Rahul Ghandi - Sach Kahoon Hindi

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान के खिलाड़ी ने राहुल गांधी की खुलकर तारीफ, और पीएम मोदी को कह दी ये बड़ी बात
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Pakistan Cricket Team: एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सुपर-4 में जगह पक्की कर ली। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद खेल से ज्यादा चर्चा खिलाड़ियों के आपसी रिश्तों को लेकर होने लगी। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिस पर पाकिस्तान में जमकर बवाल मच गया। वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकटर शाहिद आफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

वैसे तो वह कश्मीर को लेकर लगातार भारत विरोधी बयान देते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आफरीदी ने ‘समा टीवी’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत की पाकिस्तान के साथ वैसा ही बर्ताव करती है, जैसा गाजा के साथ इजरायल करता है। उन्होंने कहा कि एक इजरायल काफी नहीं है, जो तुम यहां पर इजरायल बनने की कोशिश कर रहे हो। आफरीदी ने कहा कि जब तक इनके टॉप लीडर हैं, ऐसा ही चलता रहेगा। आफरीदी ने कहा कि मोदी सरकार सत्ता हासिल करने के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रही है।

राहुल गांधी की खुलकर तारीफ | Pakistan Cricket Team

शाहिद आफरीदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ की है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि राहुल पाकिस्तान के साथ बातचीत करना चाहते हैं। आफरीदी ने राहुल को लेकर कहा कि वह बहुत ही पॉजिटिव माइंडसेट वाले आदमी हैं। वह बातचीत के जरिए पूरी दुनिया को साथ लेकर चलना चाहते हैं।

विवाद की जड़

दरअसल, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और आॅलराउंडर शिवम दुबे मैच फिनिश करने के बाद सीधे डगआउट की ओर चले गए। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना ने पाकिस्तान में खेल से इतर राजनीतिक बहस को हवा दे दी। यही नहीं, टॉस के समय भी सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने आपस में हाथ नहीं मिलाया था। Pakistan Cricket Team

यह भी पढ़ें:– Health Camp: बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में पंजाब सरकार ने लगाये हेल्थ कैंप, पहले दिन 51 हज़ार लोग आये

Shajapur: देश में दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहे काम : राहुल
कालापीपल (शाजापुर) (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul​ Ghandi) ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि देश में बस दो-तीन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सब काम हो रहे हैं। गांधी मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल स्थित पोलायकलां में कांग्रेस की प्रदेश इकाई की जनाक्रोश यात्रा सभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि देश में 2-3 अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए विभिन्न काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि संसद में जैसे ही उन्होंने अडाणी मुद्दे पर भाषण दिया, उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।  गांधी ने इसी क्रम में कहा कि ऐसी बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, उन्हें सिर्फ सच्चाई सबके सामने रखनी थी। उन्होंने कहा कि आज देश में हर बंदरगाह, हवाईअड्डे और हर बुनियादी सुविधा पर अडाणी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान की जेब से पैसा निकल कर अडाणी की जेब में जा रहा है। मध्यप्रदेश के संदर्भ में उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को देश भर में भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। इसके साथ ही उन्होंने श्री महाकाल लोक का भी जिक्र किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब वे मध्यप्रदेश से होकर गुजरे तो किसानों ने उन्हें बताया कि मध्यप्रदेश में उनकी फसलों के सही दाम नहीं दिए जा रहे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले 18 साल में 18 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। देश के विभिन्न राज्यों की कांग्रेस सरकारों का जिक्र करते हुए श्री गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़, कर्नाटक और राजस्थान में कांग्रेस ने जो गारंटी दीं, उन्हें पूरा किया।

संसद में विपक्ष का ‘ब्लैक ड्रेस प्रदर्शन’, सोनिया गांधी ने भी पहने काले कपड़े
कांग्रेस के भारी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राज्यसभा में आज कांग्रेस सहित विपक्षी (Congress MP black dress protest) दलों के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण आवश्यक दस्तावेज भी सदन पटल पर नहीं रखे जा सके और सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सभापति जगदीप धनखड़ के सदन में आने के साथ ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण चंद मिनटों में ही कार्यवाही स्थगित करनी पड़ गयी।

