UP by-Election Results - Sach Kahoon Hindi

यूपी उपचुनाव में भाजपा पांच और सपा एक सीट पर आगे
लखनऊ l उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों के उपचुनाव के लिये मंगलवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच और समाजवादी पार्टी (सपा) एक सीट पर आगे चल रही है वहीं जौनपुर के मल्हनी में निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये है।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया सदर,बांगरमऊ,बुलंदशहर,घाटमपुर और टूंडला में भाजपा उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्धंदियों से आगे चल रहे हैं वहीं मल्हनी में निर्दलीय और नौगांव सादात में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। उन्नाव से मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ विधानसभा में छठे चरण की मतगणना के बाद भाजपा के श्रीकांत कटियार को 12 हजार 66 वोट मिले थे जबकि सपा के सुरेश पाल को 7060 मत प्राप्त हुये थे। यहां बसपा के महेश पाल तीसरे और कांग्रेस की आरती बाजपेई चौथे स्थान पर काबिज थी।

अमरोहा में नौगावां सादात विधानसभा में पांचवे चरण की समाप्ति पर सपा के जावेद अब्बास को 11374, भाजपा की संगीता चाैहान को 8186,बसपा के फुरकान को 6466 और कांग्रेस के कमल सिंह को 640 वोट मिले थे। फिरोजाबाद के टूंडला सीट पर 11वें चरण के बाद भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 19 हजार 411 वोट मिले थे वहीं सपा के महाराज सिंह धनगर को 15484 वाेट प्राप्त हुये है। इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार 3927 वोट से आगे है।

कानपुर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार घाटमपुर विधानसभा में पांचवे चरण की समाप्ति पर भाजपा के उपेन्द्र पासवान को 6209,बसपा के कुलदीप संखवार को 5089,सपा के इंद्रजीत कोरी को 3681 और कांग्रेस के कृपाशंकर संखवार को 2380 वोट प्राप्त हुये है। देवरिया में सातवें चरण की समाप्ति पर भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी काे 13386 और सपा के ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी को 10280 वोट मिले है। यहां भाजपा प्रत्याशी सपा से 3106 वोट से आगे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।