Congress Tractor Rally - Sach Kahoon Hindi

किसानों को नहीं मिल रहा फसलों का सही मूल्य : विवेक बंसल
कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकाल सरकार के खिलाफ जताया रोष

कु. सैलजा ने लगाया किसान, मजदूर और आढ़तियों को बदहाली में धकेलने का आरोप

पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। हरियाणा कांग्रेस ने बुधवार को पानीपत में ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व नेता किरण चौधरी ने मुख्य रूप से शिरकत की। ट्रैक्टर रैली गांव सिवाह से लेकर पानीपत अनाज मंडी तक निकाली गई, जिसके बाद अनाज मंडी में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ बरोदा की जनता ने संदेश दे दिया है। भाजपा सरकार द्वारा बरोदा उपचुनाव में सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया गया, तमाम हथकंडे अपनाए गए, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को इस उपचुनाव में करारी हार मिली है।

उन्होंने कहा कि इन कृषि विरोधी काले कानूनों से पूरा तंत्र सड़कों पर आ जाएगा। इससे किसानों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। आज किसानों को उनकी फसलों का एमएसपी नहीं मिल पा रहा है और प्रदेश की सरकार आंखें मूंदे हुए बैठी है। किसानों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। इसका फायदा भंडारण करने वाले उठा रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर और आढ़तियों को बदहाली की ओर धकेल दिया है। हरियाणा प्रदेश कृषि बाहुल्य प्रदेश है। इन काले कानूनों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगी। बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। बरोदा की जनता ने भाजपा के चेहरे को बेनकाब कर दिया है। उपचुनाव में भाजपा सरकार ने लोगों को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन बरोदा की जनता ने इनकी असलियत जान ली।

उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा प्रदेश के लोगों को बरगलाकर सत्ता में आई थी। इनको मत नहीं मिला था, 40 सीटें आई थी केवल, बहुमत नहीं मिला था, जिस जजपा ने इनके खिलाफ वोट मांगे थे, उसके साथ इन्होंने सरकार बना ली। लेकिन जनता कभी माफ नहीं करती है और आप सभी ने यह बरोदा उपचुनाव में देखा। इन दोनों दलों को जनता ने असलियत दिखाई है और समय रहते हुए यह नहीं पहचानेंगे तो आने वाले समय में जनता इन्हें बिल्कुल धरातल पर पहुंचा देगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।