इसके कारण न:न तो कोई आवश्यक दस्तावेज सदन पटल पर रखे जा सके और न: न ही कोई कामकाज हो सका। नारेबाजी और हंगामे को देखते हुये सभापति ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी। वहीं संसद में विपक्ष ने ब्लैक डेÑस पहन कर प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी ने भी काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।

संसद में विरोध प्रदर्शन | Congress MP black dress protest

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के सांसद एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानी के एक मामले में दो वर्ष की सजा सुनाये जाने के बाद लोकसभा से उसकी सदस्यता समाप्त कर दी गयी है। इसका कांग्रेस सदस्य के साथ ही दूसरे विपक्षी दल भी विरोध कर रहे हैं। आज भी कांग्रेस सदस्य हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं सुना जा रहा था। संसद के वर्तमान बजट सत्र के दूसरे चरण में अब तक एक भी दिन सदन की कार्यवाही नहीं चली है और अब तक कोई कामकाज भी नहीं हो सका है। आज भी कोई कामकाज नहीं हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

राहुल गांधी ने संसद में पूछा-अदाणी और पीएम मोदी का क्या रिश्ता है?
राजनीति-कारोबार के रिश्ते के मामले में मोदी को मिले गोल्ड मेडल: राहुल गांधी

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul ghandi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मंगलवार को सीधा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार की घरेलू, विदेश एवं सामरिक नीतियां और विकास कार्यक्रम उद्योगपति गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बनाये जा रहे हैं जिसका वैश्विक शोध होना चाहिए तथा मोदी को राजनीति एवं कारोबार के इस अनोखे रिश्ते के लिए ‘गोल्ड मैडेल’ दिया जाना चाहिए।

गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जनवरी के संसद के संयुक्त सत्र में दिये गये अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए मोदी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह जादू कैसे हुआ कि वर्ष 2014 में सबसे अमीर लोगों की सूची में 609 वें स्थान पर रहने वाले अदाणी 2022 में नंबर दो तक आखिर किस तरीके से पहुंच गये। उनकी वर्ष 2014 में नेटवर्थ आठ अरब डॉलर से बढ़कर 2022 में 140 अरब डॉलर से अधिक कैसे हो गयी।

यात्रा में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला | Rahul ghandi

गांधी ने कहा कि उन्होंने बीते चार माह में कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। यात्रा में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जनता की आवाज को बहुत गहराई से सुनने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आजकल राजनीति में पैदल चलने का चलन कम हो गया है। नेता लोग गाड़ियों, हेलीकॉप्टर और हवाई जहाजों से चलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में यात्रा के दौरान लोग आते थे और अपनी बात कहते थे।

बेरोजगारी महंगाई की बात करते थे। करीब 500-600 किलोमीटर बाद जनता की आवाज गहरायी से सुनायी देने लगी और खुद यात्रा भी बात करने लगी। इतने लोगों से बात करके स्वयं मेरी (गांधी की) की आवाज बंद हो गयी। किसान, नौजवान, छात्र, आदिवासी आदि आये। बेरोजगारी की बात की, प्रधानमंत्री बीमा योजना में किश्त भरते हैं लेकिन दावा नहीं मिलता। आदिवासियों की जमीन छीन ली जाती है। उन्हें जो कुछ मिलता था, अब नहीं मिल रहा है। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसान विधेयक की बात उठायी। अग्निवीर की बात सामने आयी।

समाज में हिंसा फैलने की आशंका | Rahul ghandi

कांग्रेस नेता ने कहा कि यात्रा के दौरान नौजवानों एवं सेना के पूर्व अधिकारियों ने अग्निवीर के बारे में कहा कि यह योजना सेना की ओर से नहीं आयी है। यह गृह मंत्रालय एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आयी है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सेना पर थोपी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैन्याधिकारियों का कहना है कि इससे देश कमजोर होगा। हम हजारों लोगों को हथियारों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। कुछ समय बाद ये समाज में लौट जाएंगे। समाज में इतनी बेरोजगारी है। इससे समाज में हिंसा फैलने की आशंका बढ़ जाएगी।

