Deepender Hooda - Sach Kahoon Hindi

संत कबीर के दोहों में समुद्र जैसी गहराई, उनके विचारों को आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है – दीपेन्द्र हुड्डा
खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा (Deepender Hooda) ने गाँव गोरड़ में निःस्वार्थ कबीर सेवा समिति द्वारा आयोजित संत कबीर जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दीपेन्द्र हुड्डा ने भव्य महोत्सव के आयोजन की बधाई देते हुए संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि 15वीं शताब्दी में उनकी वाणी के हर शब्द आज तक सुनाई देते हैं। उनके आदर्श, उनकी वाणी का प्रकाश हमारे समाज को हमेशा रास्ता दिखाने का काम करेगा। Kharkhoda News

कबीरदासजी के प्रसिद्ध दोहे ‘जाति न पूछो साधु की, पूछ लिजिए ज्ञान, मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संत कबीर के दोहों में समुद्र जैसी गहराई है, उनके विचारों उनके दोहों को आदर्श मानकर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। भगवान् ने कहा है कि हर जाति में अच्छे-बुरे हर तरह के इंसान मिलेंगे लेकिन संत कबीर ने उपदेश दिया कि हर मनुष्य के कर्म देखो, उसके ज्ञान को देखो। Kharkhoda News

सांसद दीपेन्द्र ने “कबीरा खड़ा बाजार में मांगे सबकी खैर ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सर्वविदित सत्य है कि हर व्यक्ति बराबर है। मनुष्य ने ही जाति-पाति, धर्म का भेदभाव किया लेकिन भगवान् ने कोई फर्क नहीं किया। समानता के पक्षधर कबीरदास जी ने सिखाया कि मनुष्य-मनुष्य में भेद नहीं किया जा सकता। आज जब हम किसी अस्पताल में जाते हैं और खून की जरुरत पड़ती है तो किस जाति का खून है ये नहीं देखा जाता। जब भगवान् ने इंसान में फर्क नहीं किया तो फर्क करने वाले हम कौन होते हैं। वास्तव में संत कबीर एक इंसान थे जो हर इंसान की कदर करते थे, उनके दोहे आज भी हम सब के लिए प्रासंगिक हैं। संत कबीर के विचार सदा हम सबके मार्गदर्शक बने रहेंगे। Kharkhoda News

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जयवीर बाल्मिकी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया, मनोज रिढाऊ, मनोज बागड़ी, जयदीप धनखड़, जोगेंद्र आंतिल, जितेंद्र जांगड़ा, शमशेर सिलाना, संजय बड़वासनी, रमेश चेयरमैन, सुषमा पार्षद, अंजू बाला खटक, दयानंद बाल्मिकी, भोला पहलवान, अंकित दहिया, बिजेंद्र गोखी, जंगशेर नूरानखेड़ा, अनूप मालिक, रवि इंदौरा, अनूप मालिक, परमेंद्र

जोली, राजमल चहल, अनुज जैन, मास्टर जयभगवान, नरेंद्र हुडा, भानु प्रधान, विजय देशवाल, कृष्ण प्रधान, प्रदीप नागर, राकेश सौदा, वेद प्रधान, अंजू पवन प्रधान, धर्मेंद्र मलिक, मीना धनखड़, सतपाल दहिया, बलबीर चौकीदार, रवींद्र रविदास, अजय प्रधान, अनुज छाबड़ा, दीपक बाल्मिकी, ऋतुराज प्रधान, सुनील, सिल्क राम पंडित, अर्जुन तोमर, समुद्र हुडा सहित कबीर दास समाज के सभी पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– BCCI: भविष्य में ना हो बेंगलुरु जैसी कोई घटना, बीसीसीआई ने उठाया ये बड़ा कदम!

