RCB vs SRH - Sach Kahoon Hindi
IPL 2026: बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 28 मार्च को होगा। यह रोमांचक मैच शहर के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मुकाबले को लेकर आरसीबी टीम शिविर में खिलाड़ियों ने अभ्यास की गति तेज कर दी है और पूरे उत्साह के साथ तैयारी जारी है। अभ्यास सत्र के दौरान टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक अभ्यास सत्र का अधिकतम लाभ उठाएं और मैदान पर उतरते समय पूर्ण समर्पण के साथ खेलें। IPL News
”खिताब की रक्षा के लिए अतिरिक्त प्रयास आवश्यक होंगे”
टीम द्वारा साझा किए गए अभ्यास सत्र के एक वीडियो संदेश में कोहली ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों की निरंतर मेहनत का परिणाम ही रहा कि टीम पिछली बार खिताब जीतने में सफल रही। उन्होंने यह भी कहा कि अब अन्य टीमें और अधिक मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी, इसलिए खिताब की रक्षा के लिए अतिरिक्त प्रयास आवश्यक होंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य को अपनी सर्वोत्तम क्षमता से भी आगे बढ़कर योगदान देना होगा, तभी टीम अपने प्रदर्शन का स्तर बनाए रख सकेगी। कोहली ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्र शुरू होने से पहले का प्रत्येक अभ्यास क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसका पूरा उपयोग किया जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली वर्ष 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जुड़े हुए हैं और लंबे समय तक टीम का नेतृत्व भी कर चुके हैं। पिछले सत्र में टीम की ऐतिहासिक सफलता में उनकी बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने पूरे सत्र में कई महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को मजबूती प्रदान की थी। अंतरराष्ट्रीय टी20 प्रारूप से संन्यास लेने के बाद अब कोहली के प्रशंसकों के लिए इस प्रारूप में उन्हें देखने का प्रमुख अवसर यही प्रतियोगिता है। ऐसे में आगामी सत्र में उनके प्रदर्शन को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। IPL News
RCB vs SRH IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने इन दो बल्लेबाजों की बदौलत आरसीबी को दी शिकस्त
RCB vs SRH IPL 2025: लखनऊ। आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में एसआरएच ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 42 रनों से पराजित किया। RCB vs SRH
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 48 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 34, हेनरी हेड ने 17, क्लासेन ने 24 तथा अनिकेत वर्मा ने 26 रन जोड़कर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुँचाया।
आरसीबी की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके
आरसीबी की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सर्वाधिक दो विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, लुंगी नगीदी, सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत तेज़ रही। विराट कोहली ने 43 रन और फिलिप सॉल्ट ने 62 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली। दोनों ने टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। लेकिन कोहली के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई।
मयंक अग्रवाल (11), रजत पाटीदार (18), जितेश शर्मा (24) ने दोहरे अंक तो छुए, परन्तु कोई भी बल्लेबाज़ पारी को संभाल नहीं सका। परिणामस्वरूप आरसीबी की पूरी टीम 19.5 ओवर में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।एसआरएच की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए। ईशान मलिंगा को 2 विकेट मिले, जबकि जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 सफलता अर्जित की। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने अंकतालिका में महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ की राह और कठिन हो गई है। RCB vs SRH
IPL 2025 Updates:आरसीबी के कप्तान ने इस आईपीएल को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा!
हैदराबाद-बेंगलुरु में होगा एलिमिनेटर
अबु धाबी। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शुक्रवार को आईपीएल का एलिमिनेटर होगा जिसमें जीतने वाली टीम की उम्मीदें बनी रहेंगी जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जायेगी। हैदराबाद और बेंगलुरु दोनों के अंक तालिका में एक बराबर 14-14 अंक रहे लेकिन रन औसत के आधार पर हैदराबाद को तीसरा और बेंगलुरु को चौथा स्थान मिला। आईपीएल में तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर होता है जिसमें जीतने वाली टीम को क्वालीफायर दो में क्वालीफायर एक पराजित से भिड़ना होता है जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाती है। फाइनल की होड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।
बेंगलुरु जहां अपने आखिरी चार लीग मैच हारने के बाद प्लेऑफ में पहुंची है वहीं हैदराबाद अपने आखिरी तीन लीग मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंची है। यह भी दिलचस्प है कि हैदराबाद ने अपने आखिरी तीन मैचों में प्लेऑफ में पहुंची अन्य तीनों टीमों को हराया है। हैदराबाद ने प्लेऑफ से पहले दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से, बेंगलुरु को पांच विकेट से और मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हराया जबकि बेंगलुरु को प्लेऑफ से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स से आठ विकेट से, मुंबई से पांच विकेट से, हैदराबाद से पांच विकेट से और दिल्ली से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।