अदानी किसी भी बिजनेस में घुस जाता है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में अग्निवीर योजना के बारे में एक वाक्य भर कहा गया है। बेरोजगारी का एक शब्द भी नहीं है। महंगाई का शब्द ही नहीं है। उन्हें यात्रा के दौरान देशवासियों की तकलीफों के बारे में जो जो सुनने को मिला, वह एक भी बात राष्ट्रपति अभिभाषण में नहीं थी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में एक नाम समान रूप से सुनायी दिया, वह नाम था अदानी। उन्होंने कहा, लोगों ने पूछा कि यह अदानी किसी भी बिजनेस में घुस जाता है और कभी विफल नहीं होता है। यह कैसे हो रहा है, हम भी सीखना चाहते हैं।

गांधी ने लोगों का हवाला देते हुए कहा कि गौतम अदानी 2014 के पहले तीन से चार सेक्टरों में काम करते थे। अब ये आठ से 10 सेक्टरों में काम कर रहे है। बंदरगाहों, हवाईअड्डों, नवीकरणीय ऊर्जा, भंडारण आदि क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सेब का बिजनेस अदानी करेंगे। हवाई अड्डे, बंदरगाह अदानी चलाएंगे। आखिर अदानी जी की ये सफलता कैसे मिली। उनका भारत के प्रधानमंत्री के साथ कैसा रिश्ता है।

अदानी चंद सालों में दूसरे नंबर पर आ गये | Rahul ghandi

गांधी ने एक निजी विमान में प्रधानमंत्री मोदी की अदानी के साथ एक तस्वीर सदन में दिखायी, जिस पर सत्तापक्ष की आपत्ति के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुरोध किया कि गांधी पोस्टर या तस्वीर नहीं दिखायें। गांधी ने कहा कि श्री अदानी का मोदी से रिश्ता वर्षों पहले तब शुरू हुआ था जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। अदानी ने रिसर्जेंट गुजरात की अवधारणा मोदी को दी और बताया कि किस प्रकार से कारोबारियों को जोड़ कर प्रगति की इबारत लिखी जा सकती है। इससे श्री अदानी की जबरदस्त प्रगति हुई, लेकिन असली जादू 2014 में शुरू हुआ जब श्री मोदी दिल्ली आ गये। इसके बाद वर्ष 2014 में विश्व के अमीर लोगों की सूची में 609वें नंबर वाले अदानी चंद सालों में दूसरे नंबर पर आ गये।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले नियम था कि जो हवाईअड्डे के बिजनेस में नहीं है, उन्हें हवाईअड्डे के बिजनेस में आने की इजाजत नहीं थी, लेकिन नियम बदला गया है और अदानी को छह हवाईअड्डे दे दिये गये। भारत ने रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हवाईअड्डे गंवा दिये। मुंबई हवाईअड्डा जीवीके के पास था। एजेंसियों का इस्तेमाल करके जीवीके से हवाईअड्डा छीन लिया गया और अदानी को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि आज देश के 24 प्रतिशत हवाई यातायात और 31 प्रतिशत हवाई कार्गो का अदानी के अधीन संचालन हो रहा है।

भाजपा ने दिया जवाब

केन्द्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गांधी अत्यंत गंभीर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें आरोप साबित करने के लिए दस्तावेज देने होंगे। इस पर गांधी ने कहा कि वह दस्तावेज देने के लिए तैयार हैं। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के निशिकांत दुबे ने भी आपत्तियां दर्ज करायीं।

गांधी ने सरकार की नीतियों के बारे में कहा कि देश की विदेश नीति एवं रक्षा उत्पादन में भी अदानी को फायदा दिलाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि दानी को रक्षा उद्योगों का कोई अनुभव नहीं है। कल प्रधानमंत्री ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को लेकर गलत आरोप लगाये हैं। 126 विमानों को ठेका अनिल अंबानी को दिया गया था लेकिन अनिल अंबानी ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया। अदानी ने एल्बाइट कंपनी के साथ मिल कर ड्रोन निर्माण का काम शुरू किया है और ये ड्रोन सेना को बेचे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री इजरायल की यात्रा पर जाते हैं और उसके एकदम बाद अदानी को यह ठेका मिल जाता है, आज अदानी स्नाइपर राइफल, ड्रोन और कई अहम रक्षा उपकरण बनाते हैं। भारत का पहला एमआरओ स्थापित करने का काम भी उन्हीं को मिला है। आॅस्ट्रेलिया में जाते हैं तो वहां बैंकों से तुरंत एक अरब डॉलर का बड़ा ऋण मिल जाता है।

