण मनोयोग से कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने काउंसलर विवेक तोमर और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ अर्पिता महेश्वरी, अर्पित कुमार और वर्णिका रस्तौगी इत्यादि को दिया है। इस अवसर पर संस्था के उपनिदेशक डॉ.अजय गुप्ता, सहायक निदेशक डॉ.पुष्पनील वर्मा, जीएम फाइनेंस दुष्यन्त कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ.आदित्य शर्मा ने सभी को बधाई दी। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– Fire: बिजली के शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

शिखर शिक्षा सदन का वार्षिक परीक्षाफल घोषित
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र, चेयरमैन सुशील शर्मा, निदेशक राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर संबोधित करते हुए कहा कि इसी तरह भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नित नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करते रहें। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। Miranpur News

इस अवसर पर वर्ष 2023-2024 में कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अनुभव मैमोरियल छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करके सभी विद्यार्थी बहुत ख़ुश हुए और अभिभावक अपने बच्चों की सफलता पर उत्साहित हुए।जिसमें कक्षा नर्सरी से प्रथम स्थान पर अली कुरैशी, आयुष, शिवन्या, मनप्रीत सिंह, मिस्का चौधरी, नासूम जेहरा, द्वितीय स्थान पर अफरीन, अबुजर, तृतीय स्थान पर शायन खान, हमजा, जीनत। एल के जी में अनमशा, मोइन, अगम्या प्रथम। सादिका द्वितीय तथा तरुश्री तृतीय स्थान पर रहे। यू के जी में सुहान राजपूत, अर्नव पाल प्रथम, हिमानी शर्मा द्वितीय मौ। फैज, शिवाय, अवनि इन्सा तृतीय रहे। Miranpur News

कक्षा 1 में आयुष जौहरी प्रथम, वैष्णवी, नबिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2 में मौ शादिक, हर्षित भाटी, अनिका कक्षा 3 में वृन्दा, अनमोल इन्सा, आयत जेहरा, कक्षा 4 में श्रेया, इस्मत जेहरा, देवराज सिंह, इनाया परवीन, कक्षा 5 में अक्षा, समरीन तोमर, आरुष त्यागी , कक्षा 6 में वैभव, जोया तोमर, अव्वल कक्षा 7 में उल्फत रसूल, अल्फिया सैफी, फैजीन अख्तर कक्षा 8 में सलोनी, इशिता प्रजापति, तिथि शर्मा , कक्षा 9 में रिद्धम गुप्ता, रिद्धि गुप्ता, आर्यन सिंह कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में उज्जवल, सिद्धि गुप्ता, अल्फरीद कक्षा 11 जीव विज्ञान वर्ग में सुमायला, जॉन हसनैन, मो हुजफा मलिक कक्षा-11 वाणिज्य वर्ग में जिज्ञासा चौधरी, मनप्रीत कौर, रूपनदीप कौर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– लाकड़-भीलपुरा एरिया के समीप यमुना में चल रहा है अवैध खनन, अधिकारी बने मूकदर्शक

GJU: गुजवि ने किया विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित
हिसार (सच कहूँ न्यूज)। GJU: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि दिसम्बर 2023 में आयोजित बीटेक सीएसई सातवां सेमेस्टर (मेन) बैच 2020, बीटेक सीएसई एनसीसी प्रथम सेमेस्टर (मेन) बैच 2022, बीटेक सीएसई एआईएमएल एनसीसी प्रथम सेमेस्टर (मेन) बैच 2022, बीटेक सीएसई एनसीसी तृतीय सेमेस्टर (मेन)

बैच 2021, बीटेक सीएसई एआईएमएल एनसीसी तृतीय सेमेस्टर (मेन) बैच 2022, बीटेक सीएसई एनसीसी पंचम सेमेस्टर (मेन) बैच 2020, बीटेक ईई एनसीसी पंचम सेमेस्टर (मेन) बैच 2020, बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी सातवां सेमेस्टर (मेन) बैच 2020, बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी सातवां सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2019, तथा बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमेस्टर (रिअपीयर) बैच 2020 तथा बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमेस्टर (मेन) बैच 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। GJU

यह भी पढ़ें:– 29 पेटी अवैध शराब व 85 हजार की नकदी बरामद

RPSC Ras 2021 Result: ब्राह्मणवासी के धोलूराम की लंबी छलांग
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। RPSC Ras 2021 Result: आरपीएससी की ओर से शुक्रवार को जारी सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2021 के व्यवसायिक प्रशासन विषय के अंतिम परिणाम में नोहर के नजदीकी गांव ब्रह्मणवासी के धोलूराम स्वामी ने 53वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। धोलूराम ने अपनी सफलता का श्रेय माता कमला देवी, पिता जगदीश स्वामी, बड़े भाई वरिष्ठ अध्यापक संदीप स्वामी तथा पत्नी को दिया है। उन्होंने बताया कि इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनके गुरुजन भाटिया आश्रम के संचालक प्रवीण भाटिया का रहा। Hanumangarh News

पहले ही प्रयास में बने सहायक आचार्य | Hanumangarh News

उन्होंने अपने साक्षात्कार की तैयारी गुरुजी के सानिध्य में ही की। विदित रहे कि धोलूराम कॉमर्स से बीकॉम करने के बाद 2017 में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण कर सरदारशहर में पद स्थापित हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए व्यवसायिक प्रशासन से एम.कॉम के साथ ही यूजीसी की ओर से आयोजित जेआरएफ की परीक्षा अपने पहले प्रयास में ही जेआरएफ रैंक के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि सफलता में समय लग सकता है, लेकिन मेहनत का परिणाम अवश्य मिलता है। गांव में जश्न का माहोल है तथा बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Amit Shah: अजमेर रोड शो में अमित शाह का बड़ा ब्यान!