प्रदेश को लूटने के लिए भाजपा-जजपा ने किया था समझौता : दीपेंद्र हुड्डा
विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम का न्योता देने गाँव धरौदी पहुंचे

धमतान साहिब (सचकहूँ/कुलदीप नैन)। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 20 अगस्त को हिसार (Hisar) में होने वाले ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम का न्योता देने गाँव धरौदी में पहुंचे। जहाँ ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम ने प्रदेश में सत्ता की नींव हिला दी है। अब इस जनविरोधी सरकार की विदाई तय है। पूरे हरियाणा से एक ही आवाज आ रही है कि बीजेपी-जेजेपी सरकार जा रही और कांग्रेस सरकार आ रही है। Deepender Hooda

उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने हर वर्ग को अपमानित और प्रताड़ित करने का काम किया है। इसलिए अब लोगों ने हरियाणा में बदलाव का मन बना लिया है. बीजेपी-जेजेपी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम रिकार्ड तोड़ होगा। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे कहा कि 2014 के पहले विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, किसानों, खिलाड़ियों के मान-सम्मान, किसानों की फसलों के भाव, पेंशन देने में जो हरियाणा नंबर 1 पर था और खुशहाली की तरफ बढ़ रहा था, आज वो बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, नशाखोरी में नंबर 1 बन गया है। Deepender Hooda

उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का संकल्प दोहरते हुए कहा कि हरियाणा में हर भाई को प्रेम की डोर से जोड़ो, बीजेपी का धमंड तोडो. किसानों को एमएसपी की गांरटी दो, नौजवानों को रोजगार दो, गरीब परीवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दो। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री जय प्रकाश, विधायक सुभास गांगुली, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, दरवेश पुनिया, अंकुश प्रोचा, सुमन बेदी प्रीतम नैन सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे

प्रदेश को लूटने का काम किया गठबंधन ने | Deepender Hooda

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा ने प्रदेश के विकास के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और प्रदेश को लूटने के लिए आपस में समझौता किया था। गठबंधन सरकार से हर वर्ग दुखी है। चाहे वो किसान हो, नौजवान हो या फिर कर्मचारी या व्यापारी, यहां तक की सरपंच भी अपने हकों के लिए सड़कों पर है और जिन्होंने भी अपना हक मांगा, उन्हें सिर्फ लाठियां ही मिली है। बीजेपी सरकार के कारनामों से दुखी लोग कांग्रेस की सरकार को याद कर रहे है।

यह भी पढ़ें:– हैल्प लाइन के जरिए दुर्लभ ब्लड मिला तो रूद्राक्ष की बची जान

3डी सरकार पर अमित शाह को पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जवाब
वे मेरे मित्र, दोस्त याद आते हैं: भूपेंद्र हुड्डा

रोहतक (नवीन मलिक)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने सरसा रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से दिए बयान पर पहली बार जवाब दिया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमित शाह मेरे मित्र हैं और दोस्त याद आते हैं।दरअसल, रविवार को सरसा पहुंचे शाह ने निशाने पर हुड्डा रहे। शाह ने कहा था-‘‘कांग्रेस ने हरियाणा में 3डी सरकार चलाई। पहला डी दरबारी, दूसरा दामाद (दिल्ली वाले) और तीसरा डीलर। पहले रोहतक का मुख्यमंत्री होता था, किसी की चिंता नहीं करता था। हुड्डा ने इसका भी जवाब दिया कि उन्होंने पूरे हरियाणा का विकास किया।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जजपा और भाजपा गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। जब तक स्वार्थ रहेगा तब तक चिपके रहेंगे। उन्होंने प्रदेश को विकास की गति से उतारने का आरोप लगाया। हुड्डा ने दावा किया कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। Bhupinder Hooda

पूर्व सीएम हुड्डा ने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेस के नेता एक है। कुमारी शैलजा, रणदीप सुरेजवाला और किरण चौधरी एक मंच पर नहीं दिखाई देते तो उन्होंने कहा कि सब एक मंच पर नहीं पहुंच सकते हैं। कांग्रेस का संगठन न बनने पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा केवल पन्ने तक पहुंची है, इनके पन्ने तो फाड़ दिए है। हम घर-घर तक पहुंच गए।

कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमित शाह की रैली में भाजपा को 10 सीट जीतने के दावे पर कहा कि वे और क्या कहेंगे। यही कहेंगे कि हम जीतेंगे। लेकिन जनता मन बना चुकी है और 2024 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, मंहगाई, अपराध चरम पर है। Bhupinder Hooda

