Arif Masood - Sach Kahoon Hindi

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ कार्रवाई जारी
भोपाल l मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और उनके समर्थकों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने संबंधी प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद आज यहां बड़ी झील के पास अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी। नगर निगम के अनुसार बड़ी झील के पास अवैध रूप से निर्मित लगभग 12 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में फैले निर्माण को ढहाने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों को सभी आवश्यक साजोसामान के साथ तैनात किया गया है। सुबह ग्यारह बजे तक अवैध निर्माण का काफी बड़ा हिस्सा गिरा दिया गया।

इसके पहले कल यहां तलैया थाने में विधायक आरिफ मसूद और छह अन्य लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। यह मामला धर्म संस्कृति समिति के एक पदाधिकारी डॉ दीपक रघुवंशी की शिकायत पर दर्ज किया गया। आरोपियों पर आरोप है कि यहां पिछले सप्ताह इकबाल मैदान पर फ्रांस के राष्ट्रपति के विरोध में प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़कायी गयीं। विधायक मसूद की मौजूदगी में प्रदर्शन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला और झंडा जलाया गया था। इस दौरान वक्ताओं ने आपत्तिजनक भाषण भी दिए थे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर विधायक आरिफ मसूद के अलावा स्थानीय निवासी शाहवर मंसूरी, अकील उर्रहमान, नईम खान, मोहम्मद सालार, इकराम हाशमी और अब्दुल नईम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले को विवेचना में ले लिया गया है। विवेचना के दौरान आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।