गांधी ने कहा कि बंगलादेश में पहली यात्रा पर जाने पर अदानी को 1500 मेगावाट का बिजली संयंत्र लगाने के लिए 25 साल का दीर्घकालिक ठेका मिल जाता है। श्रीलंका की संसद की एक समिति में सरकारी ऊर्जा कंपनी के प्रमुख ने अपने बयान में राष्ट्रपति राजपक्षे के हवाले से कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी पवन ऊर्जा संयंत्र का ठेका अदानी समूह को देने का दवाब डाल रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि दरअसल भारत की विदेश नीति अदानी के कारोबार को बढ़ाने की नीति बन कर रह गयी है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह सवाल भी पूछा गया कि भारतीय जीवन बीमा निगम का पैसा अदानी को क्यों दिया जा रहा है जबकि शेयर बाजार में उनके शेयर अस्थिर हैं। कैसे सरकारी बैंकों के हजारों करोड़ रुपए उन्हें मिल रहे हैं। अदानी के रास्ते में यदि कोई दूसरी कंपनी आ जाए तो सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल करके उसे हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अदाणी की विदेशों में शेल कंपनियां यानी फर्जी कंपनियां हैं। तो सवाल यह है कि आखिर ये शेल कंपनियों का भेजा गया पैसा किसका है।

गांधी ने कहा कि अदानी समूह के पास बंदरगाह, हवाईअड्डे आदि रणनीतिक क्षेत्रों में अहम भूमिका है तो सरकार को उनकी शेल कंपनियों की जानकारी क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का बजट किसके लिए बन रहा है। 50 हवाईअड्डे किसको दिये जाने हैं। ग्रीन हाइड्रोजन के लिए जो आवंटन किया गया है, वह अदानी को मिलना है।

उन्होंने कहा कि उनके कुछ सवाल हैं कि पहले मोदी अदानी के विमान में यात्रा करते थे और अब श्री अदानी प्रधानमंत्री के विमान में यात्रा करते हैं। यह पहले गुजरात का मामला था, फिर देश का मामला बना और अब अंंतरराष्ट्रीय मामला बन गया है। वह प्रधानमंत्री से सीधे पूछना चाहते हैं कि उनकी विदेश यात्राओं में कितनी बार श्री अदानी उनके साथ गये। कितनी बार अदानी विदेश यात्रा में बाद में शामिल हुए।

कितनी बार प्रधानमंत्री की यात्रा के तुरंत बाद उस देश की यात्रा पर गये और कितनी बार यात्रा के तुरंत बाद अदानी को विदेशों में ठेके मिले। उन्होंने यह भी पूछा कि अदानी ने भाजपा को बीते 20 वर्षों में कितना पैसा दिया और कितने चुनावी बॉण्ड लिये हैं। गांधी ने कहा कि पूरी दुनिया को खासकर अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय को शोध करना चाहिए कि राजनीति एवं कारोबार के बीच यह कैसा रिश्ता है। प्रधानमंत्री को इस प्रकार से परस्पर लाभकारी रिश्ते के लिए गोल्ड मेडल दिया जाना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने राहुल को बताया ‘नर्वस’
गिरिराज ने कहा, राहुल की योग्यता पर कुछ कहने की जरूरत नहीं

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी नई किताब ‘ए प्रॉमिस लैंड’ में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं का जिक्र किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर ओबामा ने जो टिप्पणी की है वो चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में इस किताब का रिव्यू छपा है। इसके मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में बराक ओबामा ने किताब में लिखा है कि उनमें एक ऐसे नर्वस और अपरिपक्व छात्र के गुण हैं, जिसने अपना होमवर्क किया है और टीचर को इम्प्रेस करने की कोशिश में है। लेकिन गहराई देखें तो योग्यता की कमी है और किसी विषय पर महारत हासिल करने के जुनून की कमी है।

अखबार की समीक्षा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ईमानदार बताया है। किताब में राहुल गांधी के जिक्र के बाद भारत में राजनीति घमासान मचा हुआ है। वहीं ओबामा की इस टिप्पणी पर भाजपा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘उनके योग्यता के बारे में कहने का कुछ बचा नहीं है, क्योंकि ओबामा ने सब कुछ कह दिया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।