सीएम मनोहर लाल या भूपेंद्र हुड्डा : दीपेन्द्र

चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि केन्द्रीय गृह मंत्री बताएं, हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हैं या मनोहर लाल। अमित शाह द्वारा बार-बार हुड्डा साहब का नाम लेना दर्शाता है कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा की लोकप्रियता सर चढ़कर बोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौ साल के बाद भी शिक्षा और स्वास्थ्य की जो 4 परियोजनाएं गिनवाई, वो हमारी सरकार की हैं। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, आयुष विश्वविद्यालय के जो काम गिनवाए वो हमने न केवल मंजूर कराए बल्कि इनका शिलान्यास भी हो चुका था।

इन संस्थानों के शिलान्यास के फोटो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बाढसा एम्स-2 परिसर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट कांग्रेस सरकार की देन था और इसका शिलान्यास जनवरी 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। बाढसा एम्स-2 परिसर में कुल 11 संस्थान मंजूर कराए थे। इसी प्रकार ट्रिपल आईटी, सोनीपत का शिलान्यास दिसंबर 2013 में तत्त्कालीन मानव संसाधन मंत्री डॉ. पल्लम राजू व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:– Bhagwant Mann: आरडीएफ का सहारा लेकर भाजपा अपने विरोधियों को कर रही परेशान: मान

किसानों व सरकार में रार, संशय बरकरार
विपक्षी दलों ने कैच किया मामला, शुरू हुई राज नीति

प्रदेश के टोल प्लाजा पर धरना व आवागमन दोनों जारी

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। (Farmers Protest) सूरजमुखी के एमएसपी की मांग को लेकर जम्मू-दिल्ली हाईवे जाम करने के दौरान किसानों पर हुई लाठीचार्ज के मामले पर हरियाणा प्रदेश के किसानों व प्रदेश सरकार के बीच रार बरकरार रही। हरियाणा प्रदेश के किसान अपने नेताओं की रिहाई की मांग पर अड़ी रही तो वहीं प्रदेश सरकार ने इस दिशा में किसानों से कोई बातचीत नहीं की। दूसरी तरफ सरकार सूरजमुखी की फसल को प्रदेश की भावांतर योजना के तहत खरीदने के लिए तैयार हैं, वही किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के किसान 2 दिनों से लगातार भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित सभी किसान नेताओं की रिहाई की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी बात को लेकर हिसार, रोहतक, करनाल व हिसार-चंड़ीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न जिलों के टोल पर धरना लगाए बैठे हैं।

टोल की एक पंक्ति में किसान तो 2 पंक्तियों में बैठी रही पुलिस | (Farmers Protest)

खास बात यह है कि धरने के दौरान किसानों से ज्यादा पुलिस बल की संख्या नजर आई। हिसार के रामायण टोल प्लाजा पर तो एक लाइन पर किसानों का धरना था तो दो लाइनों पर पुलिस महकमे के जवान बैठे रहे। इस दौरान बुधवार को जाम नहीं लगाया गया लेकिन टोल पर 3 लाइनों को बंद कर रोष जरूर जाहिर किया गया। पहले के धरनों की तरह किसानों ने अपना खाना-पीना टोल पर ही शुरू कर दिया है। वही किसानों के इस ज्वलंत मुद्दे को विपक्षी दलों ने आसानी से कैच कर लिया है। पर सरकार को बिना देर किए इस मामले का बीच का हल जरूर निकालना चाहिए ताकि किसानों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कांग्रेस सरकार आने पर किसानों को एमएसपी गारंटी देंगे – दीपेन्द्र हुड्डा

हिसार में पूर्व मंत्री प्रो संपत सिंह द्वारा आयोजित जनसभा को सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और महिला पहलवानों के यौन शोषण के खिलाफ एक दिवसीय धरने का रूप दे दिया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर गोलीकांड की छठवीं बरसी पर कल हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में भाजपा सरकार ने एक बार फिर अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि अगर ये सरकार एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं देगी तो 2024 में बदलाव आयेगा और कांग्रेस सरकार बनते ही एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को पूरा करेंगे।

सूरजमुखी की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करे सरकार- सैलजा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी करना अत्यंत निंदनीय है। सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है, यह अग्रेजी शासन की क्रूरता की याद दिलाता है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा- जजपा गठबंधन सरकार ऐसी दमनकारी नीतियां अपनाकर प्रदेशवासियों की आवाज को दबाना चाहती है। इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार सूरजमुखी की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें:– युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या की

भिवानी में देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल मॉडल टाउन बनाएंगे : सांसद दीपेंद्र हुड्डा
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। अपने शैक्षणिक समय के दौर को याद करते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Hooda) ने कहा कि सांघी मेरी जन्मभूमि है तो भिवानी मेरी कर्मभूमि है। यह सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र भी है। उन्होंने भिवानी की जनता से कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनाओ, भिवानी को देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रीयल मॉडल टाउन (आईएमटी) बनाएंगे। यह बात उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला की ओर से आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कही।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान का अवैध हथियार सप्लायर खन्ना पुलिस ने दबोचा

दीपेंद्र हुड्डाने कहा कि भिवानी (Bhiwani) बहुत पुराना औद्योगिक क्षेत्र है। यह बिड़ला, ग्रासिम समेत बड़ा टैक्सटाइल का क्षेत्र है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भिवानी में देश का सबसे बड़ा आईएमटी बनाया जाएगा। इस विषय को वे कांग्रेस के घोषणापत्र में भी शामिल कराएंगे। यह देश का और बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, टैक्सटाइल हब बने। भिवानी में ही चार दिन तक जन संवाद कार्यक्रम कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी उन्होंने मांग की कि यह काम वे भी कर सकते हैं, लेकिन करेंगे नहीं।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्होंने भिवानी के लिए तोशाम फाटक पर फ्लाईओवर बनवाने का काम किया। इस फाटक का दर्द वही समझ सकता था, जिसने शहर से टीआईटी तक जाने में मशक्कत करनी पड़ी हो। उन्होंने भी टीआईटी में पढ़ाई करने के लिए जाते समय यहां पर दिक्कतें झेली हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले, सरकार कहती है कि हरियाणा पर तीन लाख करोड़ का कर्जा हो गया। 2014 तक 70 हजार करोड़ का कहते थे। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस सरकार में फरीदाबाद, गुडगांव, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़ को मेट्रो से जोड़ा था। क्या बीजेपी-जेजेपी सरकार ने मेट्रो को एक कदम भी बढ़ाया। हमने तीन नई रेल लाइनें बिछाई थी, क्या इस सरकार ने एक लाइन भी बिछाई। हमने बिजली के चार कारखाने लगाए थे, क्या इस सरकार ने एक भी कारखाना लगाया। बिजली महंगी करने का काम जरूर किया।

कार्यक्रम के संयोजक अशोक बुवानीवाला ने दीपेंद्र हुड्डा को विश्वास दिलाया कि उनकी जो भी ड्यूटी लगाओगे, पूरे तन-मन-धन से निभाऊंगा। बुवानीवाला ने कहा, भिवानी की जनता से निवेदन करना चाहता हूं कि आप दीपेंद्र हुड्डा को ताकत दो। जो कमी रह गई, अब पूरी करेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी से रोहताश सिंगला, आम आदमी पार्टी एससी सैल के जिला भिवानी प्रधान ने भी सांसद की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, ठाकुर लाल सिंह, संदीप सिंह, सत्यनारायण बागड़ी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अग्निपथ योजना को तुरंत वापस ले सरकार: दीपेंद्र हुड्डा
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मोदी सरकार पर फौज को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सेनाओं में भर्ती की अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है। तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना के कुछ राज्यों में युवाओं द्वारा विरोध किए जाने के बीच हुड्डा ने गुरुवार को कहा कि फौज पर राजनीति के बजाए केवल राष्ट्रनीति होनी चाहिए। हुड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा,‘मेरे बार-बार अनुरोध के बाद भी इस सरकार ने सेनाओं की भर्ती को नहीं खोला। संसद में मेरे प्रश्न पर यही जानकारी दी कि तीन साल से भर्ती बंद है जबकि 1.5 लाख पद खाली पड़े हैं।

सरकार,आप हर विषय पर राजनीति करो लेकिन फौज पर नही। फौज पर केवल राष्ट्रनीति हो जिसको सारा राष्ट्र स्वीकार करें। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा,‘अग्निपथ सैन्यभर्ती योजना चारों ओर दुश्मनों से घिरे देश की सुरक्षा के लिए और भर्ती के लिए प्रयासरत करोड़ों युवाओं के भविष्य लिए घातक है। ये इन युवाओं की राष्ट्रसेवा के प्रति संकल्प का अपमान है।इन युवाओं के भविष्य एवं आत्मसम्मान को संरक्षण ना दे सके ऐसी योजना सरकार वापिस ले। उन्होंने कहा कि ‘एक रैंक एक पेंशन’ के नारे के साथ सत्ता में आई मोदी सरकार ने पेंशन ही खत्म करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने ट्वीट किया,‘वन रैंक वन पेन्शन के नारे पर आए थे, ‘नो रैंक नो पेन्शन’ का नारा दे दिया। उल्लेखनीय है कि सरकार ने मंगलवार को ही अग्निपथ योजना की घोषणा की थी जिसमें जवानों को केवल चार वर्ष के लिए भर्ती करने की व्यवस्था है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मेडिकल विद्यार्थियों को कर्जवान बनाने वाला फैसला वापस ले सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा
एमबीबीएस कोर्स की सालाना फीस 53,000 से सीधे 10 लाख करना अन्याय

देश में सबसे महंगी शिक्षा में भी हरियाणा नम्बर-1

अश्वनी चावला चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 20 गुना फीस बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक ओर हुड्डा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुले व कुल सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 7 पहुँची। वहीं दूसरी ओर 6 वर्षीय खट्टर सरकार में नया खोलना तो दूर अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सालाना फीस बेतहाशा बढ़ाकर 53,000 से सीधे 10 लाख रुपये कर दी गई।

उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के समय सस्ती और सुलभ उच्च शिक्षा वाला हरियाणा अब देश में सबसे महंगी शिक्षा में नम्बर 1 हो गया है। उन्होंने हर साल 10 लाख रुपये के बॉन्ड लिये जाने पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि किसानों को कर्ज के दलदल में फंसाने वाली बीजेपी सरकार अब गरीब और मध्यम वर्ग के मेधावी छात्रों को कर्ज के दलदल में धकेलना चाहती है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग की कि मेडिकल विद्यार्थियों को कर्ज के दलदल में धकेलने वाला फैसला वापस ले भाजपा-जजपा सरकार।

दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा में है। ऐसे में नई नौकरी मिलना तो दूर, जिनके पास पहले से नौकरी थी, वो भी जा रही है। डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने वालों को सरकार नौकरी की गारंटी दिए बिना उन पर कर्ज का बोझ लाद रही है। जिन्हें नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें बांड के तौर पर लिए कर्ज का पैसा खुद किस्तों में चुकाना होगा।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने बताया कि सरकार के इस युवा विरोधी फैसले के चलते प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए सालाना 10 लाख रु. का बॉन्ड देना होगा। साढ़े 4 साल के कोर्स के लिए कुल 40 लाख कर बॉन्ड देना होगा। पहले साल के लिए फीस 80,000 रुपये तय की गई है, जिसमें हर साल 10 फीसदी का बढ़ोतरी होती रहेगी। दूसरे साल यह 88,000 रुपये, तीसरे साल 96,800 रुपये और चौथे साल 1,06,480 रुपये हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के इस फैसले से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी या तो कोई दूसरा रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे या फिर निजी मेडिकल कॉलेजों में जाना उनकी मजबूरी होगी। ऐसे में सरकारी मेडिकल कॉलेजों पर ताला लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

इतनी फीस जमा करनी होगी

एमबीबीएस डिग्री      फीस                  लोन

पहला साल          80,000             9,20,000

दूसरा साल          88,000             9,12,000

तीसरा साल         96,800             9,03,200

चौथा साल          1,06,480           8,93,520

कुल                  3,71,280          36,28,720

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।